कबूतर के अंडे खाने के फायदे और इसके भयंकर नुकसान

कबूतर के अंडे खाने से फायदे का तो पता नहीं है लेकिन कबूतर के अंडे से नुकसान हो सकते हैं। इसी पर हम चर्चा कर रहे हैं। दोस्तों कबूतरों के अंडे खाना कोई बुरा काम नहीं है लेकिन इसमे समस्या भी पैदा हो सकती है। बहुत से लोग कबूतरों के अड़े खाते भी हैं। कबूतरों के अंडे बहुत ही आसानी से मिल जाते हैं। जैसे यदि कोई पूराना मकान है और वहां पर बहुत सारे कबूतर रहते हैं तो कई अंडे मिल जाएंगे ।‌‌‌एक सवाल के जवाब मे यूजर  ने लिखा कि हमारे घर के पास एक पूराना खंडर है और वहां पर बहुत सारे कबूतर रहते  हैं। एक दिन उनके अंडो को देखकर मेरे मन मे उनको खाने का विचार आया । और उसके बाद मैंने एक अंडे को उठाया और उसका आमलेट बनाय फिर खा गया ।

‌‌‌कबूतर के अंडे मे पीला हिस्सा चिकन की तुलना में आनुपातिक रूप से बड़ा था और यह काफी स्वादिष्ट था। सफेद भाग में एक विशिष्ट गंध होती है जो अच्छी नहीं लगती है।

‌‌‌वैसे अधिकतर लोग कबूतर को अंडों के लिए नहीं पालते हैं और वे कबूतर के अंडों को खाना पसंद नहीं करते हैं। हालांकि कुछ ऐसे लोग भी होते हैं ,जो कबूतरों का मांस खाते हैं।कबूतर के अंडे में जर्दी और एल्बमेन अंडे में उच्च प्रोटीन होता है। इसके अलावा, कबूतर के अंडे में वसा और कार्बोहाइड्रेट भी होता है। कबूतर के अंडे उर्जा के अच्छे स्त्रोत हो सकते हैं और उतक क्षति को ठीक कर सकते हैं।

कबूतर के अंडे खाने के फायदे

‌‌‌यदि हम कबूतर के अंडे के अंदर सामग्री की बात करें तो वह निम्न लिखित होती है।

  • प्रोटीन: 13.8%
  • वसा: 12.0%
  • कार्बोहाइड्रेट: 0.8%
  • ऐश: 0.9%

‌‌‌दोस्तों कबूतर के अंडे खाने के बारे मे हम लोग नहीं सोचते हैं और इसके बारे मे कोई ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन यदि आप चीनी भाषा के अंदर सर्च करेंगे तो आपको इसके भी कई सारे फायदे बतादिये जाएंगे ।कबूतर के अंडे में स्पष्ट रूप से चिकन अंडे का 5 गुना पोषण होता है और फिर भी कोलेस्ट्रॉल का केवल 1/5 हिस्सा होता है। एक अद्भुत भोजन की तरह लगता है।

‌‌ कबूतर के अंडे खाने से फायदे बढ़ते दिमाग को पोषण देते हैं

दोस्तों चाइनीज लोग मानते हैं कि कबूतर के अंड बच्चों के बढ़ते दिमाग को काफी अधिक पोषण देने का काम करते हैं। हालांकि चाइना के अलावा यह और जगहों पर नहीं माना जाता है।

‌‌‌शरीर को मजबूत करता है

दोस्तों कबूतर के अंडे के बारे मे चाइना के अंदर यह भी माना जाता है कि इसके अंदर अच्छे पोषक तत्व होते हैं। और यह शरीर को मजबूत करने का काम भी करता है।

‌‌‌ कबूतर के अंडे खाने से क्या होता है त्वचा की बनावट मे सुधार करता है

कबूतर का अंडा खाने से त्वचा की बनावट के अंदर भी सुधार होता है। त्वचा की समस्याएं दूर होती है और उसके अंदर फुंसी वैगरह नहीं होती हैं।

एनीमिया, अनियमित मासिक चक्र मे उपयोगी

दोस्तों कबूतर के अंडे के बारे मे यह भी माना जाता है कि जो महिलाएं एनीमिया और अनियमित मासिक चक्र से झूझ रही हैं उनको कबूतर का अंडा काफी फायदे मंद हो सकता है।

‌‌‌बुखार के अंदर अच्छा है

दोस्तों चाइना के अंदर कबूतर के अंडे को बुखार को दूर करने के लिए जाना जाता है। यदि किसी को बुखार है तो उसे कच्चे कबूतर का अंडा खिलाया जाता है।

‌‌‌चीन के अंदर कबूतर के अंडे को बच्चे को देने के लिए या तो उसे कच्चा अंडा सीधे ही दे दिया जाता है या फिर उसको अंडा शहद के अंदर डाल कर दिया जाता है। और यदि अंडा असर कर गया है तो उसके बाद बुखार उतर जाता है। और यदि अंडा असर नहीं करता है तो दूसरी दवा दी जाती है।

बालों के रोम को मजबूत करता है कबूतर का अंडा

दोस्तों कबूतर के अंडे के संबंध मे यह भी दावा किया जाता है कि यह बालों की रोम को मजबूत करने का काम भी करता है। लेकिन इस संबंध मे वैज्ञानिक रिसर्च उपलब्ध नहीं है।

हकलाने की आदत को खत्म करने में उपयोगी है

एक अंग्रेजी वेबसाइट के अनुसार कबूतर का अंडा खाने से बच्चों की हकलाने की आदत को दूर किया जा सकता है। चीन के अंदर बच्चों के हकलाने की आदत को दूर करने के लिए कबूतर के अंडों का प्रयोग किया जाता है।

स्मृति को सक्रिय करें

ऐसा माना जाता है कि कबूतर के अंडे के अंदर स्मृति को सक्रिय करने के गुण होते हैं। हालांकि आमजन को इसका सेवन कभी नहीं करना चाहिए । वरना फायदे की बजाय नुकसान होना तय है।

स्ट्रोक मे उपयोगी

दोस्तों यह भी माना जाता है कि कबूतर का अंडा स्ट्रोक जैसी समस्याओं के अंदर भी कारगर सिद्व हो सकता है। हालांकि बस यह एक सुझाव मात्र है। इसका कोई वैज्ञानिक प्रूफ नहीं है।

‌‌‌कबूतर का अंडा खाने के नुकसान

‌‌‌कबूतर का अंडा खाने के नुकसान

दोस्तों जैसा कि हम सभी जानते हैं कि चाइना के अंदर सब कुछ चलता है तो हमलोगों को चाइना की देखा देखी नहीं करनी चाहिए । वरना नुकसान हो सकता है। अंडे से फूड पॉइजनिंग हो सकती है।और कबूतर के अंडे मे साल्मोनेला एंटरिडिटिस नामक बैक्टीरिया हो सकता है।इस बैक्टीरिया के विषाक्तता के लक्षण दस्त, सिरदर्द, बुखार और पेट दर्द हैं।

‌‌‌कबूतर के अंडे खाने के बारे मे केवल कुछ ही वेबसाइट के उपर सतही रूप से लिखा हुआ मिलता है। लेकिन इस बारे मे अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। खैर यदि आप कबूतर के अंडे बिना सोचे समझे सेवन करते हैं तो आपको बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है।

‌‌‌इस संबंध मे एक न्यूज भी आई हुई थी इस न्यूज के अनुसार एक सख्स ने कबूतर के 8 अंडों का सेवन किया और उसके बाद वह दिमागी रूप से पागल हो गया । हालांकि इस व्यक्ति की पत्नी ने इसको सम्हालने की कोशिश की लेकिन तब तक उस व्यक्ति ने खुद ही बालकानी से कूद कर मौत को गले लगालिया था।

‌‌‌इसी तरह की एक घटना और भी प्रकाश मे आई थी । जिसके अंदर एक महिला को कोई बीमारी हुई थी तो किसी ने उसे कबूतर के अंडे खाने की सलाह दी थी। हालांकि पहले तो उस महिला ने इस बात को इनकार कर दिया था लेकिन बाद मे इसको स्वीकार करलिया और कबूतर के अंडे का आमलेट बनाकर खाया ।‌‌‌जिसका परिणाम यह हुआ कि वह 24 घंटे के अंदर ही काफी बीमार हो गई और फिर उसको अस्पताल लेकर जाया गया । जहां पर डॉक्टरों ने जब चैक किया तो बताया कि इसके शरीर के अंदर जहर बन गया है।

‌‌‌कबूतर के अंडे के बारे मे नहीं उपलब्ध है कोई जानकारी

दोस्तों वैसे तो कबूतर के अंडे के बारे मे यह कहा जाता है कि यह जहरीले नहीं होते हैं। लेकिन मैंने इस लेख को लिखने से पहले इसके बारे मे काफी कुछ सर्च किया लेकिन कोई भी वैज्ञानिक रिसर्च उपलब्ध नहीं है।‌‌‌यदि उसके बाद भी आप कबूतर के अंडे खाते हैं तो आपको नुकसान होना तय ही है। यदि आपको अंडे ही खाने हैं तो आप मूर्गी के खा सकते हैं या जो खाने लायक होते हैं आप उनका सेवन कर सकते हैं।

‌‌‌नोट . इस लेख के अंदर जो भी कबूतर के अंडे खाने के फायदे के बारे मे बताया गया है । वे इंटरनेट से कलेक्ट किये गए हैं और उनका कोई वैज्ञानिक स्त्रोत उपलब्ध नहीं है। इसलिए कोई भी इंसान बिना सोचे समझे कबूतर के अंडों का सेवन ना करे वरना उसकी मौत हो सकती है। ‌‌‌इस लेख का मुख्य उदेश्य मात्र जानकारी देना है।

खाना खाने के बाद केला खाने से होते हैं यह 33 फायदे

पीयर्स साबुन के फायदे और नुकसान pears sabun ke fayde

शिलाजीत खाने का तरीका और शिलाजीत से होने वाले लाभ

Leave a Reply

arif khan

‌‌‌हैलो फ्रेंड मेरा नाम arif khan है और मुझे लिखना सबसे अधिक पसंद है। इस ब्लॉग पर मैं अपने विचार शैयर करता हूं । यदि आपको यह ब्लॉग अच्छा लगता है तो कमेंट करें और अपने फ्रेंड के साथ शैयर करें ।‌‌‌मैंने आज से लगभग 10 साल पहले लिखना शूरू किया था। अब रोजाना लिखता रहता हूं । ‌‌‌असल मे मैं अधिकतर जनरल विषयों पर लिखना पसंद करता हूं। और अधिकतर न्यूज और सामान्य विषयों के बारे मे लिखता हूं ।