Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    cool thoughtscool thoughts
    • Privacy Policy
    • About us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    SUBSCRIBE
    • Tech
    • Real Estate
    • Law
    • Finance
    • Fashion
    • Education
    • Automotive
    • Beauty Tips
    • Travel
    • Food
    • News
    cool thoughtscool thoughts
    Home»love and relationship»लव मैरिज के 13 फायदे love marriage benefits in hindi
    love and relationship

    लव मैरिज के 13 फायदे love marriage benefits in hindi

    arif khanBy arif khanFebruary 8, 2021Updated:February 8, 2021No Comments22 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest WhatsApp Email

    ‌‌‌‌‌‌क्या आप जानते हैं लव मैरीज के फायदे और नुकसान के बारे मे ।इस लेख मे हम जानेंगे love marriage ke fayde के बारे मे ,आजकल लव मैरीज की बहुत अधिक चर्चा होती है। और लव मैरीज को बहुत अधिक बढ़ाकर पेश किया जाता है। और अब तो लड़के लड़कियां यही मानने लगे हैं कि लव मैरीज ही सही होती है जिसके अंदर सब कुछ सही सही होता है। अरैंज मैरीज के अंदर तो किसी अनजान लड़के या लड़की को आपके गले बांध दिया जाता है। और जिसके  ‌‌‌ बारे मे आप कुछ भी जानते ही नहीं हैं।इस प्रकार के इंसान के साथ हर किसी के लिए रहना काफी कठिन होता है। अब लव शब्द की शूरूआत भी आजकल स्कूल से ही हो जाती है। अपनी स्कूल जीवन के अंदर ही लड़के और लड़कियां एक दूसरे से प्यार करने लग जाते हैं और उसी से लव मैरीज शब्द आता है।

    ‌‌‌आमतौर पर जब लड़कियां और लड़के स्कूल मे होते हैं तो दोस्ती करते हैं। और मस्ती करते हैं। जैसे जैसे बड़े होते हैं कई साथी बदलते हैं। कभी किसी से प्यार होता है तो कभी किसी से बेवफाई होती है। और इसी प्रकार से चलते हुए आप कॉलेज तक आ जाते हैं।

    ‌‌‌कॉलेज के अंदर भी आपके साथ आपका प्यार होता है।आप उस प्यार को पाने के लिए बाद मे घरवालों से उलझते हैं लेकिन वे इसके लिए तैयार नहीं हो पाते हैं। घरवालों को उनकी मनपसंद लड़की चाहिए होती है जो उनकी सेवा कर सके या एक अच्छा लड़का चाहिए होता है जिसके पास पैसा होता है। ‌‌‌क्योंकि आप तो जानते ही हैं बिना पैसा के कुछ नहीं होता है।प्यार वार दो दिन का होता है। रियल धरातल पर प्यार भी हवा हो जाता है। यह घरवालों को अच्छे से पता होता है आखिर उन्होंने भी दुनिया देखी होती है।

    ‌‌‌वैसे हम यहां पर लव मैरीज की बुराई नहीं कर रहे हैं। लव मैरीज के फायदे के बारे मे भी बात करने वाले हैं। आपको पता ही होगा कि लव मैरीज को प्रेम विवाह कहते हैं वैसे तो हर कोई प्रेम विवाह करना चाहेगा लेकिन हर किसी के नशीब मे यह नहीं होता है खास कर भारत मे । वैसे विदेशों मे तो होते ही प्रेम  ‌‌‌ विवाह ही हैं।

    Table of Contents

    • 1.लव मैरिज के फायदे ‌‌‌आप एक दूसरे को बेहतर जानते हैं
    • ‌‌‌2.love marriage ke fayde पार्टनर को चुनने की आजादी
    • ‌‌‌3.लव मैरीज मे बेहतर समझ होती है
    • ‌‌‌4.लव मैरीज के फायदे  कपल्स एक दूसरे का खुलकर साथ देते हैं
    • ‌‌‌5.लव मैरीज के फायदे सामाजिक रितियों को तोड़ने मे
    • ‌‌‌6.देहज जैसी प्रथा का अंत
    • ‌‌‌7.प्रेम विवाह के फायदे प्यार और आकर्षण
    • ‌‌‌8.लव मैरीज के लाभ रिश्ते मे अधिक विश्वसनियता
    • ‌‌‌9.लव मैरीज के फायदे महिलाओं को समानता
    • ‌‌‌10.एक दूसरे का प्यार पाने मे
    • ‌‌‌11.लव मैरीज मे आप प्यार का एहसास करते हैं
    • ‌‌‌12.लव मैरीज देती है आपको बेहतर रोमांच
    • ‌‌‌13.आप जीवन का आनंद जल्द ही लेना शूरू कर देते हैं।
    • ‌‌‌लव मैरीज के नुकसान
    • ‌‌‌अपने अनुकूल साथी को चुनने मे असफल रहते हैं
    • ‌‌‌तलाक होने की अधिक संभावना
    • ‌‌‌लव मैरीज मे लड़कियां सबसे अधिक असुरक्षित होती हैं
    • ‌‌‌लव मैरीज का नुकसान लड़की के घरवालों का सपार्ट खत्म
    • ‌‌‌लड़की के साथ उसके सास ससुर अच्छा बर्ताव नहीं करते हैं
    • ‌‌‌लव मैरीज मे झगड़े अधिक होते हैं
    • ‌‌‌खराब आर्थिक स्थिति
    • ‌‌‌घरवालों की बदनामी
    • ‌‌‌पारिवारिक सहयोग नष्ट हो जाता है
    • ‌‌‌बदले  अरैंज मैरीज को लव मैरीज में ?

    1.लव मैरिज के फायदे ‌‌‌आप एक दूसरे को बेहतर जानते हैं

    ‌‌‌लव मैरीज के पक्ष मे यह एक तर्क दिया जाता है कि लव मैरीज करने वाले इंसान लंबे समय तक एक दूसरे के साथ रहते हैं और वे एक दूसरे को बेहतर तरीके से जान सकते हैं। जिसका फायदा यह होता है कि उनका रिश्ता काफी अच्छा चलता है। इसके विपरित अरेंज मैरिज के अंदर दो अनजान लोगों को आपस मे मिलाया जाता है। ‌‌‌यही वजह है कि वे लंबे समय तक एक दूसरे के साथ घुलमिल नहीं सकते हैं।यदि आपकी भी अरेंज मैरिज हुई है तो जरा अपनी पुरानी बातें याद करेंगे तो पता चलेगा कि यह बात सही है कि आपका साथी आपके साथ काफी लंबे समय तक सहज नहीं हुआ था।

    ‌‌‌यदि मैं अपनी खुद की बात करूं तो मेरी पत्नी खुद भी मेरे साथ लंबे समय तक घुल मिल नहीं पाई थी क्योंकि खासकर महिलाओं को यह लगता है कि उनका पति उनके बारे मे कोई गलत धारणा ना बनालें । ‌‌‌ इस वजह से वे अधिक खुल नहीं पाती हैं।

    ‌‌‌2.love marriage ke fayde पार्टनर को चुनने की आजादी

    दोस्तों लव मैरीज  का एक फायदा यह होता है कि इसमे आपको पार्टनर को चुनने मे आजादी होती है। आप किसी को भी अपना साथी चुन सकते हैं। इसके अंदर आपके घर वाले कोई इंटरफैर नहीं करते हैं। इसका अर्थ यह है कि आप बहुत सारे लोगों मे से अपने लिए एक बेहतर चुन सकते हैं।

    ‌‌‌आपके पास एक लंबा क्षेत्र उपलब्ध होता है।यहां पर आपके संतुष्टि की दर अधिक हो जाती है क्योंकि आप अपने मन के अनुसार अपने लिए साथी चुनते हैं। लेकिन अरेंज मैरीज मे आप अपने मन के मुताबिक साथी नहीं चुन पाते हैं। ‌‌‌बस आपके पास सीमित संख्या के अंदर साथी उपलब्ध होते हैं और आपको बस उन्हीं मेसे कुछ को ही चुनना होता है। और आपको मिलने वाला दायरा भी छोटा ही होता है।

    ‌‌‌इस प्रकार से लव मैरीज एक समुद्र के अंदर मौजूद हजारों मोती मे से एक मौती चुनने की अनुमति प्रदान करता है तो अरेंज मैरीज के अंदर आपके पास समुद्र नहीं होता है।

    ‌‌‌3.लव मैरीज मे बेहतर समझ होती है

    लव मैरीज मे बेहतर समझ होती है

    कई लोग लव मैरीज के पक्ष मे यह तर्क देते हैं कि लव मैरीज के अंदर कपल्स लंबे समय तक एक दूसरे के साथ रहते हैं। इस वजह से वह एक दूसरे को काफी अच्छी तरह से समझ सकते हैं। वे एक दूसरे की पसंद ना पसंद और किसी स्थिति के अंदर क्या करना है ? के बारे मे काफी बेहतर तरीके ‌‌‌ से जानते हैं।

    ‌‌‌इसके विपरित अरेंज मैरीज मे ऐसा नहीं होता है।क्योंकि इसमे दो अनजान लोगों को मिलाया जाता है और उनको यह समझ हाशिल करने मे काफी समय लगता है। तो यदि आप बेहतर समझ चाहते हैं तो लवमैरीज आपके लिए बेहतर होगी । ‌‌‌अरैंज मैरीज मे आपके पास कोई गारंटी नहीं होती है कि आपका साथी आपको समझ पाएगा या नहीं ।

    ‌‌‌4.लव मैरीज के फायदे  कपल्स एक दूसरे का खुलकर साथ देते हैं

    दोस्तों लव मैरीज का फायदा यह है कि इसके अंदर कपल्स एक दूसरे का खुलकर साथ देते हैं। उसके बाद भले ही वो देह आनन्द हो या कुछ और सब के अंदर यह लोग खुले हुए होते हैं। एक दूसरे के प्रति इनके अंदर किसी भी प्रकार की झिझक नहीं होती है तो यह ‌‌‌ अपने वैवाहिक जीवन का अच्छा आनन्द उठाते हैं।इसका सबसे बड़ा कारण यह होता है कि लव मैरीज करने वाले कपल्स एक दूसरे को काफी लंबे समय से जानते हैं।इस वजह से इनके अंदर किसी प्रकार की शर्म और शंका नहीं होती है।

    ‌‌‌एक वैज्ञानिक रिसर्च मे यह बात सामने आई है कि लव मैरीज करने वाले सख्स दैहिक आनंद को अधिक उठाते हैं क्योंकि उसमे उनकी पत्नी उनका खुलकर साथ देती है लेकिन अरैज मैरिज मे ऐसा नहीं हो पाता है।

    ‌‌‌5.लव मैरीज के फायदे सामाजिक रितियों को तोड़ने मे

    दोस्तों वैसे तो हमारे समाज के अंदर कई सारी रितियां मौजूद हैं । जैसे एक जात का दूसरे जात के घर शादी नहीं कर सकता है। इसी प्रकार से उंच और नीच जात बनी हुई हैं। ‌‌‌असल मे यह जात पात जो आज हम देख रहे हैं। यह वर्ण व्यवस्था का विक्रत रूप हमारे सामने है। वेदों मे वर्ण व्यवस्था मौजूद थी और यह आज भी मौजूद है ।वर्ण व्यवस्था के अनुसार ‌‌‌ जिस इंसान के अंदर लड़ने और बाहदुरी का गुण था वही क्षत्रिय था। और एक क्षत्रिए अपनी बेटी की शादी उसी बिरादरी के अंदर करता था। ‌‌‌खैर अब यह सब कुछ समाप्त हो चुका है। यदि आप लव मैरीज करते हैं तो जात पात को आप तोड़ सकते हैं।

    ‌‌‌इतना ही नहीं कई प्रकार के बंधन आपके उपर होते हैं। आप उन बंधनों को नष्ट कर सकते हैं या मानने से इंकार कर सकते हैं। कुल मिलाकर लव मैरीज इस प्रकार से भी फायदेमंद होती है।

    ‌‌‌6.देहज जैसी प्रथा का अंत

    देहज एक बेकार की प्रथा । और इस प्रथा के अनुसार लड़की वालों को लड़की को देहज के अंदर कुछ सामान देना होता है। और बहुत सी जगहों के अंदर तो लड़का खुद ही देहज के अंदर कार और बाइक की मांग करता है। लेकिन लव मैरीज के अंदर कोई भी लड़का देहज की मांग नहीं कर सकता है। ‌‌‌क्योंकि लड़के का मकसद देहज नहीं शादी होता है। वैसे देश के अंदर दहेज निषेध अधिनियम, 1961  पारित किया गया है।इस कानुन के अनुसार देहज का लेने देन करना अपराध है। और इसके अंदर 5 वर्ष की सजा हो सकती है।

    ‌‌‌7.प्रेम विवाह के फायदे प्यार और आकर्षण

    लव मैरीज का नाम ही प्यार होता है। खैर प्रेम विवाह का फायदा यह होता है कि इसके अंदर कपल्स के बीच अच्छा प्यार और आकर्षण होता है। ऐसी स्थिति के अंदर दोनो का रिश्ता काफी बेहतर चलता है। वे एक दूसरे के काफी नजदिग होते हैं। कुल मिलाकर दोनों के बीच ‌‌‌रिलेशन काफी अच्छे होते हैं। लेकिन यदि हम बात करें अरैंज मैरीज की तो यहां पर दोनों पार्टनर एक दूसरे से अनजान होते हैं या बहुत ही कम एक दूसरे को जानते हैं।

    ‌‌‌ऐसी स्थिति के अंदर उनके बीच प्यार और आकर्षण नहीं हो पाता है। खास कर लड़कियां किसी भी अनजान पुरूष के साथ उतनी सहज नहीं हो पाती हैं। उनको सहज होने मे काफी समय लगता है।

    ‌‌‌कुल मिलाकर अरैंज मैरीज के अंदर कभी कभी ऐसा भी होता है कि प्यार और आकर्षण कभी बन ही नहीं पाता है। आपको रिश्ते को ढोना पड़ जाता है।

    ‌‌‌आज मैं कई ऐसे लोगों को जानता हूं जिनकी शादी हो चुकी है उनका अपने साथी मे कोई भी इंटरेस्ट नहीं है। उसके बाद भी वे इस रिश्ते को ढो रहे हैं।

    ‌‌‌8.लव मैरीज के लाभ रिश्ते मे अधिक विश्वसनियता

    लव मैरीज के लाभ रिश्ते मे अधिक विश्वसनियता

    ‌‌‌लवमैरीज का जो सबसे बड़ा फायदा है वह यह है कि इसके अंदर रिश्ते मे विश्वसनियता होती है।मतलब यह है कि आप इसमे अपने साथी को धोखा नहीं देते हैं।या धोखा देने के चांस बहुत कम होते हैं। आपको यदि आपका साथी पसंद नहीं आता है तो आप उसे छोड़ सकते हैं। ‌‌‌ क्योंकि इसमे आप तय करने वाले होते हैं। आपके उपर किसी भी तरह का दबाव नहीं होता है कि आपको शादी करनी ही होगी । यही कारण है कि विदेशों मे तलाक अधिक होते हैं क्योंकि जब एक साथी को वे पसंद करना बंद कर देते हैं तो दूसरे साथी को चुन लेते हैं। ‌‌‌लेकिन अरैंज मैरीज के अंदर अवैध संबंध अधिक विकसित होते हैं। आपके दिल मे कोई और होता है और आप शादी किसी और से करते हैं।

    ‌‌‌इस प्रकार के अवैध संबंध विकसित होने का कारण यह होता है कि यहां पर आप आसानी से तलाक नहीं ले सकते हैं। यदि आपको आपका साथी संतुष्ट नहीं कर रहा है तो भी आपको उसे ढोना होता है आप कुछ कर नहीं सकते हैं। ‌‌‌यदि आप तलाक लेते हैं तो आप सभी रिश्तेदारों के सामने गलत साबित हो जाएंगे । ‌‌‌इस प्रकार से यदि आपको रिश्तों की विश्वसनियता चाहिए तो फिर आपके लिए लव मैरीज से बेहतर कोई नहीं हो सकता है।

    ‌‌‌9.लव मैरीज के फायदे महिलाओं को समानता

    दोस्तों लव मैरीज का एक फायदा यह भी होता है कि यहां पर महिलाओं को उनके पति के द्धारा अधिक दबा कर नहीं रखा जा सकता है। महिलाएं भी समझदारी से ऐसे इंसान का चुनाव करती हैं जो उनके लिए सही होता है। तो यहां पर महिलाओं को सम्मान अधिकार मिलता है।

    ‌‌‌10.एक दूसरे का प्यार पाने मे

    दोस्तों लव मैरीज के अंदर दो ऐसे साथी जुड़ते हैं जो एक दूसरे से प्यार करते हैं और साथ रहना चाहते हैं। इस प्रकार से लव मैरीज मे दोनों पक्ष एक दूसरे को प्यार करते हैं। जिससे रिश्ता अधिक मजबूत नजर आता है। लेकिन अरेज मैरीज के अंदर ऐसा होना कम संभव होता है। ‌‌‌इसमे कोई एक पक्ष प्यार करता है दूसरा नहीं करता है। ऐसी स्थिति के अंदर रिश्ता अधिक मजबूत नहीं होता है। पीछले दिनों एक महिला ने अपना अनुभव शैयर करते हुए लिखा कि उसके घरवालों ने उसकी शादी एक ऐसे इंसान से करदी है जो ‌‌‌ पैसे वाला तो है लेकिन उसे पसंद नहीं है क्योंकि वह बहुत अधिक काला है। इस प्रकार से अरैंज मैरीज मे खींचतान बनी रहती है।

    ‌‌‌11.लव मैरीज मे आप प्यार का एहसास करते हैं

    दोस्तों यदि आपको प्यार का एहसास करना है तो लव मैरीज आपके लिए परफेक्ट है क्योंकि यहां पर आप एक दूसरे के अंदर इतने अधिक खो जाते हैं कि आपको यह पता भी नहीं चल पाता है कि क्या हो रहा है ? और कितना समय गुजर चुका है। ‌‌‌अक्सर आपने देखा होगा कि जब दो प्रेमी और प्रेमिका आपस मे बात करते हैं तो पूरी रात गुजर जाती है लेकिन उनको समय का एहसास ही नहीं होता है कि कितना समय गुजरा ?

    ‌‌‌यदि आप प्यार की गहराई के अंदर उतरना चाहते हैं तो लवमैरीज करें । लेकिन इसके विपरित अरेज मैरीज के अंदर ऐसा नहीं होता है। यहां पर ‌‌‌चूंकि आप दोनों उतने अधिक घुलेमिले नहीं होते हैं। और हो सकता है कि किसी को आप पसंद नहीं होंगे तो प्यार की गहराई का आप अनुभव नहीं कर सकते हैं।

    ‌‌‌12.लव मैरीज देती है आपको बेहतर रोमांच

    दोस्तों यदि आप रोमांच का मजा लेना चाहते हैं तो भी लव मैरीज आपके लिए अच्छी होती है। क्योंकि आप इसके अंदर अपने पार्टनर के साथ बेहतर तरीके से रोमांच कर सकते हैं। ‌‌‌जैसे आप अपने पार्टनर को कहीं पर घूमने के लिए लेकर जा सकते हैं और काफी बेहतरीन चीजे शैयर कर सकते हैं।

     इन सारी चीजों के अंदर वह असहज महसूस नहीं करता है क्योंकि यह उसके लिए नोर्मल होता है लेकिन ‌‌‌ यदि आपकी अरैंज मैरीज हुई है तो फिर आप ऐसा नहीं कर सकते हैं क्योंकि आपका ‌‌‌ पार्टनर इनसब को लेकर असहज को सकता है।

    ‌‌‌13.आप जीवन का आनंद जल्द ही लेना शूरू कर देते हैं।

    आप जीवन का आनंद जल्द ही लेना शूरू कर देते हैं।

    वैसे लव मैरीज का एक फायदा यह भी है कि आप जीवन का आनंद जल्द ही लेना शूरू कर देते हैं। आमतौर पर अधिकतर लड़के और लड़कियों की गर्लफ्रेंड कॉलेज लाइफ से ही होती हैं। कई तो स्कूल से ही लव करने लग जाते हैं। ‌‌‌इस प्रकार के लड़के और लड़कियां बहुत ही जल्द लवलाइफ का मजा लेने लग जाते हैं। यदि आपको मजा चाहिए तो लव मैरीज से अच्छा आपके लिए कोई दूसरा विकल्प नहीं हो सकता है। 

    ‌‌‌अरैंज मैरीज के अंदर तो आपको तब शादी करनी होती है जब आपकी उम्र काफी हो जाती है। ऐसी स्थिति के अंदर आप अपनी लाइफ का मजा नहीं ले पाते हैं क्योंकि आपके उपर परिवार का खर्च चलाने का दबाव भी बढ़ जाता है।

    ‌‌‌लव मैरीज के नुकसान

    अब तक हमने लव मैरीज के फायदे ही फायदे के बारे मे जाना तो आइए जान लेते हैं कि लव मैरीज करने से क्या क्या नुकसान होते हैं? और क्यों इसको नहीं करना चाहिए । इतना ही नहीं अरैंज मैरीज को हम किस प्रकार से लव मैरीज मे कर्न्वट कर सकते हैं ? इस पर भी हम बात करने वाले हैं।

    ‌‌‌अपने अनुकूल साथी को चुनने मे असफल रहते हैं

    जैसा कि हमने बताया कि लव मैरीज के अंदर आप अपने अनुकूल साथी को चुनते हैं जो आपके लिए बेहतर होता है लेकिन कुछ लोगों के अंदर ही सही साथी को चुनने की योग्यता होती है। बाकि सही साथी को चुनने मे असफल रहते हैं जिसका परिणाम आगे उनको भुकतना पड़ता है।

    ‌‌‌असल मे जब प्यार होता है तो लोग बस लड़की और लड़की की शक्ल देखकर प्यार करते हैं और यह चुनाव का एकदम से घटिया तरीका होता है। कम ही लड़के ऐसे होते हैं जो सब कुछ देख पाते हैं। इसी कारण लव मैरीज बेकार की चीज है। आप प्यार मे अंधे होकर साथी को चुनते हैं जो कभी भी सही साबित नहीं हो पाता है।

    ‌‌‌कुछ सालों पहले एक दिग्विजय नामक लड़का मेरे साथ पड़ता था।उसके बाद वह दिल्ली एयरपोर्ट पर काम करने लगा वहीं पर एक लड़की काम करती थी। उसके साथ उसके नैन लड़ गए । बाद मे उससे शादी भी करली लेकिन आपको पता ही है लव मैरीज मे लव दो दिन का होता है।

    ‌‌‌जब इश्क का भूत उतरा तो दोनों के अंदर भयंकर झगड़ा होने लग गया । उसके बाद लड़की ने तलाक देने से मना कर दिया तो लड़के ने उसे काफी पैसा दिया फिर भी दोनों का तलाक ना हो सका। हालांकि आज पता नहीं क्या पेंच उनका अभी भी फंसा है या तलाक हो गया है ?

    ‌‌‌असल मे निर्णय की गलती से आप लव मैरीज मे दो भिन्न विचार धारा के साथी को चुन लेते हैं जो एक बार प्यार के प्रभाव से अच्छा दिखाई देता है। रियल धरातल पर यह रिश्ते टिक नहीं पाते हैं।

    ‌‌‌तलाक होने की अधिक संभावना

    लव मैरीज के अंदर तलाक होने की संभावना अधिक होती है। क्योंकि अधिकतर लव मैरीज के अंदर रिश्ता वासनाओं पर टिका होता है। और लड़के और लड़की दोनों अपनी वासनाओं को पूरा करने के लिए शादी करते हैं। और जब दोनों का एक दूसरे से मन भर जाता है तो उसके बाद तलाक देदेते हैं।

    ‌‌‌आप विदेशों के अंदर जो तलाक देखते हैं।वह सब लव मैरीज का परिणाम होता है। वे एक बार किसी के आकर्षण मे बंधते हैं। उसके साथ शादी करते हैं। उसके बाद तलाक लेकर दूसरे के साथ शादी कर लेते हैं।

    ‌‌‌कहने का मतलब यही है कि लव मैरीज के अंदर तलाक की दर अधिक होती है।और अधिक तलाक की दर का कारण भी यही है कि यहां पर कपल्स पर किसी भी प्रकार का दबाव नहीं होता है। वरना अरैंज मैरीज के अंदर तलाक लेना इतना आसान कार्य नहीं होता है।

    ‌‌‌तो हम यह कह सकते हैं कि लव मैरीज मे रिश्ते की स्थिरता की संभावना कम होती है। यदि आप अपने आसपास लव मैरीज के रिश्तों को देखेंगे तो उनमे से कई तलाक ले चुके हैं और कई इसकी कगार पर आ चुके होते हैं।

    ‌‌‌लव मैरीज मे लड़कियां सबसे अधिक असुरक्षित होती हैं

    लव मैरीज के अंदर कई केस ऐसे सामने आएं हैं जिसके अंदर लड़कियों पर अत्याचार होता है। कई मामलों मे तो लड़के लड़कियों को अकेले छोड़कर फरार हो जाते हैं। चूंकि लड़कियां घरवालों की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी करती हैं तो लड़के के ऐसा करने की वजह ‌‌‌से लड़कियों के पास कोई आप्सन ही नहीं बचता है कि वे क्या करें ।घरवाले भी उनको घर के अंदर प्रवेश नहीं करने देते हैं। और बहुत सी लड़कियां खुद कमाने मे सक्षम नहीं होती हैं। ऐसी स्थिति के अंदर उनकी दुर्दशा होती है।

    ‌‌‌एक ऐसा मामला भी मेरी निगाह के अंदर आया था।जिसके अंदर एक लड़के ने लड़की से लव मैरीज किया और उसके बाद उसका इस्तेमाल किया कुछ समय बाद जब दोनों के अंदर झगड़े होने लगे तो फिर लड़के ने लड़की को काट कर फ्रीज के अंदर भर दिया ।

    ‌‌‌इसके अलावा टीवी पर आप खुद देख सकते हैं कई सारे मामले आते ही रहते हैं जिनके अंदर लड़की लव मैरीज करती है और बाद मे उसको पछतावा होता है। लव मैरीज मे लड़की सबसे अधिक असुरक्षित होती है। ‌‌‌क्योंकि लड़की के घरवाले भी उसके साथ नहीं होते हैं।और यदि लड़का ही उसके साथ धोखा करे तो फिर उसका कोई नहीं रह जाता है।

    ‌‌‌लव मैरीज का नुकसान लड़की के घरवालों का सपार्ट खत्म

    अधिकतर लव मैरीज के अंदर लड़की घरवालों के विरूद्व जाकर शादी करनी पड़ती है।और ऐसी स्थिति के अंदर घरवालों का सपोर्ट हमेशा के लिए समाप्त हो जाता है। और बिना सपोर्ट के इंडिया मे कुछ नहीं होता है। ‌‌‌बिना सपोर्ट के यदि आप पुलिस के पास भी रिपोर्ट लिखाने के लिए जाते हो तो वह भी मना करेगी और बोलेगी गारंटर लेकर आ नहीं तो रिपोर्ट नहीं लिखेंगे ।

    ‌‌‌अब यदि शादी के बाद कोई लड़का लड़की के साथ मारपीट करता है तो लड़की किससे मदद मांगेगी ? बहुत ही कम लड़कियों के अंदर हिम्मत होती है कि वह अपने होने वाले पति का सामना करने मे सक्षम हो ।वरना तो अधिकतर लड़कियों की दशा बहुत ही बुरी होती है।

    ‌‌‌लड़की के साथ उसके सास ससुर अच्छा बर्ताव नहीं करते हैं

    यदि लड़के ने लव मैरीज के लिए अपने माता पिता को नहीं मनाया है तो लड़की के लिए उस घर के अंदर रहना काफी असहज हो सकता है। इसका कारण यह है कि लड़के के माता पिता उसके साथ सही व्यवहार नहीं करेंगे । हो सकता है उसको इसके लिए ताने सहने पड़ें । ‌‌‌ऐसा बहुत सी लड़कियों के  साथ होता है। यदि आप एक लड़की हैं तो आपके लिए उस घर के अंदर रहना बहुत अधिक कठिन हो जाएगा । आप बोर हो जाएंगी क्योंकि आपसे कोई बोलने वाला नहीं होगा ।

    ‌‌‌लेकिन अरैंज मैरीज मे ऐसा नहीं होता है।क्योंकि अरैंज मैरीज मे लड़के के माता पिता भी लड़की को पसंद करते हैं और उसे पूरा सपार्ट मिलता है। जिसका परिणाम यह होता है कि उसे किसी भी तरह की कमी महसूस नहीं होती है।

    ‌‌‌लव मैरीज मे झगड़े अधिक होते हैं

    दोस्तों अधिकतर लव मैरीज करने वाले कपल्स के अंदर बाद मे झगड़े होना शूरू हो जाते हैं। क्योंकि इन झगड़ों पर लगाम लगाने वाला भी कोई नहीं होता है। जिसका परिणाम यह होता है कि बाद मे यह एक दूसरे की हत्या करने पर आ जाते हैं। ‌‌‌जब कपल्स के बीच प्यार खत्म हो जाता है तो फिर जीवन काफी निरश लगने लग जाता है और सीमित संसाधनों के अंदर दोनों की जरूरते पूरी हो नहीं पाती हैं तो झगड़ा अपने आप ही बढ़ने लग जाता है।

    ‌‌‌खराब आर्थिक स्थिति

    दोस्तों प्यार की कोई उम्र नहीं होती है। यही वजह है कि लव मैरीज करने वाले 15 साल की उम्र मे प्यार करने लग जाते हैं और दूसरी जरूरी चीजों से भटक जाते हैं। और 18 साल के होने के बाद भाग कर शादी कर लेते हैं। लेकिन आपको तो पता ही है कि शादी करना आसान है लेकिन उसको बनाए ‌‌‌रखने के लिए पैसा कि जरूरत होती है। इस प्रकार के लव मैरीज करने वालों का साथ घरवाले भी नहीं देते हैं। तो कुछ दिन दोनो अलग रूम मे बिताते हैं और उसके बाद जब पैसे खत्म हो जाते हैं तो वापस घर मे आ जाते हैं।

    ‌‌‌इस प्रकार से अधिकतर लव मैरीज के अंदर लड़की का इस्तेमाल किया जाता है। लड़की कुछ समय तक लड़के के साथ संबंध बनाती है और उसके बाद लड़का लड़की को छोड़ देता है। यही लव मैरीज का परिणाम होता है। हालांकि यह एक पक्षिय है।

    ‌‌‌इस प्रकार से किसी भी रिश्ते की सफलता के लिए आपके पास अर्थ होना बहुत ही जरूरी होता है। लव मैरीज करने वाले कई लड़के और लड़कियों के मेरे पास कमेंट आते हैं कि हम घर से भाग कर शादी कर रहे हैं तो हमे क्या करना चाहिए ? अधिकतर लोगों को मे यही कहता हूं कि यदि आपका प्रेमी या आप एक अच्छी जॉब करते ‌‌‌ हैं तो आप यह कर सकते हैं ।लेकिन यदि आपके पास पैसा नहीं है तो घर से भागने का भी कोई फायदा नहीं होगा क्योंकि आपको वापस यहीं पर आना होगा ।और अंत मे आपकी बदनामी होगी । बाकी कुछ नहीं मिलने वाला ।

    ‌‌‌घरवालों की बदनामी

    edbefcedeebeedfbf  sad love

    अधिकतर लवर के साथ यही होता है कि उनके माता पिता शादी के लिए तैयार नहीं होते हैं। कारण यह है कि वे इंटरकास्ट मैरीज नहीं चाहते हैं या उनको कुछ और पसंद नहीं आता है। इसका परिणाम यह होता है कि लड़के और लड़की घर से भाग जाते हैं और उसके बाद शादी कर लेते हैं यही लव मैरीज है।

     अब ‌‌‌ इसके अंदर लड़की वालों की बहुत अधिक बदनामी होती है।यदि आप एक लड़की हैं तो भले ही आप लवमैरीज करें लेकिन कभी भी भाग कर शादी ना करें । क्योंकि आपके माता पिता जितना आपका साथ देंगे उतना दूसरा कोई भी नहीं दे सकता है। वे आपके साथ धोखा नहीं करने वालें हैं। मैं बहुत से ऐसे लोगों को जानता हूं जो आज ‌‌‌ यह जान चुके हैं कि माता पिता को बदनाम करने पर उनकी खुद की ही बदनामी होती है। ‌‌‌ तो इस प्रकार से लव मैरीज का एक नुकसान यह भी है कि इसमे आप यदि घर से भाग जाते हैं तो आपके माता पिता की  बदनामी होती है।

    ‌‌‌पारिवारिक सहयोग नष्ट हो जाता है

    क्योंकि अधिकतर लव मैरीज के अंदर परिवार वाले अनुमति नहीं देते हैं तो कपल्स जबरदस्ती शादी करते हैं जिसका परिणाम यह होता है कि पारिवारिक सहयोग पूरी तरह से नष्ट हो जाता है। और आपको पता ही होगा कि रिश्ते बिना मदद के नहीं चलते हैं। यदि आप अकेले रहते

    ‌‌‌ हैं तो आपके सामने कई प्रकार की समस्याएं आती हैं।जिसका परिणाम यह होता है कि आपके जीवन के अंदर आनंद जैसी चीजे विलुप्त हो जाती हैं। और जीवन के अंदर एक प्रकार की निरशता आ जाती है। उसके बाद आपको यह भी लगने लग जाता है कि आपने लव मैरीज करके बहुत अधिक गलत किया है । ‌‌‌बिना परिवार के साथ के आपको बहुत ही बुरा लगता है ?

    ‌‌‌बदले  अरैंज मैरीज को लव मैरीज में ?

    दोस्तों अरैंज मैरीज सबसे बेहतर होती है। इसका कारण यह होता है कि इसके अंदर आपके घर वाले और आप खुद एक बेहतर साथी चुनते हैं। जिसके अच्छे संस्कार होते हैं। क्योंकि यहां पर पहले चुनाव उसके बाद प्यार होता है। जो सबसे अच्छा होता है। चुनाव से पहले आप आस पास के ‌‌‌लोगों से लड़के और लड़की के बारे मे अच्छी तरह से पूछताछ करते हैं।यदि लड़के और लड़की मे कुछ भी गड़बड़ है तो आपको पता चल जाता है क्योंकि वे इसके बारे मे अच्छी तरह से जानते हैं। लेकिन लव मैरीज मे आप केवल एक पक्ष ही देख पाते हैं दूसरा पक्ष बाद मे सामने आता है।

    गोभी के प्रकार cauliflower information in hindi

    brussels sprouts in hindi benefit and use

    सैनिटाइजर क्या होता है इसके फायदे और नुकसान

    टॉयलेट क्लीनर बनाने की विधि toilet cleaner kaise banaye

    कॉकरोच भगाने के उपाय और कॉकरोच को मारने की दवा

    घर से मकड़ी भगाने के उपाय ghar mein makdi ko kaise bhagaye

    ‌‌‌यदि एक बार लड़के या लड़की आपको पसंद आ चुकी है तो फिर आपके रिश्ते के अंदर किसी भी प्रकार की समस्या होने की संभावना कम हो जाती है। क्योंकि यहां पर हम लड़के और लड़की के इतिहास को जान लेते हैं। ऐसे बहुत ही कम लोग होते हैं जो अपने इतिहास को बहुत ही जल्दी बदल पाते हैं। ‌‌‌असल मे शादी का मतलब आप दोनों की जरूरते पूरी होना ही नहीं होता है वरन आपको दूसरों की जरूरते भी पूरी करनी होगी । और इसी को सक्षम बनाने का कार्य करती है अरैंज मैरीज ।

    ‌‌‌उम्मीद करते है कि लव मैरिज के फायदे लेख के अंदर आपने सब कुछ अच्छी तरीके से जान लिया होगा । यदि आपका कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट करें और बताएं ।

    arif khan
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    यदि आपको गेस्ट पोस्ट करनी है। तो हमें ईमेल पर संपर्क करें । आपकी गेस्ट पोस्ट पेड होगी और कंटेंट भी हम खुदी ही लिखकर देंगे ।arif.khan338@yahoo.com

    Related Posts

    घरेलू हिंसा को रोकने के लिए 13 बेहतरीन उपाय जानें

    April 11, 2024

    पत्नी से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं यह 15 जबरदस्त उपाय

    March 30, 2024

    live in relationship के डेंजर 14 नुकसान जानकर दंग रह जाएंगे

    March 18, 2024
    Leave A Reply

    Categories
    • Tech
    • Real Estate
    • Law
    • Finance
    • Fashion
    • Education
    • Automotive
    • Beauty Tips
    • Travel
    • Food
    • News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy Policy
    • About us
    • Contact Us
    © 2026 Coolthoughts.in

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.