कांटेदार चूहे क्या क्या खाते हैं ,कांटेदार चूहे के बारे मे जानकरी

कांटेदार चूहा क्या खाता है ? या झाऊ चूहा क्या खाता है ?कांटे दार चूहे को जाउ चूहा कहा जाता है।यह वैसे तो आप चूहों के जैसा ही होता है लेकिन इसके शरीर के उपर कांटे लगे होने की वजह से यह आम चूहों से अलग हो जाता है।‌‌‌कांटे दार चूहे के कांटे इतने ज्यादा नुकिले होते हैं कि यदि आप उसे अपने हाथ से छूने का प्रयास करते हैं तो वे आपको भी चुभ सकते हैं। उपर कांटे होने की वजह से इस चूहे का शिकार करना भी बहुत कठिन होता है। वैसे आजकल इसकी आबादी बहुत ही कम बची है।

‌‌‌बात है 2019 की जब मैं एक दिन शाम को 8 बजे खेत से लौट रहा था तो रस्ते के अंदर चूं चूं की आवाज सुनी । मोबाइल को निकाला तो देखा कि एक कांटेदार चूहे और सांप की लड़ाई हो रही है। और इसमे सांप के मुख से खून निकल रहा है। मेरे लाइट मारने के बाद सांप वहां से भाग गया ।

‌‌‌अधिकतर केसों के अंदर यह चूहा सांप और दूसरे मांसहारी जंतू इसको नहीं खाते हैं क्योंकि यह उनके लिए परेशानी पैदा करता है।जब कांटेदार चूहे को यह लगता है कि उसको किसी से हानि हो सकती है तो यह वहीं पर दुबक कर बैठ जाता है और अपने गोल मुंह को छिपा लेता है। और यदि कोई सांप इसके उपर हमला करता है   ‌‌‌तो उल्टे उसे ही मुंह की खानी पड़ती है।

सिर दर्द दूर करने के लिए उपयोगी मंत्र और टोटके

क्या भूत और इंसान का प्यार होता है भूतों की दुनिया का रहस्य

घर से भागे हुए व्यक्ति को बुलाने के 33 जबरदस्त उपाय

‌‌‌इस कांटेदार चूहे को Hedgehog कहा जाता है।यह छोटे स्तनधारियों मे से एक हैं। इसकी कुल 70 प्रजातियां हैं जो कई जगहों पर पाई जाती हैं जैसे  यूरोप, एशिया और अफ्रीका के हिस्सों और न्यूजीलैंड आदि ।‌‌‌यह चूहा धरती पर 15 मिलियन वर्षों से मौजूद है लेकिन इसके अंदर कई सारे बदलाव आते रहे हैं। इसका नाम हेजहोग वर्ष 1450 के अंदर रखा गया था।

kantedar chuha kya khata hai

कांटेदार चूहा क्या खाता है kantedar chuha kya khata hai

‌‌‌कांटेदार चूहे के भोजन की यदि हम बात करें तो यह लगभग सभी प्रकार का भोजन खाते हैं।यह सर्वाहरी होते हैं और मांस और पौधे दोनों पर निर्भर रहते हैं। यदि इनको मांस मिलता है तो वह भी खा लेते हैं और यदि नहीं मिलता है तो पेड़ और पौधों से भोजन करते हैं।

कांटेदार चूहा क्या खाता है Insect कीड़े

कीड़े

कांटेदार चूहों का प्रमुख भोजन कीड़े भी होते हैं। ‌‌‌कीड़े इन चूहों का प्रमुख भोजन है।यह पानी के आस पास रहने वाले कीड़े खा सकते हैं। या उड़ने वाले कीड़ों का भी भोजन कर सकते हैं। वैसे तो बहुत सारी प्रजातियां कीड़ों की हैं। कोलम्बोला ,प्रोटुरा ,डिप्लोमा ,आर्कियोथोगाथा जैसी कीड़ों की प्रजातियां मौजूद होती हैं। और यह चूहे मुख्य रूप से जमीन के उपर रेंगने वाली कीड़ों की प्रजातियों को अपना भोजन बनाते हैं। उड़ने वाले कीट का शिकार करना इनके लिए आसान नहीं होता है। और छोटे कीट का यह शिकार नहीं करते हैं।

Snail घोंघे

घोंघे का नाम तो आपने सुना ही होगा घोंघे जमीन पर और खारे पानी मे वह मीठे पानी के अंदर रहते हैं। पानी के अंदर रहने वाले घोंघे जब किसी वजह से बाहर निकलते हैं तो यह चूहे उनका शिकार कर सकते हैं। और भूमी के उपर रहने वाले घोंघे तो इनका काफी आसान शिकार होता है।

‌‌‌आपको यह भी बतादें कि घोंघे के अंदर दांत जैसी संरचनाएं होती हैं जिनको रेडूला कहा जाता है वैसे तो घोंघे शाकहारी होते हैं लेकिन समुद्र के अंदर रहने वाले घोंघे सर्वाहरी और मांसभक्षी होते हैं। ‌‌‌भूमी पर रहने वाले घोंघे खेतों को भी नुकसान पहुंचाते हैं और इनको रोकने के लिए किसानों को उपाय भी करना होता है।

कांटेदार चूहा क्या खाता है मेढक frogs

मेंढक भी इन चूहों का भोजन है। वैसे मेंढक की अनेक प्रजातियां पाई जाती हैं और उनमे से कुछ प्रजातियों का सेवन यह करते हैं। मेंढक आसानी से उपलब्ध होते हैं। क्योंकि मेंढक अधिक दूरी तक चल नहीं सकते हैं और कांटेदार चूहे मेंढक को बहुत ही आसानी से अपने नुकिले दांतों से काट देते हैं। और उन्हें ‌‌‌खा जाते हैं। पृथ्वी के सभी महाद्वीपों पर मेंढक के जीवाश्म पाए गए हैं। 2020 में, यह घोषणा की गई कि 40 लाख साल पुराने मेंढक जीवाश्मों में कशेरुकी जीवाश्म विज्ञानियों के एक दल द्वारा की खोज की गई थी।

‌‌‌दोस्तों मेंढक पूरी दुनिया के अंदर पाये जाते हैं और ठंडे स्थानों पर यह बहुत  अधिक सक्रिय होते हैं क्योंकि मेंढक का जीवन पानी के अंदर ही पनपता है। लेकिन जिन स्थानों पर गर्मी होती है वहां पर कांटेदार चूहों के लिए मेंढक उपलब्ध नहीं होते हैं क्योंकि यह जमीन के अंदर छिपे होते हैं। और ‌‌‌मेंढक के शरीर की बाहरी खोल काफी मोटी होती है जिसकी वजह से यह आसानी से अपने शरीर के अंदर नमी को बनाए रख सकता है।

Toad

Toad देखने मे मेंढक के जैसे ही होते हैं और  विशेष रूप से Bufonidae परिवार के सदस्य होते हैं।आपको बतादें कि यह टोड़ अपने परिजनों को पहचानते हैं और मादा अपने परिवार के पुरूषों के साथ संभोग करने से बचती हैं। यह टोड़ जमीन के उपर रहते हैं या पानी के अंदर भी इनका निवास स्थान हो सकता है।

‌‌‌पक्षियों के अंडे Egg

दोस्तों कांटेदार चूहे पक्षियों के अंडे खाना भी पसंद करते हैं। ऐेसे अनेक पक्षी होते हैं जो जमीन के उपर अंड़े देते हैं। यदि इनको वे अंडे मिल जाते हैं तो वे अपने नुकिले दांतों से अंड़ो को फोड़कर खा जाते हैं। ‌‌‌हालांकि रेगिस्तानी इलाकों के अंदर मिलने वाले कांटेदार चूहों को पक्षियों के अंडे मिलना बहुत ही मुश्किल होता है। क्योंकि हमारे यहां पर जमीन पर अंडे देने वाले पक्षी कम ही पाए जाते हैं।

सड़ा हुआ मांस

सड़ा हुआ मांस

दोस्तों कांटेदार चूहे मांस भक्षी होते हैं। और सड़ा हुआ मांस का भी भोजन करते हैं। जैसे यदि किसी जंगल के अंदर किसी शेर ने कोई जानवर मार दिया है और वहां पर उसका कुछ मांस बच गया है तो फिर उस मांस को कांटेदार चूहे खा जाते हैं। ‌‌‌इसके अलावा जिस स्थान पर बकरे और दूसरे जानवर काटे जाते हों वहां पर इन चूहों का निवास स्थान बन सकता है और वे बकरे या जानवर के काटे गए मांस को फेंक देते हैं जो बेकार होता है। उसको यह चूहे खा जाते हैं।

मशरूम

‌‌‌मशरूम के बारे मे हम सभी जानते हैं। मशरूम आसानी से खेतों के अंदर मिल जाती है। कांटेदार चूहों का सबसे पसंदिदा भोजन मशरूम भी होता है। इसके अलावा मशरूम की सब्जी भी बनाई जाती है। यह काफी महंगी बिकती है। ‌‌‌मशरूम कई कलर और रंग के अंदर होती है। एक मशरूम एक नोड्यूल या पिनहेड से विकसित होता है , जो व्यास में दो मिलीमीटर से कम होता है, जिसे प्राइमर्डियम कहा जाता है , जो आमतौर पर सब्सट्रेट की सतह पर या उसके पास पाया जाता है । यह भीतर ही बना है माईसीलियम , धागे जैसे की बड़े पैमाने पर हाईफे कि कवक बनाते हैं। ‌‌‌एक मशरूम के अंदर निम्न लिखित पोषक तत्व होते हैं।

ऊर्जा 94 kg (22 किलो कैलोरी)
कार्बोहाइड्रेट 4.3 ग्राम
मोटी 0.1 जी
प्रोटीन 2.5 ग्रा
विटामिन मात्रा% DV †
थियामिन (बी 1 ) 9% 0.1 मिग्रा
राइबोफ्लेविन (B 2 ) 42% 0.5 मिग्रा
नियासिन (बी 3 ) 25% 3.8 मिग्रा
पैंटोथेनिक एसिड (बी 5 ) 30% 1.5 मिग्रा
विटामिन बी 6 8% 0.11 मिग्रा
फोलेट (B 9 ) 6% 25 माइक्रोग्राम
विटामिन सी   0 मिग्रा
विटामिन डी 1% 3 आईयू
खनिज पदार्थ DV
कैल्शियम 18 मिग्रा
लोहा 0.4 मिग्रा
मैगनीशियम 9 मिलीग्राम
मैंगनीज 0.142 मिग्रा
फास्फोरस 120 मिग्रा
पोटैशियम 448 मिग्रा
सोडियम 6 मिग्रा
जस्ता १.१ मिग्रा
Other
सेलेनियम 26 m
तांबा 0.5 मिग्रा
विटामिन डी 1276 आईयू

‌‌‌घास की जड़ें

दोस्तों जैसा कि आपको पता ही होगा कि चूहों को घास की जड़े सबसे अधिक पसंद होती हैं। हमारे खेते के अंदर कई बार मैने देखा है जब चूहे अनाज की जड़ों को खा जाते हैं । चूहे के घास की जड़ें खाने के पीछे एक कारण यह भी होता है कि वे अपने शरीर के लिए पानी की पूर्ति इन्हीं घास की जड़ों ‌‌‌मदद से करते हैं। मक्का , गेहूं , चावल , जौ , और बाजरा जैसी घरेलू अनाज फसलों  की जड़ें भी यह खा जाते हैं । हालांकि अब कांटेदार चूहों की संख्या बहुत ही कम रह गई है।

‌‌‌जामुन

कांटेदार चूहे जामून का भी सेवन करते हैं।जामुन की अब खेती होती है। जहां पर जामुन उगाये जाते हैं या जामुन का पेड़ होता है वहां पर अनेक प्रकार के जामुन जमीन पर बिखरे रहते हैं और उन जामुनों को यह आसानी से खा जाते हैं। कांटेदार चूहे की तादाद बहुत ही कम है। इसलिए यह नहीं कहा जा सकता है कि यह ‌‌‌फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं।‌‌‌जामुन एक रसिला फल होता है जो कांटेदार चूहों के लिए काफी शानदार होता है हालांकि इस फल को आम चूहे भी बहुत अधिक पसंद करते हैं।

‌‌‌खरबूजे

दोस्तों खरबूजे कांटेदार चूहों का सबसे पसंनदिदा भोजन होता है। खरबूजे खेतों के अंदर उगाये जाते हैं और वहां पर यह चूहे भी रहते हैं। इनके अंदर इतनी क्षमता होती है कि यह खरबूजे को काट कर खा सकते हैं। और उसके अंदर एक होल बना सकते हैं। इसके अलावा तरबूज को भी यह खा सकते हैं।खरबूजे प्राचीन मिस्रियों द्वारा उगाए गए हैं।

 हालाँकि, हाल ही में 1350 और 1120 ईसा पूर्व के बीच नूरजिक पवित्र कुओं में खरबूजे के बीज की खोज से पता चला है कि कांस्य युग के दौरान सार्डिनिया की नूर्जिक सभ्यता द्वारा खरबूजे को पहली बार यूरोप में लाया गया था ।

‌‌‌कांटेदार चूहे की प्रजातियों के नाम

  • फोर- टेड हेजहोग , एटेलरिक्स अल्बिवेंट्रिस
  • उत्तर अफ्रीकी हेजहोग , एटेलरिक्स अल्जिरस
  • दक्षिणी अफ्रीकी हेजहोग , एटेलरिक्स फ्रंटलिस
  • सोमाली हेजहोग , एटेलरिक्स स्केलेरी

जीनस पैराएचिनस

  • डेजर्ट हेजहोग , पेराचीनस एथीहोपिकस
  • ब्रांट के हेजहोग , पेरीचिनस हाइपोमेलस
  • भारतीय हेजहोग , पेरीचिनस माइक्रोपस
  • बेयर- बेल्ड हेजहोग , पेरीचिनस न्यूडिवेंट्रिस

जीनस मेस्चिनस

  • डौरियन हेजहोग , मेसिचिनस ड्यूरिकस
  • ह्यूग के हेजहोग , मेसचिनस हुगी
  • गॉलीगॉन्ग वन हेजहोग , मेसचिनस वंगी

‌‌‌निशाचरी होते हैं कांटेदार चूहे या झाउ चूहे

दोस्तों आपको बतादें कि यह चूहे अधिकतर केसों के अंदर रात को ही सक्रिय होते हैं लेकिन दिन के अंदर भी यह सक्रिय हो सकते हैं। पर शिकार का खतरा जिन क्षेत्रो मे अधिक होता है वहां पर यह रात को ही सक्रिय होते हैं।‌‌‌दिन के समय यह झाड़ियो और घास के नीचे आराम करते हैं।

‌‌‌कांटेदार चूहों के अंदर प्रजनन और जीवन काल

‌‌‌कांटेदार चूहों के अंदर प्रजनन और जीवन काल

दोस्तों कांटेदार चूहों के अंदर गर्भधारण की अवधि 35-58 दिन की होती है।‌‌‌एक मादा के 5 से 6 शिशु होते हैं। जबकि कुछ कांटेदार चूहे अपने ही शिशु को मार डालते हैं। यह असामान्य बात नहीं है।

‌‌‌यह सुरक्षात्मक झिल्ली के साथ अंधे पैदा होते हैं और उसके बाद जब सुरक्षात्मक झिल्ली सूख जाती है तो वे सही तरीके से देख पाते हैं।‌‌‌यदि हम बात करें इनके जीवन काल की तो जंगल के अंदर इनका जीवन काल लगभग 3 से 4 साल ही होता है। लेकिन यदि यह कैद के अंदर रहते हैं तो फिर इनका जीवन काल 8 से 10 वर्ष तक होता है।

‌‌‌आपको बतादें कि कांटेदार चूहे मनुष्यों के इलाकों मे रहने की वजह से बड़ी संख्या मे मारे जाते हैं। खास कर जिन स्थानों पर रोड़ गुजरती है तो यह रोड़ के उपर चलने वाली गाड़ियों के नीचे आ जाते हैं।आयरलैंड के अंदर 2007 से लेकर 2010 के बीच मे लगभग 133 कांटेदार चूहे मारे जा चुके थे ।यह प्रजाति अब तेजी से लुप्त हो रही है।‌‌‌और इनके अंदर पुरूषों की मौत मादा की तुलना मे काफी अधिक होती है।

‌‌‌कई जगहों पर मांस के रूप मे खाये जाते हैं कांटेदार चूहे

दोस्तों आपको बता दें कि कई जगहों पर मांस के रूप मे झाउ चूहे या कांटेदार चूहे का इस्तेमाल किया जाता है।हेजहॉग्स प्राचीन मिस्र में खाए जाते थे और लेट मिडल एज के कुछ व्यंजनों में हेजहोग मांस को खाया जाता है।इसके अलावा इसका प्रयोग अफ्रिका के अंदर जादू टोने के लिए भी किया जाता है।‌‌‌तपेदिक और नपुंसकता के उपचार मे भी इन चूहों का इस्तेमाल किया जाता है।‌‌‌मारक्कों के अंदर  बुखार, पुरुष नपुंसकता और मूत्र संबंधी बीमारियों के लिए इसका प्रयोग होता है।इसके अलावा रोमानी लोग इसका प्रयोग खाने के लिए करते हैं।

‌‌‌दोस्तों आपके घर के आस पास भी कोई कांटेदार चूहा हो सकता है।मेरे एक अन्य दोस्त के पास एक कांटेदार चूहा था। हालांकि वह  अब मर गया है। उसने वह चूहा एक जगह से पकड़ा था। इस चूहे को यदि हम नंगे हाथों से छूने की कोशिश करते हैं तो कांटे चुभते हैं। हालांकि यदि यह अपने कांटों को आराम से सुप्त  ‌‌‌अवस्था के अंदर रखता है तो कांटे नहीं चुभते हैं। यह चूहा उसके पास लगभग 3 साल तक जिंदा रहा । देखने मे यह इतना अच्छा नहीं होता है लेकिन इसका मिलना बहुत ही मुश्किल होता है।

‌‌‌‌‌‌कांटेदार चूहा क्या खाता है ? यह लेख आपको कैसा लगा नीचे कमेंट करके हमें बताएं ।

This Post Has One Comment

  1. Kalu ram

    मेरे पास है कांटेदार चूहा चाहिए तो बता सकते हैं

Leave a Reply

arif khan

‌‌‌हैलो फ्रेंड मेरा नाम arif khan है और मुझे लिखना सबसे अधिक पसंद है। इस ब्लॉग पर मैं अपने विचार शैयर करता हूं । यदि आपको यह ब्लॉग अच्छा लगता है तो कमेंट करें और अपने फ्रेंड के साथ शैयर करें ।‌‌‌मैंने आज से लगभग 10 साल पहले लिखना शूरू किया था। अब रोजाना लिखता रहता हूं । ‌‌‌असल मे मैं अधिकतर जनरल विषयों पर लिखना पसंद करता हूं। और अधिकतर न्यूज और सामान्य विषयों के बारे मे लिखता हूं ।