Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    cool thoughtscool thoughts
    • Privacy Policy
    • About us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    SUBSCRIBE
    • Tech
    • Real Estate
    • Law
    • Finance
    • Fashion
    • Education
    • Automotive
    • Beauty Tips
    • Travel
    • Food
    • News
    cool thoughtscool thoughts
    Home»health»केकड़ा खाने से क्या फायदा होता है ? crab meat benefits in hindi
    health

    केकड़ा खाने से क्या फायदा होता है ? crab meat benefits in hindi

    arif khanBy arif khanJanuary 1, 2021Updated:January 1, 2021No Comments13 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest WhatsApp Email

    ‌‌‌आइए जानते हैं केकड़ा खाने के फायदे और नुकसान के बारे मे । केकड़े के फायदे की लिस्ट ,केकड़ा एक आर्थ्रोपोडा संघ का जंतु होता है। और इसका शरीर काफी गोलाकार और चपटा होता है। इसका पेट बहुत ही छोटा होता है।केकड़ा दुनिया के हर समुद्री द्धिपो पर पाये जाते हैं। केकड़ों के अंदर अधिकतर मीठे पानी के अंदर या फिर जमीन पर रहते हैं।

    मीठे पानी के अंदर रहने वाली केकड़ों की कुल प्रजातियां 850 ‌‌‌हैं।और अन्य केकड़ो की प्रजातियां 4 हजार से अधिक हैं। माना जाता है कि केकड़ों का अस्ति्त्व जुरासिक काल से है। और वैज्ञानिकों को इसके प्रमाण भी मिल चुके हैं।आँध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के अंदर केकड़े को पाला जाता है और उसके बाद इसको मार्केट मे बेच दिया जाता है।

    ‌‌‌केकड़े की मांग भारत के अंदर और विदेशों मे भी बहुत अधिक है।यदि आप किसी समुद्र के किनारे रहते हैं या ऐसी जगह पर घूमने जाते हैं तो केकड़े का मांस खा सकते हैं।और देख सकते हैं कि यह किस प्रकार का होता है। वैसे तो केकड़े की हजारो प्रजातियां होती हैं पर खाने मे केवल कुछ ही प्रजातियों का प्रयोग ‌‌‌ किया जाता है।केकड़े के मास के अंदर कई प्रकार के विटामिन और मिनिरल्स होते हैं। इसमे विटामिन बी 12 और आयोडिन भी होता है।हालांकि इसके जोखिम भी हैं। ‌‌‌यदि आप मांसहारी नहीं हैं तो आपको इसको खाने का प्रयास नहीं करना चाहिए क्योंकि आप खा नहीं पाएंगे ।

    ‌‌‌केकड़े का मांस खाने वाले लोग यह बताते हैं कि यह मांस काफी स्वादिष्ट होता है और खाने मे काफी पौष्टिक भी होता है।केकड़े का बाहरी खोल को तोड़कर अंदर गुदेदार मांस को प्राप्त किया जाता है जो बहुत अधिक नर्म होता है।यह मांस मानव के लिए आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है व खनिज उपलब्ध करवाता   ‌‌‌है। ‌‌‌यदि केकड़े के मांस के स्वाद की बात की जाए तो यह हल्का होता है।

    केकड़ा खाने के फायदे

    ‌‌‌ 100 ग्राम केकड़े के मीट मे पाये जाने वाले पोषक तत्व ‌‌‌(ग्राम मे मात्रा)

    Water 79.69
    Energy 83
    Energy 347
    Protein 17.88
    Total lipid (fat)0.74
    Ash 1.96
    Calcium, Ca 91
    Iron, Fe 0.5
    Magnesium, Mg 36
    Phosphorus,234
    Potassium, K 259
    Sodium, Na 563
    Zinc3.81
    Copper, Cu 0.81
    Manganese, Mn 0.07
    Selenium42.9
    Fluoride, F 209.9
    Vitamin C, total ascorbic acid 3.3
    Thiamin 0.02
    Riboflavin 0.09
    Niacin 2.75
    Pantothenic acid 1
    Vitamin B-6 0.16
    Folate51
    Folate, food 51
    Folate, DFE 51
    Choline, total 80.9
    Betaine 12.6
    Vitamin B-12 3.33
    Vitamin A,1
    Retinol 1
    Vitamin A, IU 2
    Vitamin E (alpha-tocopherol) 1.84
    Vitamin K (phylloquinone) 0.3
    Fatty acids, total saturated 0.2

    Table of Contents

    • केकड़ा खाने का फायदा हड्डी को मजबूत करता है केकड़े का मांस
    • ‌‌‌मानसिक गतिविधि को बढ़ाने के लिए
    • ‌‌‌हर्ट को अच्छा बनाए रखता है
    • ‌‌‌केकड़े के मांस के फायदे सूजन को दूर करता है
    • ‌‌‌प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है Boosts Immunity
    • ‌‌‌केकड़े के मांस के फायदे सर्कुलेशन को बढ़ाए
    • ‌‌‌केकड़ा खाने के फायदे प्रोटीन के लिए
    • बॉडी को डिटॉक्सीफाई करता है
    • लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन मे बढ़ोतरी
    • ‌‌‌ केकड़ा खाने का फायदा कैंसर को खत्म करता है
    • ‌‌‌किड़नी की कार्यक्षमता मे सुधार करता है
    • ‌‌‌शरीर मे उर्जा को बनाए रखने मे उपयोगी
    • ‌‌‌पाचन मे उपयोगी है केकड़े का मांस
    • ‌‌‌शरीर की कमजोरी को दूर करता है केकड़े का मांस
    • Crab meat के नुकसान
    • खाने में कठिनाई
    • ‌‌‌महंगा मांस
    • कोलेस्ट्रॉल और सोडियम की समस्या
    • ‌‌‌केकड़े को खाने मे एलर्जी की समस्या
    • ‌‌‌नीले खून वाले केकड़े की कीमत लाखों मे
    • ‌‌‌केकड़े को कैसे पकाएं और फिर खाएं

    केकड़ा खाने का फायदा हड्डी को मजबूत करता है केकड़े का मांस

    केकड़े के मांस के अंदर कैल्शियम होता है। यदि आप अपनी हडि्डयों को मजबूत करना चाहते हैं तो आप यह मांस प्रयोग मे ले सकते हैं। यह आपके शरीर को अतिरिक्त उर्जा प्रदान करता है। इसके अलावा केकड़े के मांस के अंदर फास्फोरस भी होता है जो दांतों को मजबूत बनाने के लिए ‌‌‌काफी उपयोगी होता है। ऑस्टियोपोरोसिस हडि्डयों से संबंधित रोग होता है। और यदि किसी को इस रोग की समस्या है तो उसे केकड़े का मांस खाना चाहिए । उसके लिए यह काफी फायदेमंद साबित होगा ।

    ‌‌‌मानसिक गतिविधि को बढ़ाने के लिए

    केकड़ा के मांस के फायदे यह भी है कि यह मानसिक गति को बढ़ाने का कार्य करता है।तांबे, विटामिन बी 2, सेलेनियम और ओमेगा -3 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व केकड़े के मांस के अंदर होते हैं।तंत्रिका तंत्र को सुधारने के लिए यह काफी उपयोगी होता है। ‌‌‌यदि आप सप्ताह के अंदर एक बार भी केकड़े का मांस खाते हैं तो यह दिमाग के अंदर सूजन और जलन जैसी समस्याओं को दूर कर सकता है। कुल मिलाकर केकड़े का मांस आपके दिमाग को हेल्थी बनाए रखता है और उसके अंदर होने वाले रोग को दूर करता है।

    ‌‌‌हर्ट को अच्छा बनाए रखता है

    यह हर्ट को अच्छा बनाए रखने का कार्य करता है। केकड़े के मांस के अंदर ओमेगा -3 फैटी एसिड में केकड़े का मांस काफी अधिक होता है । और यह माना जाता है कि ओमेगा -3 फैटी एसिड अच्छा होता है। यह आपके कोलेस्ट्रॉल के स्तर को संतुलित करते हैं।यह रक्तचाप को कम करता है और हर्ट ‌‌‌ की गतिविधि को बढ़ाने का कार्य कर सकता है।एथेरोस्क्लेरोसिस के विकास को रोक सकता है। दिल का दौरा को कम करने और स्ट्रोक के खतरे को कम करने मे यह काफी उपयोगी होता है।

    ‌‌‌केकड़े के मांस के फायदे सूजन को दूर करता है

    केकड़े का मांस सूजन को दूर करता है।कई खनीज और पोषक तत्व ऐसे होते हैं जो शरीर के अंदर मौजूद सूजन को कम करने का कार्य करते हैं। ओमेगा -3 फैटी एसिड, तांबा और सेलेनियम जैसे तत्व गठिया, गाउट या गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल के सूजन को कम करते हैं। यदि आप किसी सुमद्री सतह पर जाते हैं और आपको इस प्रकार की समस्याएं हैं तो आप केकड़े के मांस का सेवन कर सकते हैं। यह आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है।

    ‌‌‌प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है Boosts Immunity

    ‌‌‌प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है Boosts Immunity

    केकड़े का मांस प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है।और एक स्वस्थ शरीर के लिए बेहतर प्रतिरक्षा प्रणाली का होना बेहद ही जरूरी होता है।हम रोजाना कुछ ना कुछ हानिकारक रोगाणू हमारे शरीर के अंदर लेते हैं। यह प्रतिरक्षा प्रणाली ही है जो इनको नष्ट ‌‌‌कर देती है। सेलेनियम नामक तत्व केकड़े के मांस मे होता है जो प्रतिरक्षा प्रणाली से जुड़ा हुआ है। यह पुरानी बीमारियों से बचाने के लिए एंटीऑक्सिडेंट के रूप मे कार्य करता है। सेलेनियम केकड़े के मांस में राइबोफ्लेविन के साथ महत्वपूर्ण सांद्रता में पाया जाता है। ‌‌‌इसके अलावा केकड़े का मांस मुक्त कणों को बेअसर करने का कार्य करता है।

    ‌‌‌केकड़े के मांस के फायदे सर्कुलेशन को बढ़ाए

    केकड़े का मांस सर्कुलेशन को बढ़ाने का कार्य करता है।कॉपर एक प्रकार का खनीज होता है जो शरीर के अंगो को कार्य करने के लिए बेहद ही आवश्यक होता है।आयरन लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह ऑक्सिजन युक्त रक्त को शरीर के ‌‌‌ हर हिस्से के अंदर पहुंचाता है ताकि सुर्कुलेशन सही तरीके से बना रहे । ‌‌‌इसके अलावा केकड़े का मांस चोट लगने पर कोशिकाओं की गति को बढ़ाने का कार्य भी करता है।

    ‌‌‌केकड़ा खाने के फायदे प्रोटीन के लिए

    आपको बतादें कि केकड़े के मीट के अंदर अच्छी मात्रा मे प्रोटीन पाया जाता है। यह प्रोटीन उतना पाया जाता है जितना की मीट के अंदर पाया जाता है।यदि आपको अच्छा प्रोटीन चाहिए तो आप केकड़े के मांस का सेवन कर सकते हैं। हालांकि यह अलग बात है कि आपको यह अच्छा लगे ‌‌‌या फिर ना लगे । ‌‌‌सभी उम्र के लोगों के लिए केकड़े का मांस उपयोगी होता है।

    बॉडी को डिटॉक्सीफाई करता है

    हमारे शरीर के अंदर से विषाक्त पदार्थों का बाहर निकलना बेहद ही जरूरी होता है। यदि शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर नहीं निकलेंगे तो समस्या हो  जाएगी ।केकड़े के मांस के अंदर फॉस्फोरस पाया जाता है जो कि गुर्दे और यकृत की कार्यप्रणाली को काफी बेहतर बनाने का कार्य करता है। ‌‌‌इसकी वजह से शरीर से तेजी से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाला जाता है और उसके बाद चयापचय क्षमता के अंदर सुधार देखने को मिलता है। कुल मिलाकर यह काफी अच्छा है।

    लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन मे बढ़ोतरी

    केकड़े के मांस के अंदर VITAMIN B2 प्रचुर मात्रा के अंदर पाया जाता है।यह पानी के अंदर घुलनशील होता है। और शरीर मे संग्रहित नहीं होता है।राइबोफ्लेविन आपके शरीर के अंदर लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन की महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लाल रक्त कोशिकाओं की शरीर के अंदर एक बड़ी संख्या की आवश्यकता होती है। यह खून का 40 प्रतिशत भाग होता है।रक्त ही शरीर के विभिन्न हिस्सों के अंदर ऑक्सीजन को लेकर जाता है।

    ‌‌‌ केकड़ा खाने का फायदा कैंसर को खत्म करता है

    केकड़े के मांस के अंदर खास प्रकार के एंटीऑक्सिडेंट  होते हैं जो शरीर के अंदर मौजूद फालतू के पदार्थों को बाहर निकाल देता है। और यह कैंसर से बचाने का कार्य करता है। जब शरीर के अंदर की गंदगी सारी साफ हो जाती है तो शरीर के अंदर कैंसर शैल्स नहीं बन पाते हैं। इस प्रकार से ‌‌‌केकड़े का मांस काफी उपयोगी होता है।

    ‌‌‌किड़नी की कार्यक्षमता मे सुधार करता है

    केकड़ा खाने का एक फायदा यह भी है कि यह किड़नी की कार्यक्षमता मे सुधार करने का कार्य करता है।फास्फोरस केकड़े के मांस के अंदर होता है। और यह शरीर के द्धारा अवशेषित होकर किड़नी के अंदर सुधार करता है। हालांकि अधिक फास्फोरस शरीर के लिए हानिकारक होता है।

    ‌‌‌शरीर मे उर्जा को बनाए रखने मे उपयोगी

    केकड़े के मांस का फायदा यह है कि यह शरीर के अदर उर्जा को बनाए रखता है। इसमे एडीनोसिन ट्राइफॉस्फेट को सुरक्षित रखने की क्षमता होती है। कुल मिलाकर आप यदि खुद को उर्जावान बनाए रखना चाहते हैं तो केकड़े का मांस आपके लिए सबसे बेहतर है।

    ‌‌‌पाचन मे उपयोगी है केकड़े का मांस

    केकड़े के मांस के अंदर फॉस्फोरस होता है जो पाचन के अंदर काफी उपयोगी होता है।यह पाचन को बढ़ावा देने का कार्य करता है।फॉस्फोरस शरीर के अंदर पाचक रस को बढ़ावा देता है। यदि किसी को अपच की समस्या है तो यह भी इससे दूर हो सकती है। और यह दोनों आंतों की कार्यक्षमता ‌‌‌को बढ़ाने का काम करता है। कुल मिलाकर यह काफी अच्छा है।

    ‌‌‌शरीर की कमजोरी को दूर करता है केकड़े का मांस

    यदि आप कमजोरी महसूस कर रहे हैं तो केकड़े का मांस आपके लिए बहुत ही उपयोगी होता है। यह आपके शरीर को अधिक उर्जा प्रदान करता है।फास्फोरस शरीर में एडीनोसिन ट्राइफॉस्फेट का निर्माण करता है। यदि आप उर्जावान बनना चाहते हैं तो इसका सेवन कर सकते हैं।

    Crab meat के नुकसान

    केकड़े का मांस खाना अच्छा होता है लेकिन इसके कुछ नुकसान भी होते हैं। यदि आप मीट खाने जा रहे हैं तो आपको सबसे पहले इनके बारे मे पता होना चाहिए ।

    खाने में कठिनाई

    यदि आपने कभी केकड़े के मांस को नहीं खाया तो पहली बार आपके लिए केकड़े के पैरों को खाना कुछ मुश्किल हो सकता है। आप मांस की बजाय खोल को अधिक चबा सकते हैं। न केवल मांस को बाहर निकालना मुश्किल है, बल्कि यह समय लेने वाला भी है। तो आपको पहली बार केकड़े के मांस को खाने का तरीका सीखना होगा ताकि आप बिना समय गवाएं मांस को खा सकते हैं।

    ‌‌‌महंगा मांस

    केकड़े का मांस काफी महंगा होता है। क्योंकि यहां पर यह मिलता नहीं है।जब आप केकड़े का मांस खरीदने लगते हैं और पैरों के अंदर मांस को देखते हैं तो काफी कम मांस होता है। और यदि आप पूरे परिवार को यह खिला रहे हैं तो आपको बहुत पैसा खर्च करना पड़ सकता है। ‌‌‌एक पूरे परिवार के लिए आपको बहुत सारे केकड़े खरीदने पड़ सकते हैं।कुल मिलाकर बस आप को भरभेट खाने के लिए अधिक खर्च करना होगा ।

    कोलेस्ट्रॉल और सोडियम की समस्या

    मछली या क्रस्टेशियन के साथ, कोलेस्ट्रॉल और सोडियम की मात्रा अधिक होती है जोकि काफी चिंताजनक होती है।केकड़े के अंदर भी काफी अधिक मात्रा के अंदर सोडियम होता है।औसतन, वयस्कों को हर दिन केवल 2,300 मिलीग्राम सोडियम का सेवन करना चाहिए। अफ्रीकी अमेरिकियों और 50 वर्ष से अधिक उम्र के वयस्कों के लिए, 1,500 मिलीग्राम आपकी सीमा होनी चाहिएं।

    ‌‌‌आपको बतादें कि केकड़े के 3 औंस मांस के अंदर 911 मिलिग्राम सोडियम होता है।यदि आपके आहार के अंदर बहुत अधिक सोडियम है तो यह उच्च रक्तचाप, हृदय रोग का खतरा हो सकता है, और यह आपके स्ट्रोक या दिल की विफलता का कारण बन सकता है। सो आपको सावधानी बरतनी होगी ।

    ‌‌‌केकड़े को खाने मे एलर्जी की समस्या

    यदि आप पहली बार केकड़े का सेवन कर रहे हैं तो आपको एलर्जी की समस्याएं भी हो सकती है। जैसे केकड़े का मांस खाने के बाद मुंह के अंदर सिहरन होना या उल्टी आना ,सांस लेने मे समस्या ,त्वचा मे खुजली और चकते उभरना ‌‌‌यदि इस प्रकार के लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो आपको तुरन्त ही डॉक्टर के पास जाना चाहिए और दवा का सेवन करना चाहिए । एलर्जी होने की दशा मे बाद मे कभी भी केकड़े का सेवन ना करें ।

    ‌‌‌नीले खून वाले केकड़े की कीमत लाखों मे

    ‌‌‌नीले खून वाले केकड़े की कीमत लाखों मे

    केकड़े का खून भी काफी फायदेमंद होता है।यह कुछ खास प्रकार के केकड़े होते हैं जोकि  केकड़े नॉर्थ अमेरिका के समुद्र में पाये जाते हैं।हॉर्सशू के नाम से केकड़ों की इस प्रजाति को जाना जाता है। दिखने मे यह घोड़े की नाल के जैसा होता है। ‌‌‌माना जा रहा है कि यह प्रजाति पीछले 45 करोड़ साल से धरती पर मौजूद है। और यह पूरी दुनिया के अंदर अपने नीले खून की वजह से बहुत अधिक प्रसिद्ध है। ‌‌‌हालांकि इसके नीले खून की वजह से यह प्रजाति अब काफी खतरे के अंदर आ गई है। वैज्ञानिकों के अनुसार इस केकड़े के अंदर एंटी बैक्टीरियल प्रॉपर्टी होती है।

    ‌‌‌केकड़े के खून के अंदर हीमोसायनिन  होता है जबकि मानव के खून मे हीमोग्लोबिन होता है।हीमोसायनिन   भी वही काम करता है जोकि हीमोग्लोबिन  करता है। ‌‌‌इस केकड़े के खून का प्रयोग किया जाता है। इसके खून को जब शरीर के अंदर इंजेक्ट किया जाता है तो यह भयंकर से भयंकर बैक्टीरिया का पता लगाने मे समर्थ होता है। कुल मिलाकर यह काफी उपयोगी खून होता है।

    हॉर्सशू केकड़े का खून मार्केट के अंदर काफी महंगा बिकता है और इस खून की कीमत 10 लाख रूपये प्रति लीटर होती है। खून की वजह से ही हर साल लाखों केकड़ों को मार दिया जाता है।

    विको टरमरिक क्रीम के फायदे और नुकसान vicco turmeric cream benefits

    margo sabun ke fayde के बारे मे जानिए

    कपूर जलाने के फायदे kapoor jalane ke fayde

    पतंजली घी खाने से होते हैं 44 बेहतरीन फायदे आप भी जानें

    ‌‌‌केकड़े को कैसे पकाएं और फिर खाएं

    ‌‌‌केकड़े को दो तरीकों से खाया जाता है। पहला तरीका तो यह है कि आप उसे जीवित खरीद सकते हैं और उसके बाद उसे घर पर पका सकते हैं। दूसरा तरीका यह है कि आप पके पकाए केकड़े को खरीद सकते हैं। यदि आप केकड़े को पकाने के बारे मे नहीं जानते हैं तो सिर्फ ‌‌‌पके पकाए केकड़े को ही खाएं यही आपके लिए बेहतर होगा ।

    • ‌‌‌केकड़े को पकाने के लिए आवश्यक सामग्री कुछ इस प्रकार से हैं।
    • 2/3 साइडर सिरका
    • 1/2 कप वनस्पति तेल
    • 1/2 कप बर्फ पानी
    • 1/2 चम्मच नमक
    • 1/8 चम्मच काली मिर्च
    • 1 पौंड ताजा गांठ
    • 1 प्याज,
    • 1 बड़ा चमचा नालीदार कैपर
    • 1/2 चम्मच अजवाइन के बीज
    • सलाद पत्तियां

    ‌‌‌अब 5 अवयवों को लें और उसके बाद ड्रेसिंग करलें ।केकड़े के अंदर से मांस को निकाल लें और बाकी मीट की तरह इसको पका सकते हैं।केकड़े के मांस को एक थैली के अंदर बंद करके फ्रीज के अंदर रखा जा सकता है और इसको  2 महिने तक आसानी से स्टोर करके रखा जा सकता है।

    ‌‌‌हालांकि केकड़े के मांस को घर पर बहुत ही कम लोग पकाते हैं।अधिकतर लोग बस डिब्बेबंद केकड़े या फिर होटलों के अंदर से ही खाते हैं।

    केकड़ा खाने का फायदे लेख के अंदर हमने केकड़े खाने के अलग अलग फायदे के बारे मे बात की उम्मीद करते हैं कि आपको यह लेख पसंद आया होगा । यदि आपका कोई विचार है तो नीचे कमेंट करके बताएं।

    arif khan
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    यदि आपको गेस्ट पोस्ट करनी है। तो हमें ईमेल पर संपर्क करें । आपकी गेस्ट पोस्ट पेड होगी और कंटेंट भी हम खुदी ही लिखकर देंगे ।arif.khan338@yahoo.com

    Related Posts

    Reliable Drug Testing Services For Fast, Accurate Results

    April 6, 2026

    Infusion Care With Clinical Oversight And Support

    March 12, 2026

    Professional Stretchers and Parts for Healthcare Facilities

    March 2, 2026
    Leave A Reply

    Categories
    • Tech
    • Real Estate
    • Law
    • Finance
    • Fashion
    • Education
    • Automotive
    • Beauty Tips
    • Travel
    • Food
    • News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy Policy
    • About us
    • Contact Us
    © 2026 Coolthoughts.in

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.