Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    cool thoughtscool thoughts
    • Privacy Policy
    • About us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    SUBSCRIBE
    • Tech
    • Real Estate
    • Law
    • Finance
    • Fashion
    • Education
    • Automotive
    • Beauty Tips
    • Travel
    • Food
    • News
    cool thoughtscool thoughts
    Home»‌‌‌हिंदी व्याकरण»पिता का पर्यायवाची शब्द क्या होता है ? pita ka paryayvachi
    ‌‌‌हिंदी व्याकरण

    पिता का पर्यायवाची शब्द क्या होता है ? pita ka paryayvachi

    arif khanBy arif khanApril 18, 2020Updated:April 19, 2020No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest WhatsApp Email

    पिता का पर्यायवाची शब्द कई सारे होते हैं।एक बच्चे को जन्म देने के लिए स्त्री और पुरूष के सहयोग की आवश्यकता होती है। और सही अर्थ मे बच्चे के जन्म देने मे जिस पुरूष का वीर्य प्रयोग होता है वह बच्चे का जैविक पिता कहलाता है। वैसे पिता उस इंसान को भी कहा जाता है जो बच्चे का पालन पोषण करते हैं। आमतौर पर जो ‌‌‌इंसान बच्चे को गोद लेते हैं और उसे पालते हैं , उनको भी माता पिता कहा जाता है।

    pita ka paryayvachi shabd kya hoga

    Table of Contents

    • पिता का पर्यायवाची शब्द  pita ka paryayvachi shabd kya hoga
    • फादर्स डे
    • जैविक पिता
    • ‌‌‌रक्षक और पालन पोषण करने वाला इंसान

    पिता का पर्यायवाची शब्द  pita ka paryayvachi shabd kya hoga

    पिता का पर्यायवाची शब्द कई सारे होते हैं। जिनके बारे मे आप नीचे देख सकते हैं।

    • पिताजी
    • परम
    • परम पिता
    • वालिद
    • बाप
    • तात
    • पापा
    • जनक
    • डेड
    • डैडी.
    • ‌‌‌बापू

    स्टैट्स कनाडा के अनुसार, 8.6 मिलियन – कनाडा में (जैविक, दत्तक और कदम पिता सहित) पिता की कुल संख्या अभी तक है।

    फादर्स डे

    फादर्स डे, पितृत्व, पैतृक बंधन और साथ ही साथ समाज में पिता को सम्मान देने का दिन होता है। इस दिन पिता का बच्चे विशेष सम्मान करते हैं। यह उत्सव स्पेनिश और पुर्तगाली द्वारा लैटिन अमेरिका में लाया गया था। यह दुनिया के कई हिस्सों में विभिन्न दिनों में मनाया जाता है, जो आमतौर पर मार्च, अप्रैल और जून के महीनों में देश के रीति-रिवाजों के अनुसार मनाया जाता है।

    ‌‌‌आपको बतादें कि फादर्स डे सर्वप्रथम 19 जून 1910 को वाशिंगटन में मनाया गया था और आज इसको मानते हुए 110 साल से भी अधिक हो गए हैं। फादर्स डे के उपर एक कहानी छुपी हुई है। जिसके बारे मे हम यहां पर चर्चा करना उचित समझते हैं।

    सोनेरा डोड जब छोटी थी तो उसकी मां की मौत हो गई थी और उनको उनके पिता विलियम स्मार्ट ने ही पालना था। उनको कभी भी मां की कमी महसूस नहीं होने दी थी। वह जब बड़ी हुई तो उन्होंने अपने पिता के लिए फादर्स डे माने का फैसला किया और उसके बाद 19 जून 1910 को पहली बार यह मनाया गया था।1924 में अमेरिकी राष्ट्रपति कैल्विन कोली ने इसको मनाने की अनुमति थी दी । इसके बाद 1972 में अमेरिका में फादर्स डे पर स्थायी अवकाश घोषित किया गया था।

    ‌‌‌पिता शब्द का प्रयोग ऋग्वेद के अंदर हुआ है। जिसका मतलब यह बताया गया है कि जो शिशु की रक्षा करने वाला और दयालू होता है। वह पिता होता है। आमतौर पर कई जगह पर यह उल्लेख मिलता है कि किसी की रक्षा करने वाला उसके पिता के समान हो जाता है।

    ‌‌‌जैसे यदि आप किसी जानवर की रक्षा करते हैं तो आप उसके पिता के जैसे हो जाते हैं। आपको पता होगा कि पिता का सही मतलब ही रक्षा करने वाला होता है। वैसे देखा जाए तो पिता के दो मुख्य प्रकार होते हैं।

    जैविक पिता

    जैविक पिता

    जैविक पिता वह होता है ,जिसके वीर्य या संयोग से संतान पैदा होती है। जैविक पिता ‌‌‌हमेशा एक ही होता है और यह बदलता नहीं है।

    ‌‌‌रक्षक और पालन पोषण करने वाला इंसान

    दोस्तों जैविक पिता के अलावा पालन पोषण करने वाले इंसान को भी पिता का दर्जा दिया जाता है। जैसे यदि किसी के पैदा होने के बाद उसके पिता की मौत हो गई और उस इंसान का पालन पोषण किसी और ने किया तो वह अपने आप ही उसके पिता के समान हो जाता है।लेकिन ऐसी ‌‌‌स्थिति के अंदर उसका जैविक पिता नहीं बदलता है।

    ‌‌‌अनुशासन सीखना है तो अपने पिता से बेहतर कौन शिक्षक हो सकता है।

    आपकी हर जिद ,आपकी हर इच्छा को आपके पिता पूरा करने की कोशिश करते हैं इसका कर्ज आप कभी नहीं चुका सकते हैं।

    ‌‌‌जो अपने माता पिता की कद्र करना नहीं जानता है ।उससे किसी के कद्र की उम्मीद करना बेकार होगा ।

    आपके पिता आपको सिर्फ पालते ही नहीं हैं वरन हाथ पकड़ कर चलना भी सीखाते हैं।

    ‌‌‌वो आपके लिए सब कुछ दे सकते हैं और आप उनकी उम्मीदों को तोड़ देते हो ।

    ‌‌‌अच्छे बच्चों कि यह पहचान होती है कि वे अपने पिता के कद को उंचा उठा देते हैं और बुरे लोग उसे और ज्यादा डूबो देते हैं।

    ‌‌‌आप सारे जंहा से सब छुपा सकते हो लेकिन अपने पिता से कुछ नहीं छुपा सकते क्योंकि वे आपके मन को भी आसानी से पढ़ लेते हैं क्योंकि उन्होंने आपको पाला है।

    ‌‌‌एक पिता खुद कितना भी बुरा हो लेकिन वह कभी नहीं चाहेगा कि उसके बच्चे उसके जैसे बनें । वह सदैव चाहेगा कि वे एक अच्छा जीवन जीएं ।

    ‌‌‌समुद्र की उफनती लहरों मे आपका जो हाथ थामे रखे , बारिश मे जो आपको भिगने ना दे , धूप मे जो आपको छांव दें।  यह सब एक पिता ही कर सकता है।

    ‌‌‌समुद्र के बीच खड़ा पत्थर कभी आपने देखा है चारो तरफ से उसको चोट की जाती है और एक बच्चा उसके उपर आराम से बैठा रहता है। उसे किसी बात की चिंता नहीं है। वह बच्चा कौन हैं क्या आप जानते हैं ?

    ‌‌‌जो पत्थर लेकर चटानों को तोड़ना सीखाए । नदी मे गिराकर तैरना सीखाए ,हर मुश्किल मे राह आसान बनाए । वही पिता है।

    ‌‌‌जब पिता दीप की तरह जलता है तो हमें उजाला मिलता है। जलती हुई रोशनी का नाम ही तो पिता है जो खुद अंधेरे मे रहकर  हमको प्रकाश प्रदान करता है।

    अंधेर नगरी चौपट राजा का अर्थ, ‌‌‌वाक्य और मतलब

    इंटरनेट यूज करने के लाभ और हानि पर निबंध

    whatsapp पर निबंध लिखिए स्टूडेंट के लिए 4000 वर्ड में

    atm के लिए सुरक्षा रक्षक की आवश्यकता पर advertisement

    arif khan
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    यदि आपको गेस्ट पोस्ट करनी है। तो हमें ईमेल पर संपर्क करें । आपकी गेस्ट पोस्ट पेड होगी और कंटेंट भी हम खुदी ही लिखकर देंगे ।arif.khan338@yahoo.com

    Related Posts

    डायरी लिखने का तरीका जाने जबरदस्त 13 टिप्स जो आपकी मदद करेंगे।

    March 23, 2024

    fox ka opposite gender क्या होगा जाने विस्तार से

    January 24, 2024

    handsome ka opposite का क्या होगा जाने पूरी जानकारी

    January 21, 2024
    Leave A Reply

    Categories
    • Tech
    • Real Estate
    • Law
    • Finance
    • Fashion
    • Education
    • Automotive
    • Beauty Tips
    • Travel
    • Food
    • News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy Policy
    • About us
    • Contact Us
    © 2026 Coolthoughts.in

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.