हाथी दांत से बनाई जाते हैं यह 11 चीजें भारत मे हैं अवैध

haathi dand se kya hota hai  दोस्तों आपने हाथी दांतों को देखा ही होगा । जिनको दिखाने वाले हा​थी दांत के नाम से जाना जाता है। यह एक हाथी के लिए काफी अधिक उपयोगी होता है।और यदि किसी हाथी का दांत निकाल लिया जाता है , तो उसके बाद उस हाथी का जीवन काफी नर्क हो जाता है। क्योंकि इस दांत की मदद से ही हाथी कुछ कर पाता है। जैसे कि हाथी अपने दांत की मदद से खुद की रक्षा करता है। पेड़ों को छिलने और खुदाई करने व खुद का बचाव करने के लिए काफी अधिक उपयोग किया जाता है।जिस तरह से मनुष्य दांए हाथ से काम करने वाला या बांये हाथ से काम करने वाला (right or left handed) होते हैं । उसी तरह हाथी भी होते हैं। अब तक का सबसे लम्बा हाथी दांत 138 इंच का दर्ज हुआ है जिसका वज़न लगभग 142 किलोग्राम तक दर्ज किया गया है। वैसे तो हाथी दांत हाथी के लिए काफी अधिक उपयोगी होते हैं। मगर आपको पता ही है कि इन्हीं हाथी दांतों की वजह से हाथियों का शिकार कर लिया जाता है। और हाथी दांतों को ब्लैक मार्केट के अंदर महंगे दामों के अंदर बेचा जाता है।

यदि हम हाथी दांत की कीमत के बारे मे बात करें , तो आपको बतादें कि ब्लैक मार्केट के अंदर हाथी दांत की कीमत 1 लाख से शूरू होती है। और आपको बतादें कि कुछ अमीरों का इस तरह का शौक होता है। वे हाथी दांत से बने गहने को पहनते हैं । उन्हीं की वजह से हाथी को दांत के लिए मारा जाता है। आप और हम जैसे लोग इनको खरीद नहीं सकते हैं। मगर दुनिया भर के अमीर लोग मे से कुछ इसके लिए जिम्मेदार होते हैं।

भारत में हाथी दांत से जुड़ा कानून वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के तहत है। और यह कानून कहता है कि हाथी का किसी भी तरह से शिकार करना जैसे मांस या दांत के लिए कानूनी जुर्म है। यह एक अलग बात है कि अपराधियों को जल्दी ही जमानत हो जाती है। और बाद मे वे फिर से इसी काम के अंदर लग जाते हैं।इस अधिनियम की धारा 51 के तहत, अनुसूची-एक में सूचीबद्ध किसी भी प्रजाति का शिकार करने या उसके व्यापार में शामिल होने पर दोषी पाए जाने पर 7 साल तक की कैद और जुर्माना भी लगाया जा सकता है। हालांकि भारत के अंदर भी इन सब चीजों का ब्लैक मार्केट है। लेकिन इतना बड़ा नहीं है। जितना बड़ा विदेशों के अंदर है।

हाथी दांत से क्या क्या बनता है ? haathi dand se kya hota hai

haathi dand se kya hota hai

दोस्तों आपको बतादें कि हाथी दांत से कई सारी चीजों को बनाया जाता है। जिसकी वजह से ही उसका शिकार किया जाता है। वैसे आपको बतादें कि हाथी दांत से बनी चीजों को अवैध माना जाता है। फिर भी ब्लैक मार्केट के अंदर इन सभी चीजों का प्रयोग किया जाता है। इसी की वजह से हाथियों को मारा जाता है। कि कंगन, हार, कान के टॉप्स, अंगूठियां, और पेंडेंट  जैसी चीजें हाथी दांत से बनते हैं।

हाथी दांत के कंगन

दोस्तों कुछ लोग हा​थी दांत के कंगन को पहनते हैं। हालांकि किसी भी तरह के हाथी दांत के आभूषणों को पहनना अवैध होता है। कुछ कंगन सरल और सुरुचिपूर्ण होते हैं, जबकि अन्य अधिक जटिल और सजावटी होते हैं। और यह कंगन फूलों और दूसरी तरह के ज्यामितिय पैटर्न के साथ बनाए जाते हैं।

अक्सर इस तरह के कंगन को कुछ लोग धन और प्रतिष्ठा के चलते धारण करते हैं। उनको फर्क नहीं पड़ता है कि यह एक जानवर की हत्या करके बनाए गए हैं।

हाथी दांत से बना हार

दोस्तों हाथी दांत का प्रयोग हार को बनाने मे भी होता है। वैसे तो हार सोने के बने होते हैं। मगर कुछ लोगों को हाथी दांत से बने हार पहनने का शौक होता है। भारत का तो पता नहीं है। मगर फिर भी हाथी दांत से बने आहार महिलाओं को काफी अधिक पसंद आते हैं। मगर यह अवैध होता है। रही बात हाथी दांत से बने हार की डिजाइन की तो यह अलग अलग अलग डिजाइन के अंदर आते हैं।

इस तरह के हार से कुछ लोग अपने स्टेटस को हमेशा उंचा रखना चाहते हैं। उनको यह लगता है कि ऐसा करने से वे भगवान के सम्मान महान हो जाएंगे । और आकाश पर राज करने मे सक्षम हो सकते हैं।

कान के टॉप्स हाथी दांत से बने हुए

दोस्तों कान के टॉप्स भी कुछ लोग हाथी दांत से बने हुए पहनते हैं। हाथी दांत से बने कान के टॉप्स में अक्सर फूलों के आकार होते हैं। ये डिज़ाइन अक्सर सुरुचिपूर्ण और नाजुक होते हैं। और कई तरह की डिजाइनों को इनके अंदर लगाया जाता है। और इनको भी महिलाएं अपने स्टेटस को दिखाने ​के लिए कि वे कितनी अमीर है। पहनती हैं। वैसे कान के टाप्स के लिए दूसरे विकल्प भी मौजूद हैं। मगर हाथी दांत से बने टाप काफी अधिक पसंद किये जाते हैं।

हालांकि इन कान के टाप्स को इस तरह से डिजाइन किया जाता है कि किसी को यह पता ही नहीं चल पाता है कि यह हाथी दांत से बने हुए हैं। या फिर किसी और चीज से ।

हाथी दांत से बनाई जाती हैं अंगूठियां

हाथी दांत से क्या क्या बनता है

दोस्तों आपको बतादें कि हाथी दांत से अंगूठी भी बनाई जाती है। यह एक तरह से अलग ही डिजाइन के साथ आती है। हाथी दांत को तरास कर अंगूठी को बनाया जाता है। हाथी दांत से बनी अंगूठी को आप पहन सकते हैं। हालांकि भारत के अंदर इस तरह की अंगूठी नहीं मिलती है। और यदि हाथी दांत से बनी अंगूठी किसी ने पहन ली है , तो पुलिस उसको पकड़ सकती है। मगर विदेशों के अंदर अलग अलग डिजाइन की हाथी दांत से बनी अंगूठी को पहना जाता है। हालांकि देखने मे सोने जिदंगी सूंदर यह नहीं होती है।

हाथी दांत से बनाई जाती है कंघी

दोस्तों हाथी दांत से कंघी बनाने की पम्परा हजारों साल पुरानी है। 5000 साल पहले से ही लेाग हाथी दांत की मदद से कंघी बनाते थे । और उसके बाद उसकी मदद से अपने बालों को संवारने का काम करते थे ।इजरायल में वैज्ञानिकों ने एक हाथी दांत से बनी कंघी (Ivory Comb) खोजी । इस कंघी के उपर कुछ लिखा गया है। जिसका मतलब होता है कि यह जुएं निकालने के लिए है।आपको बतादें कि हजारों सालों पहले भी रईस लोग ही हाथी की दांत से बनी कंघी का इस्तेमाल करते थे । यह उनका शौक था । और आज भी आप और हम जैसे लोग हाथी की दांत से बनी कंघी नहीं रख सकते हैं। लेकिन रईस लोग हाथी दांत से बनी कंघी को बहुत ही आसानी से रख सकते हैं।

प्राचीन काल के अंदर बनी हाथी दांत की कंघियों के भी दोनों तरफ दांते मिलें हैं। जिस तरह से आज हमारे यहां पर प्लास्टिक की कंघियां आती हैं।

हाथी दांत से बने पियानो की चाबियां

 हाथी दांत के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार पर 1975 में प्रतिबंध लगा दिया गया था। और जापान के अंदर हाथी दांत की मदद से पियानों की चाबियों को बनाया जाता है। हालांकि इस बारे मे एक यूजर ने अपने अनुभव के अंदर यह बताया कि अब हाथी दांत से बनी पियानों की चाबियों का प्रयोग काफी कम हो गया है। और जो लोग  प्रयोग कर रहे हैं। वे चोरी छिपे कर रहे हैं। और पकड़े जाने पर आपको सजा हो सकती है। कुछ साल पहले मुझे अपनी मां का 1927 का हाथी दांत की चाबियों वाला भव्य पियानो विरासत में मिला था। 2017 में मैं और मेरी पत्नी कैलिफोर्निया से थाईलैंड चले गए और यहां पियानो लाने की कोशिश में लगभग 3 साल बिताए। और थाईलैंड के अधिकारियों से इसके बारे मे बात की तो उन्होंने इसके लिए साफ मना कर दिया । उसके बाद हमने पियानों की चाबियों पर प्लास्टिक को चढ़वाया और उसके बाद उसको थाई लैंड लेकर आए । कुल मिलाकर अब यह आसान नहीं रह गया है।

हाथी दांत से बने कड़े

दोस्तों भारत के अंदर भी हाथी दांत को शुभ माना जाता है। और यदि कोई महिला हाथी दांत से बने कड़े को धारण करती हैं। तो उसको शुभ माना जाता है। हालांकि यह एक अलग बात है कि यह अवैध होता है। और यदि आपके पास हाथी दांत से बना हुआ कोई कड़ा है , तो पुलिस आपको पकड़ सकती है।

इसलिए यदि आपको कड़े ही पहनने हैं , तों आप दूसरी धातू से बने हुए कड़े पहन सकते हैं। आप सोने और चांदी से बने कड़े को धारण कर सकते हैं। लेकिन हाथी दांत के कड़े का उपयोग करना अच्छा नहीं है।

मूर्तियां बनाने मे भी हाथी दांत का प्रयोग

जैसा कि हम आपको पहले ही बता चुके हैं। कि कुछ लोग अपने बेकार के शौक की वजह से जीवों की हत्या करते हैं। उनको इसके अंदर स्टेटस नजर आता है। मगर उनको पता नहीं होता है। स्टेटस सदा नहीं रहता है। एक दिन सबको मिट्टी मे मिलना ही है। व्यर्थ का दिखावा करने से कुछ नहीं होता है। अब रही बात हाथी की मूर्तियों की तो हा​थी की मूर्तियां  भी बनाई जाती हैं। और इनको भी लोग अपने स्टेटस के लिए घर के अंदर रखते हैं। ताकि दूसरे आकर देखें कि देखो कितना महान इंसान है।

कुर्सी और मेजों को सजाने के लिए

दोस्तों हाथी दांत से सजी मेज और कुर्सी का भी प्रयोग किया जाता है। इनको काफी अधिक सुंदर दिखाने के लिए हाथी दांत की मदद से इनके उपर कई तरह की डिजाइन लगाई जाती है। और यह भी अमीरों का शौक होता है। हालांकि भारत के अंदर इस तरह की चीजों का करना बैन है। आपको पुलिस उठाकर ले जा सकती है।

सजावटी बक्से और अलमारियों के अंदर प्रयोग

दोस्तों हाथी दांत का प्रयोग सजावटी आलमारियों और बॉक्स को बनाने मे भी किया जाता है। कुछ लोग अपने घरों के अंदर सजावटी अलमारियों को रखते हैं। क्योंकि​ यह उनके घर की सुंदरता को बढ़ाने का काम करता है।

भारत मे नहीं बेच सकते हैं हाथी दांत से बने आभूषण

हाथी दांत से क्या क्या बनता है

यदि आप भारत के अंदर हाथी दांत से बने किसी भी तरह के आभूषणों को बेचते हैं , तो पुलिस आपको उठाकर लेकर जा सकती है। क्योंकि भारत के अंदर हाथी दांत से बने हुए किसी भी तरह के आभूषण को बेचना कानूनी जुर्म है। तो आपको 7 साल तक जेल की सलाखों के पीछे रहना पड़ सकता है।

हाथी दांत कितना महंगा होता है

दोस्तों यदि हम बात करें हाथी दांत की कीमत की तो यह आपकी सोच से भी अधिक महंगा होता है। एक न्यूज के अनुसार 8 किलो हाथी दांत की कीमत 2 करोड़ के आस पास होती है। उदयपुर के अंदर एक तस्कर गिरोह के पास हाथी दांत पकड़ा गया था । एक पुलिस वाला भी इस तस्करी के अंदर शामिल था । और इस पुलिस वाले ने 2 लाख के अंदर 8 किलो का हाथी दांत खरीद लिया । तस्कर को डरा धमकाकर इस हाथी दांत का उसने खरीद लिया था । हालांकि बाद मे राज खु​ल गया । खैर इससे यह भी पता चलता है कि पुलिस भी इस तरह के धंधों के अंदर शामिल होती है। और  वैसे भी भारत के लोगों के मन मे पुलिस की छवी अच्छी नहीं है।

वैसे आपको बतादें कि भारत के अंदर दिन ब​ दिन हाथी दांत का प्रयोग करना काफी कठिन हो चुका है। क्योंकि यहां पर हाथी दांत से बनने वाली चीजों का प्रयोग करना भी कानूनी रूप से बैन् हो चुका है। और हर कोई रिस्क नहीं लेना चाहता है। लेकिन जो तस्कर होते हैं। वे यहां पर मिलने वाले हाथी दांत को विदेशों के अंदर बेच देते हैं। और उसके बाद अच्छा पैसा कमाते हैं।

कई जगह पर हाथी दांत की तस्करी के मामले सामने आ चुके हैं

ऐसा नहीं है कि भारत के अंदर हाथी दांत की तस्करी समाप्त हो चुकी है। अभी भी भारत मे हाथी दांत की तस्करी के मामले सामने आते रहते हैं।बिहार के कटिहार में  अप्रेल 2023 के अंदर भारी मात्रा के अंदर हाथी दांतों को बरामद किया गया था । यहां पर पुलिस नशीली चीजों के लिए ट्रेन मे तलासी ले रही थी । और इस तलासी के दौरान उनको एक लावारिस बैग मिला जिसके अंदर 6 किलो के हाथी के दांत थे जिसकी कीमत 60 लाख रूपये है।हालांकि यह पुलिस को पता नहीं चल पाया कि यह हाथी दांत किसका है।

Leave a Reply

arif khan

‌‌‌हैलो फ्रेंड मेरा नाम arif khan है और मुझे लिखना सबसे अधिक पसंद है। इस ब्लॉग पर मैं अपने विचार शैयर करता हूं । यदि आपको यह ब्लॉग अच्छा लगता है तो कमेंट करें और अपने फ्रेंड के साथ शैयर करें ।‌‌‌मैंने आज से लगभग 10 साल पहले लिखना शूरू किया था। अब रोजाना लिखता रहता हूं । ‌‌‌असल मे मैं अधिकतर जनरल विषयों पर लिखना पसंद करता हूं। और अधिकतर न्यूज और सामान्य विषयों के बारे मे लिखता हूं ।