Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    cool thoughtscool thoughts
    • Privacy Policy
    • About us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    SUBSCRIBE
    • Tech
    • Real Estate
    • Law
    • Finance
    • Fashion
    • Education
    • Automotive
    • Beauty Tips
    • Travel
    • Food
    • News
    cool thoughtscool thoughts
    Home»health»1 मिनट में हमारा दिल कितनी बार धड़कता है? Heart rats of man
    health

    1 मिनट में हमारा दिल कितनी बार धड़कता है? Heart rats of man

    arif khanBy arif khanJanuary 6, 2019No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit WhatsApp Email
    pulse trace
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest WhatsApp Email

    ‌‌‌हमारा दिल बहुत ही महत्वपूर्ण अंग है। और यह हमारे शरीर के अंदर रक्त पंप करने का काम करता है । यह ठीक पंप की तरह से काम करता है। पंप की मदद से जब हम हवा भरते हैं तो वह टयूब के अंदर चली जाती है। इसी तरह से हमारे शरीर के अंदर छोटी छोटी धमनियां होती हैं। ‌‌‌यह धमनियां शरीर के विभिन्न भागों से जुड़ी होती हैं। और इनके माध्यम से ही रक्त शरीर के अंदर जाता है। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि हमारा दिल हमारे शरीर का काफी महत्वपूर्ण अंग है।

    https://pixabay.com/en/electrocardiogram-blood-pressure-ekg-2858693/

    Table of Contents

    • 1 मिनट में हमारा दिल कितनी बार धड़कता है?
    • हमारा दिल एक दिन मे  कितनी बार धड़कता यह कोई निश्चित नहीं है
    • ‌‌‌दिल की धड़कन कई चीजों से प्रभावित होती है।
    • ‌‌‌आपका दिल 1 मिनट मे कितनी बार धड़कता है कैसे जानें?
    • Normal Heart Rate कितनी होती है ?

    1 मिनट में हमारा दिल कितनी बार धड़कता है?

    ‌‌‌1 मिनट के अंदर हमारा दिल केवल 60 to 100बार ही धड़कता है। दिल की धड़कन का मतलब है कि यह हमारे शरीर के अंदर रक्त पंप कर रहा है। खून का दौरा दिल की वजह से ही होता है।‌‌‌हमारा दिल 1 दिन मे 100,000 धड़क जाता है। और पूरे साल के अंदर हमारा दिल 360 लाख बार धड़कता है।

    हमारा दिल एक दिन मे  कितनी बार धड़कता यह कोई निश्चित नहीं है

    वैसे यह माना जाता है कि एक एडल्ट हूमेन का दिल 1 मिनट के अंदर 60 से 100 बार धड़क सकता है।जो लोग अभी तक यह मानते आए हैं कि सब इंसानों का दिल 1 मिनट के अंदर 72 बार ही धड़कता है तो उन्हें इस गलत फैमी के अंदर नहीं रहना चाहिए। ‌‌‌क्योंकि दिल की धड़कन बहुत सी चीजों से प्रभावित होती है। हमारा दिल दिन मे कितनी बार धड़कता है। लेख के अंदर हम इस बारे मे भी विस्तार से जानने वाले हैं।

    ‌‌‌दिल की धड़कन कई चीजों से प्रभावित होती है।

    यदि नोर्मल दिल की धड़कन की बात करें तो यह एक मिनट के अंदर 60 से 100 बार धड़क सकता है। इसके अलावा यह भी संभव है कि यदि कोई प्रशिक्षित एथलीट आराम कर रहा है तो उसका एक मिनट मे उसका दिल 40 बार भी धड़क सकता है।

    ‌‌‌दिल की धड़कन को प्रभावित करने वाले कारक

    • हवा का तापमान
    • शरीर की स्थिति
    • भावनाएँ
    • शरीर का आकार
    • दवाएं
    • आयु
    • फिटनेस और गतिविधि का स्तर
    • धूम्रपान करने वाला होना
    • हृदय रोग, उच्च कोलेस्ट्रॉल या मधुमेह होना

    ‌‌‌बहुत से लोग ऐसे भी होते हैं जिनके दिल की धड़कन सामान्य नहीं होती है। यदि आपके दिल की धड़कन 1 मिनट मे 100 से अधिक उपर जाती है तो यह एक समस्या है। और 60 से नीचे रहती है तो भी एक समस्या है। इस वजह से आपको डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।

    https://pixabay.com

    ‌‌‌आपका दिल 1 मिनट मे कितनी बार धड़कता है कैसे जानें?

    यह जानने का बहुत ही सिंपल सा फंडा है। आपको अपने हाथ की कलाई के अंदर उस नाड़ी के उपर अपनी तीन उंगलियां रखनी हैं जोकि धड़कती है। उसके बाद 15 सैकिंड के अंदर बीटस गीने और फिर इसको 4 से गुणा करदें । ‌‌‌उसके बाद पता चल जाएगा कि 1 मिनट के अंदर आपका दिल कितनी बार धड़कता है। ‌‌‌उसके बाद आप घंटा कि धड़कन निकाल सकते हैं। और फिर एक दिन मे आपका दिल कितनी बार धड़कता है यह भी जान सकते हैं।

    Normal Heart Rate कितनी होती है ?

    एक बच्चे का दिल एक आम वयस्क की तुलना मे काफी तेजी से धड़कता है। जब एक बच्चा सोता है तो एक मिनट के अंदर उसका दिल लगभग 60 बार धड़क सकता है। और कोई जोरदार शारीरिक गतिविधी की स्थिति के अंदर उसका दिल 1 मिनट के अंदर 220 बार धड़क जाता है। ‌‌‌जबकि एक वयस्क के बारे मे हम उपर पहले ही बता चुके हैं कि उसका दिल एक मिनट के अंदर 60 से 100 बार तक धड़क सकता है।

    ‌‌‌यदि आप व्यायाम करते हैं या किसी भी प्रकार की कोई शारीरिक गतिविधि करते हैं। तो इससे आपकी हर्ट रेट बढ़ जाती है। आपका दिल रक्त को तेजी से पंप करता है और  ऊतकों को ऑक्सीजन पहुंचाता है। ‌‌‌इसके अलावा जब हम चिंता या तनाव के अंदर होते हैं तो हम अपने हर्ट की आवाज को सुन सकते हैं।ऐसी स्थिति के अंदर भी हमारे दिल की धड़कन बढ़ जाती है।

    ‌‌‌आपकी हर्ट रेट बढ़ने के पीछे कई कारण मौजूद हो सकते हैं। जैसे

    • फेफड़े में संक्रमण, जैसे निमोनिया
    • रक्त में संक्रमण,
    • रक्ताल्पता
    • कम रक्त दबाव
    • निर्जलीकरण
    • शराब और कैफीन पीना
    • भूख suppressants
    • थायराइड विकार

    1 मिनट में हमारा दिल कितनी बार धड़कता है ? लेख आपको कैसा लगा कमेंट करके बताएं।

    https://www.mayoclinic.org/healthy-lifestyle/fitness/expert-answers/heart-rate/faq-20057979

    arif khan
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    यदि आपको गेस्ट पोस्ट करनी है। तो हमें ईमेल पर संपर्क करें । आपकी गेस्ट पोस्ट पेड होगी और कंटेंट भी हम खुदी ही लिखकर देंगे ।arif.khan338@yahoo.com

    Related Posts

    Reliable Drug Testing Services For Fast, Accurate Results

    April 6, 2026

    Infusion Care With Clinical Oversight And Support

    March 12, 2026

    Professional Stretchers and Parts for Healthcare Facilities

    March 2, 2026
    Leave A Reply

    Categories
    • Tech
    • Real Estate
    • Law
    • Finance
    • Fashion
    • Education
    • Automotive
    • Beauty Tips
    • Travel
    • Food
    • News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy Policy
    • About us
    • Contact Us
    © 2026 Coolthoughts.in

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.