चीन में लोग क्या क्या खाते हैं china food list

चीन में लोग क्या क्या खाते हैं ,चीनी लोग क्या क्या खाते हैं बताइए, china mein kya kehte hain , china mein kya kya kehte hain dikhao अक्सर हम लोग चाइना के बारे मे यह कहते हैं कि चाइना के लोग सब कुछ खा जाते हैं और जो लोग चीन की यात्रा कर चुके हैं वे भी यही कहते हैं कि चाइना के लोग उन चीजों को भी खा जाते हैं जिनको हम हाथ लगाना पसंद नहीं करते हैं।

‌‌‌यदि आप कभी चाइना के रेस्तरां के अंदर गए हों तो वहां पर आपको कई तरह की अजीब चीजों को देखने को मिलेगी । हालांकि इन अजीब खानें के बारे मे चाइननीज लोगों का यही कहना है कि उनको यह काफी पसंद आता है। और खाने मे काफी स्वादिष्ट भी लगता है।

‌‌‌जैसे कि चीन के अंदर चूहों को भी खाया जाता है। चूहों के उपर के बालों को उतार लिया जाता है और उसके बाद उनको मस्ती से खाया जाता है। यह खाने मे काफी स्वादिष्ट लगते हैं। हालांकि एक इंसान जो मांसहारी नहीं है। उसके लिए यह सब चीजें अजीब लग सकती हैं लेकिन यह सही हैं।

NOt – choor log dur rhe post ko copy na kare apne bhje ka estmal kare

‌‌‌खाने पीने की दुकानों मे इसी तरीके से चूहों को सजा कर रखा जाता है और खाने वाले इनको प्लेट मे डालकर खाते हैं। खैर चीन खाने के मामले मे भारत और बाकी दुनिया के दूसरे देशों से बहुत अधिक आगे हैं।

‌‌‌भारत के अंदर मांस चाइना से कम प्रचलित है। हालांकि ऐसा नहीं है कि चीन के सारे लोग ही मांस खाते हैं।ऐसे बहुत सारे लोग हैं जो मांस नहीं खाते हैं वे सीधे ही चावल खाना पसंद करते हैं।

Table of Contents

चीन में लोग क्या क्या खाते हैं बिल्ली eating cats

‌‌‌दोस्तों चीन के अंदर बिल्ली को खाया जाता है। हालांकि चीन के कम लोग ही बिल्ली को मार कर खाते हैं। लेकिन बाजार मे भी बिल्ली के मांस को शैल किया जाता है।आपको बतादें कि चीन के अंदर हर साल 40 लाख से अधिक बिल्ली को मार दिया जाता है। और उनके मांस को बाजार मे बेचा जाता है। इसके अलावा कई चीनी ‌‌‌ लोग तो सिर्फ बिल्ली को पालने का काम करते हैं। क्योंकि वे उनको आसानी से बेच सकते हैं और पैसा कमा सकते हैं। यह ठीक ऐसे ही होता है जिस तरीके से भारत मे मुर्गों को पाला जाता है और उनको बेचा जाता है।

सपने मे मूली देखने के 15 मतलब sapne mein muli dekhna

साइबर अपराध से बचाव के उपाय type of cyber crime in hindi

Refurbished Meaning in Hindi Refurbished प्रोडेक्ट कैसे खरीदे

‌‌‌जब कोरोना वायरस जानवरों के अंदर फैला तो बिल्ली के मांस पर सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया था जिसकी वजह से इसकी बिक्री प्रभावित हुई थी। अब आप क्या कहेंगे कि चीन के लोग भारत से कितने अलग हैं।

‌‌‌चीन के लोग कुत्ते का मांस खाते हैं china mein kya kehte hain

, चीन ,  नाइजीरिया,  स्विटजरलैंड,  और वियतनाम कुछ ऐसे देश हैं जिनके अंदर कुत्ते का मांस खाया जाता है। और अकेले चीन के अंदर हर साल 10 मिलियन कुत्तों को मीट के लिए मार दिया जाता है।और पूरी दुनिया के अंदर हर साल लगभग 27 मिलियन कुत्तों को इंसान ही मांस के रूप मे खाते हैं। चीन के अंदर कई बड़े ‌‌‌ बाजार हैं। जहां पर कुत्ते का मांस आसानी से मिल जाता है।Big Dumb Dog एक ऐसा कुत्ता है जोकि मांस के लिए चीन मे सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाता है।वे स्थानीय चीनी कुत्तों के साथ रूस या कजाकिस्तान के सेंट बर्नार्ड कुत्तों के प्रजनन द्वारा उत्पादित म्यूट हैं। इस कुत्ते के मांस से बर्गर, सॉसेज या स्टेक ‌‌‌ आदि इससे बनता है। और यह अधितकर बीमारियों से प्रतिरोधी होता है। और इसका वजन 200 पाउंड तक होता है। कुत्ते खाने की पम्परा चीन के अंदर ही नहीं है विदेशों मे भी है। विलुप्त ताहिती कुत्ता एक खाद्य स्रोत था, और द्वीपों का दौरा करने वाले शुरुआती यूरोपीय खोजकर्ताओं को उच्च रैंकिंग प्रमुखों द्वारा परोसा जाता था। कप्तान जेम्स कुक और उनके दल ने कुक के साथ कुत्ते के लिए एक स्वाद विकसित किया।

‌‌‌अक्सर जब हम किसी होटल के अंदर मीट खाते हैं तो पता नहीं होता है कि वह मांस बकरे का है या किसी और का है ? क्योंकि उसके अंदर कई बार मिलावट करदी जाती है। और यदि बात करें चाइना जैसे देश की तो वहां पर कुत्ता बिल्ली सब चलता है।

‌‌‌चीन मे खाये जाते हैं सांप china mein kya kehte hain

हम लोग सांप से जिस तरीके से दूर भागते हैं चाइना के लोग ऐसा नहीं करते हैं वे स्नैक का सूप बनाकर पी जाते हैं। जब मौसम ठंडा होता है तो कई लोग स्नैक सूप का सेवन करना पसंद करते हैं ।क्योंकि उनका मानना होता है कि यह शरीर के अंदर गर्मी पैदा करता है जिससे कि ठंड तो दूर ‌‌‌ होती ही है। इसके अलावा भी यह कई तरह की बीमारियों का ईलाज कर सकता है जोकि काफी फायदेमंद होता है।

गुलदाउदी के पत्तों और मसालों को मिलाने के कारण सूप का स्वाद थोड़ा मीठा होता है, जबकि सूप में सांप का मांस चिकन के मांस की बनावट और स्वाद जैसा होता है। और यह सोंप 7$ प्रतिकटोरी होती है। हालांकि इसकी कीमत घट बढ़ सकती है। ‌‌‌चीन के अंदर सांप की सूप खाने का प्रचलन 2000 से अधिक वर्षों से ही है।प्री-किन के शानहाइजिंग ने दर्ज किया कि ग्वांगडोंग प्रांत के निवासियों ने सांप के सूप का सेवन करना शुरू कर दिया; और किंग राजवंश के अंत में चीन में खाने की संस्कृति को व्यापक रूप से लोकप्रिय बनाया गया था।

क किंग लैम हांगकांग में सांप का सूप बेचने में विशेषज्ञता वाला पहला स्टोर था। लेकिन सन 1980 ई के अंदर 100 से अधिक स्टोर ऐसे बन चुके थे जोकि सांप का सूप तैयार करते थे ।

‌‌‌लेकिन यदि वर्तमान की बात करें तो सांप सूप बनाने वालों की संख्या घटकर मात्र 20 रह गई है। इसका कारण यह है कि इस पैसे के अंदर काफी खतरा होता है। क्योंकि लगातार जहरीले सांपों के संपर्क मे रहना पड़ता है। इसलिए हर कोई इस पेशे को अपनाना नहीं चाहता है।

‌‌‌दोस्तों सांपों का सूप तैयार करने के लिए सबसे पहले सांप के मांस को रेशों के अंदर काटा जाता है और उसके बाद उसको सूअर की हड्डी, दुबला मांस, मछली का मावा, कवक, अदरक, नींबू के पत्तों और स्वाद के लिए अन्य मसालों के साथ उबाला जाता है । इसके अलावा इसके अंदर  नमक काली मिर्च भी डाला जाता है ताकि स्वाद ‌‌‌ सही हो जाए ।

‌‌‌आपको यह भी बतादें कि सूप बनाने के लिए सांप की अलग अलग नस्लों का इस्तेमाल किया जाता है खास कर पानी के साप पसंद किये जाते हैं जैसे कि  चीनी कोबरा , बैंडेड करैत , इंडो-चाइनीज रैट स्नेक, ट्राई-रस्सी ब्यूटी स्नेक और सौ-पेस वाइपर आदि । ‌‌‌और कई रेस्टोरेंट के अंदर जिंदा सांप भी पकड़कर रखते हैं । आप अपने पसंद के अनुसार किसी भी सांप को चुन सकते हैं।

चीनी लोग क्या क्या खाते हैं बताइए Rat Meat इन चाइना

Rat Meat इन चाइना

चूहों का मांस तो चाइना के अंदर सबसे अधिक लोकप्रिय मांस है।वैसे भारत के लोग चूहों का मांस नहीं खाने की वजह से यहां पर बड़ी संख्या मे चूहे हो रहे हैं। यहां तक की यहां पर घर घर मे चूहे हो चुके हैं। वहीं चाइना के लोग जिंदा चूहे को पकड़ते हैं और उसके बाद उसके शरीर के बालों को काट ‌‌‌ दिया जाता है और फिर चूहों को तेल के अंदर तला जाता है। और फिर मसालों के साथ इसके मीट को काफी स्वादिष्ट बनाकर रख दिया जाता है। खाने पीने की दुकान पर चीन मे यह मीट काफी आसानी से मिल जाता है।

‌‌‌आपको यह भी पता होना चाहिए कि चूहे का मांस सिर्फ चाइना के अंदर ही नहीं खाया जाता है वरन यह अमेरिका और ऐशिया और युरोप के कई देशों मे इसको खाया जाता है।

‌‌‌मेंढक का मांस

दोस्तों आपको यह जानकार हैरानी होगी की चीन के अंदर मेंढक का मांस खाया जाता है। वैसे आपको बतादें कि मेंढ़क का मांस सिर्फ चीन के अंदर ही नहीं वरन दुनिया के कई देशों मे खाया जाता है। वियतनाम , कंबोडिया , थाईलैंड , इंडोनेशिया , कोरिया , उत्तरी इटली , पुर्तगाल के अलेंटेजो क्षेत्र , स्पेन , अल्बानिया सहित दुनिया के अन्य हिस्सों में भी खाए जाते हैं।, स्लोवेनिया , रोमानिया , बुल्गारिया , नॉर्थवेस्टर्न ग्रीस दक्षिण अफ्रीका और दक्षिणी के क्षेत्रों में संयुक्त राज्य अमेरिका के अंदर ‌‌‌ भी मेंढक के पैर को खाने का प्रचलन है। मेंढ़क के पैर के बारे मे यह कहा जाता है कि यह पोषक तत्वों से भरपूर है।मेंढक के पैर प्रोटीन , ओमेगा -3 फैटी एसिड , विटामिन ए और पोटेशियम से भरपूर होते हैं ।

भोजन में वर्णित मेंढक, जिसे  फ़ील्ड चिकन के रूप में जाना जाता है, आमतौर पर चीन में पैर खाए जाते हैं, खासकर दक्षिणी चीनी व्यंजन परंपरा में। चीन के कुछ क्षेत्रों जैसे सिचुआन में बड़े पैमाने पर बुलफ्रॉग और मेंढक की खेती की जाती है।

‌‌‌चीन के अंदर मेंढ़क को काफी मात्रा मे खाया जाता है।इसके लिए मेंढ़क के पैरों को काट लिया जाता है और उसके बाद उनको पकाया जाता है और फिर पैक कर दिया जाता है। कई जगहों पर मेंढ़क का मीट पैक किया हुआ मिल जाता है।

donkey meat in china

donkey meat in china

‌‌‌दोस्तों आपको यह बतादें कि चाइना के अंदर भी गधे का मांस खाया जाता है। वरन उत्तरी चीन के अंदर यह मांस काफी लोकप्रिय हो गया  है। गधा बर्गर काफी लोक प्रिय शब्द बन चुका है।

कियानलोंग सम्राट के शासनकाल के दौरान 1700 ई आस पास राजा एक बार यात्रा कर रहे थे तो उन्होंने रात को हेबेई प्रांत के अंदर रूके । वे जिस घर के अंदर रूके थे उनके मालिक को खाने के लिए लाने को कहा तो उन्होंने संयोग से एक गधे को अभी अभी मारा था तो वह राजा को परोश दिया । उसके बाद क्या था। राजा को यह ‌‌‌ काफी पसंद आया और इस फोर्मूले को सबको बता दिया । इस तरह से गधे का मांस चाइना के अंदर लोकप्रिय मांस बन गया ।

‌‌‌पहले परिवहन के साधनों के रूप मे गधों का इस्तेमाल किया जाता था। हालांकि बाद मे मोटर गाड़ी के साधन आ जाने की वजह से धीरे धीरे गधों का इस्तेमाल बंद हो गया और उनका प्रयोग मीट के रूप मे होने लगा ।

1949 में पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना की स्थापना के कुछ समय बाद ही गधे के मांस का प्रयोग किसानो ने शूरू कर दिया था और उस समय गधे का मांस काफी खट्टा था और काफी लंबे समय तक संग्रहित किया जा सकता था। और सस्ता होने की वजह से यह चाइना मे आसानी से लोकप्रिय हो गया ।

हेबै प्रांत ने मई 2017 में अपना पहला वार्षिक गधा बर्गर उत्सव भी आयोजित किया ।हालांकि आंकड़ों की माने तो गधों की संख्या मे चीन मे कमी आई है। सरकार के द्धारा जारी आंकड़ों के अनुसार  पिछले 10 वर्षों में पशुधन के रूप में रखे जाने वाले गधों की संख्या 2018 में लगभग 50% घटकर 2.53 मिलियन हो गई।‌‌‌लेकिन यदि हम बात करें । गधे के मांस की कीमतों मे काफी अधिक इजाफा देखने को मिला है। जिससे गधे पालने वालों को काफी फायदा होगा ।

गाना कैसे लिखना है ,गाना लिखने का तरीका song writing tips

बजरंग बाण सिद्ध करने की विधि और इसके फायदे

गन्ने की खेती कैसे करें ? गन्ने की खेती का वैज्ञानिक तरीका

सूर्य की उत्पति कैसे हुई ? सुरज के बारे मे रोचक तथ्य

पति-पत्नी में कलह निवारण हेतु बेहतरीन उपाय

सरपंच की सैलरी कितनी होती है सरपंच के रोचक तथ्य

कोयले से बिजली कैसे बनती है coal power plant

Virgin boy egg

Virgin boy egg

Virgin boy egg एक प्रकार से चीन की काफी फेमस रेसिपी है। इसके अंदर अंडों को 10 साल के कम उम्र के बच्चों के मूत्र के अंदर उबाले जाते हैं। और उसके बाद इनको बड़े ही चाव से खाया जाता है।इसमे विक्रेता मूत्र को एकत्रित करता है और अंडों को मूत्र मे डालकर रखा जाता है। कुछ विक्रेता अंड़ों के साथ मसालों ‌‌‌ को भी मिलाते हैं जिससे कि अंड़े काफी स्वादिष्ट हो जाते हैं।चीन के अंदर ही नहीं भारत के अंदर भी कई ऐसी मान्यताएं हैं जिसके अंदर युवा व्यक्ति को अपना मूत्र पीने का सुझाव दिया जाता है।

  • क्रिस्टलीकृत मूत्र तलछट सूजन और सूजन संबंधी बीमारियों के साथ-साथ त्वचा के साथ साथ फंगल इन्फेक्सन का ईलाज करने के लिए कहा जाता  है।
  •  पेशाब में भीगे हुए अंडे के सेवन से यिन की कमी का इलाज किया जा सकता है, किसी के आंतरिक शरीर की गर्मी को कम करता है।
  • ‌‌‌अस्थमा के ईलाज के लिए युवा मूत्र के अंदर 7 दिनों तक रखे अंडों को खाया जाता है जोकि काफी फायदेमंद होता है।

Lion Meat in China

‌‌‌चाइना के अंदर शेर का मांस उतना लोकप्रिय नहीं है। और यह आसानी से मिलता भी नहीं है।और शेर एक लुप्त होने वाला जानवर होने की वजह से सरकार ने भी इसके उपर प्रतिबंध लगा रखा है। सो आपको चीन मे शेर का मांस नहीं मिलेगा । प्रकाशित एक घटना के अनुसार सर्कस के एक लोयन को कुछ लोगों ने चुरा लिया और उसको ‌‌‌ काट कर अलअ अलग जगह पर बेच दिया गया ।हालांकि बाद मे चीनी पुलिस ने उन सभी लोगों को पकड़ कर जेल मे डाल दिया जिन्होंने शेर के मांस को खरीदा और बेचा था।

‌‌‌प्लास्टिक के चावल

दोस्तों वैसे आपको यह बतादें कि चीन के अंदर प्लास्टिक के चावल को नहीं खाया जाता है। लेकिन आपको यह पता होना चाहिए कि प्लास्टिक की चावल की शब्द की उत्पति सबसे पहले चीन से ही हुई थी। और उसके बाद यह शब्द पूरी दुनिया के अंदर फैल गया था।प्लास्टिक चावल’ शब्द पहली बार 2010 में चीन में सामने आया था। वुचांग चावल घोटाले को डब किया गया, चीनी अधिकारियों ने घोटाले का खुलासा किया था। 2011 में, द कोरिया टाइम्स की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि चीन के एक प्रांत मे नकली चावल बिक रहे हैं जोकि कृत्रिम तरीके से बनाए गए चावल हैं। उसके बाद पुरी ‌‌‌दुनिया मे इसके उपर बहस होना शुरू हो गया ।नाइजीरिया के अंदर भी प्लास्टिक के चावल को जब्त करने की बात कही गई लेकिन वास्तव मे ऐसा नहीं था। वे चावल प्लास्टिक के नहीं थे वरन उनके अंदर बैक्टिरिया लगे हुए  थे । आपको यह बतादें। कि भारत के अंदर भी प्लास्टिक के चावल होने की अफवाहें उडती ‌‌‌ रहती हैं लेकिन अभी तक प्लास्टिक चावल पकड़ मे नहीं आएं हैं।

china eating cockroach

china eating cockroach

cockroach को चीन के अंदर काफी मजेदार तरीके से खाया जाता है। इसका स्वाद काफी अच्छा होता है। हालांकि नए लोगों को यह अजीब लग सकता है लेकिन जो इसका स्वाद चख लेता है उसे पता चल ही जाता है।

‌‌‌चीन के अंदर अनेक लोग ऐसे भी हैं जोकि सिर्फ कोकरोच को पालने का काम करते हैं। क्योंकि कॉकरोच की मांग इतनी अधिक हो चुकी है कि इसको पालने बिना इसकी मांग पूरी नहीं होती है। यह एक तरह से बिजनेस के अंदर बदल चुका है। और भारत के अंदर तो शायद ही कोई कॉकरोच खाता हो ।

कॉकरोच को पालने वाले ली बताते हैं कि उनके पास एक कॉकरोच को भोजन के रूप मे पकाने की दुकान भी है। जिसको की वे चलाते हैं।इसके अलावा कॉकरोच को पालने का भी वे काम करते हैं। कॉकरोच को ऐसी जगह पर रखा जाता है कि वे भाग ना सकें। कई बार कॉकरोच भाग जाते हैं तो इससे नुकसान होता है।

कॉकरोच के संबंध मे चीनी लोगों की मान्यता है कि इसके पास काफी अच्छी प्रतिरक्षा क्षमता होती है। ऐसी स्थिति के अंदर यदि मानव इनको खाता है तो यह उसके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।

‌‌‌और कॉकरोच को भोजन के रूप मे  मकई, फलों और सब्जियों के छिलकों का मिश्रण छोटी ट्रे मे रखते हैं जिसको  की यह खा लेते हैं। इसके अलावा इनकी आबादी को नियंत्रित रखा जाता है। कई बार दूसरी बड़ी कंपनियां जोकि दवा बनाती है कॉकरोच पालने वालों से भी संपर्क करती हैं और इनको खरीदती हैं।

कॉकरोच पालने वाले काफी अच्छी कमाई करते हैं।और अब चीन के अंदर यह एक तरह से धंधा बना चुका है। कुल मिलाकर चीन के अंदर कॉकरोच खाने का काफी प्रचलन है।

cow meat in china

‌‌‌दोस्तों आपको बतादें कि चीन के अंदर गोमांस भी खाया जाता है। और चीन के अंदर इसके काफी बड़े कारखाने हैं। चीन 6 मिलियन मीट्रिक टन से अधिक गोमांस की खपत करता है, जिससे वह दुनिया का चौथा सबसे बड़ा उपभोक्ता बन जाता है। चीन 5.6 मिलियन मीट्रिक टन से अधिक बीफ़ का उत्पादन करता है जो उन्हें दुनिया का चौथा सबसे बड़ा उत्पादक भी बनाता है। चीन दुनिया में बीफ का चौथा सबसे बड़ा उत्पादक और उपभोक्ता है। चीन दुनिया का 5वां सबसे बड़ा बीफ आयातक भी है।

  • चीन द्वारा 2014 में 12.7 बिलियन पौंड बीफ का उत्पादन हुआ था।
  • चीन ने 1998 से हर साल 10 अरब पाउंड गोमांस का उत्पादन हुआ ।
  • चीन ने 2004 से हर साल 12 अरब पाउंड से अधिक गोमांस का उत्पादन किया है।
  • 1985 में चीन ने पहली बार 1 बिलियन पाउंड से अधिक गोमांस का उत्पादन किया।

ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, यूके, जर्मनी और नीदरलैंड आदि देशों मे भी गौ मांस को खाया जाता है।गोमांस को काटने के बाद 340 डिग्री सेल्सियस पर पकाया जाता है। जिससे कि यह काफी स्वादिष्ट बन जाता है। बीफ दुनिया में तीसरा सबसे व्यापक रूप से खाया जाने वाला मांस है, जो दुनिया भर में मांस उत्पादन का लगभग 25% है, सूअर का मांस और मुर्गी पालन के बाद क्रमशः 38% और 30% है।

‌‌‌आपको बतादें कि चाइना के लोग गोमांस का कई तरीके से सेवन करते हैं। जैसे कि कुछ लोग गोमांस को सीधे ही गर्म तवे पर पकाते हैं और उसके बाद उसको नमक मिर्च लागकर सेवन कर लेते हैं।

‌‌‌इस तरीके से गाय के मांस को तेल के अंदर भूना जाता है और उसके बाद इसको खाया जाता है। इसकी सब्जी भी बनाई जाती है। ‌‌‌मांस को पानी के अंदर भी उबाला जा सकता है।पानी के अंदर उबालना काफी फायदेमंद होता है। और काफी बेहतर भी रहता है।

ब्रेसाओला एक हवा में सुखाया हुआ , नमकीन बीफ़ है जो लगभग दो से तीन महीने का होता है जब तक कि यह सख्त और गहरे लाल, लगभग बैंगनी, रंग का नहीं हो जाता। यह दुबला होता है, इसमें एक मीठी, बासी गंध होती है और यह कोमल होता है। इसकी उत्पत्तिउत्तरी इटली के लोम्बार्डी क्षेत्रके आल्प्स कीघाटी वाल्टेलिना में हुई थी।

 ‌‌‌हालांकि गो मांस लोग खाते हैं लेकिन इसके कई सारे नुकसान भी होते हैं।गौ मांस कई तरह के कैंसर का कारण बन सकता है। ऐसा वैज्ञानिक रिसर्च मे सामने आया है।

रेड मीट और विशेष रूप से प्रोसेस्ड रेड मीट का सेवन आंत्र कैंसर और कुछ अन्य कैंसर के खतरे को बढ़ाने के लिए जाना जाता है।

2010 मे हुए अध्ययन से पता चलता है कि मीट खाने से हर्ट रोग हो जाता है। या इसके होने की संभावना काफी अधिक हो जाती है।

‌‌‌आपको बतादें कि भारत के कई राज्यों के अंदर गाय के मांस के उत्पादन पर पूरी तरह से रोक है।इसका कारण यह है कि हिंदुधर्म के अंदर गाय को माता के रूप मे माना जाता है। इसलिए यदि यहां पर कोई गाय का मांस खाता है तो उसके लिए यह अपराध माना जाता है।

‌‌‌वैसे आपको यह बतादें कि गौमांस पर प्रतिबंध लगाने वाले देशेां की संख्या बहुत ही कम है।इसके अंदर नेपाल और क्यूबा ही आते हैं।

Pig meat in china

Pig meat in china

सुस स्क्रोफा डोमेस्टिकस सूअर का मांस सबसे अधिक खाया जाता है। और सूअर के 5000 साल पहले से ही पालने के प्रमाण मिले हैं।सूअर का मांस कच्चा या पकाकर खाया जाता है। यह दक्षिण पूर्व एशिया , फिलीपींस , सिंगापुर , पूर्वी तिमोर और मलेशिया और चीन के अंदर तो सूअर का मांस सबसे अधिक लोकप्रिय है।‌‌‌हालांकि इस्लाम और यहूदी धर्म ऐसे हैं जिनके अंदर सूअर का मांस खाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

सूअर दुनिया में सबसे अधिक खाया जाने वाला जानवर है, जो दुनिया भर में मांस उत्पादन का लगभग 36% हिस्सा है।  नतीजतन, दुनिया भर में बड़ी संख्या में पोर्क व्यंजनों का विकास किया जाता है। जैमोन सबसे प्रसिद्ध स्पेनिश जड़ना है, जो एक सुअर के पिछले पैरों से बना है।

‌‌‌यदि हम पूरी दुनिया की बात करें तो अकेले चीन के अंदर सन 2017 मे सबसे अधिक सूअर का मांस खाया जाता था।दुनिया भर के अंदर सूअर के मांस की खपत काफी तेजी से बढ़ रही है ।

चीन में सूअर के मांस की खपत में वृद्धि हुई है, जहां 2006 की खपत 2002 की तुलना में 20% अधिक थी, और 2007 में 5% की वृद्धि का अनुमान लगाया गया था।  2015 में कुल 109.905 मिलियन मीट्रिक टन सूअर का मांस दर्ज किया गया

‌‌‌आपको बतादें कि चीन सूअर के मांस का सबसे बड़ा उपभोक्ता है। चीन के अंदर सन 2012 मे  53 मिलियन टन सूअर के मांस का उत्पादन हुआ था।इसके अलावा चीन के अंदर सौदंर्य के रूप मे भी सूअर के मांस का प्रयोग किया जाता है।

‌‌‌चीन मे सूअर के मांस को बीफ की तुलना मे अधिक प्राथमिकता दी जाती है।इसके कई कारण होते हैं । सबसे पहला कारण तो यह होता है कि सूअर को खिलाना आसान होता है और इसका मांस काफी स्वादिष्ट भी होता है।‌‌‌इसके अलावा सूअर के पास को पचाना आसान होता है।चीन मे सूअर के मांस के कई फेमस व्यंजन बनाए जाते हैं।

‌‌‌दोस्तों आपको यह बतादें कि सूअर का मांस कई तरीकों से खाया जा सकता है।सूअर के मांस को खाने का परम्परागत तरीका तो यह होता है कि सूअर को मारकर उसके पूरे शरीर को चीरा लगाकर पका लिया जाता है और उसके बाद उसे एक साथ ही बैठकर कई लोग खाते हैं। दूसरा तरीका यह है कि ‌‌‌आप सूअर के मांस के व्यंजन बना सकते हैं और उसके बाद उन व्यंजन को खा सकते हैं। यह भी सूअर के मांस को खाने का तरीका है। हालांकि चीन के अंदर कई दुकाने हैं जोकि सूअर के मांस को बेचती हैं। यह दुकाने अलग अलग आकार के अंदर सूअर के मांस को काटकर रखते हैं जोकि देखने मे काफी सुंदर लगते हैं।

पोर्क कुछ बीमारियों को ले जाने के लिए जाना जाता है जैसे पोर्क टैपवार्म और ट्राइकिनोसिस और पिगबेल आदि । हालांकि यदि आप सूअर के पास को सही तरीके से पका कर खाते हैं तो यह समस्या पैदा नहीं करता है लेकिन यदि आप उसे अधपका खाते हैं तो इससे कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं।

ट्रिचिनोसिस, जिसे ट्राइचिनेलोसिस या ट्राइचिनियासिस भी कहा जाता है, एक परजीवी बीमारी है जो राउंडवॉर्म ट्रिचिनेला स्पाइरलिस की एक प्रजाति के लार्वा से संक्रमित कच्चे या अधपके सूअर के मांस को खाने से होती है । पहले यह बीमारी आम थी लेकिन अब इसका विस्तार कम हो गया है। अमेरिका मे इसके साल मे 11 ही ‌‌‌ मामले आते हैं।

चीन में लोग क्या क्या खाते हैं भोजन के रूप में झींगा

भोजन के रूप में झींगा भी चीन के अंदर खाये जाते हैं यह समुद्री भोजन का एक प्रकार होता है।झींगा दुनिया भर के अंदर खाये जाते हैं। हालांकि अब इनका पालन भी किया जाने लगा है। यह मीठे पानी मे होते हैं।अन्य समुद्री भोजन की तरह, झींगा प्रोटीन में उच्च है लेकिन खाद्य ऊर्जा में कम है । झींगा आधारित भोजन भी कोलेस्ट्रॉल का एक महत्वपूर्ण स्रोत है।

‌‌‌दोस्तों झींगा एक तरह का समुद्री भोजन होता है जिसको कई तरीके  से खाया जा सकता है। आप इसको उबाल कर खा सकते हैं या सेक कर भी खा सकते हैं या फिर आप इसको भूनकर भी खा सकते हैं। यह काफी स्वादिष्ट लगता है। चीन के लोग इसकी सब्जी अक्सर बनाते हैं।

फ्राइड राइस (CHǍOFÀN)

‌‌‌चावल चीन के अंदर सबसे आम भोजन मे से एक है। और एक चीनी परिवार सबसे अधिक राइस का सेवन करता है। चावल को चिकन या फिर फल सब्जी के साथ आसानी से खाया जा सकता है।और यहां पर सबसे अधिक तले हुए चावलों को काफी चाव से खाया जाता है।

बीजिंग डक (BIJĪNG KOYĀ)

‌‌‌चीन के अंदर बतख को विशेष तौर पर पसंद किया जाता है। बतख को भूना जाता है और उसके बाद इसको खाया जाता है। यह वहां के लोगों को विशेष तौर पर काफी पसंद होती है।दुनिया भर के कई व्यंजनों में बत्तख खाई जाती है । यह एक उच्च वसा वाला , उच्च प्रोटीन वाला मांस है जो आयरन से भरपूर होता है । चीन के अंदर पेकिंग ‌‌‌ बतख खास प्रकार का व्यंजन होता है। बत्तख का मांस आमतौर पर स्कैलियन, खीरे और होइसिन सॉस के साथ खाया जाता है, जिसे आटे और पानी से बने एक छोटे स्प्रिंग पैनकेक में लपेटा जाता है ।

‌‌‌आपको बतादें कि भारत के अंदर भी बतख का मांस खाया जाता है खासतौर पर लोकप्रिय व्यंजनों में सफेद लौकी के साथ बत्तख, लैक्सक के साथ बत्तख और बांस के अंकुर के साथ बत्तख शामिल हैं।

‌‌‌आपको यह बतादें कि दुनिया भर के अंदर कई तरह के व्यंजनों मे बतख का प्रयोग किया जाता है। और हर  देश के अंदर बतख का व्यंजन काफी स्पैसल होता है।भारत के अंदर भी बड़ी संख्या मे बतखों को पाला जाता है और उनके मांस को बेचा जाता है।

बदबूदार टोफू

बदबूदार टोफू भी चीन का एक सुंदर फुड होता है। इसके बारे मे यह कहा जाता है कि यह एक मजबूत गंध के साथ किण्वित  होता है।इसको बनाने के लिए पहले कई महिनों तक किण्वित दूध, सब्जियों, मांस और सुगंधित पदार्थों के मिश्रण में रखा जाता है।इसके बाद इसको चिली या सोया के साथ परोशा जाता है।

चीन में लोग क्या क्या खाते हैं चाउ मीन

चाउ मीन तो भारत के अंदर भी सबसे अधिक लोकप्रिय हो चुके हैं। यदि आपने चाउमीन खायें हैं तो आपको यह पता ही होगा कि यह कितने स्वादिष्ट होते हैं। चाउमीन चीनी शब्द ही है। भारत के अंदर कई रोड़ के किनारे स्टॉल लगाने वाले चाउमीन बेचते हैं।

‌‌‌दोस्तों चाउमीन की सबसे बड़ी खास बात यह है कि आप इनको  टाइमपास के लिए बना सकते हैं। और अपने पूरे परिवार को आसानी से खिला सकते हैं। कुल मिलाकर यह काफी अच्छे हैं।

कांगी (बैझौ)

कांगी, या चावल का दलिया एक तरह से काफी सुंदर भोजन होता है।इसके अलावा यह दलिया चावल के अलावा अन्य अनाज से बना हो सकता है। यह नमकीन या मीठा हो सकता है।मांस, टोफू, सब्जियां, अदरक, उबले अंडे और सोया सॉस, या मूंग आदि के साथ इसको खाया जा सकता है।और जब आप बीमार हैं तो यह चावल का दलिया काफी अच्छा होता ‌‌‌ है।

चीनी हैमबर्गर (लाल जिया मो)

चीनी हैमबर्गर एक तरह का स्ट्रीट फूड होता है जोकि आसानी से पश्चिम चीन के गलियों मे बिकता हुआ मिल जाएगा । इसके अंदर 20 से अधिक मसालों का प्रयोग किया जाता है। खाने मे यह काफी स्वादिष्ट होता है। और काफी बेहतर भी होता है। यह चीन का एक प्राचीन फूड है।

स्कैलियन पेनकेक्स (कांग्रेस यू बिंग)

स्कैलियन पेनकेक्स एक तरह के आटे के टुकड़े होते हैं जिनको की  तेल के अंदर तला जाता है। यह बाहर से कुरकुरे होते हैं और अंदर से नरम होते हैं। इनको स्ट्रीट फूड की तरह बेचा जाता है। खाने मे यह भी काफी स्वादिष्ट होते हैं।

कुंग पाओ चिकन (गोंग बाओ जी डिंग)

 कुंग पाओ चिकन (गोंग बाओ जी डिंग) चीन के प्रसिद्ध पकवानों के अंदर आते हैं।यह चीन का  एक प्रसिद्ध व्यंजन भी है जिसको की आप चीन के कई होटलों के अंदर और कई रेस्तरों मे आप पा सकते हैं।‌‌‌खाने मे यह काफी स्वादिष्ट होती है और काफी सुगंधित भी होती है।मसालेदार होती है जोकि खाने मे काफी मजेदार होती है बेहतरीन स्वाद के साथ यदि आप एक बार इसको खाते हैं तो काफी मजा आ जाएगा ।

वॉनटन सूप (हुंडन तांग)

वॉनटन सूप (हुंडन तांग) यह एक चीनी पकड़ी होती है। जिस तरह से भारत के अंदर पकड़ी होती है। उसी तरीके से चीन के अंदर भी यह पकड़ी होती है। लेकिन भारत के अंदर पकड़ो मे आलू होते हैं तो वहां पर मांस  पकोड़ी के अंदर भरा जाता है।‌‌‌यह किसी भी तरह का मांस हो सकता है। खास कर सूअर का मासं या चिकन होता है।

चार सिउ

चार सिउ भी चीन का एक ट्रेडिशल भोजन होता है। यह सूअर के मांस का अक्सर बना होता है। और इसको एक खास विधि से पकाया जाता है। यह खाने मे काफी स्वादिष्ट होता है।

चाइनीज चिकन रेसिपी

दोस्तों चाइना के अंदर भी चिकनी काफी लोकप्रिय है। और यहां पर चिकन की कई रेसिपी बनाई जाती है। हालांकि भारत मे चिकनी की उतनी रेसिपी नहीं है।

  • ‌‌‌व्हाइट कट चिकन चीन के अंदर बहुत ही लोकप्रिय है और इसको पकाने के अलग अलग तरीके होते हैं। यह काफी स्वादिष्ट भी होता है।
  • स्वीट एंड सोर चिकन एक शानदार चिकन होता है जोकि खट्टा और मीठा हो सकता है। आप जैसा स्वाद चाहें इसको बना सकते हैं। कम मीठा आप बना सकते हैं जो घर का बना सुंदर चिकन होता है।
  • सोया सॉस चिकन वह है जिसको सुंदर और साबुत बनाया जाता है। जब आप चिकन को सुंदर और साबुत बनाना चाहते हैं तो यह चिकन आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।
  • ‌‌‌तिल चिकन एक पारम्परिक चीनी व्यंजन है जिसको की आप अपने घर पर बना सकते हैं।यह रेसिपी सोया सॉस, मिर्च और लहसुन की स्वादिष्ट चटनी के साथ चिकन को फ्राइ किया जाता है।
  • मू गू गाई पण एक मसरूम के जैसा चिकन होता है। यदि आपको मसरूम नहीं मिल रही है तो आप इस चिकन का स्वाद चख सकते हैं यह आपके लिए काफी फायदेमंद होगा और स्वाद भी काफी मजेदार होगा ।
  • मंगोलियाई चिकन हलचल-तला हुआ होता है, फिर एक प्रभावशाली सॉस के साथ फिर से तला जाता है। इसको मोटे न्यूडल के साथ इसको परोशा जाता है।

‌‌‌चीनी लोग क्या क्या खाते हैं मछली का सेवन

दोस्तों चीन के अंदर कच्ची मछली का सेवन भी किया जाता है। जब इंसानों के पास आग की जानकारी नहीं थी तब कच्चे मांस का सेवन किया जाता था लेकिन चीज मे कुछ इलाके ऐसे हैं कि वहां के लोग कच्ची मछली का सेवन करते हैं।‌‌‌चीन के अंदर कच्ची मछली की परम्परा झोउ राजवंश (1046 – 256 ईसा पूर्व) तक फैला हुआ है।हालांकि अब चीन के अंदर भी कच्ची मछली खाने की पम्परा उतनी नहीं रही है क्योंकि जब से डॉक्टरों ने इसको बीमारी से जोड़ना शूरू कर दिया है।हान राजवंश (206 ईसा पूर्व – 220 सीई) में झोउ युग के अंदर कच्ची मछली को मटन और बीप के साथ खाया जाता था।चीन में किन राजवंश (221 – 206 ईसा पूर्व) के अंदर कच्ची मछली को खाना एक शान समझा जाता था।

सोंग (960-1279) और युआन (1206-1368) राजवंशों के बाद कच्ची मछली के खाने के मामले मे गिरावट आने लगी ।गुआंगडोंग प्रांत के शुंडे में अभी भी स्थानिये लोग कच्ची मछली का सेवन करते हैं उनका यह मानना है कि यदि इसके उपर से शराब आदि का सेवन कर लिया जाए तो मछली के अंदर मौजूद बैक्टिरिया नष्ट हो जाते ‌‌‌ हैं।‌‌‌इन सबके अलावा चीन मे मछलियों को पाला जाता है और उसके बाद उनके कई तरह की रेसिपी बनाकर खाई जाती है।

समुद्री भोजन खाते हैं। स्वादिष्ट मीठी और खट्टी मछली, एक आम मछली का व्यंजन। मछली पूरे चीन में लोकप्रिय है, नदियों से ताजा ली जाती है या मछली तालाबों में पाला जाता है। और समुद्री मछली तटिये क्षेत्रों मे लोकप्रिय है।

चीन में लोग क्या क्या खाते हैं ? इस लेख के अंदर हमने आपको यह बताया कि चीन के लोग क्या क्या अजीब चीजों को खाते हैं। उम्मीद करते हैं कि आपको यह लेख पसंद आया होगा यदि इस संबंध मे आपका कोई विचार हो तो हमें कमेंट करके बताएं ।

‌‌‌इस लेख से आपको भी यह पता चल गया होगा कि चीन के लोग दूसरे देशों की तुलना मे अधिक अलग अलग तरह के मांस को खाते हैं।

 हालांकि चीन  के लोग अलग अलग तरह के मांस को खाने की वजह से ही वहां पर कभी भूखमरी की स्थिति पैदा नहीं होती है। और अलग अलग तरह के रोजगार के अवसर उपलब्ध भी हो चुके हैं। ‌‌‌क्या आपने कभी चाइनीज लोगों को छोटे मोटे काम विदेश मे करते हुए देखा है ? शायद आप उनको ऐसा करते हुए नहीं देखेंगे जो विदेश मे नौकरी करते हैं वे उंची पोस्ट पर हैं । अब चाइना भी एक कमजोर देश नहीं रह गया है। वह सुपर पॉवर बन चुका है।

‌‌‌उसके सामने दुनिया का कोई भी देश नहीं टिक सकता है।

Leave a Reply

arif khan

‌‌‌हैलो फ्रेंड मेरा नाम arif khan है और मुझे लिखना सबसे अधिक पसंद है। इस ब्लॉग पर मैं अपने विचार शैयर करता हूं । यदि आपको यह ब्लॉग अच्छा लगता है तो कमेंट करें और अपने फ्रेंड के साथ शैयर करें ।‌‌‌मैंने आज से लगभग 10 साल पहले लिखना शूरू किया था। अब रोजाना लिखता रहता हूं । ‌‌‌असल मे मैं अधिकतर जनरल विषयों पर लिखना पसंद करता हूं। और अधिकतर न्यूज और सामान्य विषयों के बारे मे लिखता हूं ।