न्यूरोन के प्रकार और इनकी संरचना के बारे मे जानकारी

न्यूरोन तंत्रिका तंत्र की एक छोटी ‌‌‌इकाई होती है। न्यूरोन के द्वारा बाहरी उतेजक को विधुतिये आवेश के अंदर बदला जाता है। पूरे मानव शरीर के अंदर 12.5 अरब न्यूरोन होते हैं। जिनमे से केवल 10 अरब दिमाग के अंदर ही होते हैं।

कार्य के आधार पर न्यूरोनों  ‌‌‌को निम्न प्रकार के अंदर बांटा जा सकता है।

न्यूरोन के प्रकार

1.संवेदी न्यूरोन [sensory neuron]

यह वह न्यूरोन होते हैं जोकि तंत्रिका आवेग को ग्राहक तक पहुंचाते हैं। जैसे कोई भी व्यक्ति फूल को देखता है। तो उसमे तंत्रिका आवेग  उत्पन्न होता है। आंखों के न्यूरोन के द्वारा उस आवेग को दिमाग तक पहुंचाया जाता है।

उत्तेजनाओं का पता लगाना: ये न्यूरॉन अलग अलग प्रकार की चीजों का पता लगाने का काम करते हैं।  प्रकाश, ध्वनि, स्पर्श, गंध, स्वाद, दर्द, तापमान, दबाव, खिंचाव, आदि।

तंत्रिका आवेगों को मस्तिष्क तक पहुंचाना: ये न्यूरॉन तंत्रिका आवेगों को मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी में स्थित केंद्रीय तंत्रिका तंत्र तक पहुंचाने का काम करते हैं। इसकी वजह से आपको चीजों का पता चलता है।

सीएनएस को जानकारी प्रदान करना:यह हमें आस पास की दुनिया को समझने और उचित प्रतिक्रिया देने के बारे मे काम करते हैं।

‌‌‌

2.गतिवाही न्यूरोन [motor neuron]

यह वैसे न्यूरोन होते हैं जोकि तंत्रिका आवेग को दिमाग से सुष्म्ना मांसपेशियों तक पहुंचाते हैं। जिसकी वजह से व्यक्ति कोई प्रतिक्रिया करता है। जैसे फूल देखकर उसे तोड़ने की अनुक्रिया करना ।

अल्फा मोटर न्यूरोन: ये न्यूरोन मांसपेशियों के तंतुओं को नियंत्रित करने का कार्य करते हैं।

बीटा मोटर न्यूरोन: ये न्यूरोन मांसपेशियों की गति को नियंत्रित करने का कार्य करते हैं।

गामा मोटर न्यूरोन: ये न्यूरोन मांसपेशियों की धुरी को कंट्रोल करने का कार्य करते हैं। तो यह तो न्यूरोंन के कुछ प्रकार हो चुके हैं। आगे जानते हैं।

इच्छुक गति: कुछ गति इस तरह की होती है। जिसको मोटर न्यूरोंन नियंत्रित करते हैं। जिसके अंदर कई सारी चीजें आती हैं। जैसे कि पैर का हिलाना आदि ।

अनिच्छुक गति: कुछ गतियाँ, जैसे कि श्वास और पाचन, स्वचालित रूप से होती हैं। यह वे कार्य होते हैं , जोकि आपकी इच्छा पर निर्भर नहीं करते हैं। अपने आप होते हैं ।

‌‌‌

3.साहचर्य न्यूरोन [association neuron ]

यह न्यूरोन केवल दिमाग और सुष्म्ना के अंदर ही पाये जाते हैं।इस प्रकार के न्यूरोन का कार्य गतिवाही न्यूरोन और संवेदी न्यूरोन के बीच संबंध स्थापित करना होता है। यह तीनों प्रकार के न्यूरोन आपस मे संबंधित होकर कार्य करते हैं।

साहचर्य न्यूरोन के कई प्रकार होते हैं, जिनमें से प्रत्येक एक विशिष्ट कार्य करता है। यहां पर कुछ न्यूरोन के कार्यों के बारे मे हम बता रहे हैं। जिससे कि आपको चीजों को समझने मे काफी हद तक मदद मिलेगी ।

हेबियन साहचर्य न्यूरोन: यह दो न्यूरोन के बीच चीजों को संबंध बनाने का कार्य करते हैं।

लॉन्ग-टर्म पोटेंशिएशन (LTP) न्यूरोन: ये न्यूरोन दो न्यूरॉन्स के बीच संबंध को स्थायी रूप से संबंध को मजबूत करने का कार्य भी करते हैं।

लॉन्ग-टर्म डिप्रेशन (LTD) न्यूरोन: यह न्यूरोन अपने आप मे अलग प्रकार के न्यूरोंन होते हैं। जोकि संबंधों को कमजोर करने का कार्य करते हैं।

  • साहचर्य न्यूरोन का सबसे पहला कार्य यही होता है कि यह आपकी यादों को बनाने का काम करते हैं। जैसे कि आप क्या देखते हैं। और क्या अनुभव करते हैं। इन सभी चीजों को जोड़कर यादें बनती हैं। और इसकी वजह से आप चीजों को याद रख पाते हैं।
  • साहचर्य न्यूरोन सीखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जब आप कुछ नया सीखते हैं, तो आपके मस्तिष्क में नए साहचर्य न्यूरोन बनते हैं । और उसकी वजह से ही आप चीजों को काफी बेहतर तरीके से सीखने मे सक्षम हो पाते हैं।

न्यूरोन की संरचना

‌‌‌1 .शाखिका [dendrite]

इसका आकार पेड़ की टहनियों की तरह होता है। यह न्यूरोन का एक प्रमुख हिस्सा होता है। यह दूसरे न्यूरोन से आने वाले तंत्रिका आवेग को ग्रहण करती है। उसे कोश शरीर [cell body ] के भितर भेजती है।

न्यूरोन के प्रकार

        ‌‌‌2.कोश शरीर [cell body ]

यह भी न्यूरोन का एक भाग होता है। यह न्यूरोन का जीवन होता है। यदि यह किसी कारण से नष्ट हो जाता है। तब न्यूरोन कार्य करना बंद कर देता है। तब न्यूरोन मर जाता है। इसके अंदर एक विशेष पदार्थ होता है जिसे साईटोप्लाज्म कहा जाता है। जो एक झिल्ली से ढका रहता है।  ‌‌‌इसके अंदर केन्द्रक भी होता है।

‌‌‌4. ऍक्सान [axon ]

यह भाग कोश शरीर से निकलकर आगे की ओर लम्बवत होता है। यह छोटा और लम्बा हो सकता है। अधिकतर न्यूरोन का ऍक्सान एक मोटा और पतले आवरण से ढका रहता है। जिसको माइलीनशीथ कहा जाता है। प्रत्येक ऍक्सान के अंतिम छोर पर छोटे छोटे तंतु होते हैं। जिन्हें एंडव्रश कहा जाता है। अनेक ऍक्सान ‌‌‌साथ मिलकर एक तंत्रिका का निर्माण करते हैं।

Leave a Reply

arif khan

‌‌‌हैलो फ्रेंड मेरा नाम arif khan है और मुझे लिखना सबसे अधिक पसंद है। इस ब्लॉग पर मैं अपने विचार शैयर करता हूं । यदि आपको यह ब्लॉग अच्छा लगता है तो कमेंट करें और अपने फ्रेंड के साथ शैयर करें ।‌‌‌मैंने आज से लगभग 10 साल पहले लिखना शूरू किया था। अब रोजाना लिखता रहता हूं । ‌‌‌असल मे मैं अधिकतर जनरल विषयों पर लिखना पसंद करता हूं। और अधिकतर न्यूज और सामान्य विषयों के बारे मे लिखता हूं ।