Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    cool thoughtscool thoughts
    • Privacy Policy
    • About us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    SUBSCRIBE
    • Tech
    • Real Estate
    • Law
    • Finance
    • Fashion
    • Education
    • Automotive
    • Beauty Tips
    • Travel
    • Food
    • News
    cool thoughtscool thoughts
    Home»technology and net»जूते कितने प्रकार के होते हैं types of shoes in hindi
    technology and net

    जूते कितने प्रकार के होते हैं types of shoes in hindi

    arif khanBy arif khanAugust 23, 2020Updated:August 23, 20201 Comment21 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest WhatsApp Email

    ‌‌‌‌‌‌इस लेख के अंदर हम जूते कितने प्रकार के होते हैं ? के बारे मे विस्तार से जानेंगे ।दोस्तों मार्केट मे कई प्रकार के जूते आते हैं और हम मे से बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो जूतों के प्रकार के बारे मे नहीं जानते हैं।मार्केट के अंदर वैसे तो रोज नए नए डिजाइन के जूते आ रहे हैं। आप कौनसे जूते पहनते हैं ? इस बारे मे भी हमे नीचे कमेंट करके बताएं ।‌‌‌यदि हम जूतों के इतिहास की बात करें तो आज से 8000 साल पुराने जूते मिले हैं जो नागादौस की छाल से बने हुए हैं। वैसे आपको बतादें कि जूतों का इतिहास बहुत अधिक पुराना है।

    ‌‌‌और प्राचीन काल के अंदर जूतों को ऐसी सामग्री से बनाया जाता था जो की नष्ट हो जाती थी। प्राचीन काल के अंदर चमड़े के जूते भी बनाये जाते थे । कुछ लोग रस्सी के जूते भी बनाकर पहनते थे लेकिन रस्सी के पुराने जूते नहीं मिल सके हैं।

    ‌‌‌दुनिया के सबसे पुराने  चमड़े जूतों की बात करें तो यह 3500 साल पुराने मिले हैं जो कि ज्ञात हैं ।यह 2008 मे अर्मनिया गुफा मे मिले थे । हालांकि इससे बहुत पहले चमड़े के जूतों का विकास हो चुका था लेकिन ‌‌‌लेकिन इसके कोई प्रमाण नहीं मिल सकें हैं।

     जूते कितने प्रकार के होते हैं

    ‌‌‌जूतों के अलग अलग प्रकार अलग अलग उदेश्य के लिए बनाए गए हैं जैसे कि आपको पानी के अंदर काम करना है तो उसके लिए अलग प्रकार के जूते होंगे और आपको ऑफिस मे पहनना है तो उसके लिए अलग प्रकार के जूते होंगे । आमतौर पर हम अपनी आवश्यकता के अनुसार जूते के प्रकार को चुन सकते हैं।‌‌‌वैसे भारत मे जूतों के प्रकार पर विशेष ध्यान नहीं दिया जाता है।यहां आम जूते सबसे अधिक पहने जाते हैं।

    Table of Contents

    • ‌‌‌जूते कितने प्रकार के होते हैं ankle boot
    • athletic shoes
    • ‌‌‌जूते के प्रकार army boots
    • ballet shoes
    • boat shoes
    • bowling shoes
    • ‌‌‌जूते के प्रकार beach shoes
    • brogues shoes
    • Cleat shoe
    • climbing shoes
    • Court shoe
    • clogs shoes
    • cowboy boots
    • cycling shoes
    • deck shoes
    • dress shoes
    • elevator shoes
    • Espadrilles
    • Figure skating
    • Galoshes
    • golf shoes
    • heels shoes
    • high-top sneakers
    • hiking boots
    • Inline skates
    • Jackboots
    • jump boots
    • Kamik
    • loafers shoes
    • mary jane shoes
    • Moccasin
    • Mules
    • Open toe shoes
    • oxford shoes
    • platform shoes
    • work boots
    • Wellington boots
    • Waders (footwear)
    • Valenki
    • tap shoes
    • Peep-toe shoe
    • Track spikes

    ‌‌‌जूते कितने प्रकार के होते हैं ankle boot

    अक्सर आपने महिलाओं को उंची ऐडी के बूटों को पहनते हुए देखा होगा यह ankle boot होते हैं जो जींस के उपर काफी शानदार लगते हैं। कुछ ankle boot की ऐडी बहुत ही पतली होती है जो महिलाएं पहननती हैं । जबकि पुरूषों के ankle boot की ऐडी चौड़ी होती है। यह टकने से उपर तक आते हैं।Skinny, Flare, Cropped, Straight Jeans के उपर यह जूते काफी शानदार तरीके से फिट होते हैं।

    athletic shoes

    एथलेटिक जूता जिसको खेलने के लिए डिजाइन किया गया है। मतलब आप इसको स्पोर्ट सू के नाम से भी जान सकते हैं।इस्तेमाल आमतौर पर जॉगिंग या रोड रनिंग और बास्केटबॉल जैसे इनडोर खेलों के लिए उपयोग किए जाने वाले जूतों के लिए किया जाता है।फुटबॉल जैसे दूसरे खेलों के अंदर इन जूतों का प्रयोग नहीं किया जाता है।क्योंकि यह अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान नहीं करते हैं।

    ‌‌‌जूते के प्रकार army boots

    army boots का प्रयोग सैना के जवान करते हैं। यह काफी मजबूती से बने होते हैं। इनकी बनावट इस प्रकार की होती है कि यह हर परिस्थिति मे सेना के जवानों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए होते है। वैसे इन बूटों को पहनने के बाद किसी प्रकार के पैरों मे चोट लगने का खतरा नहीं होता है।‌‌‌अलग अलग देशों मे अलग अलग प्रकार के आर्मी बूंट का प्रयेाग किया जाता है।

    ballet shoes

    ‌‌‌यदि आपने डांसरों का डांस देखा होगा तो उनके जूतों की तरफ भी कभी ध्यान दिया होगा । डांसर एक स्पैसल प्रकार के जूते पहनते हैं जो काफी लोचदार होते हैं।इस प्रकार के जूते खासकर नर्तकियों के द्वारा पहने जाते हैं । यह भार मे हल्के होते हैं और इनको किसी भी तरह से मोड़ा जा सकता है।‌‌‌यह जूते बहुत अधिक नर्म होते हैं जिसकी वजह से यह एहसास ही नहीं होता है कि जूते पहने हुए हैं।

    boat shoes

    ‌‌‌बोट सूज जैसा कि नाम से स्पष्ट है । यह जूते बोट के अंदर प्रयोग किये जाते हैं या नम सतहों पर यह जूते काफी उपयोगी होते हैं।गीले डेक पर पकड़ प्रदान करने के लिए तलवों में एक सिपिंग पैटर्न काटा जाता है। इनका निर्माण तेल और पानी की सतहों पर चलने के लिए किया जाता है। ‌‌‌इनकी सिलाई बहुत अधिक टिकाउ होती है।जब आप किसी नाव के अंदर सवार होते हैं तो आपको अपने आम जूते निकालने के लिए कहा जाता है और बोट जूते पहनाए जाते हैं। हालांकि कुछ नावों मे आम जूते ले जाने की छूट भी होती है।

    bowling shoes

    ‌‌‌यह जूते एक गेंदबाज के लिए काफी शानदार होते हैं।यह चमड़े और रबर से बने होते हैं।यह आपके पैर को स्लाइड करने  मे काफी उपयोगी होती है। जब आप तेज गेंदबाजी करते हैं तो आप जूतों की वजह से आपको चोट लग सकती है क्योंकि आप नियंत्रण खो सकते हैं लेकिन यह जूते बॉलिंग शूज़ के तलवे सुपर स्लिक होते हैं, शूज़ की हील्स आमतौर पर रबर से बनी होती हैं, जो आपकी गेंद फेंकने के बाद आपको फिसलने से रोकने में मदद करती हैं ‌‌‌यदि आप गेंदबाजी करते हैं तो आप खूद के लिए पहले से इस्तेमाल किये हुए bowling shoes का प्रयोग कर सकते हैं ।

    ‌‌‌जूते के प्रकार beach shoes

    हर कोई फ्लिप फ्लॉप पहनना पसंद नहीं करता। यदि आप समुद्र तट पर टहलना चाहते हैं, तो फ्लिप फ्लॉप पहनना आपके पैरों की सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। ‌‌‌यह जूते  पानी के आस पास टहलने के लिए बनाए जाते हैं। जब आप समुद्र तट पर टहलते हैं तो आप इनको पहन सकते हैं यह आपके पैरों को अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करते हैं। इनको इस प्रकार से डिजाइन किया जाता है कि आप इनको पहनकर समुद्र तट पर आसानी से बिना फिसलन के टहल सकते हैं।

    brogues shoes

    ‌‌‌यह जूते काफी मजबूत होते हैं और इनकी उपरी सतह चमड़े से बनी होती है। और इनका तला काफी मजबूत होता है। आप इनको कहीं पर भी पहन सकते हैं। कई कम्पनी के अंदर भी इस प्रकार के जूते पहने जाते हैं। जिनके आगे के भाग मे लौहा लगा होता है । ‌‌‌यह जूते काफी भारी होते हैं। और यदि आपको हल्के जुते चाहिए तो इनको ना खरीदें । आप इनको पहन कर लंबे समय तक नहीं चल सकते हैं क्योंकि आप थक जाएंगे । ‌‌‌यात्रा के मामले मे यह किसी काम के नहीं हैं।इनको पहनने के बाद आप परेशानी भी महसूस कर सकते हैं।

    Cleat shoe

    Cleat shoe

    एक जूते के बाहरी लगाव पर प्रोट्रूशियंस हैं, जो एक नरम या फिसलन सतह पर अतिरिक्त कर्षण प्रदान करते हैं। वे शंक्वाकार या ब्लेड-जैसे आकार में हो सकते हैं, और प्लास्टिक, रबर या धातु से बने हो सकते हैं।फुटबॉल के जूते, जिन्हें उत्तरी अमेरिका में क्लैट या सॉकर जूते कहा जाता है।फुटबॉल खेलते समय पहने जाने वाले फुटवियर के एक आइटम हैं। घास की पिचों के लिए डिज़ाइन किए गए लोगों ने ग्रिप पर सहायता के लिए स्टड पर स्टड लगाए हैं।

    climbing shoes

    climbing shoes का प्रयोग बर्फिले स्थानों पर चलने के लिए किया जाता है।इन जूतों के नीचे लौहे के कील लगे होते हैं जो चलने पर बर्फ के अंदर फंस जाते हैं जिससे आपको फिसलने से रोकते हैं। आमतौर पर पहाड़ों वैगरह पर चढ़ने के लिए इन्हीं जूतों का प्रयोग किया जाता है।‌‌‌यह जूते चढ़ाई करने के लिए सबसे अधिक बेस्ट होते हैं।और बर्फ की सतहों पर तो फिसलने का डर बना रहता है तो यह जूते वहां पर सबसे अच्छे हैं।

    Court shoe

    Court shoe

    ‌‌‌जैसा कि नाम से ही स्पष्ट हो जाता है । कोर्ट के अंदर पहनने के लिए इन जूतों का प्रयोग किया जाता है। यह काले रंग के ही होते हैं। और यह विशेष प्रकार की डिजाइन के होते हैं जिसको सिर्फ कोर्ट के अंदर पहना जाता है। भारत के अंदर भी वकील इसी तरह के जूते पहनते हैं।17th वीं शताब्दी के अंदर इस प्रकार के जूते आने लगे थे और 19 वीं शताब्दी मे कोर्ट सूज विशेष प्रकार के बनाये जाने लगे थे ।

    clogs shoes

    ‌‌‌यह एक अलग ही प्रकार के जूते होते हैं।और यह लकड़ी के बने होते हैं। इनको आजकल बहुत से लोग केवल शौक से पहनते हैं।यह जूते कुछ लोग कारखानों और खेतों के अंदर भी पहनते हैं। यह किसानों के लिए सबसे सस्ते जूते हैं लेकिन आजकल इनको बस फैसन के तौर पर ही पहना जाता है।नृत्य की कई अलग-अलग शैलियों में भी मोज़री का उपयोग किया जाता है। जब नृत्य के लिए पहना जाता है, तो एक महत्वपूर्ण विशेषता फर्श के खिलाफ खड़खड़ की आवाज होती है।

    cowboy boots

    काउबॉय बूट्स की सवारी की एक विशिष्ट शैली का उल्लेख है, जिसे ऐतिहासिक रूप से काउबॉय द्वारा पहना जाता है। यह जूते उंची ऐडी के बने होते हैं और चमड़े के बने होते हैं।चरवाहे के जूते सामान्य रूप से काउहेड के चमड़े से बने होते हैं, जिन्हें सजावटी रूप से हाथ से बनाया जा सकता है।इनको खाल जैसे मगरमच्छ, साँप, शुतुरमुर्ग, छिपकली, ईल, हाथी, स्टिंग्रे, एल्क, भैंस ‌‌‌ से भी बनाया जाता है।काउबॉय बूट्स की दो मूल शैलियाँ हैं। जिनमे से एक को पश्चिम शैली के नाम से जाना जाता है।रॉपर शैली भी होती है।राइडिंग बूट सदियों से घुड़सवारी के लिए काफी उपयोगी होते हैं। और यह कई शैलियों मे अब आने लगे है।

    cycling shoes

    साइक्लिंग जूते साइकिल के लिए प्रयोग मे लाये जाते हैं।इन जूतों को एक विशेष प्रकार से डिजाइन किया जाता है ताकि इनको पहनकर साइकिल चलाना बहुत ही इजी होता है। आप आसानी सें पैडल को शक्ति संचारित कर सकते हैं।साइकलिंग शूज कई वेरिएंट्स में आते हैं: रोड रेसिंग, ट्रैक रेसिंग, विंटर, कैजुअल साइकलिंग, टूरिंग, ऑफ-रोड या माउंटेन बाइकिंग और इंडोर साइक्लिंग या स्पिनिंग। हालांकि कई साइकलिंग जूता आपूर्तिकर्ताओं का अमेरिकी, अंग्रेजी, फ्रेंच या जापानी आकार में रूपांतरण होगा, अधिकांश साइकलिंग जूते यूरोपीय आकार में मापे जाते हैं।

    deck shoes

    ‌‌‌इनको नाव के जूते के नाम से जाना जाता है ,जो नाव के उपर पहने जाते हैं।  नॉन-मार्किंग रबर तलवों के साथ कैनवास या चमड़े होते हैं। और गिले डेक पर पकड़ प्रदान करने के लिए इनको विशेष प्रकार से डिजाइन किया जाता है।‌‌‌यह चमड़े के बने होते हैं और आसानी से गिली सतह को पकड़ कर रखते हैं।

    आधुनिक बोट शूज़ का आविष्कार 1935 में न्यू हैवेन, कनेक्टिकट के अमेरिकी पॉल ए। स्पेरी ने किया था। उसने जब देखा कि उसका कुत्ता बिना फिसले गिली सतह पर चल सकता है तो यहीं से उसे आइडिया आया और उन्होंने अपने जूतों को चाकू से काटा ‌‌‌उसके बाद उसने एक कम्पनी को उसने प्रेरित किया था।सेबागो और टिम्बरलैंड सहित कई अन्य लोगों के बीच स्पेरी टॉप-साइडर्स आज भी बोट शू का एक लोकप्रिय ब्रांड है। यह जूते महिलाओं और पुरूषों के द्वारा पहने जाते हैं।

    1970 के दशक के बाद से वे नीदरलैंड, संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, चीन, फ्रांस, इटली, पुर्तगाल, स्पेन और यूनाइटेड किंगडम जैसे देशों के अंदर नाव के जूतों का प्रयोग बहुत ही तेजी से बढ़ा था।

    dress shoes

    dress shoes

    एक ड्रेस शू आमतौर पर एक एथलेटिक शू के विपरीत होता है।यह कई अवसरों पर पहने जाते हैं जैसे पार्टियों के अंदर और शादियों मे भी पहने जाते हैं।पुरूषों के लिए यह जूते चमड़े के बने होते हैं।कई जूते रबर के तलवों के साथ भी बनाए जाते हैं।हालांकि यह बिना चमड़े के भी आते हैं।‌‌‌और यह अलग अलग रंगों के अंदर भी उपलब्ध हैं।

    • Black
    • Brown
    • Burgundy
    • Oxblood
    • Chestnut
    • Cordovan
    • White

    elevator shoes

    एलेवेटर सू वे जूते होते हैं जो पहनने वाले की लंबाई को बढ़ाने का काम करते हैं। मतलब यदि आपकी हाइट कम है तो आप इनको पनने के बाद पहले की तुलना मे अधिक लंबे लगेंगे । यह इसी के लिए बनाए गए हैं आप इनको पहनकर 3 इंच तक अपनी लंबाई बढ़ा सकते हैं।एक एलेवेटर जूता, प्लास्टिक, लकड़ी या रबर जैसे विभिन्न तलवों से बनाया जा सकता है।और इसकी सबसे बड़ी खास बात यह होती है कि इसको पहनने के बाद आपकी वास्तविक लंबाई का पता नहीं चल पाता है।

    Espadrilles

    Espadrilles

    ‌‌‌यह सूती कपड़े और जूट से बने हो सकते हैं।यह काफी लचकदार होते हैं और पहनने मे काफी आरमादायक भी होते हैं।1322 के बाद यूरोप मे इस प्रकार के जूतों का विकास हुआ था।‌‌‌वैसे यह जूते अधिक मजबूत नहीं होते हैं और इनका जीवन काल भी काफी कम ही होता है।लेकिन आज भी इन जूतों को लोग पहनते हैं क्योंकि यह काफी सस्ते होते हैं और आरामदायक होते हैं। घर के अंदर फ्रश पर भी आप इनको पहन सकते हैं। एक तरह से मौजे का काम करते हैं।

    Figure skating

    Figure skating

    फिगर स्केटिंग एक प्रकार का खेल होता है जिसके अंदर बर्फ पर प्रदर्शन किया जाता है।यह ओलंपिक खेलों में शामिल होने वाला पहला शीतकालीन खेल था, जब लंदन में 1908 के ओलंपिक में भाग लिया गया था। ‌‌‌इस खेल के अंदर Figure skating जूते काम मे लिये जाते हैं। इसमे एकल महिला या एकल पुरूष या जोड़े शामिल हो सकते हैं।और इस खेल के लिए इन विशेष प्रकार के जूतों के नीचे एक विशेष प्रकार की पत्ती लगी होती है। जिसकी मदद से बर्फ पर स्लाइड होता है। फिगर स्केट्स में ब्लेड के सामने वाले हिस्से पर पैर के अंगूठे के निशान वाले बड़े, दांतेदार दांत होते हैं। इनका उपयोग मुख्य रूप से कूदने में किया जाता है। ब्लेड लगभग 4.7 मिलीमीटर (3⁄16 इंच) मोटे होते हैं। जब तरफ से देखा जाता है, तो एक फिगर स्केट का ब्लेड सपाट नहीं होता है, लेकिन थोड़ा घुमावदार होता है, जिससे वृत्त का चाप 180-220 सेंटीमीटर (71-87 इंच) होता है।

    Galoshes

    Galoshes, जिन्हें डिकर्सन, गमशो, रूबर्स या ओवरशो के रूप में भी जाना जाता है। यह एक प्रकार के रबर के बूट होते हैं।यह काफी शानदार बूट नहीं होते हैं। लेकिन वर्तमान मे यह अलग प्रकार की डिजाइन के आने लगे हैं। ‌‌‌यह जूते टकने से उपर तक भी आते हैं और अधितर मे डोरियां वैगरह नहीं होती हैं।

    golf shoes

    golf shoes बेहद ही उपयोगी होते हैं जबकि आप गोल्फ खेलते हैं। यदि आप गोल्फ के अंदर आम जूते प्रयोग मे लेते हैं तो आपको चोट लगाने का डर बना रहता है तो गोल्फ खेलते समय इसके लिए बनाए गए विशेष जूते पहने ।

    heels shoes

    heels shoes

    ऊँची एड़ी के जूते एक प्रकार का जूता है जिसमें पैर की अंगुली की तुलना में एड़ी जमीन से काफी ऊँची होती है। वैसे भारत के अंदर आम लोग इस प्रकार के जूते नहीं पहनते हैं। यह महिलाओं के लिए और पुरूषों के लिए होते हैं लेकिन महिलाएं इनको अधिक पसंद करती हैं।इनको पहनने का फायदा यह है कि यह आपकी लंबाई को ‌‌‌ बढ़ाते हैं।और यदि आपकी हाइट कम है तो आप इन जूतों को पहन सकते हैं। इनको पहनने के बाद आपकी लंबाई काफी अधिक दिखाई देने लग जाएगी ।

    ‌‌‌यह कई प्रकार के रंग और शैलियों के अंदर आते हैं। हालांकि इन जूतों के साथ एक जोखिम भी है। इनमे संभलकर चलना होता है नहीं तो काफी समस्यओं का सामना करना हो सकता है। खास कर पैरों मे चोट लग सकती है। फ़ारसी घुड़सवार सेना ने एड़ी के साथ एक प्रकार का बूट पहना था ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उनके पैरों को रकाब में रखा गया था।भारत में 12 वीं शताब्दी में, ऊँची एड़ी के जूते फिर से दिखाई देते हैं।

    high-top sneakers

    हाई-टॉप एक जूता है जो पहनने वाले के टखने के ऊपर थोड़ा फैला होता है। यह आमतौर पर एक एथलेटिक जूता है, खासकर बास्केटबॉल के लिए।यह आम जूते के जैसा ही दिखता है लेकिन पीछे का भाग थोड़ा लंबा होता है। इसकी यही पहचान होती है और यह आम जूतों से चोड़ा भी होता है।

    hiking boots

    ‌‌‌यह जूते लंबी यात्रा करने वालों के लिए अधिक उपयोगी होते हैं। जो लौग रोजाना लंबी दूरी की यात्रा करते हैं उनके लिए इनको बनाया गया है।यात्रा के दौरान पैरों और टखनों की सुरक्षा के लिए डिज़ाइन इनको किया गया है।आप इनको पहनकर बिना किसी परेशानी के लंबी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। ‌‌‌लंबी दूरी की यात्रा करने वाले जूतों को विशेष प्रकार से बनाया जाता है। इनको पहनने के बाद फफोले होने की समस्या नहीं होती है। यह ना तो अधिक लूज होते हैं और ना ही कठोर होते हैं । जिसकी वजह से आप इनको आसानी से लंबी दूर के लिए पहन सकते हैं।

    ‌‌‌और इन जूतों के अंदर विशेष प्रकार के मौजे भी प्रयोग मे लिये जाते हैं जो आपके पैरों के अंदर अधिक पसीने को पौंछने का काम करते हैं ताकि पैर शुष्क रहें ।

    Inline skates

    इनलाइन स्केट्स एक प्रकार के रोलर स्केट हैं जो इनलाइन स्केटिंग के लिए उपयोग किए जाते हैं। जिसमें दो फ्रंट और दो रियर व्हील होते हैं, इनलाइन स्केट्स में आमतौर पर एक लाइन में दो से पांच पहिए होते हैं।ब्रेक सिस्टम भी इनके अंदर होता है जो पहियों को धीमा करने या स्पीड को कम करने मे मदद करता है। इनलाइन स्केट्स की आधुनिक शैली को आइस स्केट्स के विकल्प के रूप में विकसित किया गया था।जॉन जोसेफ मर्लिन ने 1760 में पैरों पर पहने जाने वाले रोलर के जूते का आविष्कार किया था।गर्म मौसम की अवधि के दौरान आइस स्केट्स की तरह काम करने के लिए डिज़ाइन किए गए स्केट्स, 1849 में फ्रांस के लुई लेग्रेंज द्वारा आविष्कार किए गए थे। 1895 और 1899 के बीच नेपियर एंड सन ने रिटर को “रोड स्केट्स” बनाया, जिसमें प्रत्येक स्केट पर आगे और पीछे दो तुलनात्मक रूप से बड़े पहिए थे।

    Jackboots

    Jackboots

    एक जैकबट एक सैन्य बूट है जैसे कि घुड़सवार सेना का एक बूट है इसको जर्मन सैना के द्धारा द्धितिय विश्व युद्ध के अंदर पहना गया था।यह काफी लंबा है और घुटनों तक यह आता है। आप इसकी लंबाई को चित्र मे देख सकते हैं। ‌‌‌यह चमड़े का बना होता है।

    इन बूटों को अभी भी पहना जाता है और अभी भी 17 वीं शताब्दी में स्थापित, ब्रिटिश सेना की घरेलू कैवलरी रेजिमेंट द्वारा पहना गया था। ‌‌‌हालांकि वर्तमान मे इसकी डिजाइन के अंदर सुधार कर दिया गया है। यह प्लास्टिक का बना भी आने लगा है और यह पानी और दूसरी जगहों पर पहना जाता है जहां की पैरों को अधिक खतरा हो ।

    jump boots

    पैराशूट से कूदने के लिए यह काफी सहायक होते हैं।पैराफूपर्स और एयरबोर्न फोर्सेज के लिए जंप बूट्स स्टैंडर्ड फुटगियर हैं।द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हवाई इन्फैंट्री बलों को इसी प्रकार के बूट दिये गए थे ।ताकि वे आसानी से समस्या होने पर जमीन पर कूद सकें ।

    Kamik

    ‌‌‌यह ठंडे मौसम मे पहने जाने वाले विशेष प्रकार के बूट होते हैं।जो भारत के अंदर देखने को नहीं मिलते हैं।यह जूते देखने मे आम जूतों की तरह नहीं होते हैं। इनको डिजाइनदार बनाया जाता है। और इनको पहनने के बाद ठंड नहीं लगती है। यह आपके टकने तक की लंबाई के हो सकते हैं।‌‌‌वैसे यह जूते गिले फ्रश पर सुरक्षा प्रदान नहीं करते हैं। सो इनको घरों के अंदर ठंडे मौसम मे आसानी से पहना जा सकता है।

    loafers shoes

    अमेरिकियों द्वारा पहने जाने वाले मोकासिन पर आधारित था, हालांकि आज के लोफर शैलियों में बहुत भिन्नता है।इन जूतों पर बहुत ही कम ऐडी होती है। यह पुरूषों और महिलाओं के लिए आरामदायक जूते होते हैं। फिसलन  होने की वजह से इनको स्लिप-ऑन भी कहा जाता है।

    mary jane shoes

    mary jane shoes

    मैरी जेन एक अमेरिकी शब्द है जो कम कट वाले जूते के लिए प्रयोग किया जाता है।बच्चों के लिए क्लासिक मैरी जेन्स आमतौर पर काले चमड़े या पेटेंट चमड़े से बने होते हैं। इनके अंदर एक पतला पटटा लगा होता है जो बांधा जाता है।इन जूतों को छोटी लड़कियां अधिक पहनती हैं। जबकि बच्चे भी इनको पहनते हैं लेकिन ‌‌‌उनमे डोरिया होती हैं।

    Moccasin

    Moccasin

    एक मोकासिन एक जूता है, जो डर्स्किन या अन्य नरम चमड़े से बना होता है।इसके उपर कढ़ाई की होती है।यह काफी नरम होते हैं।ऐतिहासिक रूप से, यह उत्तरी अमेरिका के कई स्वदेशी लोगों के जूते हैं; इसके अलावा, शिकारी, व्यापारी, और यूरोपीय निवासियों ने उन्हें पहना था।

    Mules

    Mules

    Mule जूते की एक ऐसी शैली है जोकि पैर की एड़ी के चारों ओर पीठ या कसाव नहीं होता है।इनको प्राचीन रोम के अंदर पहना जाता था।यह सोलहवीं शताब्दी के यूरोप तक लोकप्रिय नहीं थे।उस समय Mule शैली की चप्पले पहनी जाती थी।पश्चिमी उदाहरणों के अलावा, खच्चर तुर्की और मिस्र जैसी संस्कृतियों से आते हैं और इनको विशेष अवसरों पर पहना जाता है।

    चार्ल्स हेनरीटा मारिया, चार्ल्स प्रथम की पत्नी ने 17 वीं शताब्दी में Mule की कढ़ाई वाली जोड़ी पहनी थी।1950 के दशक के दौरान, मर्लिन मुनरो, जोन फोंटेन और जेने रसेल जैसी प्रतिष्ठित अभिनेत्रियों ने अपनी फिल्मों और दैनिक जीवन में इन जूतों का प्रयोग किया था। भारत के अंदर भी महिलाओं के लिए आज भी इस प्रकार ‌‌‌ के जूते आते हैं। और महिलाए पहनती हैं।

    Open toe shoes

    एक पीप-टू शू जूता एक महिला का जूता होता है।1940 के दशक में पीप-टू के जूते लोकप्रिय थे । लेकिन 1960 के दशक मे यह मार्केट से गायब हो गए थे । लेकिन इस प्रकार के जूत आज भी चलते हैं। इन जूतें के अंदर अंगुलियां आगे खुली रहती हैं। वैसे इनको पहनकर आप सर्दी का बचाव नहीं कर सकते हैं।

    oxford shoes

    oxford shoes

    ऑक्सफोर्ड शू आमतौर पर पहले चमड़े के बने होते थे लेकिन आजकल यह भी कई सामग्रियों से बनाए जा रहे हैं। तो यह मुख्य रूप से काले और भूरे रंग के आते हैं। और हममे से बहुत से लोग इनको पहनते भी हैं।ऑक्सफ़ोर्ड पहली बार स्कॉटलैंड और आयरलैंड में दिखाई दिए, जहाँ उन्हें कभी-कभी बाल्मोरल कैसल के बाद बालमोरल्स कहा जाता है। हालांकि, बाद में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के बाद जूते का नाम ऑक्सफ़ोर्ड रखा गया। यह जूता शैली 1800 के दशक तक उत्तरी अमेरिका में नहीं थे ।ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में 1800 में लोकप्रियता हासिल की उसके बाद इन जूतों का नाम भी यही रख दिया गया और आज यह खूब चलते हैं।

    सिलाई सुई का आविष्कार किसने किया sewing needle history

    सिलाई मशीन कितने प्रकार की होती है type of sewing machine

    पंखा कितने प्रकार का होता है type of fan in hindi

    अपने पंखे की स्पीड बढ़ाने के तरीके fan ki speed kaise badhaye

    platform shoes

    platform shoes

    platform shoes आम जूतों से बहुत ही अलग होते हैं और इनको देखकर आपको अजीब लग सकता है।इन जूतों की सबसे बड़ी खास बात तो यह है कि इनका तला बहुत अधिक मोटा होता है और उंचाई भी अधिक होती है। प्लेटफार्म जूते कई संस्कृतियों में जाने जाते हैं। मंच के जूते के सबसे प्रसिद्ध पूर्ववर्ती 15 वीं शताब्दी के वेनिस में ज़ोकोली हैं, जो फुटपाथों में पानी भर जाने पर गीले पैरों से बचने के कार्यात्मक लक्ष्य के साथ डिज़ाइन किए गए थे। वर्तमान मे महिलाओं द्धारा इस प्रकार के जूतों को पहना जाता है।

    work boots

    ‌‌‌यह अलग प्रकार के बूट होते हैं।जिनका उपयोग काम वैगरह करने के लिए किया जाता है। कम्पनी के अंदर आप इन जूतों का प्रयोग कर सकते हैं। यह काफी भारी होते हैं और आप इनको हर जगह पर उपयोग नहीं कर सकते हैं। इनके अंदर कई सुरक्षा की सामग्री लगी होती है जिससे आपके पैरों की सुरक्षा रहती है।

    Wellington boots

    वेलिंगटन बूट मूल रूप से चमड़े के बूट का एक प्रकार था जिसे हेसियन बूटों से अनुकूलित किया गया था। वे आर्थर वेलेस्ली, वेलिंगटन के 1 ड्यूक द्वारा पहने और लोकप्रिय थे। “वेलिंगटन” बूट 19 वीं शताब्दी के शुरुआती दिनों में ब्रिटिश अभिजात वर्ग और मध्यम वर्ग के लिए व्यावहारिक पैर पहनने का एक प्रमुख अंग बन गये ।

    Waders (footwear)

    यह जलरोधक बूट होते हैं। और यह आपके पूरे पैर को कवर करते हैं। यदि आप किसी गहरे पानी के अंदर चल रहे हैं या आपको गली रेत के अंदर चलना है तो इनकी मदद से आपके पैर पूरी तरह से सुरक्षित रहेंगे ।वेटर जूते पारंपरिक रूप से वल्केनाइज्ड रबर से बने होते हैं, लेकिन अधिक आधुनिक पीवीसी, नियोप्रीन और गोर-टेक्स वेरिएंट में उपलब्ध हैं।

    Valenki

    ‌‌‌यह जूते रूस के लोकप्रिय जूते हैं।इनको उंन से बनाया जाता है। और यह केवल सर्दी के अंदर आपके पैर की सूरक्षा करते हैं। लेकिन पानी वैगरह के अंदर यह काम नहीं करते हैं। हालांकि अब इनकी लोकप्रियता उतनी नहीं रही है।

    tap shoes

    टैप डांस एक प्रकार का नृत्य है, जिसमें ऊँची एड़ी के जूते और पैर के तलवे से धातु के नल की आवाज़ का उपयोग करके फर्श को टकराकर टकराया जाता है। यह जूते सिर्फ टैप डांस के अंदर अधिक पहने जाते हैं। हालांकि इनको आम तरीके से भी पहना जा सकता है।

    Peep-toe shoe

    Peep-toe shoe

    एक पीप-टू शू जूता एक महिला का जूता होता है।1940 के दशक में पीप-टू के जूते लोकप्रिय थे,  लेकिन 1960 के दशक तक गायब हो गए।इन जूतों के पैरों की अगली अंगूली बाहर निकली हुई है।

    Track spikes

    Track spikes

    ट्रैक स्पाइक्स, या सिर्फ स्पाइक्स, रेसिंग जूते हैं जिनका उपयोग एथलीटों द्वारा ट्रैक पर रेसिंग करते समय किया जाता है। कुछ स्पाइक्स पटरियों पर लंबे समय तक प्रशिक्षण के लिए डिज़ाइन किए गए हैं, लेकिन आमतौर पर जूते रेसिंग के लिए उपयोग किए जाते हैं। ‌‌‌यह जूते इंलैंड के अंदर 1860 के दशक मे बहुत अधिक पोपुलर हुआ करते थे ।

    जूते कितने प्रकार के होते हैं लेख आपको पसंद आया होगा । यदि आपको लेख के नीचे कमेंट अवश्य करें ।

    arif khan
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    यदि आपको गेस्ट पोस्ट करनी है। तो हमें ईमेल पर संपर्क करें । आपकी गेस्ट पोस्ट पेड होगी और कंटेंट भी हम खुदी ही लिखकर देंगे ।arif.khan338@yahoo.com

    Related Posts

    Advanced Monitoring Strategies for Faster Threat Discovery

    April 14, 2026

    Ecommerce SEO Services: Driving Conversions with AI-Powered Ecommerce SEO Services

    January 29, 2026

    short circuit क्या होता है short circuit से बचने के उपाय

    February 21, 2024

    1 Comment

    1. Purushottam Kumar on August 24, 2020 3:52 am

      bahot hi achhi post aapne likhi hai shoes ke uper

    Leave A Reply

    Categories
    • Tech
    • Real Estate
    • Law
    • Finance
    • Fashion
    • Education
    • Automotive
    • Beauty Tips
    • Travel
    • Food
    • News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy Policy
    • About us
    • Contact Us
    © 2026 Coolthoughts.in

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.