Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    cool thoughtscool thoughts
    • Privacy Policy
    • About us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    SUBSCRIBE
    • Tech
    • Real Estate
    • Law
    • Finance
    • Fashion
    • Education
    • Automotive
    • Beauty Tips
    • Travel
    • Food
    • News
    cool thoughtscool thoughts
    Home»‌‌‌विज्ञान»उल्लू कितने प्रकार के होते हैं type of owl in hindi
    ‌‌‌विज्ञान

    उल्लू कितने प्रकार के होते हैं type of owl in hindi

    arif khanBy arif khanAugust 30, 2020Updated:August 30, 2020No Comments20 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest WhatsApp Email

    ‌‌‌उल्लू तो आपने देखा ही होगा लेकिन क्या आपने  कभी सोचा है उल्लू कितने प्रकार के होते हैं ? इस लेख मे हम आपको 18 उल्लू के प्रकार के बारे मे बताएंगे।

    ‌‌‌उल्लू के बारे मे आप जानते ही होंगे ।उल्लू की 200 से अधिक प्रजातियां होती हैं। जिनका वर्णन करना यहां पर संभव नहीं है लेकिन हम आपको उल्लू की कुछ महत्वपूर्ण प्रजातियों के बारे मे अवश्य ही बताएंगे । उल्लू एक निशाचार पक्षी है जो रात के अंदर अपना भोजन तलास करता है।‌‌‌यह बर्फ से ढके कुछ द्वीपों को छोड़दें तो यह लगभग हर जगह पर पाये जाते हैं।उल्लू  कीड़े ,चूहे ,खरगोश और मछली वैगरह खाते हैं। अपने शिकार को पकड़ने की इनकी अपनी स्टाइल होती है। पहले यह उपर हवा मे उड़ते रहते हैं और जमीन पर अपनी नजर रखते हैं या यह किसी पेड़ पर बैठ कर भी ऐसा कर सकते हैं।

    ‌‌‌इनकी नजर बहुत अधिक तेज होती है ।जिसकी मदद से यह आसानी से लंबी दूर पर अपने शिकार को देख सकते हैं। शिकार पर हमला करने के लिए यह अपने पंजों का इस्तेमाल करते हैं। नुकिले पंजों से शिकार को घायल कर देते हैं और उसके बाद उसको मारकर खा जाते हैं।

    ‌‌‌उल्लू के दांत नहीं होते हैं।इस वजह से यह शिकार को सीधा ही निगल लेता है। और उसके बाद जो शिकार का हिस्सा पचने योग्य होता है उसे पचा लिया जाता है और जो पचने योग्य नहीं होता है जैसे नाखुन उनको वापस मुंह के द्धारा ही बाहर निकाल दिया जाता है।

    ‌‌‌उल्लू की आंखें अपने पास के ऑब्जेक्ट को स्पष्ट रूप से देखने मे असमर्थ होती हैं। उल्लू की आंखों की तरह उसके कान भी विशेष तरीके से बनाये जाते हैं जोकि काफी कम आवाज को भी सुनने की क्षमता रखते हैं।उल्लू अपने सिर और गर्दन को 270 ° तक घुमा सकते हैं। उल्लुओं के पास मनुष्यों में सात की तुलना में 14 गर्दन का कशेरुका होता है, जो उनकी गर्दन को अधिक लचीला बनाता है। उनके पास अपने संचार प्रणालियों के अनुकूलन भी हैं, मस्तिष्क को रक्त को काटे बिना रोटेशन की अनुमति देता है।

    ‌‌‌नर और मादा उल्लू के अंदर एक कॉम अंतर यह है कि मादा उल्लू नर  उल्लू से बड़ी होती है।मादा उल्लू के बड़ा होने के बारे मे दो सिद्धांत हैं। एक मे यह कहा गया है कि बड़ी मादा उल्लू अपने बच्चों को अधिक खिला सकती है क्योंकि वह अधिक शक्तिशाली होती है। जबकि दूसरा यह कहा गया है कि मादा ‌‌‌उल्लू का बड़ा होना पुरूष के हिंसात्मक प्रभाव को दूर करने के लिए ही होता है।

    ‌‌‌वैसे तो उल्लू और इंसान साथ साथ रहते हैं और उल्लू के द्धारा इंसानों पर हमले की खबर ना के बराबर आती हैं लेकिन जनवरी 2013 में, इन्वर्टिस, स्कॉटलैंड के एक व्यक्ति को भारी रक्तस्राव का सामना करना पड़ा और एक उल्लू द्वारा हमला किए जाने के बाद सदमे में चला गया, जो संभवतः 50 सेंटीमीटर लंबा (20 इंच) ईगल उल्लू था ।

    फोटोग्राफर एरिक होस्किंग ने 1970 ई के अंदर एक उल्लू की फोटो खींचने की कोशिश की थी लेकिन उनको अपनी एक आंख तक खोनी पड़ी थी।

    Table of Contents

    • उल्लू कितने प्रकार के होते हैं Long-Eared Owl
    •  Barn Owl
    • उल्लू कितने प्रकार के होते हैं Spectacled Owl
    • ‌‌‌उल्लू के प्रकार Oriental Bay Owl
    • Eastern Screech Owl
    • Snowy Owl
    • ‌‌‌उल्लू के प्रकार Eurasian Eagle Owl
    • Tawny Owl
    • Great Gray Owl
    • Great Horned Owl
    • Northern Pygmy Owl
    • Burrowing Owls
    • Northern Saw-Whet Owl
    • Striped Owl
    • Tawny Fish Owl
    • Western Screech Owl
    • Spotted Wood Owl
    • Collared Scops-Owl

    उल्लू कितने प्रकार के होते हैं Long-Eared Owl

    उल्लू कितने प्रकार के होते हैं

    ‌‌‌इनको लंबे कान वाले उल्लू या  उत्तरी लंबे कान वाले उल्लू के नाम से जाना जाता है।ह प्रजाति यूरोप और पैलेक्टिक के साथ-साथ उत्तरी अमेरिका में कई क्षेत्रों में प्रजनन करती है। यह प्रजाति उल्लू के बड़े समूह का एक हिस्सा है। यह उल्लू Strigidae परिवार से आता है जिसके अंदर उल्लू की सबसे अधिक ‌‌‌ प्रजातियां शामिल हैं।

    ‌‌‌यह उल्लू लकड़ी के अंदर अपना घोसला बनाना पसंद करते हैं।यह घने जंगलों के अंदर रहना पसंद करते हैं।और खुले मैदानेां के अंदर शिकार करना पंसद करते हैं। यह उल्लू आमतौर पर शिकारी होता है और चूहे इसका प्रमुख भोजन होता है।‌‌‌लेकिन सभी उल्लू घोसला नहीं बनाते हैं कई अन्य जानवरों के द्वारा बनाए गए घोसलों के अंदर रहना पसंद करते हैं।

    लंबे कान वाला उल्लू एक मध्यम आकार का उल्लू होता है, जिसकी कुल लंबाई 31 और 40 सेमी (12 और 16 इंच) के बीच होती है। खलिहान उल्लू ( टायटो अल्बा ), छोटे कान वाले उल्लू और तावी उल्लू ( स्ट्रिक्स अल्यूको ) भी इसी प्रकार के होते हैं।

     Barn Owl

     Barn Owl

    खलिहान उल्लू दुनिया के अंदर व्यापक रूप से वितरित उल्लू का एक प्रकार है।खलिहान उल्लू ध्रुवीय और रेगिस्तानी क्षेत्रों, हिमालय के उत्तर में एशिया , इंडोनेशिया के अधिकांश और कुछ प्रशांत द्वीपों को छोड़कर लगभग हर जगह पाया जाता है।

    खलिहान उल्लू को 28 उप प्रजातियों के अंदर विभाजित किये जा चुके हैं।लेकिन अधिकांश लंबाई 33 से 39 सेमी (13 और 15 इंच) के बीच हैं, पंखों के साथ 80 से 95 सेमी (31 से 37 इंच) तक हैं। सिर और पीठ पर मलहम भूरे या भूरे रंग का एक छायांकित छाया है।

    ‌‌‌हालांकि कुछ जीव वैज्ञानिक उनको तीन प्रमुख वंशज के रूप मे देखते हैं । जैसे यूरोप, पश्चिमी एशिया और अफ्रीका में, एक दक्षिण-पूर्वी एशिया और आस्ट्रेलिया के अंदर ।खलिहान उल्लू दिन के अंदर भी शिकार करते हैं और शिकार करने मे यह काफी माहिर होते हैं।

    ‌‌‌इन उल्लू को शिकार करने का तरीका भी ध्वनी ही होता है। और नर और मादा जीवन मर एक साथ ही रहते हैं यह तब तक एक साथ बने रहते हैं जब तक कि इनमे से किसी एक की मौत ना हो जाए ।‌‌‌यह उल्लू पेड़ के कटोरे मे अंडे दे सकते हैं या किसी पुरानी पड़े मकान मे भी अपना घोसला बना सकते हैं। पैदा होने वाले बच्चे की संख्या 4 के आस पास होती है और यह भोजन के लिए नर पर ही निर्भर रहते हैं।

    उल्लू कितने प्रकार के होते हैं Spectacled Owl

    यह मध्य अमेरिका , दक्षिण से दक्षिणी ब्राजील , पराग्वे और उत्तर पश्चिमी अर्जेंटीना के माध्यम से दक्षिणी मैक्सिको और त्रिनिदाद के जंगलों में रहता है और इसकी 6 उप प्रजातियां होती हैं। यह उल्लू ऐसे जंगलों के अंदर रहते हैं जहां पर बहुत अधिक वन पाए जाते हैं हालांकि शिकार के लिए यह आवासिए क्षेत्रों के ‌‌‌ अंदर भी आ सकते हैं। सूखे जंगलों, पेड़ों के साथ सवाना मैदानों, वृक्षारोपण और अर्ध-खुले क्षेत्रों में पाए गए हैं। कोस्टा रिका जैसे क्षेत्रों में , वे 1,500 मीटर (4,900 फीट) तक के उपोष्णकटिबंधीय मोंटेन जंगलों में रहते हैं।

    Spectacled Owl

    ‌‌‌यह उल्लू पूरी तरह से रात के अंदर ही शिकार करता है।और जब दिन का उजाला होता है तो अपने घोसले के अंदर लौट आता है। आपको बतादें कि यह एक असामाजिक पक्षी है जो रोजाना अकेला रहना ही पसंद करता है बस सिर्फ प्रजनन के लिए ही दूसरे उल्लू से जुड़ता है।

    ‌‌‌उल्लू के प्रकार Oriental Bay Owl

    Oriental Bay Owl

    ‌‌‌यह प्रजाति  छोटे कृन्तकों , चमगादड़ों का शिकार करते हैं ,पक्षी , सांप , मेंढक , छिपकली , और बड़े आर्थ्रोपोड जैसे बीटल , टिड्डे , और मकड़ियों का सेवन करती है।इसका चेहरा देखने मे दिल के आकार का लगता है।‌‌‌उल्लू की यह प्रजाति लगभग विलुप्त हो चुकी है।फिर भी बोर्नियो और जावा के लिए दक्षिण पूर्व एशिया। बे उल्लू दक्षिण-पश्चिम भारत, श्रीलंका और दक्षिण पूर्व एशियाई प्रायद्वीपीय द्रव्यमान और नेपाल और बर्मा से पूरे मलेशिया और इंडोनेशिया के कुछ हिस्सों में पाया जा सकता है।।

    Eastern Screech Owl

    Eastern Screech Owl

    ‌‌‌यह उल्लू आम है और यह उतरी अमेरिका और कनाड़ा के अंदर पाया जाता है।यह मानव के साथ रहने के लिए अच्छी तरह से अनुकूलित है।यह उल्लू, खुले मिश्रित वुडलैंड्स, पर्णपाती वन, पार्कलैंड में निवास उपनगरीय क्षेत्रों में नदी तट जंगल नदियों और झीलों और खेतों व घास के मैदानों मे रहते हैं।

    ‌‌‌यह उल्लू आमतौर पर मनुष्यों के द्धारा बनाए गए घरों के अंदर और शहरों मे रहते हैं।और यहां पर छिपकली और चूहों का सेवन करते है।। इसके अलावा पुराने मकानों मे और पेड़ पर यह अपना घोसला बना सकते हैं।‌‌‌यह भी  पुरी तरह से निशाचर होते हैं और रात के अंदर शिकार करते हैं।

    ‌‌‌यह उल्लू कैद में 20 से अधिक वर्षों से रहते हैं, जंगली पक्षी शायद ही कभी, अगर वह लंबे समय तक रहते हैं। युवा और घोंसले के उल्लू की मृत्यु दर 70% तक हो सकती है ।

    Snowy Owl

    Snowy Owl

    ‌‌‌इस उल्लू को सफेद उल्लू या ध्रुवीय उल्लू  और आर्कटिक उल्लू के नाम से भी जाना जाता है।यह बर्फ के अंदर रहता है।बर्फीले उल्लू उत्तरी अमेरिका और पैलेक्टिक  आर्कटिक क्षेत्रों के मूल निवासी हैं।इसके अंदर नर उल्लू के अंदर सफेद पंख होते हैं तो मादा उल्लू गहरे भूरे रंग की होती है।‌‌‌यह अन्य उल्लू के विपरित होता है।यह रात के अंदर सोता है और दिन के दौरान शिकार करता है।यह एक घूमकड प्रजाति का उल्लू होता है। यह कभी भी एक जगह पर नहीं टिक पाते हैं। इस वजह से यह एक ही मदा के साथ नहीं जुड़े होते हैं। वरन अपने जीवन काल मे कई मादाओं के साथ सम्भोग करते हैं।

    ‌‌‌वैज्ञानिक अनुमानों से पता चला है कि इनकी आबादी काफी तेजी से घट रही है।हाल ही मे एकत्रित किये गए आंकड़ों के अंदर इनकी आबादी 50 प्रतिशत तक कम हो गई है। इसके पीछे का कारण जटिल पर्यावरणीय कारक जो अक्सर ग्लोबल वार्मिंग से जुड़े हो सकते हैं।

    ‌‌‌यह उल्लू पहले काफी लंबी दूरी तक फैले हुए थे लेकिन अब इनका क्षेत्र तेजी से घट रहा है।जीवाश्म रिकॉर्ड से पता चलता है कि बर्फीले उल्लू एक बार ऑस्ट्रिया, अजरबैजान, चेकोस्लोवाकिया , इंग्लैंड, फ्रांस, जर्मनी, हंगरी, इटली, पोलैंड, सार्डिनिया और स्पेन के साथ-साथ केप प्रिंस ऑफ वेल्स में भी पाए जाते थे ।

    फ्रांस से प्लिस्टोसीन युग का जीवाश्म के अंदर यह दिखाया गया है कि उल्लू उस समय काफी बड़े हुआ करते थे ।‌‌‌यह उल्लू 15 अलग अलग प्रकार के साउंड निकाल सकता है।हालांकि मादा और नर के साउंड के पिच मे अंतर होता है।बर्फीले उल्लू के पैर बहुत मोटे पंख वाले सफेद होते हैं, जबकि पंजे काले होते हैं।

    बर्फीला उल्लू एक बहुत बड़ा उल्लू है। वे उच्च आर्कटिक के सबसे बड़े एवियन शिकारी हैं और दुनिया के सबसे बड़े उल्लुओं में से एक हैं। बर्फीले उल्लू औसतन पाँचवें सबसे लंबे और शायद तीसरे सबसे लंबे पंख वाले लगभग छठे या सातवें सबसे भारी जीवित उल्लू हैं।

    ‌‌‌उल्लू के प्रकार Eurasian Eagle Owl

    यूरेशियन ईगल उल्लू- ( Bubo Bubo ) उल्लू एक प्रजाति है। यह सबसे बड़ी प्रजातियों मे से एक है। जिसके अंदर मादा 75 सेमी तक बढ़ सकती है।यूरेशियन ईगल-उल्लू सबसे बड़ी जीवित प्रजातियों मे से एक हैं और यह व्यापक रूप से अलग अलग जगहों पर पाया जाता है।यह अधिकतर पर्वतिय और जंगलों के अंदर पाया जाता है।पक्षी, सरीसृप, उभयचर, मछली जैसे जीव इनका प्रमुख भोजन होते हैं।नर और मादा मिलकर घोसला बनाते हैं और मादा अंडों की देखभाल करती है तो नर बच्चों का पालन पोषण करता है। इस उल्लू की 12 से अधिक प्रजातियां हैं।

    32 मिलियन वर्ग किलोमीटर के अंदर इनकी 2 मिलयन से अधिक प्रजातियां ऐशिया मे रहती हैं तो यह काफी संख्या मे मौजूद है। कुछ लोग इसको अपने घरों के अंदर भी पालते हैं।

    ‌‌‌यह उल्लू जंगल मे रहने पर सिर्फ 20 साल ही जीते हैं लेकिन यदि कैद के अंदर रहते हैं तो कम से कम 68 साल तक जिंदा रह सकते हैं।इलेक्ट्रोक्यूशन, ट्रैफिक दुर्घटनाएं और शूटिंग की वजह से इनकी अधिक मौत होती है।

    Tawny Owl

    Tawny Owl

    ‌‌‌यह गठिले और मध्यम आकार के होते हैं।यह वुडलैंड के अधिकांश हिस्सों के अंदर पाये जाते हैं।यह भी रात के अंदर शिकार करता है और चूहे इसका प्रमुख भोजन है।इसके अलावा यह मेंढक और कीड़े खाता है।‌‌‌यह भूरे रंग की धारियों के साथ होता है।इसके अंदर कान नहीं होते हैं।यह गोल चेहर के साथ होता है।इनकी आंखे नीली और पलके भूरे रंग की होती हैं।

    यह प्रजाति यौन रूप से मंद है ; मादा नर की तुलना में काफी बड़ी होती है, अक्सर औसतन 5% तक लम्बी होती है और 25% से अधिक भारी हो सकती है।‌‌‌इस उल्लू के कान की संरचना के अंदर काफी भिन्नता है।जो अलग अलग दिशा से सुनाई के अंदर फर्क रहता है।खोपड़ी के माध्यम से एक मार्ग कानों को जोड़ता है।इनका बाएं कान दाएं कान से बड़ा होता है।

    Great Gray Owl

    Strix nebulosa दुनिया की सबसे लंबी प्रजाति है और यह उत्तरी गोलार्ध में वितरित किया जाता है , और यह पूर्वी और पश्चिमी गोलार्ध दोनों में पाए जाने वाले जीनस स्ट्रिक्स में एकमात्र प्रजाति है।‌‌‌इनका सिर गोल होता है और जिसमे एक भूरे रंग का चेहरा होता है।आंखों के चारो ओर काला घेरा होता है और आंखे पीली होती है।

    खुले क्षेत्रों के पास, जैसे घास के मैदान या दलदल और वनों के अंदर इनका निवास स्थान होता है।उत्तरी अमेरिका में क्यूबेक  और अलास्का तक , और पूरे उत्तरी एशिया में फिनलैंड और एस्टोनिया के अंदर रहते हैं।इन उल्लूओं को भी लुप्तप्राय  प्रजाति के अंदर रखा गया है।

    ग्रेट ग्रे उल्लू घोसलों का निर्माण नहीं कर सकते हैं। वरन यह दूसरे जानवरों के द्धारा बनाए गए घोसलों का प्रयोग करते हैं। इसके अलावा खोखले पेड़ों के अंदर अपना स्थान बना सकते हैं। इसके अलावा मानवों के आवास का प्रयोग कर सकते हैं जो सुनसान पड़े हुए है।

    ‌‌‌मादा के द्धारा अंडे दिये जाने के बाद 2 सप्ताह के बाद बच्चे उड़ना शूरू कर देते हैं और घोसले से नीचे गिर सकते हैं। आमतौर पर मादा अपने बच्चों के पास तब तक रहती है जब तक कि वे खुद शिकार करने के योग्य ना हो जाते हैं। जब तक वे खुद शिकार के योग्य नहीं होते हैं नर उनको खिलाता है।

    ‌‌‌यदि उनके घोसले के क्षेत्र मे कोई अन्य शिकारी जाता है तो ग्रेट गे मादा आक्रमक हो सकती है जब उसके अंडे हों । हालांकि अंडे नहीं हो तो मादा आक्रमक नहीं होती है वह आसानी से घोसला छोड़ देती है।

    नाइल वायरस का इन उल्लूओं मे सबसे अधिक खतरा होता है जिसकी वजह से इनकी मौत हो सकती है।ओंटारियो और पूर्वोत्तर ओरेगन में पश्चिम नील वायरस से ग्रे उल्लू की मौत की पुष्टि की गई थी। 2005 से योसेमाइट क्षेत्र में उल्लुओं के परीक्षण से उस आबादी में वेस्ट नाइल वायरस के सबूत मिले हैं।‌‌‌यह उल्लू चूहों और दूसरे छोटे जीवों का शिकार करता है।‌‌‌वैसे यह हार्स , मोल्स , क्रूज़ , वीज़ल्स , थ्रश , ग्रूज़ , कनाडा जैस , माउंटेन बटेर , स्मॉल हॉक्स को भी खाते हैं।इनका भोजन इस बात पर निर्भर करता है कि उस क्षेत्र के अंदर कौनसी प्रजाति अधिक संख्या मे मौजूद है।

    Great Horned Owl

    ‌‌‌यह एक बड़ा उल्लू है जो अमेरिका के अंदर व्यापक रूप से पाया जाता है।इसका मुख्य आहार खरगोश ,चूहे और स्तनधारी , पक्षी , सरीसृप , उभयचर हैं।इसकी तुलना यूरेशियन ईगल उल्लू से की जाती है।इस उल्लू के पंख के उपरी हिस्से घूसर भूरे रंग के होते हैं। उल्लुओं की एक फेशियल डिस्क होती है । यह लाल, भूरा या भूरे रंग का हो सकता है।

    ‌‌‌यह उल्लू दक्षिण और उत्तरी अमेरिका के अंदर सबसे भारी उल्लू के नाम से जाना जाता है।बहुत अलग दिखने वाला यह उल्लू बड़ा शरीर के साथ होता है। अलास्का और ओंटारियो के अंदर इनकी बड़ी आबादी रहती है । जबकि कैलिफोर्निया और टेक्सास मे यह कम संख्या मे ही दिखाई देते हैं।

    ‌‌‌इन उल्लू के पैर काफी शक्तिशाली होते हैं और कान भी काफी लंबे होते हैं।यह उल्लू पेड़ों में निवास कर सकते हैं जो कि सभी प्रकार के पर्णपाती , शंकुधारी , और मिश्रित जंगलों, उष्णकटिबंधीय वर्षावनों , पम्पास , प्रैरी , पहाड़ी क्षेत्रों, रेगिस्तान , उपनगरीय टुंड्रा , चट्टानी तटों, मैंग्रोव दलदली जंगलों और कुछ शहरी क्षेत्रों में निवास करते हैं ।

    ‌‌‌यह उल्लू रात के अंदर ही शिकार करते हैं और सूर्योदय होने के बाद अपना शिकार बंद कर देते हैं। इसके अलावा यह अपने शिकार को अपने पैरों से कुचल कर मार डालते हैं। यदि इनके प्रेमलाप की बात करें तो यह अक्टूबर से दिसम्बर तक होता है। यह देखा गया है कि दो मादा के साथ एक नर विवाह कर सकता है।

    ‌‌‌नर उल्लू मादाओं को रिझाने के लिए कई प्रकार के प्रयास करते हैं। और इसके लिए नर उल्लू आवाज दे सकते हैं या फिर वे शिकार को दोनो मिलकर खा सकते हैं।‌‌‌यदि इनके निवास स्थान की बात करें तो यह भी अन्य उल्लू की तरह खुद का घोसला नहीं बनाते हैं वरन यह भी दूसरों के बनाए घोसलों के अंदर ही रहते हैं।यह पहाड़ों पर बनी गुफा ,पेड़ों के अंदर कटोरे के अंदर रहना पसंद करते हैं।

    Northern Pygmy Owl

    ‌‌‌यह उल्लू उत्तरी अमेरिका का मूल निवासी है।इसकी आंखे भूरे भूरे रंग की होती हैं जबकि इसका सिर सफेद और गोल होता है।अन्य उल्लू की तुलना मे यह काफी लंबा होता है और आंखे गहरे रंग की होती है। इसकी कुल लंबाई 15 से 17 सेमी होती है।

    उत्तरी पिग्मी उल्लू कनाडा , संयुक्त राज्य अमेरिका और मैक्सिको का मूल निवासी है । उनके आवास में समशीतोष्ण, उपोष्णकटिबंधीय और उष्णकटिबंधीय नम वन, सवाना और आर्द्रभूमि शामिल हैं।

    ओरेगन और वॉशिंगटन के घने जंगलों के अंदर यह उल्लू धोसला बनाते हैं और वहीं पर अपना प्रजनन भी करते हैं।मादा प्रजनन के बाद अंडे देती है और फिर उनको सेती है। मादा 5 से 7 अंडे देती है। नर शिकार करता है। इस दौरान नर पर शिकार का काफी लोड़ होता है। उसे अपने बच्चों को और खुद को खिलाना होता है।

    Burrowing Owls

    Burrowing Owls

    ‌‌‌यह उल्लू एक लंबी टांगों वाला उल्लू होता है लेकिन छोटा होता है । यह दक्षिणी अमेरिका के खुले प्रदेशों के अंदर पाया जाता है।Burrowing Owls खुले घास के मैदानों और रेगिस्तान के अंदर पाया जाता है। इस उल्लू की सबसे बड़ी खास बात यह होती है कि यह दिन के दौरान सक्रिय होता है ‌‌‌लेकिन यह गर्मी के दौरान अपने घोसलों मे आराम करते हैं। इसके लंबे पांव रेगिस्तान मे आसानी से उ़ड़ने के लिए विकसित हुए हैं।

    ‌‌‌इस उल्लू की आंखे चमकदार होती हैं ।इसकी कई उप प्रजातियां गहरे भूरे रंग की हो सकती हैं।इसके सफेद धब्बों के साथ भूरे रंग के पंख होते हैं।वैसे नर और मादाएं आकार मे समान होती हैं लेकिन नर उल्लू हल्के रंग के होते हैं जबकि मादाएं गहरे रंग की होती है।

    ‌‌‌इन उल्लू की उम्र काफी कम 10 साल होती है।यह अधिकतर सड़कों को पार करते समय मारे जाते हैं या फिर जंगली बिल्ली और कुत्तों के द्धारा मार दिया जाता है। ‌‌‌यह उल्लू शिकार पर झपटा मारते हैं और बहुत बार जमीन पर चलते चलते ही शिकार कर लेते हैं। यह मुख्य रूप से चूहों को खाने के लिए जाने जाते हैं।

    ‌‌‌इनका प्रजनन मार्च के अंदर शुरू होता है।इन उल्लू मे आमतौर पर केवल एक साथी के साथ ही प्रजनन होता है लेकिन कई बार नर दो मादाओं के साथ संभोग करता है।यह उल्लू जमीन पर ही घोसला बनाते हैं और उसके अंदर मादा 12 तक अंडे देती है। 2 सप्ताह तक मादा अंडों को सेती है ‌‌‌इस दौरान नर ही मादा के लिए भोजन लेकर आता है लेकिन कुछ समय बाद नर और मादा दोनों मिलकर अपने बच्चों के लिए भोजन जुटाते हैं।

    ‌‌‌लेकिन समय के साथ तेजी से इन उल्लू की प्रजाति मे कमी आ रही है। इसका कारण यह है कि तेजी से इनके रहने योग्य जमीन पर इंसानों के द्धारा कब्जा किया जा रहा है।

    Northern Saw-Whet Owl

    ‌‌‌यह उत्तरी अमेरिका का रहने वाला उल्लू है और वर्तमान मे शिकार किये जाने की वजह से खतरे मे हैं।उत्तरी आरी-मट्ठा उल्लू का एक गोल, हल्का, सफेद चेहरा भूरा और क्रीम धारियाँ वाला होता है; उनके पास एक गहरी चोंच और पीली आंखें भी हैं। किशोर गहरे भूरे रंग के सिर और पंख वाले होते हैं, और एक टेवी जंग के रंग का स्तन और पेट होता है। उनकी आंखों के बीच एक अलग सफेद, वाई के आकार का रंग भी है।

    ‌‌‌यह उल्लू बार बार सीटी की आवाज करता है। इसके आवाज करने के पीछे का मकसद यह है कि यह अपने साथ को बुलाने के लिए आवाज करता है।

    ‌‌‌यह जंगल के अंदर घोसला बनाते हैं। कुछ पड़ों पर बने हुए बिलों के अंदर रहते हैं।  इनकी सीमा दक्षिण-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी अलास्का , दक्षिणी कनाडा , संयुक्त राज्य अमेरिका और मध्य पर्वतों सहित अधिकांश उत्तरी अमेरिका को कवर करती है ।

    ‌‌‌प्रजनन के बाद मादा 4 से 6 अंडे देती है और उसके बाद उनको सेती है। मादा को आकर्षित करने के लिए नर आवाज करते हैं और घोसला बनाते हैं। अंडे को सेने के बाद जब बच्चो थोड़े बड़े हो जाते हैं तो मादा दूसरे नर के साथ संभोग करने के लिए चली जाती है।

    Striped Owl

    ‌‌‌धारीधार उल्लू की आबादी स्थिर मानी जाती है क्योंकि यह सिर्फ रात के अंदर ही निकलता है। और दिन मे किसी को नजर नहीं आता है।यह दक्षिण और मध्य अमेरिका का निवासी है। इसके अलावा अर्जेंटीना, बेलीज, बोलीविया, ब्राजील, कोलंबिया, कोस्टा रिका, इक्वाडोर, अल सल्वाडोर, फ्रेंच गयाना, ग्वाटेमाला, गुयाना, होंडुरास, मेक्सिको से जाना जाता है। , निकारागुआ, पनामा, पैराग्वे, पेरू, सूरीनाम, त्रिनिदाद और टोबैगो, उरुग्वे और वेनेजुएला ‌‌‌ के अंदर भी यह पाया जाता है।

    Tawny Fish Owl

    Tawny Fish Owl

    ‌‌‌यह दक्षिण नेपाल ,चीन और बांग्लादेश का मूल निवासी है।इसके कान बड़े होते हैं और पंखों के मध्य भाग पर लाल, भूरे पंख वाले किनारों के समान चौड़े और काले धब्बों के साथ दिखाई देते हैं। ‌‌‌यह उल्लू भी अन्य उल्लू की तरह निशाचर होते हैं और सूर्य के अस्त होने के बाद अपने घोसलों से निकलते हैं और सूर्य के उदय होने के बाद घोसलों मे लौट आते हैं।हालांकि यह कभी कभी दिन के दौरान भी शिकार करते हुए देखे जा सकते हैं। ‌‌‌इनके  प्रजनन का मौसम भारत में नवंबर से फरवरी और असम में दिसंबर से फरवरी तक है । ‌‌‌यह अपने शिकार को झपटा मारकर पकड़ते हैं और इसके शिकार के अंदर चूहे ,मछली और अन्य जीव जैसे तीतर शामिल हैं।

    Western Screech Owl

    Western Screech Owl

    पश्चिमी उल्लू ( Megascops kennicottii ) एक छोटा सा है उल्लू उत्तर और मध्य अमेरिका के मूल निवासी है।इनमे मादा नर से बड़ी होती है और इसमे अधिक बड़े पैर होते हैं व अधिक लकीरें भी होती हैं।

    उल्लू का भोजन क्या है owl eating food list

    कांटेदार चूहे क्या क्या खाते हैं ,कांटेदार चूहे के बारे मे जानकरी

    जंगली कबूतर पकड़ने के 12 सबसे शानदार तरीके जानिए

    ‌‌‌अधिकतर उल्लू गहरे भूरे रंग के होते हैं।इनके पास एक गोल सिर होता है और आंखे पीली होती हैं। इनको इनकी आवाज से बहुत ही आसानी से पहचाना जा सकता है।

    ‌‌‌प्रजनन के दौरान महिलाओं को बुलाने के लिए नर गीत गाते हैं और यदि किसी मादा को नर पसंद आ जाता है तो वह उसके साथ संभोग करती है और बच्चे पैदा करती है। नर और मादा दोनों की आवाज मे अंतर होता है। ‌‌‌यह उत्तर और मध्य अमेरिका के अंदर यह खुले मे प्रजनन करते हैं।अक्सर यह पेड़ों के छेद का प्रयोग घोसले के रूप मे करते हैं।

    ‌‌‌इस उल्लू की 9 मान्यता प्राप्त उप प्रजातियां हैं।

    • मेगस्कॉप्स केनीकोट्टि आइकेनी ब्रूस्टर, 1891
    • मेगस्कॉप्स केनिकोट्टी बेंडेरी (ब्रूस्टर, 1882)
    • मेगैस्कॉप्स केनीकोटि कार्डोनेंसिस ( ह्यूए , 1926)
    • मेस्कॉस्कॉप्स केनीकोटि क्नेनिकोटी (इलियट, 1867)
    • मेस्कॉस्कॉप्स केनिकोट्टि मैकफार्लानेई ब्रूस्टर, 1891
    • मेगैस्कॉप्स केनिकोट्टी सुटन (आरटी मूर, 1941)
    • मेगैस्कॉप्स केनीकोट्टि विनेसस ब्रूस्टर, 1888
    • मेगस्कॉप्स केनिकोट्टि ज़ांतुसी ब्रूस्टर, 1902
    • मेस्कॉस्कॉप्स केनीकोटि यमुनेन्सिस

    Spotted Wood Owl

    Spotted Wood Owl

    दक्षिणी बर्मा, थाईलैंड, कंबोडिया, दक्षिणी वियतनाम और मलय प्रायद्वीप, मध्य सुमात्रा, जावा के सामने, उत्तरी जावा, बावन द्वीप और पलावन जैसी जगहों पर यह उल्लू रहता है। ‌‌‌इस उल्लू की आंखे भूरे रंग की होती हैं और यह हरे काले रंग का होता है।इसकी लंबाई लंबाई 44-48 सेमी। विंग की लंबाई 297-376 मिमी।

    पूंछ की लंबाई 175-198 मिमी होती है ,मादा जो होती है वह नर से बड़ी होती है। ‌‌‌यह भी एक निशाचर पक्षी है जो रात के अंदर शिकार करता है। यह अक्सर दिन मे पेड़ों के उपर अराम करते हैं। ‌‌‌और भोजन के रूप मे यह उल्लू कीड़ों और छोटे पक्षियों को खिलाता है। प्रजनन का मौसम जनवरी से अगस्त के अंदर होता है मादा लगभग 3 अंडे देती है जिनको घोसले मे रखा जाता है।

    Collared Scops-Owl

    कॉलर स्कोप्स उल्लू ( Otus lettia ) जापान ,उत्तर भारत , नेपाल ,बांलादेश और नेपाल व चीन के अंदर पाया जाता है।यह पेड़ के खोखले तने के अंदर लगभग 5 अंडे देते हैं।यह एक छोटा उल्लू होता है।इसका सिर छोटा होता है। ‌‌‌इसकी आंखें नारंगी और गहरे भूरे रंग की होती है।यह कीड़ों को खाना पसंद करता है।यह अपने विशेष प्रकार की आवाज की मदद से आसानी से पहचाना जाता है।

    arif khan
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    यदि आपको गेस्ट पोस्ट करनी है। तो हमें ईमेल पर संपर्क करें । आपकी गेस्ट पोस्ट पेड होगी और कंटेंट भी हम खुदी ही लिखकर देंगे ।arif.khan338@yahoo.com

    Related Posts

    सफेद चूहे पालने के 6 फायदे ,और Laboratory rat क्या खाते हैं ?

    January 30, 2024

    इंद्रधनुष किस कारण से बनता है? इंद्रधनुष के 7 विभिन्न प्रकार

    January 30, 2024

    कैसे बनता है सायनाइड सेब के बीजों मे होता है सायनाइड

    January 26, 2024
    Leave A Reply

    Categories
    • Tech
    • Real Estate
    • Law
    • Finance
    • Fashion
    • Education
    • Automotive
    • Beauty Tips
    • Travel
    • Food
    • News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy Policy
    • About us
    • Contact Us
    © 2026 Coolthoughts.in

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.