Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    cool thoughtscool thoughts
    • Home
    • Privacy Policy
    • About us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    SUBSCRIBE
    • Home
    • Tech
    • Real Estate
    • Law
    • Finance
    • Fashion
    • Education
    • Automotive
    • Beauty Tips
    • Travel
    • Food
    • News
    cool thoughtscool thoughts
    Home»‌‌‌विज्ञान»कछुआ की उम्र और दुनिया के 8 सबसे पुराने कछुआ
    ‌‌‌विज्ञान

    कछुआ की उम्र और दुनिया के 8 सबसे पुराने कछुआ

    arif khanBy arif khanSeptember 28, 2019Updated:September 28, 2019No Comments8 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest WhatsApp Email

    ‌‌‌दोस्तों आप कछुआ के बारे मे तो अवश्य ही जानते होंगे । कछुआ जल और थल दोनो जगहों पर रह सकता है।दोस्तों यदि हम कछुओं की उम्र की बात करें तो यह हमेशा से एक बहस का विषय रहा है। कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि कछुआ सबसे अधिक लंबे जीवन काल वाला प्राणी है।‌‌‌इसके अलावा कछुआ की अलग अलग प्रजाति होती हैं। उनकी उम्र भी अलग अलग होती है। ऐसे कुछ प्रमाण भी मिले हैं। जिनके अंदर यह साबित हुआ है कि कछुआ की उम्र 250 साल है। हालांकि यह एक बहस का विषय रहा है।

    कछुए की उम्र कितनी होती है

    ‌‌‌इस लेख के अंदर हम कछुआ की उम्र के बारे मे जानेंगे और इनके अलावा दुनिया के सबसे अधिक उम्र वाले ज्ञात कछुआ के बारे मे भी विस्तार से चर्चा करेंगे ।

    Table of Contents

    • कछुए की उम्र कितनी होती है
    • कछुए की उम्र कितनी होती है दुनिया के सबसे उम्रदराज कछुआ
      • लोनसम जॉर्ज (c.1910 – 2012)
      • थॉमस (c.1882 – 2013)
      • टिमोथी (c.1844 – 2004)
      • एस्मेराल्डा
      • हैरियट (c.1830 – 2006)
      • जोनाथन (c.1832 – वर्तमान)
      • तुइ मलीला (c.1777 – 1965)
      • अद्वैत (c.1750 – 2006)

    कछुए की उम्र कितनी होती है

    गैलापागोस कछुओं को 150 से अधिक वर्षों तक रहने के लिए जाना जाता है, लेकिन अद्वैत नाम का एक अल्लाब्रा विशाल कछुआ अनुमानित 255 वर्षों में सबसे लंबे समय तक जीवित रह सकता है। सामान्य तौर पर, अधिकांश कछुआ प्रजातियाँ 80-150 वर्ष तक जीवित रह सकती हैं।

    • ‌‌‌चीन के अंदर तुई मालिला नामक एक सबसे पुराना कछुआ दर्ज किया गया था। जिसकी उम्र 188 वर्ष थी।जिसका जन्म  1777  मे हुआ था और मौत 19 मई 1965 ई के अंदर हुई थी।
    • हानोको नाम के एक अन्य कछुआ का रिकोर्ड भी मिलता है जोकि 226 साल जिंदा रहा था। जिसकी  जिसकी मृत्यु 17 जुलाई 1977 को हुई थी।
    • भारत में अलीपुर चिड़ियाघर के अंदर अद्वैत  नामक एक कछुआ का रिकोर्ड भी मिलता है।23 मार्च, 2006 को इसकी मृत्यु हो गई थी।इस कछुआ को  लॉर्ड वेलेजली के लिए भारत लाया गया था ।1875 में जब चिड़ियाघर को बनाया गया तो इसको यहां पर रखदिया गया । साक्ष्यों के अनुसार यह कछुआ 250 साल तक जिंदा रहा था।अद्वैत को रॉबर्ट क्लाइव का पालतू जानवर कहा गया था।
    • हैरियट नामक एक कछुआ क्वींसलैंड में ऑस्ट्रेलिया चिड़ियाघर में रहता था। और वह 176 वर्ष का होकर मरा था । उसकी मौत 23 जून, 2006 को हुई थी।
    • टिमोथी, जो कि एक थुलथुला कछुआ है, लगभग 165 साल का था। 38 वर्षों के लिए, वह ब्रिटेन के शाही नौसेना में विभिन्न जहाजों में एक शुभंकर के रूप में ले जाया गया था। फिर 1892 में, 53 साल की उम्र में, वह डेवोन में पाउडरहम कैसल के मैदान में सेवानिवृत्त हुई। 2004 में उनकी मृत्यु के समय तक, उन्हें यूनाइटेड किंगडम का सबसे पुराना निवासी माना जाता था।

    ‌‌‌तो दोस्तों कछुआ की उम्र कितनी होती है? आपको इस सवाल का जवाब मिल गया होगा । आपकी जानकारी के लिए बतादें कि हर कछुआ 170 साल या 200 साल तक जिंदा नहीं रहता है। आमतौर पर कछुआ की औसत उम्र 80 साल से लेकर 150 साल तक आंकी गई है।

    कछुए की उम्र कितनी होती है दुनिया के सबसे उम्रदराज कछुआ

    दुनिया के सबसे उम्रदराज कछुआ

    ‌‌‌कछुआ की उम्र को बढ़ाया जा सकता है। लेकिन आमतौर पर जब यह जंगल के अंदर रहते हैं तो यह कम साल जीवित रह पाते हैं। इसकी वजह है कि इनको अच्छा खाना पीना और देखभाल नहीं होते है। लेकिन यदि इनको चिडियाघर के अंदर रखा जाता है तो यह 50 साल और जिंदा रह सकते हैं।

    लोनसम जॉर्ज (c.1910 – 2012)

    • अनुमानित उम्र 80 से 100 साल
    • स्थान चार्ल्स डार्विन रिसर्च स्टेशन, गैलापागोस द्वीप समूह।।
    • यह चेलोनोइडिस अबिंगडोनि प्रजाति का कछुआ था।

    लोनसम जॉर्ज सबसे प्रसिद्व कछुआ था। और यह अंतिम ज्ञात पिंटा द्वीप कछुआ था ।दुनिया भर के कई लोग इस कछुआ को पसंद करते थे ।जॉर्ज को कछु समान प्रजातियों की महिलाओं से संभोग करवाने के  प्रयास भी किये गए । लेकिन यह सब प्रयास असफल हो गए थे ।महिलाओं ने अंडे भी दिये थे ,लेकिन कोई भी अंडा अपने ‌‌‌परिणाम तक नहीं पहुंच सका और सन 2012 के अंदर जॉर्ज की मौत हो गई थी।उसका शरीर चार्ल्स डार्विन रिसर्च स्टेशन में उनके जीवन को समर्पित एक प्रदर्शनी में प्रदर्शित है, जो 1972 से उनका घर था।2015 में, इक्वाडोर और अमेरिका में वैज्ञानिकों ने कहा था कि उनको जॉर्ज से 95 प्रतिशत मैच करने वाली कछुआ कि नई ‌‌‌प्रजाति मिली है। जिससे जॉर्ज जैसे कछुआ की दुबारा विकास होने की उम्मीदें हैं।

    थॉमस (c.1882 – 2013)

    टिमोथी नामक कछुआ
    • ‌‌‌इस कछुआ की उम्र 130 थी।
    • स्थान का नाम ग्वेर्नसे है।
    • यह कछुआ टेस्टूडो हरमनी प्रजाति का है।

    2004 में टिमोथी नामक कछुआ की मौत के बाद ब्रेटेन के अंदर थॉमस सबसे पुराना एक मात्र जीवित कछुआ था। Le Gallez को 1978 में अपने चचेरे भाई ग्रेस हिल्डिच से यह कछुआ उपहार मे मिला था।हिल्डिच ने 1922 में थॉमस को अपने पिता से प्राप्त किया था।वे लंदन चिड़ियाघर में के अंदर काम करते थे। और इस कछुआ की जन्म की तारिख लिखी होने की वजह से इसकी उम्र का सही अनुमाना लगाया जा सका । ‌‌‌2013 के अंदर मरने से पहले इस कछुआ ने अपना 130 वां जन्म दिन मनाया था।

    टिमोथी (c.1844 – 2004)

    • ‌‌‌यह कछुआ 160 साल पुराना था।
    • स्थान था पाउडरहम कैसल, डेवॉन, इंग्लैंड।
    • यह टेस्टूडो ग्रेका  प्रजाति का कछुआ है।

    टिमोथी एक महिला कछुआ था। और 19 वीं शताब्दी के अंदर लोग इस कछुआ के लिंग को सही से पहचान नहीं पाए थे ।यह 2004 के अंदर मरने से पहले क्रीमियन युद्ध के अंतिम उत्तरजीवी था। और यह ब्रेटेन का सबसे पुराना निवासी भी था। ‌‌‌ऐसा माना जाता है कि यह कछुआ तुर्की  के अंदर पैदा हुआ था और 1854 में एक पुर्तगाली जहाज की यात्रा की थी।टिमोथी ने यूनाइटेड किंगडम की रॉयल नेवी के अंदर कई जहाजो मे रही ।टिमोथी क्रीमिया युद्ध में सेवस्तोपोल की पहली बमबारी मे वह एचएमएस क्वीन पर थे ।

    1892 के आस पास वह अपनी नौसेना सेवा से सेवानिवृत्त  हो गई थी।

    एस्मेराल्डा

    • यह कछुआ अभी जिंदा है ।
    • बर्ड आइलैंड, सेशेल्स मे यह रहता है।
    • यह एल्डब्राचाइल्स विशाल प्रजाति का है।

    एस्मेराल्डा के जन्म के बारे मे सही सही जानकारी नहीं है। फिर भी यह माना जा रहा है कि इसकी उम्र लगभग170 साल हो चुकी है।सेशेल्स में बर्ड आइलैंड पर स्वतंत्र रूप से घूमता है और पर्यटक इसकी तस्वीर भी ले सकते हैं। 1980 के दशक में रॉयल जूलॉजिकल सोसायटी ने इस कछुआ का वजन किया तो यह 280 किलो का था और‌‌‌उसके बाद जब 2002 के अंदर इसको फिर से तौला गया तो यह 363 किलोग्राम का हुआ । यह सबसे अधिक उम्र का एक मात्र जीवित कछुआ है।

    हैरियट (c.1830 – 2006)

    • यह 175 साल तक जिंदा रहा ।
    • क्वींसलैंड, ऑस्ट्रेलिया इसका स्थान था।
    • यह जियोचेलोन निग्रा पोर्टरी प्रजाति का कछुआ है।

    हैरियट के बारे मे पर्याप्त सबूत नहीं है कि वह कहां से लाया गया था लेकिन ऐसा अनुमान लगाया जाता है कि यह चार्ल्स डार्विन द्वारा 1835 में गैलापागोस द्वीप समूह से लाया गया था।ऑस्ट्रेलिया के अंदर वह 1860 ई के अंदर मरगया था। लेकिन इस बारे मे कोई प्रमाण नहीं है कि हेरियट को किसने ऑस्ट्रेलिया लाया आस्ट्रेलियाई के एक चिड़िया घर के अंदर इसने अपनी अंतिम सांस ली थी।

    जोनाथन (c.1832 – वर्तमान)

    • इसकी उम्र 187 वर्ष हो चुकी है। 2019 तक।
    • सेंट हेलेना द्वीप पर यह रहता है।

    जोनाथन पहली बार 1882 में सेंट हेलेना पहुंचा था और द्वीप के गर्वनर को यह उपहार के रूप मे मिला था। बताया जाता है कि जब यह यहां पर आया था तो मात्र 50 साल का था।यदि यह वन के अंदर रहता तो जल्दी मर सकता था। लेकिन यहां पर आने के बाद इसके आहर मे सुधार हुआ और कैलोरी बढ़ी । इस कछुआ को सेब, गाजर, खीरा, केला, और अमरूद ‌‌‌खाने के लिए दिया जाता है।

    तुइ मलीला (c.1777 – 1965)

     कछुआ
    • यह 188 वर्ष तक जिंदा रहा था।
    • टोंगा का रॉयल पैलेस इसका अंतिम स्थान था।
    • विकिरणित कछुआ प्रजाति का था।

    तुई मलीला आधिकारिक रूप से गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड के अनुसार सबसे पुराना था।  तुई मालिला को 1777 के आस पास देखा गया था।सिद्ध कैप्टन जेम्स कुक ने टोंगा के द्वीप पर गए तो वहां से यह कछुआ मिला था। एक दूसरी कहानी के अनुसार  किंग जॉर्ज तुपु ने 19 वीं शताब्दी के पहले छमाही में हापाई द्वीप समूह पर डॉक किए गए जहाज से कछुआ प्राप्त किया था।‌‌‌इस कछुआ को शाही जीवन प्राप्त हुआ था। 1953 महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के टोंगा को अपने परिवार का हिस्सा बना लिया था।इसकी मौत के बाद इसके शरीर को टोंगाटापू के टोंगन नेशनल सेंटर के अंदर सुरक्षित है।

    अद्वैत (c.1750 – 2006)

    • इसकी उम्र 250 वर्ष रही ।
    • भारत के कोलकाता में अलीपुर प्राणि उद्यान मे इसका निवास स्थान था।

    ‌‌‌यदि रिकोर्ड को सच माने तो यह कछुआ दुनिया का सबसे ज्यादा उम्र वाला कछुआ होगा ।इस कछुआ की सही उम्र के बारे मे भी मत भेद है। चिडियाघर के अंदर तो यह 1875 में उनकी देखभाल में आया था।इसके पहले लॉर्ड रॉबर्ट क्लाइव के संरक्षण मे यह रहता था।1750 के आस पास यह पैदा हुआ होगा ।

    सेशेल्स द्वीप से ब्रिटिश नाविकों द्वारा लॉर्ड क्लाइव  के लिए 4 कछुआ लेकर आए थे । उनमे से 3 तो मर गए लेकिन यह जिंदा रहा ।। 2005 के अंदा इस कछुआ के अंदर संक्रमण फैल गया था।22 मार्च 2006 को संक्रमण और यकृत की विफलता से उसकी मृत्यु हो गई थी।

    कछुए की उम्र कितनी होती है ? इस प्रश्न का उत्तर आपको मिल ही चुका होगा । वैसे कछुआ की उम्र कोंई फिक्स नहीं होती है। लेकिन अधिकतम उम्र अब तक 250 साल देखी गई है। जबकि न्यूनतम 80 साल मानी जाती है। ‌‌‌अधिकतर कछुआ की मौत कम उम्र के अंदर किसी ना किसी बिमारी की वजह से ही होती है।

    ‌‌‌यह लेख आपको कैसा लगा ? नीचे कमेंट करे बताएं ।

    तड़ित चालक क्या होता है? lightning conductor working principle

    शंख क्या है? शंख कैसे बनता है और यह कहां पाया जाता है?

    arif khan
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    यदि आपको गेस्ट पोस्ट करनी है। तो हमें ईमेल पर संपर्क करें । आपकी गेस्ट पोस्ट पेड होगी और कंटेंट भी हम खुदी ही लिखकर देंगे ।arif.khan338@yahoo.com

    Related Posts

    सफेद चूहे पालने के 6 फायदे ,और Laboratory rat क्या खाते हैं ?

    January 30, 2024

    इंद्रधनुष किस कारण से बनता है? इंद्रधनुष के 7 विभिन्न प्रकार

    January 30, 2024

    कैसे बनता है सायनाइड सेब के बीजों मे होता है सायनाइड

    January 26, 2024
    Leave A Reply

    Categories
    • Home
    • Tech
    • Real Estate
    • Law
    • Finance
    • Fashion
    • Education
    • Automotive
    • Beauty Tips
    • Travel
    • Food
    • News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Privacy Policy
    • About us
    • Contact Us
    © 2025 Coolthoughts.in

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.