इस लेख के अंदर हम आपको रोटी बनाने वाली मशीन rotimaker के बारे मे बताएंगे । दोस्तों आजकल टेक्नॉलाजी का दौर है। अब तक बाजार के अंदर कई प्रकार की रोटी बनाने वाली मशीने rotimaker उतारी जा चुकी हैं। यदि अधिक रोटी बनानी हो तो यह मसीन अच्छी साबित हो सकती हैं।यदि आप अपने घर के लिए इस rotimaker को खरीदने की सोच रहे हैं तो अच्छा है। लेकिन यदि आपके घर के अंदर कम सदस्य हैं तो इसके कोई अधिक फायदा नहीं है।
Table of Contents
रोटीमेटिक machine


Zimplistic Pte Limited कम्पनी ने रोटिमेटिक मसीन को बनाया है। यह कम्पनी किचन से रिलेटेड आईटम को बनाती है। यह किचन रोबोट है इसका वजन 51 पाउंड है। एक बार प्लगइन करने के बाद यह मसीन 500 डिग्री फारेनहाईट तक गर्म हो सकती है। इसके बाद मसीन के अंदर एलसीडी लग होती है। और पास ही चार बटन लगे होते हैं । जिसकी मदद से तेल की मात्रा और रोटी की मोटाई चुन सकते हैं।

यह काफी बड़िया मसीन है। खास कर घर के यूज के लिए । यदि आप इस मसीन का प्रयोग शादी वैगरह के अंदर करते हैं तो भी यह काम कर सकती है। लेकिन ज्यादा सक्सेस नहीं है। क्योंकि इसमे रोटी बनने मे काफी अधिक टाईम लगता है। रोटीमेटिक machine से आप किसी भी प्रकार की रोटी बना सकते हैं जैसे परांवटे वैगरह भी आप बना सकते हैं। रोटी बनाने की प्रोसेस काफी ईजी है। मसीन की मदद से रोटी बनाने कें लिए मसीन के उपर तीन बॉक्स होते हैं। एक के अंदर पानी भरना होता है। और दूसरे के अंदर आप आटा और नमक दोनों को मिलाकर मसीन के अंदर डाल देना है। एक बॉक्स के अंदर आप तेल डाल सकते हैं। ध्यान देना होगा कि आटा घोल कर अंदर नहीं डालना है। वरन आटा इसके अंदर ही घुल जाता है। इसके अंदर ही आटा अपने आप ही गुंथा जाता है। और दो बेलन लगे होते हैं । जिसकी मदद से मुलायम रोटी तैयार होती है। इसके अंदर ही रोटी को पकाया जाता है।
रोटी पकने के बाद यह अपने आप ही बाहर आ जाती है। इस मसीन की खास बात यह है कि एक बार आटा और पानी डालने के बाद आपको इस पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है। यह अपने आप ही सारी रोटियां बना देती है।
मसीन को साफ करना आसान है। मसीन के चैम्बर को साफ करना आसान है। इसको बाहर निकाल कर साफ किया जा सकता है। रोटी बेलने वाले चैंम्बर को भी साफ किया जा सकता है।
इस मसीन को आप अमेजन से भी खरीद सकते हैं। और वहां पर आप इसका यूजर रिव्यू भी देख सकते हैं। इसकी कीमत 36000 रूपये के आस पास है।
Chapati Making Machine (Semi Auto)


यह सेमी ओटोमोटिक मसीन है। इस मसीन से अधिक रोटियां आसानी से सेकी जा सकती है। इसके अंदर आटा गूंथने की सुविधा नहीं होती है। आपको आटा खुद ही गूंधना होता है। और उसके गोल पेड़े बनाकर मसीन के उपर एक एक करके रखना होता है। बेलने का काम यह खुद ही करती है।
उसके बाद नीचे हीटर की तरह गर्म जाली चलती रहती हैं। जिन पर रोटी सिकती है। और रोटी अपने आप पलट कर सैकी जाती है। इस मसीन को मैंने खुद चलाकर देखा है। यह ज्यादा अच्छी मसीन नहीं है। इसके अंदर रोटी काची रहती है। और रोटी की क्वालिटी की बात करें तो वह अधिक अच्छी नहीं है। रोटी अधिकतर किनारों से काची रहती है।
इस मसीन को आप इंडिया मार्ट से खरीद सकते हैं।
R-SMITH Fully Automatic Roti Maker

यह मसीन भी काफी अच्छी है। इसके अंदर आटा गुथने की सुविधा आपको नहीं मिलती है। आपको आटा खुद गुंथकर पेड़े बनाकर एक एक करके मसीन के उपर रखने होते हैं मसीन खुद ही आटा बेलती है। और उसके बाद नीचे आग पर रोटी पकती है। मसीन के नीचे तीन तवे लगे होते हैं जोकि घूमते हैं। रोटी बनने के बाद पहले तवे पर आती है जोकि घूमता रहता है। उसके बाद दूसरे और तीसरे तवे पर गिरकर नीचे आ जाती है। इसकी स्पीड को भी आप कंट्रोल कर सकते हैं। इसकी कीमत काफी अधिक है। लगभग 295000 रूपये है। आप इसको इंडिया मार्ट से खरीद सकते हैं।
DoughBot roti maker


DoughBot को एक अलग एलपीजी गैस कनेक्शन की आवश्यकता नहीं है यह विशुद्ध रूप से बिजली की आपूर्ति पर चलता है I अच्छी बात यह है कि रखरखाव लागत भी अविश्वसनीय रूप से कम है, क्योंकि यह एक स्टैंडअलोन मशीन है। इस मसीन की मदद से कोई भी आसानी से रोटी पका सकता है। यह बिजली से चलती है। इसको चलाने के लिए किसी भी प्रकार के गैस कनेक्सन की आवश्कता नहीं होती है।
यह मसीन रोटीमेटिक की तरह ही है। इसके अंदर भी तीन बॉक्स होते हैं और तीनों के अंदर आपको पानी आटा और तेल अलग अलग डालना होता है। बाकी का सारा काम यह मसीन खुद ही करती है। बेलने गुंथेने और सेकने तक का काम यह खुद कर लेती है।
यह एक घंटे के अंदर 1500 रोटी बना सकती है।
ezyroti maker

यह भी काफी अच्छा रोटी मेकर है। इसके अंदर कुलिंग सिस्टम भी लगा हुआ है। इसके अंदर रोटी बनाना भी आसान है। यह भी पहले वाली मसीनों की तरह काम करती है। इसके अंदर आटा और पानी अलग अलग डाल दिया जाता है। उसके बाद मसीन अपने आप रोटी बनाकर देती है। यह भी बिजली से चलती है। इसकी कीमत 29000 रूपये है।

दोस्तों उपर जो हमने रोटी बनाने की मसीन के बारे मे बताया है। वे अधिकतर कोस्टली होती हैं। इनका प्रयोग आप बिजनेस के अंदर कर सकते हैं। जोकि ज्यादा सही रहता है। किसी अन्य लेख के अंदर हम आपको कई सारे सिंपल रोटी मेकर के बारे मे बताएंगे ।
