Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    cool thoughtscool thoughts
    • Home
    • Privacy Policy
    • About us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    SUBSCRIBE
    • Home
    • Tech
    • Real Estate
    • Law
    • Finance
    • Fashion
    • Education
    • Automotive
    • Beauty Tips
    • Travel
    • Food
    • News
    cool thoughtscool thoughts
    Home»‌‌‌विज्ञान»दो मुंह वाला सांप क्या खाता है ? two headed snake eating food
    ‌‌‌विज्ञान

    दो मुंह वाला सांप क्या खाता है ? two headed snake eating food

    arif khanBy arif khanDecember 21, 2019Updated:December 21, 2019No Comments10 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit WhatsApp Email
    CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 95
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest WhatsApp Email

    ‌‌‌ इस लेख मे हम बात करेंगे दो मुंह वाला सांप क्या खाता है ? के बारे मे आपने बहुत बार विडियो के अंदर और कहानियों मे दो मुंह वाले सांप को देखा होगा ।असल मे दो मुंह वाले सांप रियल मे होते हैं। हालांकि इनका मिलना काफी कठिन होता है। किंतु उसके बाद भी वैज्ञानिकों के पास इनके प्रमाण मौजूद हैं। ‌‌‌

    वैज्ञानिकों के अनुसार दो मुंह वाला साप अधिक समय तक जिंदा नहीं रह पाते हैं।क्योंकि उनको भोजन के लिए अधिक संघर्ष करना होता है।

    दो मुंह वाला सांप क्या खाता है
    CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 95

    स्पेन मे एक दो मुंह वाला सांप मिला था । जिसके बारे मे वैज्ञानिकों ने अध्ययन किया और पता लगाया कि किस प्रकार से यह सांप यौन विसंगतियों का शिकार हुआ था। स्पेन में रहने वाला सांप, पिनोसो गांव के पास खोजा गया, दो महीने पुराना गैर विषैले सीढ़ीदार सांप एल्फा स्केलारिस है। यह लगभग आठ इंच (20 सेंटीमीटर) लंबा है।वैज्ञानिक बताते हैं कि इनका जीवन काफी कठिन होता है। क्योंकि दोनों सर को एक ही समय मे भूख लगती है और जल्दी से शिकार का जवाब देना होता है ।

    ‌‌‌दोनों सिर मे अक्सर समान क्षमता होने की वजह से यह सांप शिकार करने मे काफी अधिक कठिनाई महसूस करते हैं। एरिज़ोना स्टेट यूनिवर्सिटी के जेम्स बैडमैन ने कहा कि जंगल मे दो सिर का होना वास्तव मे परेशानी का कारण बन जाएगा ।

    एरिज़ोना राज्य एक दो-सिर वाले राजा साँप का घर था ,जहां पर एक बच्चा मिला था जो दो सर वाला था और वह 17 साल तक जिंदा रहा था।

    ‌‌‌दो सिर वाले सांप उसी तरीके से होते हैं। जिस तरीके से सियामी जुड़वां बच्चे होते हैं। यह बच्चे भी काफी लंबे समय तक जीवित रहते हैं। हालांकि कुल बच्चों मे से 75 प्रतिशत बच्चे 24 घंटे के अंदर मर जाते हैं।

    वर्जीनिया के वुडब्रिज में जब एक महिला गर्मियों के दिनों मे अपने यार्ड से भटक गई थी तो उसने जंगल के अंदर घूमते हुए एक अजीब सांप को खोजा जो दो मुंह वाला था।जंगली में पैदा होने वाले प्रत्येक 100,000 सांपों में से सिर्फ ही दो मुंह वाला सांप होता है। वैज्ञानिकों के अनुसार यह एक प्रकार का रहस्यमयी ‌‌‌विकार होता है।

    प्रभावित सांपों में अलग-अलग व्यक्तित्व वाले दो दिमाग होते हैं, हालांकि एक सिर आमतौर पर दूसरे पर हावी रहता है, जिसमें श्वासनली, ग्रासनली या आंखों की कमी हो सकती है।

    two head sanke
    flickr cc

     वैज्ञानिकों को संदेह है कि ऐसा तब होता है जब विकास के शुरुआती चरणों में एक भ्रूण – संभवतः अचानक तापमान में परिवर्तन, पर्यावरण प्रदूषण, या अंतर्ग्रहण द्वारा प्रेरित होता है। ‌‌‌इसका कारण चाहे जो भी हो लेकिन यह जीव लंबे समय तक नहीं रह पाते हैं।

    • ओस्ट पॉलीसेफिलिक सांप जो अलग पेट और सिर वाले थे वे लगभग 20 वर्ष तक जीवित रहे हैं।
    • अटलांटा के जॉर्जिया स्टेट कैपिटल बिल्डिंग में संग्रहालय में कई दो सिर वाले सांपों के कंकाल पड़े हुए हैं।
    • मई 2009 में कैलिफोर्निया के हेवर्ड के एक पालतू जानवर की दुकान में दो सिर वाले बोआ कंस्ट्रिक्टर पैदा हुआ था।
    • स्पेन के पिनोसो गांव के पास दो सिर वाले सीढ़ी वाले सांप, एलापे स्केलारिस की खोज की गई थी।
    • एरिज़ोना स्टेट यूनिवर्सिटी में एक दो-सिर वाला राजा साँप लगभग 17 वर्षों तक जिंदा रहा था।

    दो मुंह वाला सांप क्या खाता है ? इसके बारे मे भी जान लेते हैं। जानने से पहले आपको बतादें कि दो सिर या मुंह वाला सांप कोई अलग सांप नहीं होता है। और यह भी आम सांप की तरह होता है। उन्हीं के जैसा भोजन करता है। हालांकि अधिकर सांपों को कैद मे खिलाया जाता है। जिनको पकड़ा जा चुका है।

    Table of Contents

    • ‌‌‌ दो मुंह वाला सांप क्या खाते हैं चूहे mouse
    • केंचुए Earthworm
    • ‌‌‌मुर्गी The chicken
    • ‌‌‌ दो मुंह वाला सांप क्या खाता पीता है खरगोश का मांस
    • ‌‌‌पक्षियों के अंडे
    • ‌‌‌बड़े जानवरों का मांस
    • ‌‌‌ ‌‌‌दो मुंह वाला सांप का भोजन मेंढक
    • मछली
    • ‌‌‌क्या दो मुंह वाले सांप दूसरे सांप को खा सकते हैं
    • ‌‌‌दो मुंह वाले सांप की अजीब स्थिति
    • red sand boa snake दो मुहं वाला सांप

    ‌‌‌ दो मुंह वाला सांप क्या खाते हैं चूहे mouse

    दो मुंह वाले सांप चूहे खाता है।हालांकि इसके लिए चूहों का शिकार करना सबसे अधिक कठिन होता है। क्योंकि दो मुंह होने की वजह से यह जल्दी से निर्णय नहीं कर पाता है कि उसे क्या करना चाहिए । तब तक उसके हाथ से शिकारी निकल जाता है।

    mouse

    ‌‌‌यदि दो मुंह वाला सांप जंगल के अंदर रह रहा है तो उसके लिए चूहे को मारना और अधिक कठिन हो जाता है। हालांकि यदि उसको किसी ने चिड़ियाघर के अंदर रखा है तो उसे चूहे को मारने की कोई आवश्यकता नहीं है। ‌‌‌उसे पहले से ही मरे हुए चूहे दिये जाते हैं।

    ‌‌‌कई दो मुंह वाले सांप के पेट भी अलग अलग होते हैं। बस उनकी पूंछ एक होती है। ऐसी स्थिति के अंदर वे रहते तो साथ ही हैं लेकिन उनको अलग अलग भोजन देना आवश्यक होता है। ‌‌‌दो मुंह वाले सांप चूहे को सीधा ही निगलते हैं। वे उसे चबाते नहीं हैं।

    केंचुए Earthworm

    दो मुंह वाले सांप केंचुओं को भी खा सकते हैं। केचुआ जमीन के अंदर रहते हैं और धरती से कम ही बाहर निकलते हैं। एक सांप के लिए इनको खाना आसान हो सकता है। भारत मे भी केंचुआ कई प्रकार के पाये जाते हैं। हालांकि इसकी अधिकाशं प्रजातियों का मिलना कठिन होता है। यह जमीन के नीचे छुपे होते हैं।

    ‌‌‌मुर्गी The chicken

    ‌‌‌दो मुंह वाले सांप के लिए मुर्गी सीधा खाना मुश्किल होता है। यदि वह किसी जगंल के अंदर रह रहा है तो उसके लिए मुर्गी को पकड़ना असंभव होता है। हालांकि यदि वह किसी बंदी के अंदर है तो उसे जीवित मुर्गी नहीं खिलाई जाती है। वरन उसे मुर्गी का मांस खिलाया जाता है। ‌‌‌बड़े देशों के चिड़ियाघरों के अंदर सांप को मांस देने से पहले मांस के आवश्यक टेस्ट भी किये जाते हैं ताकि उसकी वजह सें सांप को किसी तरह की समस्या ना हो जाए ।

    ‌‌‌ दो मुंह वाला सांप क्या खाता पीता है खरगोश का मांस

    बंदी ग्रह  के अंदर दो मुंह वाले सांप को खरगोश काम मांस भी खिलाया जाता है। हालांकि इस सांप के अंदर इतनी क्षमता नहीं होती है कि यह जगंल मे किसी खरगोश के उपर हमला करसके । ‌‌‌

    लेकिन बंदी स्थानों पर इसको खरगोंश के मांस को काट कर खिलाया जाता है। एक बार मांस खिलाने के बाद सांप को उसे पचाने के लिए काफी अधिक समय की आवश्यकता होती है।

    ‌‌‌दो मुंह वाले सांप किसी भी संग्राहलय के लिए काफी अधिक महत्वपूर्ण होते हैं।

    ‌‌‌पक्षियों के अंडे

    दो मुंह वाले सांप को अंडे खाना भी काफी पसंद होता है। आमतौर पर यह जंगल की बजाय कैद के अंदर अपने जीवन को अच्छे से जी सकता है। दो मुंह साप को अंडे भी खिलाए जा सकते हैं। ‌‌‌कैदी सांप को अधिकतर केसों मे मुर्गियों के अंडे खिलाए जा सकते हैं। हालांकि सांप के लिए एक बड़ा अंडा खाना काफी कठिन हो सकता है। क्योंकि सांप किसी भी चीज को सिर्फ निगलता है। वह उसे चबा कर नहीं खाता है। ऐसी स्थिति मे वह जल्दी ही किसी जानवर को नहीं खा सकता है।

    ‌‌‌बड़े जानवरों का मांस

    आमतौर पर सबसे बड़ा सांप एनाकोंडा होता है जो सूअर और इंसान को भी खा सकता है। लेकिन दो मुंहवाले सांप इंसान को काट सकते हैं। किंतु उनको निगल नहीं सकते हैं। ‌‌‌लेकिन बंदी मे रहने वाले दो मुंह सांप को दूसरे बड़े जानवरों का मांस भी खिलाया जा सकता है जोकि आमतौर पर इंसान खाते हैं। जैसे कि बकरी का मांस ,भेड का मांस और अन्य जानवरों का मांस ।

    ‌‌‌ ‌‌‌दो मुंह वाला सांप का भोजन मेंढक

    एक दो सिर वाले या दो मुंह वाले सांप के लिए मेंढक का खुद शिकार करना काफी आसान रहता है। क्योंकि यह बहुत छोटा रहता है और इसको आसानी से पकड़ा भी जा सकता है। हालांकि दो सिर के बीच शिकार को लेकर झगड़ा हो सकता है। क्योंकि वे खुद को एक प्रथक ईकाई की तरह ही देखते हैं।

    मछली

    एक दो मुंह वाले सांप के लिए मछली खाना आसान हो सकता है। यदि वह किसी ऐसे स्थान पर निवास करता है। जहां पर कोई नदी या तालाब हो और उसके अंदर कई सारी मछली हो और वह बाहर आकर गिर जाती हैं तो यह उसे खा सकता है।‌‌‌इसके अलावा एक बंदी दो मुंह वाले सांप को भी मछली दी जाती है। हालांकि यह जिंदा मछली नहीं होती है। और छोटी भी होती है। जिसको आसानी से खाया जा सकता है।

    ‌‌‌क्या दो मुंह वाले सांप दूसरे सांप को खा सकते हैं

    यह सांप किंग कोबरा के जैसे नहीं होते हैं जो दूसरे सांपो को खाने की क्षमता रखते हैं। यह अविकसित प्राणी होते हैं। जो आसानी से अपना शिकार भी नहीं पकड़ सकते हैं। दूसरे जानवरों को खाना तो बहुत ही दूर की बात होती है।

    ‌‌‌दो मुंह वाले सांप की अजीब स्थिति

    अमेरिकी राज्य न्यू जर्सी के एक जंगल में पाए जाने के बाद वैज्ञानिकों ने एक दुर्लभ दो सिर वाले सांप डबल डेव का नाम दिया है। डेव श्नाइडर नामक एक वैज्ञानिक ने इस सांप की खोज की थी।

    ‌‌‌यह एक विषैला पिट वाइपर, जो 20-25 सेमी (8-10 इंच) लंबा होता है, में दो पूरी तरह से गठित सिर होते हैं, जिसका अर्थ है कि इसमें चार काम करने वाली आंखें और दो टिमटिमाती हुई जीभ हैं।

    ‌‌‌दो मुंह वाले सांप की सबसे बड़ी समस्या यह होती है कि इसके दोनो सिर आपस मे ही लड़ते हैं और खास कर उनके अंदर भोजन को लेकर झगड़ा होता है। वे इस बात से अंजान रहते हैं कि वे जो खाएंगे वह एक ही पाचन तंत्र के अंदर जाएगा ।

    red sand boa snake दो मुहं वाला सांप

    दोस्तों रेड सेंड बोआ के बारे मे तो आपने सुन ही रखा होगा ।असल मे यह दो मुंह का नहीं होता है। लेकिन इसकी कीमत करोड़ों के अंदर होती है। इसके मुंह तो एक ही होता है। पर इसकी पूंछ जो होती है वह मुंह की जैसी दिखाई देती है। इस वजह से इसको दो मुंह वाला सांप कहा जाता है।

    ‌‌‌यह सांप सिर्फ रात के अंदर ही निकलता है और खुद बिल नहीं बनाता है। छतीसगढ के आस पास यह सांप कई बार मिल चुका है। यह आम सांप से धीमी गति से चलता है और चूंहों और दूसरे छोटे सांपों को भी यह भोजन के रूप मे खा लेता है। ‌‌‌इस सांप के अंदर जहर नहीं होता है। मादा 6 से 8 तक की संख्या मे बच्चे देती है।

    ‌‌‌आपकी जानकारी के लिए बतादें कि इस दो मुंह सांप को आप खरीदते हैं या बेचते हैं तो  वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972  के अनुसार यह अपराध है। कानून के अनुसार यदि आपको यह कहीं पर मिलता है तो आपको इसको वन विभाग को देना होता है।इस सांप की इंटरनेशन मार्केट के अंदर 60 हजार रूपये तक कीमत या इससे भी अधिक ‌‌‌हो सकती है। ‌‌‌कई लोग इसको भाग्य के लिए अच्छा मानते हैं तो कई लोग इससे यौन के लिए उपयोगी मानते हैं।

    दो मुंह वाला सांप क्या खाता है ? लेख मे आपने दो मुंह सांप के बारे मे जाना । दोस्तों आपको यह पता होना चाहिए कि दो मुंह वाला सांप बहुत दुर्लभ होता है। कुछ लोग फर्जी दो मुंह वाला सांप के नाम पर धंधा भी कर रहे हैं।

    कबूतर क्या खाते हैं ? kabutar ka bhojan kya hai ?

    यह हैं दुनिया सबसे मीठी चीज What is the world’s sweetest subsistence ?

    शेरनी कितने बच्चों को जन्म देती है ? शेरों मे प्रजनन

    arif khan
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    यदि आपको गेस्ट पोस्ट करनी है। तो हमें ईमेल पर संपर्क करें । आपकी गेस्ट पोस्ट पेड होगी और कंटेंट भी हम खुदी ही लिखकर देंगे ।arif.khan338@yahoo.com

    Related Posts

    सफेद चूहे पालने के 6 फायदे ,और Laboratory rat क्या खाते हैं ?

    January 30, 2024

    इंद्रधनुष किस कारण से बनता है? इंद्रधनुष के 7 विभिन्न प्रकार

    January 30, 2024

    कैसे बनता है सायनाइड सेब के बीजों मे होता है सायनाइड

    January 26, 2024
    Leave A Reply

    Categories
    • Home
    • Tech
    • Real Estate
    • Law
    • Finance
    • Fashion
    • Education
    • Automotive
    • Beauty Tips
    • Travel
    • Food
    • News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Privacy Policy
    • About us
    • Contact Us
    © 2025 Coolthoughts.in

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.