Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    cool thoughtscool thoughts
    • Privacy Policy
    • About us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    SUBSCRIBE
    • Tech
    • Real Estate
    • Law
    • Finance
    • Fashion
    • Education
    • Automotive
    • Beauty Tips
    • Travel
    • Food
    • News
    cool thoughtscool thoughts
    Home»bike»दुनिया की सबसे महंगी साइकिल world most expensive cycle
    bike

    दुनिया की सबसे महंगी साइकिल world most expensive cycle

    arif khanBy arif khanFebruary 19, 2024No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Cervelo PX SRAM
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest WhatsApp Email

    ‌‌‌इस लेख के अंदर हम आपको दुनिया की सबसे महंगी साइकिल के बारे मे बताने वाले हैं।जिनकी कीमत जानकार आपके होश उड़ जाएंगे ।आज के समय मे भले ही मोटरसाइकिल आ गई हो । लेकिन साइकिल की लोकप्रियता के अंदर कोई खास कमी नहीं आई है। विदेशों के अंदर बहुत से लोग साइकिल पर सफर करते हैं। और भारत के अंदर किडस साइकिल का सबसे ज्यादा प्रयोग करते हैं।‌‌‌साइकिल का आविष्कार लगभग 200 साल पहले जर्मन बैरन कार्ल वॉन ड्रेसिस के द्वारा किया गया था।

    हालांकि उसके बाद साइकिल के अंदर निरंतर और सुधार होते रहे और अभी भी साइकिल को और अधिक इप्रूव किया जा रहा है।‌‌‌आज वैश्विक साइकिल का बाजार  45 बिलियन  डॉलर है और आने वाले समय मे यह 62 बिलियन डॉलर पहुंचने का अनुमान है।एम्स्टर्डम को दुनिया की साइकिल की राजधानी के रूप मे जाना जाता है। यहां पर लगभग 65 प्रतिशत लोग आने जाने के लिए आज भी साइकिल का प्रयोग करते हैं।

    Table of Contents

    • ‌‌‌दुनिया की सबसे महंगी साइकिल
      • दुनिया की सबसे महंगी साइकिल Butterfly Trek Madone
      • दुनिया की सबसे महंगी साइकिल  Aurumania Crystal Edition Gold Bike
      • ‌‌‌Trek Yoshitomo Nara
      • Kaws – Rek Madone
      • दुनिया की सबसे महंगी साइकिल  Trek Madone 7
      • Chrome Hearts X Cervelo
      • दुनिया की सबसे महंगी साइकिल  Montante Luxury Gold Collection
      • Cervelo P5X SRAM
      • दुनिया की सबसे महंगी साइकिल  Litespeed Blade
      • ऑडी साइकिल
      • pg bugatti bike
    • भारत मे महंगी साइकिल कौनसी है

    ‌‌‌दुनिया की सबसे महंगी साइकिल

    ‌‌‌वैसे एक सिंपल साइकिल आपको इंडिया के अंदर 4000 रूपये मे आसानी से मिल जाती है। कुछ साल पहले यह इससे आधी कीमत पर आती थी। लेकिन यदि दुनिया की सबसे महंगी साइकिल की बात करें तो उसकी कीमत कई करोड़ है। इसके अलावा आज ई बाइक भी मार्केट के अंदर आ चुकी हैं।‌‌‌30000 रूपये के अंदर आपको एक साधारण ई बाइक आराम से मिल जाती है।

    दुनिया की सबसे महंगी साइकिल Butterfly Trek Madone

     बटरफ्लाई ट्रेक मैडोन दुनिया की सबसे महंगी साइकिल है। इसको डेमियन हेयरस्ट के द्वारा डिजाइन किया गया था।इसे नीलामी में $ 500,000  के अंदर बेचा गया था।2009 के टूर डी फ्रांस में लांस आर्मस्ट्रांग द्वारा बाइक की सवारी की गई थी।‌‌‌इस बाइक के राइडर्स ने इसके आरामदायक होने की वजह से बहुत सी रेस भी जीती थी।‌‌‌इस साइकिल की निलामी न्यूर्याक के अंदर की गई थी।

    cc by https://youtu.be/ejXjLKCprno

    दुनिया की सबसे महंगी साइकिल  Aurumania Crystal Edition Gold Bike

    ऑरमेनिया नामक कम्पनी ने यह साइकिल बनाई है।बाइक का प्रत्येक दृश्य भाग 24k गोल्ड प्लेटेड है और बाइक में 600 स्वारोवस्की क्रिस्टल हैं।यह साइकिल 10 साल की गारंटी के साथ आती है। और दुनिया भर के अंदर इसको बेचा जा चुका है।‌‌‌इस साइकिल की कीमत $114,400 है।

    ‌‌‌Trek Yoshitomo Nara

    ट्रेक ने इस साइकिल को विकसित किया था। और प्रसिद्ध जापानी पॉप कलाकार, योशितोमो नारा द्वारा सजाया गया था। एक निलामी के अंदर इस साइकिल को  $ 200,000  के अंदर बेचा गया था।‌‌‌यह बाइक डिजाइन के अंदर बहुत सुंदर और आकर्षक है। और यह वजन के अंदर भी काफी हल्की है।

    Kaws – Rek Madone

    यह काफी आरामदायक साइकिल है। इसकी डिजाइन भी काफी अच्छी है। इसको $160,000 के अंदर नीलाम किया गया था।इसे आर्मस्ट्रांग की दैनिक साइकिलिंग दिनचर्या के लिए बनाया गया था।

    दुनिया की सबसे महंगी साइकिल  Trek Madone 7

    अपडेटेड मैडोन 7 काफी आरामदायक है। और इसके अंदर बेहतर ब्रेकिंग सिस्टम है।इस साइकिल के अंदर 307 हीरे जड़े हुए हैं। जिसकी वजह से इसकी कीमत 75000 डॉलर है।लांस आर्मस्ट्रांग ने भी इस साइकिल की सवारी की थी। यह भी काफी महंगी है।

    Chrome Hearts X Cervelo

    image by youtube

    अपनी उल्लेखनीय गति और वेग के लिए जानी जाने वाली यह बाइक अपने लुक को पूरा करने के लिए आलीशान चमड़े, स्फटिक और कीमती धातुओं से बनी हुई है।इस साइकिल की कीमत $60,000 है।

    दुनिया की सबसे महंगी साइकिल  Montante Luxury Gold Collection

    source by youtube

    इसकी कीमत लगभग 46,000 अमेरिकी डॉलर है। इस साइकिल के अंदर सोने की पतियां लगी हुई हैं। और 1,000  कीमती पत्थर लगे हुए हैं। वैसे यह साइकिल एक लेडिज के लिए बनाई गई है। देखने मे काफी सुदंर डिजाइन है।

    Cervelo P5X SRAM

    यह साइकिल बहुत शानदार है। देखने मे यह काफी सुंदर लगती है। और इसका कलर ब्लैक है। यह आम साइकिल से काफी अलग ही है।इसके अंदर डिस्क  ब्रेक का सिस्टम भी दिया हुआ है। और यह एक गियर साइकिल के रूप मे आती है। इसकी कीमत 14,999.95 डॉलर है।

    दुनिया की सबसे महंगी साइकिल  Litespeed Blade

    यह इनोवेटिव बाइक बेजोड़ स्थिरता और गुणवत्ता प्रदान करती है।यह बाइक 1980 के दशक के उत्तरार्ध में Litespeed और मर्लिन के बीच सहयोग का परिणाम है। एड्डी मर्कक्स जैसे प्रसिद्ध यूरोपीय बाइक ब्रांडों ने इस साइकिल को बनाया और बेचा है। इसकी कीमत $40,788 है।

    ऑडी साइकिल

    ऑडी कम्पनी का नाम तो आपने सुन ही रखा होगा । यह कम्पनी शानदार बाइक और कार के लिए काफी फेमस है। अब इस कम्पनी ने एक शानदार साइकिल को मार्केट के अंदर उतारा है। जिसकी कीमत 80 लाख रूपये है।‌‌‌आम आदमी के लिए यह साइकिल नहीं बनी है। इसको तो केवल अरबपति लोग ही खरीद सकते हैं।इस साइकिल की स्पीड 80 किलोमिटर प्रतिघंटा है। जोकि एक बाइक की स्पीड के बराबर है।इस साइकिल की एक और खास बात है की इसके अंदर 14 गियर भी लगे हुए हैं।

    pg bugatti bike

    फ्रांस की कम्पनी बुगाती  और पीजी के साथ मिलकर एक स्पेसल प्रकार की दुनिया की महंगी साइकिल को बनाया गया है। इस साइकिल का नाम pg bugatti bike रखा गया है। इसकी खास बात यह है कि इसको सिर्फ रेसिंग के लिए बनाया गया है। यह उबड़ खाबड़ रस्तों पर ‌‌‌आसानी से चल सकती है। और इसकी कीमत 25 लाख रूपये बताई जा रही है।667  यूनिट ही इसकी बनाई गई हैं। यह स्पेसल फाइबर से बनाई गई है। इसका वजन केवल 4 किलो ग्राम है।

    ‌‌‌तो दोस्तों यह थी कुछ दुनिया की सबसे महंगी साइकिल । इनकी कीमत जानकार आप भी चौंक गए होंगे । हालांकि वैसे यह साइकिल किसी आम साइकिल की तरह ही हैं। लेकिन इनमे खास यह है कि यह अमूल्य धातुओं से बनी होने की वजह से इनकी कीमत काफी अधिक है।‌‌‌दुनिया की सबसे महंगी साइकिल का प्रयोग लोग ट्रैवल के लिए नहीं करते हैं।वरन एक शौक के रूप मे इनको रखते हैं।

    भारत मे महंगी साइकिल कौनसी है

    दोस्तों दुनिया भर के अंदर हमने साइकिल के बारे मे जाना अब हम बात कर लेते हैं , कि भारत के अंदर महंगी साइकिल कौनसी है ? इसके बारे मे तो आपको बतादें कि भारत मे सबसे महंगी साइकिल 24k गोल्ड एक्सट्रीम माउंटेन बाइक है। इसकी कीमत 7 करोड़ रुपये है। इस साइकिल की सबसे बड़ी बात यह है , कि यह सोने से बनी हुई है , और इसके अंदर हीरे जड़े हुए हैं। भारत मे यह साइकिल हर किसी के लिए नहीं है। वरन जो पैसे वाले लोग हैं। उनके लिए यह खासतौर पर डिजाइन की गई है।हालांकि इसके अलावा भी कई सारी महंगी साइकिल आपको भारत के अंदर देखने को मिलती हैं। यह सभी साइकिलें असल मे अधिक पैसे वाले लोगों के लिए होती हैं।

    world top cycle

    • धतूरा की जड़ पहनने से मिलते हैं यह कमाल के फायदे
    • disc brake kya hai ? डिस्क ब्रेक कैसे काम करते हैं ? डिस्क ब्रेक के प्रकार
    • पुरानी बाइक को नया कैसे बनाएं ? use top 3 method
    • train me kitna gear hota hai ? ट्रेन की गति कैसे नियंत्रित होती है
    • power steering kya hota hai power steering के प्रकार और कार्य प्रणाली
    arif khan
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    यदि आपको गेस्ट पोस्ट करनी है। तो हमें ईमेल पर संपर्क करें । आपकी गेस्ट पोस्ट पेड होगी और कंटेंट भी हम खुदी ही लिखकर देंगे ।arif.khan338@yahoo.com

    Related Posts

    साइकिल में लाइट कैसे लगाएं ? cycle me brake light lagaana

    February 19, 2024

    बाइक पेट्रोल ज्यादा खाती है तो अपनाएं यह 15 टिप्स

    February 19, 2024

    कार के टायर मे होती हैं इतनी परत ? how many layers in car tyre

    February 18, 2024
    Leave A Reply

    Categories
    • Tech
    • Real Estate
    • Law
    • Finance
    • Fashion
    • Education
    • Automotive
    • Beauty Tips
    • Travel
    • Food
    • News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy Policy
    • About us
    • Contact Us
    © 2026 Coolthoughts.in

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.