Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    cool thoughtscool thoughts
    • Home
    • Privacy Policy
    • About us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    SUBSCRIBE
    • Home
    • Tech
    • Real Estate
    • Law
    • Finance
    • Fashion
    • Education
    • Automotive
    • Beauty Tips
    • Travel
    • Food
    • News
    cool thoughtscool thoughts
    Home»entertainment»अच्छे इंसान मे होते हैं यह 22 गुण जान लें वरना पछताएं
    entertainment

    अच्छे इंसान मे होते हैं यह 22 गुण जान लें वरना पछताएं

    arif khanBy arif khanOctober 21, 2023Updated:October 21, 2023No Comments16 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest WhatsApp Email

    एक अच्छे इंसान के गुण ache insan ke gun के बारे मे जानेंगे ।दोस्तों अब कलयुग चल रहा है। और यहां पर अधिकतर लोग अच्छे बननें का दिखावा करते हैं। लेकिन रियल मे वे अंदर से अच्छे होते नहीं हैं। इसके बारे मे आपको पता होना चाहिए । इसलिए खुद के जैसा आपको दूसरों को समझने की गलती नहीं करनी चाहिए । असल मे हम आपको यहां पर एक अच्छे इंसान के गुण के बारे मे बता रहे हैं। आप गुणों की मदद से एक पल के अंदर ही पता कर सकते हैं। कि सामने वाला इंसान अच्छा है या फिर बुरा है ? और एक इंसान की अच्छाई और बुराई को समझना तब और अधिक जरूरी होता है। जब आप उस इंसान से शादी वैगरह करने के लिए जा रहे हैं। आप किसी का कपड़ा देखकर या फिर किसी का चेहरा देखकर यह नहीं बता सकते हैं। कि वह इंसान अच्छा है या फिर बुरा है ? इसके लिए आपको बहुत सारी बातों को देखना होता है।

    Table of Contents

    • अच्छे इंसान के गुण झूठ नहीं बोलता है ache insan ke gun
    • दूसरों को दुख देने से हमेशा बचते हैं ache insan ke gun
    • बुराई से होती है गहरी नफरत
    • धर्म और भगवान मे गहरा विश्वास होता है
    • वे अपने प्यार के लिए जान भी दे सकते हैं
    • जो कह दिया सो कह दिया
    • नशे की चीजों से दूर रहते हैं
    • अच्छे इंसान ​कभी भी दिखावा नहीं करते
    • जो अंदर है वही बाहर है
    • बड़ो का हमेशा सम्मान करते हैं
    • अपने माता पिता की सेवा करते हैं
    • अच्छे लोगों की संगत करना
    • अच्छे इंसान अपने समय को बरबाद नहीं करते
    • अच्छे इंसान कटु वचन कहने से बचेगा
    • मददगार होते हैं
    • अच्छे इंसान अक्सर शांत रहते हैं
    • ईमानदारी इनका अहम गुण होता है
    • इनके विचारों मे दम होता है
    • खुद को कभी महान नहीं बताते हैं
    • कठोर मेहनत करने वाले होते हैं
    • दिल से नहीं दिमाग से काम करते हैं
    • क्षमा करने का गुण
    • अच्छे इंसान अपने वादे के पक्के होते हैं

    अच्छे इंसान के गुण झूठ नहीं बोलता है ache insan ke gun

    ache insan ke gun

    अच्छे इंसान का सबसे बड़ा गुण यही होता है कि वह झूठ नहीं बोलता है। मतलब उसको झूठ से नफरत होती है। और इस तरह के कई सारे इंसान मिल जाएंगे जोकि झूठ नहीं बोलेंगे । तो सबसे पहले आपको यह देखना है , कि वह इंसान कितना झूठ बोलता है। और इसको बेकटेस्ट करना चाहिए । यदि वह आपको हर जगह पर सच बोलता हुआ पाया जाता है , तो फिर आपको पता चल जाएगा कि वह एक अच्छा इंसान हो सकता है।

    असल मे जो धुर्त इंसान होते हैं , वे मक्कार होते हैं। और दिन मे लाखों बार झूठ बोलते हैं। लेकिन एक अच्छा इंसान ऐसा नहीं करता है। यह एक बहुत ही बड़ा गुण होता है। जोकि हर किसी के अंदर नहीं मिलता है। आप इस बात को समझें ।

    दूसरों को दुख देने से हमेशा बचते हैं ache insan ke gun

    दोस्तों अच्छे इंसान की सबसे बड़ी खास बात यह होती है कि यह दूसरों को दुख देने से हमेशा बचने का काम करते है। वे आपको तब तक कुछ भी नहीं कहेंगे जब तक पानी सर से उपर नहीं जाएगा । असल मे अच्छे इंसानों की सोच यही होती है। कि  किसी को नुकसान या दुख दर्द नहीं देना चाहिए जब तक कि वो आपके रस्ते मे नहीं आ रहा है। आप इंसान को देखें और यह पता करने की कोशिश करें कि क्या यह इंसान अपने फायदे के लिए किसी को नुकसान पहुंचा रहा है ? तो आप पायेंगे कि एक अच्छा इंसान अपने फायदे के लिए किसी को नुकसान नहीं पहुंचाता है।

    बुराई से होती है गहरी नफरत

    दोस्तों अच्छे इंसानों की सबसे बड़ी खास बात यह होती है कि यह बुराई को बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं फिर वह चाहे किसी भी तरह की क्योंना हो । जैसे कि इंसान की पत्नी व्यभीचारीणी है , तो इस तरह की पत्नी से यह दूरी बना लेते हैं। और अधिकतर केस के अंदर यह उससे तलाक तक लेलेते हैं। यह तमाम तरह की बुराई से हमेशा दूर ही रहते हैं। और हमेशा अपनी उर्जा को अच्छे कामों के अंदर लगाते हैं। तो आप उनके सामने बुराई की तारिफ करके देखें , तो आपको पता चलेगा कि इनको बुराई से कितनी गहरी नफरत है। यही तो इनकी अच्छाई का प्रमाण है।

    धर्म और भगवान मे गहरा विश्वास होता है

    rainbow

    अच्छे इंसान बिना धर्म के नहीं बन सकते हैं। क्योंकि धर्म का ज्ञान ही इंसान को अच्छाई की तरफ लेकर जाता है। और वह उनको बुराई करने से रोकता है। जैसे कि हिंदु धर्म के अंदर कहा जाता है कि इंसान के कर्मों का फल उसे भुगतना पड़ता है। और यह एक सच्चाई भी है। अच्छे इंसानों को यह सब चीजें काफी अच्छे से पता होती है। यही वजह है कि वे बुराई को छोड़कर अच्छाई को अपनाते हैं। जैसा कि आपको पता ही होगा कि अच्छाई को अपनाना काफी अधिक कठिन कार्य होता है। यह हर किसी के बस की बात नहीं होती है। मगर अच्छे इंसान खुद की कमियों को दूर करते हैं , और अच्छे बनते हैं।

    असल मे जब इंसान को यह एक बार लग जाता है कि बुराई उसका दुश्मन है , तो फिर वह उसको धीरे धीरे छोड़ने का प्रयास करता है। और अच्छा बन जाता है।

    वे अपने प्यार के लिए जान भी दे सकते हैं

    दोस्तों अच्छे इंसान की एक खास बात यह होती है कि यह आसानी से हर किसी से प्यार करते नहीं हैं। मगर एक बार यदि इनको यह विश्वास हो जाता है कि उनका प्यार उनकी तरह अच्छा ही है , तो उसके बाद वे अपने प्यार के लिए जान भी देने की क्षमता रखते हैं। और हर कदम पर उसका साथ निभाने के लिए तैयार रहते हैं। बेसक इनके प्यार ने बुराई के अंदर कदम नहीं रखा होगा । मतलब यही है कि यह अपने प्यार को बीच राहों के अंदर छोड़ने वाले नहीं होते हैं। अक्सर आपने देखा होगा कि कुछ लोग अपने फायदे के लिए महिलाओं का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अच्छे लोग इस तरह से नहीं करते हैं।

    जो कह दिया सो कह दिया

    अच्छे इंसान की सबसे बड़ी खास बात यह होती है कि यह अपनी बात के पक्के होते हैं। और इन्होंने जो कह दिया सो कह दिया । यह अपने वादे के पक्के होते हैं । यदि आप  इस तरह के इंसान को पाते हैं , तो आपको यह समझना होगा कि यह एक अच्छे इंसान हो सकते हैं। याद दखें धुर्त और बेईमान लोगों के अंदर इतनी अधिक क्षमता नहीं होती है कि वे अपनी जुबान के पक्के हो सकते हैं। जिस इंसान के  पास सच की ताकत होती है। तो आप आसानी से यह पता कर सकते हैं कि कौनसा इंसान अपनी जुबान का पक्का है। इसके लिए आपको कुछ अधिक करने की जरूरत नहीं है।

    नशे की चीजों से दूर रहते हैं

    दोस्तों अच्छे इंसान का एक गुण यह भी होता है , कि यह लोग नशे की आदतों से दूर रहते हैं। जैसे कि शराब और सीगरेट के नसे से दूर रहना । अच्छे लोग नशे जैसी चीजों के अंदर नहीं फंसते हैं। कौन अच्छा है ? या नहीं इसका पता करने का एक सरल तरीका यह भी है कि आप यह देखें कि वह इंसान किसी भी तरह का नशा जैसे कि शराब और सीगरेट आदि का सेवन करता है । गांजा वैगरह का सेवन करता है , तो आपको समझ जाना चाहिए कि वह इंसान अच्छा नहीं है। बस अच्छा होने का दिखावा कर रहा है।

    अच्छे इंसान ​कभी भी दिखावा नहीं करते

    दोस्तों क्या आपने कभी अच्छे इंसान को दिखावा करते हुए देखा है। याद रखें उनको पता होता है कि दिखावा करने का कोई मतलब नहीं है। और वे हमेशा सिंपल तरीके से रहना चाहते हैं। भले ही उनके पास कितना भी पैसा आ जाए । लेकिन आप आसानी से यह पता नहीं लगा पाएंगे कि वे अमीर हो चुके हैं। उनकी जिदंगी अभी भी वैसे ही चलेगी । लेकिन धुर्त और बेईमान इंसान दिखावा अधिक करते हैं। क्योंकि वे खुद को संतुष्ट करने का प्रयास करते हैं कि देखो वे कितने अच्छे हैं। जबकि उनको पता होता है कि वे कितने धुर्त हैं। असल मे सच को साबित करने की कोई जरूरत नहीं होती है। आपने कोई अपराध नहीं किया है , तो आप निश्चित रहेंगे लेकिन एक अपराधी कभी भी निश्चित नहीं रहेगा । उसके मन मे एक डर रहेगा । यही बात यहां पर भी लागू होती है।

    जो अंदर है वही बाहर है

    दोस्तों अच्छे इंसान की निति कभी भी दोगली नहीं होती है। जो अंदर है वही बाहर होता है। ऐसा नहीं होता है कि मन मे कुछ और सोचते हैं , और बाहर कुछ और करते हैं। यह सब धुर्त और मूर्ख इंसानों का काम होता है। जैसे कि ​दुनिया वालों के सामने कुछ लड़के लड़की को बहन बना लेते हैं। और अकेले मे पत्नी बनाकर रखते हैं। तो इस तरह की आदत इनकी नहीं होती है। जिस लड़की ने इनको भाई बोल दिया तो बोल दिया । उसके बाद यह अपनी सीमाओं मे रहना ही पसंद करेंगे । असल मे जो इंसान दोगली निति वाला होता है। वह राक्षस किस्म का होता है। वह कभी भी अच्छा नहीं बन सकता है। फिर चाहे वह कोई भी क्योंना हो।

    बड़ो का हमेशा सम्मान करते हैं

    अच्छे इंसानों का एक गुण यह भी होता है कि यह हमेशा बड़ों का सम्मान करते हैं। फिर वह बड़ा कोई भी हो सकता है। वे सम्मान के साथ बात करते हैं। बड़ों के साथ बततमीजी करने की आदत इनकी नहीं होती है। यदि आप किसी के बारे मे यह पता लगाना चाहते हैं कि वह अच्छा है या फिर नहीं है , तो यह देखें कि वह बड़ों के साथ किस तरह का व्यवहार कर रहा है ? आपको यह पता चल जाएगा कि वह इंसान अच्छा है या फिर नहीं है। अक्सर जो बुरे इंसान होते हैं , वे बार बार बड़ों को अपमानित करने का काम करते हैं। और उनके उपर अपने पॉवर का रोब झाड़ने का काम करते हैं।

    अपने माता पिता की सेवा करते हैं

    अच्छे इंसान का सबसे बड़ा गुण होता है अपने माता पिता की सेवा करना । यह अपने माता पिता को किसी भी तरह का दुख नहीं देते हैं। और ना ही देना चाहते हैं। अपने माता पिता की भरपूर सेवा करते हैं। यदि किसी घर के अंदर एक लड़का है , और वह अपने माता पिता का सम्मान करता है , तो तभी तो बाहर वालों का सम्मान करेगा । जो अपने माता पिता को ही गाली देता है , तो ऐसा मूढ इंसान दूसरों का क्या सम्मान करेगा । लेकिन अच्छे इंसान अपने माता पिता की सेवा करते हैं। उनकी हर तरह की समस्याओं को  दूर करते हैं। अच्छा इंसान कभी भी अपनी पत्नी के लिए अपने माता पिता का साथ नहीं छोड़ते हैं। और यह होता बहुत बार है। जब महिला शादी के बाद अपने सास ससुर से अलग होने का दबाव बनाती है , तो यह लोग इसे टाल देते हैं।

    अच्छे लोगों की संगत करना

    एक कॉमन चीज है कि गंदे लोग गंदगी की तरफ अपने आप ही चले जाते हैं। और अच्छे लोग अच्छाई की तरफ अपने आप ही चले जाएंगे । तो अच्छे लोगों का एक गुण यह भी होता है कि यह हमेशा अच्छे लोगो की संगति करने का काम करते हैं ।यह बुराई से दूर ही रहना पसंद करते हैं। यदि आप किसी इंसान के बारे मे जानना चाहते हैं ​तो आपको यह पता करना होगा कि उस इंसान के दोस्त कैसे हैं। याद रखें एक बुरा इंसान अच्छे दोस्तों को चुन नहीं सकता है। और एक अच्छा दोस्त बुरे दोस्तों को नहीं चुन सकता है। क्योंकि यह उनकी नेचर के उल्टा होता है।

    अच्छे इंसान अपने समय को बरबाद नहीं करते

    दोस्तों अच्छे इंसानों को बुरी चीजें हमेशा ही फालतू लगती हैं। जिसकी वजह से वे अपने समय को फालतू चीजों के अंदर बरबाद नहीं करते हैं। वे हमेशा अपने काम के अंदर लगे रहते हैं। आपको यह देखना होगा कि कौनसा इंसान अपनी उर्जा को  किस दिशा मे लगा रहा है।

    और इससे आपको यह पता चलेगा कि इंसान कैसा है ? हर वक्त गलियों के अंदर घूमना लड़कियों पर लाइन मारना यह सब करना कभी भी अच्छे इंसानों की आदत नहीं होती है। वे इनको फालतू समझते हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि उनकी कोई गर्लफ्रेंड नहीं होती है। मगर जो भी होती है , वह बस उसी कैटेगरी की होती है।

    अच्छे इंसान कटु वचन कहने से बचेगा

    दोस्तों सच्चाई काफी कड़वी होती है। अच्छे इंसान की सबसे बड़ी खास बात यह होती है कि वह  सब कुछ जानते हुए भी सामने वाले को कटु वचन कहने से बचता रहता है। क्योंकि वह समझता है कि उनकी कोई जरूरत नहीं है। याद रखें सच्चाई का सामना सिर्फ सच्चे लोग ही कर सकते हैं। धुर्त और बेईमान लोग सच का सामना कभी भी नहीं कर सकते हैं। उनको यदि उनकी सच्चाई सुना दिया जाए तो वे उसको कभी भी स्वीकार नहीं कर सकते हैं।

    और बुरे लोग अपनी ही सच्चाई को सुनने के बाद झगड़ा शुरू कर देते हैं। लेकिन अच्छे इंसान अपनी सच्चाई और कमियों को स्वीकार करते हैं। और उनको दूर करने का हमेशा प्रयास करते रहते हैं।

    मददगार होते हैं

    हर अच्छे इंसान के अंदर यह मददगार का गुण होता है। लेकिन अधिकतर अच्छे इंसानों को कुछ मिलता नहीं है। मतलब उनके पास इतना अधिक पैस नहीं होता है , कि वे दूसरों की मदद कर सकें । फिर भी वे दूसरों की मदद को हमेशा करने का प्रयास करते हैं , ताकि उनको अच्छा महसूस हो सके । जो इंसान दूसरों की मदद करता है। वह इंसान बुरा नहीं होता है। वह अपने घर और बाहर सब जगह पर अच्छा होता है। इस बात को आप गांठ बांध लें । अच्छे इंसान को पहचानने का यह सबसे अच्छा तरीका है। जबकि आपको पता ही है कि बुरे इंसानों के अंदर किसी की मदद करने का गुण नहीं होता है। वे लुटने पर भरोशा करते हैं।

    अच्छे इंसान अक्सर शांत रहते हैं

    अच्छे इंसानों का एक गुण यह भी होता है , कि वे अक्सर शांत रहते हैं। शांत रहने का मतलब यह नहीं है कि अपने पर अत्याचार होने पर वे देखते रहेंगे । लेकिन वे समस्या को सबसे पहले शांति से सुलझाने के अंदर ही भरोशा करते हैं। और अच्छे इंसानों का यही तो सबसे बड़ा गुण होता है। वे काफी अधिक विनम्र होते हैं। और विनम्रता की वजह से इनको खासा पसंद किया जाता है।

    याद रखें बुरे इंसान कभी भी विनम्र नहीं होते हैं । वे क्रोध और गुस्से का हमेशा शिकार होते रहते हैं और हमेशा ही दूसरों का बुरा करने की उनकी आदत होती है।

    ईमानदारी इनका अहम गुण होता है

    एक अच्छे इंसान के गुण

    अच्छे इंसान बेईमानी करना पसंद नहीं करते हैं। यदि आप इनको कोई भी काम देते हैं , तो उसको ईमानदारी से ही करना पसंद करते हैं। बेईमानी करना इनकी आदत नहीं है। और दूसरों की चीजों को देखकर यह कभी भी लालच नहीं करते हैं। यदि इनको कहीं पर करोड़ों रूपये भी मिल जाते हैं , तो यह उनको लौटाने की कोशिश करते हैं। यही इनकी सबसे बड़ी खास बात होती है। अपनी मेहनत की कमाई के उपर ही भरोशा करते हैं।

    इनके विचारों मे दम होता है

    जब आप सौ झूठ बोलते हैं , मगर एक सच सौ झूठ को पलभर के अंदर ही नष्ट कर देता है। और यही कारण है कि अच्छे इंसानों के विचारों मे काफी अधिक दम होता है। यह अपने विचारों को लेकर काफी अग्रेसिव होते हैं। मगर अपने विचारों को यह किसी के उपर थोपने का प्रयास नहीं करते है। यह हमेशा जो कुछ भी कहते हैं , उसका कोई ना कोई मतलब जरूर ही होता है। बिना मतलब की बात करने की इनकी आदत नहीं होती है। यही कारण है कि इनकी हर कोई कद्र करता है।

    और जो लोग झूंठे होते हैं , उनके विचारों मे किसी भी तरह का दम आपको नहीं मिलेगा । वे बस लोगों को झुठलाने का प्रयास करेंगे । और लोग भी जल्दी ही उनको समझ जाएंगे ।

    खुद को कभी महान नहीं बताते हैं

    अक्सर मूर्खा की सबसे बड़ी आदत होती है कि उनको  प्रसन्ना सुनना काफी अधिक अच्छा लगता है। वे हमेशा खुद को महान बताने का प्रयास करते हैं। लेकिन अच्छे इंसानों के अंदर इस तरह का कोई भी गुण मौजूद नहीं होता है। कभी भी खुद को महान बताने का प्रयास नहीं करते हैं। यह बस काम तो बड़े बड़े करते हैं लेकिन यह सब भगवान की मर्जी से हो रहा है यही कहते हैं। मगर दूसरे सदैव इनको महान बताने की कोशिश करते हैं। और यही तो होती है सच्ची महानता ।

    कठोर मेहनत करने वाले होते हैं

    अच्छे इंसान कठोर मेहनत करने वाले होते हैं। इसके अंदर कोई शक नहीं है। इनको मेहनत की रोटी खाना काफी अधिक पसंद होता है। यही कारण है कि यह सफल होने के लिए कोई शॉर्ट कर्ट की इच्छा नहीं करते हैं। वरन यह सफल होने के लिए भाग्य और मेहनत पर भरोसा करते हैं। इनका मानना होता है कि इंसान यदि मेहनत करता है , तो वह बहुत ही आसानी से सफल हो सकता है।

    दिल से नहीं दिमाग से काम करते हैं

    एक अच्छे इंसान की खास बात यह होती है , कि यह दिल से नहीं दिमाग से काम करते हैं।जब भी कोई कार्य करना होता है , तो यह दिल की सुनते जरूर हैं। मगर निर्णय दिमाग से ही लेेने वाले होते हैं। यही कारण है कि यह दूसरे की भावनाओं का भी सम्मान करते हैं , और ग​लतियां भी कम करते हैं। इसके इस गुण की वजह से ही तो इनको हर कोई पसंद करता है।

    क्षमा करने का गुण

    दोस्तों अच्छे इंसानों के अंदर क्षमा करने का गुण होता है। जो प्राक्रमी होते हैं। लेकिन उसके बाद भी वे क्षमा करने का गुण उनके अंदर होता है। जैसे कि राजा राम ने रावण को अंतिम संदेश दिया था कि उनकी पत्नी को रावण लौटा दे , तो वे क्षमा कर देंगे । मगर रावण को लगा की राम उनसे डर गए हैं , तो वह हंसने लगा । याद रखें अच्छे इंसानों के अंदर क्षमा करने का गुण होता है। और बुरे इंसान कभी भी क्षमा नहीं कर सकते हैं। क्योंकि उनके अंदर बुराई कूट कूट कर भरी होतीे है , तो वे क्षमा कैसे कर सकते हैं।

    अच्छे इंसान अपने वादे के पक्के होते हैं

    अच्छे इंसानों की खास बात यह होती है , कि यह अपने वादे के पक्के होते हैं। यदि यह आपको किसी समय आने के लिए कहते हैं , तो अपनी बात को पूरा करने के लिए यह हर संभव प्रयासकरते हैं। यदि कोई इंसान ऐसा करता है , कि जो अपनी बात का पक्का है , तो फिर आपको समझना चाहिए कि वह एक अच्छा इंसान है। बस वह आपकी ही नहीं हर किसी के सामने कही बात को पूरा करता है , तो यह सो फीसदी अच्छा इंसान होने का गुण है। अच्छे इंसान के गुण लेख आपको पसंद आया होगा । यदि आपके मन मे कोई सवाल है , तो आप हमें बता  सकते हैं । हम आपके सवाल का जवाब देने की कोशिश करेंगे।

    • अच्छे इंसान मे होते हैं यह गुण जान लें वरना पछताएं
    • बारिश मे नहाने से होते हैं यह दिमाग घूमा देने वाले 12 फायदे
    • court marriage करने के लिए जरूरी documents चाहिए होंगे
    • atm के लिए सुरक्षा रक्षक की आवश्यकता पर advertisement
    • instagram पर फेमस होने के 23 आग लगाने वाले टिप्स
    arif khan
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    यदि आपको गेस्ट पोस्ट करनी है। तो हमें ईमेल पर संपर्क करें । आपकी गेस्ट पोस्ट पेड होगी और कंटेंट भी हम खुदी ही लिखकर देंगे ।arif.khan338@yahoo.com

    Related Posts

    How AI is Changing the Face of the Entertainment Industry

    May 24, 2025

    How TikTok is Shaping Music Trends in 2025

    May 24, 2025

    Top 10 Must-Watch Netflix Originals of 2025

    May 24, 2025
    Leave A Reply

    Categories
    • Home
    • Tech
    • Real Estate
    • Law
    • Finance
    • Fashion
    • Education
    • Automotive
    • Beauty Tips
    • Travel
    • Food
    • News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Privacy Policy
    • About us
    • Contact Us
    © 2025 Coolthoughts.in

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.