बुद्धिमान लोगों की 20 बेहतरीन आदतें आपको जरूर जानना चाहिए

बुद्धिमान लोगों की 5 आदतें -बुद्धिमान इंसान की इस दुनिया के अंदर काफी अधिक वैल्यू होती है। यदि आप एक बुद्धिमान इंसान हैं , तो जाहिर सी बात है , कि आपकी कीमत हर तरफ होती है। मगर समस्या तब होती है , जब मूर्ख इंसान भी खुद को बुद्धिमान समझने लग जाते हैं । हालांकि इससे होता कुछ भी नहीं है , क्योंकि ऐसे तो हर कोई खुद को बुद्धिमान समझता है। मगर वह होता नहीं है। यदि आप भी खुद को बुद्धिमान समझते हैं , तो आपके अंदर नीचे दी गई आदतें होनी चाहिए । यदि यह आदते आपके अंदर नहीं हैं , तो आप अभी बुद्धिमान इंसान नहीं हैं , यह संभव हो सकता है , कि भविष्य के अंदर आप बन जाएं । हालांकि आपको बतादें कि बुद्धिमान ना होने का मतलब यह नहीं है , कि आप मूर्खों की कैटेगरी के अंदर आते हैं।

हालांकि आज के संदर्भ के अंदर बुद्धिमान इंसानों की परिभाषा अलग हो जाती है। लाखों करोड़ों कमाने वाला बिजनेसमैन को मूर्ख ही समझा जाता है। और सरकारी नौकरी करने वाले चपरासी को बुद्धिमान समझा जाता है। क्योंकि लोगों का मानना होता है , कि बिजनेस मैन का कोई भरोशा नहीं होता है। वैसे देखा जाए तो बहुत हद तक सही है। मगर बिजनेस के अंदर इतना अधिक पैसा होता है , जोकि नौकरी के अंदर होना संभव नहीं हो सकता है। वो अलग बात है , कि सरकारी नौकरी वाला बाबू रिश्वत लेकर करोड़पति बन जाए । जैसा कि आपको अक्सर सुनने को मिल जाता है।

Table of Contents

रात को देर से सोने की आदत और सोचना

दोस्तों वैज्ञानिक रिसर्च से यह साफ साफ पता चला है , कि जो भी इंसान बुद्धिमान होते हैं। वे अक्सर रात को देर से ही सोते हैं। और रात को ऐसे ही नहीं सोते हैं। वे सोने से पहले अपने लक्ष्यों के बारे मे अच्छी तरह से विचार करते हैं। और उसके बाद सोने का कार्य करते हैं। यह उनका रूटीन होता है। मगर जो इंसान बुद्धिमान नहीं हैं , वे ऐसा नहीं करते हैं। वे जल्दी ही सो जाते हैं।

बुद्धिमान इंसान अक्सर आलसी होते हैं

यह आदत भी बुद्धिमान इंसानों के अंदर देखी गई है। यदि आप बुद्धिमान इंसानों को देखेंगे , तो आपको यह पता चलेगा कि वे सुबह जल्दी काफी कम ही उठते हैं। और यूं ही पड़े रहते हैं। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है , कि वे अपने काम के प्रति आलस रखते हैं। उनको ऐसे काम कम पसंद होते हैं , जिनकी रूचि उन कामों के अंदर नहीं होती है। कहने का मतलब वे अपने काम को छोड़कर दूसरे कामों मे काफी आलसी ही नजर आते हैं।

अपने आप से बात करने की होती है आदत

बुद्धिमान इंसानों की एक खास बात यह होती है , कि इनको अपने आप से बात करने की आदत होती है। यह जब अकेेले होते हैं , तो खुद से ही बातें करते रहते हैं। जिससे कि कई बार दूसरेां को यह लग सकता है , कि इनकी प्लेट खिसकी हुई है। मगर रियल मे ऐसा कुछ भी नहीं होता है। ऐसा करके यह अपने काम को और अधिक बेहतर तरीके से आगे ले जाने की दिशा मे काम करते हैं।

बुद्धिमान लोगों के दोस्त कम होते हैं

बुद्धिमान लोगों की 5 आदतें

इसके अलावा आपको बतादें कि अक्सर आप बुद्धिमान इंसानों के दोस्त काफी कम ही पाएंगे । क्योंकि बुद्धिमान इंसान को समझने वाले इंसान काफी कम ही होते हैं। तो उनके दोस्त का कम होना वैसे ही तय होता है। मगर जो लोग कम बुद्धिमान होते हैं। उनके अक्सर आपको बहुत सारे दोस्त बहुत ही आसानी से मिल जाएंगे । हालांकि बुद्धिमान इंसान हर किसी से दोस्ती नहीं करना चाहेंगे । वे अक्सर उन लोगों से दोस्ती करना चाहेंगे , जोकि उनके अपने जैसे होते हैं।

छोटी छोटी बातों को भूलने की आदत

बुद्धिमान लोगों की वैसे देखा जाए तो यह एक तरह से बहुत ही बड़ी समस्या है , यह अक्सर छोटी छोटी बातों को भूल जाते हैं। या फिर कहेंकि छोटी छोटी बातों को यह उतना अधिक महत्व नहीं देते हैं। यदि आप इनसे कुछ भी दुकान से लाने के लिए कहेंगे , तो फिर यह कुछ चीजें आसानी से भूल जाएंगे , यह इनकी आदत होती है। इसकी बड़ी वजह यह होती है , कि यह अपने काम के बारे मे काफी फोक्स रखते हैं। जिसकी वजह से ऐसा होता है।

दिखावा करना जैसे फैशन आदि इनको पसंद नहीं है

बुद्धिमान लोगों की एक अन्य आदत होती है , कि यह अच्छे कपड़े पहनकर फैसन आदि को करना पसंद नहीं करते हैं। और यह आमतौर पर इस तरह से रहते हैं , कि दूसरों को दिखने मे काफी अधिक सिंपल लगें । इनका मानना होता है , कि दिखावा करने से कोई खास फायदा नहीं होने वाला है , इंसान को बस ऐसे ही रहना चाहिए ।

बुद्धिमान लोगों को प्रभावित करना आसान नहीं

दोस्तों आपको पता ही है , कि इनके पास एक तरह से अच्छी बुद्धि होती है। और अच्छी बुद्धि होने की वजह से इनको प्रभावित करना कोई आसान कार्य नहीं होता है। यह बातों को अच्छी तरह से समझने की क्षमता रखते हैं। और कोई निर्णय सोच समझ कर ही ​लेते हैं। आप इस बात को समझ सकते हैं। उन लोगों को प्रभावित करना काफी आसान होता है , जिनके पास बुद्धि नहीं होती है। और जिनके पास बुद्धि होती है , उनको प्रभावित करना आसान नहीं होता है।

हर वक्त नया सीखने की आदत

बुद्धिमान लोगों का अक्सर मानना होता है , कि इंसान के सीखने की उम्र कभी भी समाप्त नहीं होती है। और यह बस चलता रहता है। यह लोग हमेशा कुछ ना कुछ नया सीखते रहते हैं। जिसकी वजह से यह फिर काफी तेजी से आगे बढ़ना शूरू कर देते हैं , जोकि इनके लिए बहुत ही सुनहरा होता है।लेकिन जो लोग बुद्धिमान नहीं होते हैं। वे अक्सर एक समय  पर जाकर ​सीखना बंद कर देते हैं। उनको यह लगता है , कि अब सीखने की जरूरत नहीं है।

बुद्धिमान इंसान की बातें खरी होती हैं

दोस्तों बुद्धिमान इंसान की सबसे बड़ी बात यह होती है , कि इनकी बातें काफी खरी होती हैं। यह जो भी बोलते हैं , उसकी गहरी चोट सामने वाले इंसान के दिल पर लगती है। जिसकी वजह से सामने वाला इंसान प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकता है। आप इस बात को समझ सकते हैं। हालांकि इस तरह की बातें बोलना हर किसी के बस की बात नहीं होती है।

हर किसी पर यह भरोशा नहीं करते हैं

दोस्तों बुद्धिमान इंसान की सबसे बड़ी खास बात यह होती है , कि यह ​हर किसी के उपर कोई भरोशा नहीं करते हैं। जब यह किसी के उपर भरोशा करते हैं , तो सबसे पहले उस इंसान को अच्छी तरह से जांच परख लेते हैं। और उसके बाद ही उस इंसान के उपर भरोशा करते हैं। ताकि बाद मे भरोशा टूट ना पाए ।और जिसके उपर यह भरोशा करते हैं , उसका टूटना इतना आसान नहीं होता है।

बुद्धिमान इंसान इमोशनल होते हैं

दोस्तों बुद्धिमान इंसानों की यह भी एक बहुत ही बड़ी बात होती है। कि यह काफी इमोशनल होते हैं। क्योंकि यह अक्सर अकेले रहते हैं , जिसकी वजह से इनके अंदर अधिक इमोशन आ जाते हैं। यह काफी जल्दी ही पिघल जाते हैं। इसकी वजह से कई बार इनका फायदा भी उठाया जा सकता है।

बुद्धिमान इंसान हर पहलू को गौर से देखते हैं

बुद्धिमान इंसानों की खास बात यह होती है , कि यह हर पहलू को गौर से देखते हैं। और यह सामाने वाले इंसान के अंदर सिर्फ बुराई ही नहीं देखते हैं , वरन अच्छाई भी देखने का काम करते हैं। यह उसकी अच्छाई को ग्रहण कर लेते हैं। और बुराई को छोड़ देते हैं। हालांकि जो इंसान बुद्धिमान नहीं होते हैं , वे बुराई को देखकर अधिक उछालने की कोशिश करते हैं। जिससे यह पता चल जाता है , कि उनके अंदर कितनी बुद्धिमानी मौजूद है।

आत्मविश्वास काफी अधिक होता है

बुद्धिमान इंसान जो भी काम करते हैं। उनके अंदर काफी अधिक अच्छा आत्मविश्वास होता है। यह उनके अंदर कूट कूट कर भरा हुआ रहता है। इसके बल पर ही यह काम करते हैं। कई बार इनको लोग नकारात्मक बातें कहते हैं। लेकिन इसकी उनको किसी तरह की चिंता नहीं होती है। बस इनको  अपने काम पर भरोशा होता है , जिससे कि यह काफी तेजी से करते चले जाते हैं। अपने आत्मविश्वास के बल पर ही यह लोग आगे चलकर काफी बड़ी बड़ी कामयाबी को हाशिल करते हैं। जिससे कि दूसरे इंसान देखकर काफी चकित रह जाते हैं।

असफलता से नहीं डरते हैं बुद्धिमान लोग

बुद्धिमान लोगों की यह भी एक बड़ी खास बात होती है। इनको पता होता है , कि जीवन के अंदर असफलताएं तो आती रहती हैं। और यह सब चलता रहता है। लेकिन उनसे कभी भी इंसान को घबराना नहीं चाहिए । बुद्धिमान लोग अपनी असफलताओं के उपर विचार करते हैं। और उसके बाद अपनी कमियों को दूर करते रहते हैं। उनको खुद पर भरोशा होता है। इसी वजह से बाद मे वे असफलता को सफलता के अंदर बदल देते हैं।

अपना काम करने मे इनको खूब मजा आता है

बुद्धिमान इंसानों की यह भी बहुत ही बड़ी खास बात होती है। इनको अपना काम करने मे काफी अधिक मजा आता है। यह  अपने काम से कभी भी बोर नहीं होते हैं । और ना ही इनको इस बात  की चिंता होती है , कि ​काम करते हुए कितना समय हो चुका है।  कहने का मतलब यही है , कि जब दूसरे लोग काम से उब जाते हैं । टीवी देखते हैं , संगीत सुनते हैं , तो यह लोग बस काम करते हुए मजे ले रहे होते हैं।इनकी इसी तरह की खूबी की वजह से यह जीवन के अंदर काफी तेजी से आगे बढ़ने का काम करते हैं। आप समझ सकते हैं।

खुद को हर स्थिति के अंदर ढाल लेने की आदत

बुद्धिमान इंसान काफी परिवर्तनशील होते हैं। ​इनके सामने चाहे किसी भी तरह की परिस्थिति आ जाए । यह खुद को उस परिस्थिति के अंदर ढाल लेने मे काफी अधिक सक्षम होते हैं। और इसकी वजह से ही यह जीवन के अंदर काफी तेजी से सफल होते चले जाते हैं। बदलाव करना इनके बाएं हाथ का खेल होता है। खुद के अंदर सुधार करना इनको अच्छी तरह से आता है।

बुद्धिमान लोग सकारात्मक होते हैं

बुद्धिमान लोग अपने काम के प्रति काफी अधिक सकारात्मक होते हैं। हालांकि ऐसा नहीं है , कि यह नकारात्मक चीजों पर विचार नहीं करते हैं। यदि यह एक बार नकारात्मक चीजों पर विचार करना शूरू कर देते हैं , तो उसके बाद पूरी कुंडली निकाल लेते हैं। यदि इनको लगता है , कि किसी काम के अंदर नकारात्मक चीजें अधिक डेंजर हो सकती हैं , तो यह उस काम के अंदर बदलाव करदेते हैं। मगर सकारात्मक विचारों के चलते यह आसानी से असफलता से घबराते नहीं हैं। और सफल होकर ही दम लेते हैं।

बुरी स्थितियों से निपटने के लिए खुद को हमेशा तैयार रखते हैं

बुद्धिमान इंसान बुरी स्थितियों से निपटने के लिए हमेशा खुद को तैयार रखते हैं। यह बुरी चीजों के बारे मे काफी अधिक सोचते हैं। और खुद को तैयार करते रहते हैं। ताकि यदि ऐसी कोई स्थिति बनती भी है , तो फिर यह उसको बहुत ही आसानी से संभाल सकें ।

बड़े सपने देखना इनकी आदत होती है

हर बुद्धिमान इंसान की यह एक आदत होती है। यह हमेशा ही बड़े सपने देखते हैं। छोटे सपने देखना इनकी आदत नहीं होती है। यह सिर्फ बड़े सपने ही नहीं देखते हैं। वरन उन बड़े सपनों को पूरा करने की क्षमता भी इनके अंदर होती है। उनको पूरा करने के लिए यह जी जान से काफी अधिक मेहनत करते हैं।

दूसरों से अलग हटकर चलते हैं

यदि कोई इंसान दूसरों से अलग हटकर चल रहा है , तो आपको वहीं पर समझ जाना चाहिए कि वह इंसान कोई आम इंसान नहीं है। वह इंसान काफी बुद्धिमान इंसान है। और आम इंसान जो होते हैं। उनके अंदर दूसरों से हटकर चलने की हिम्मत कभी भी नहीं होती है।

Leave a Reply

arif khan

‌‌‌हैलो फ्रेंड मेरा नाम arif khan है और मुझे लिखना सबसे अधिक पसंद है। इस ब्लॉग पर मैं अपने विचार शैयर करता हूं । यदि आपको यह ब्लॉग अच्छा लगता है तो कमेंट करें और अपने फ्रेंड के साथ शैयर करें ।‌‌‌मैंने आज से लगभग 10 साल पहले लिखना शूरू किया था। अब रोजाना लिखता रहता हूं । ‌‌‌असल मे मैं अधिकतर जनरल विषयों पर लिखना पसंद करता हूं। और अधिकतर न्यूज और सामान्य विषयों के बारे मे लिखता हूं ।