सुबह जल्दी उठने से होते हैं यह 19 आश्चर्यजनक फायदे

इस लेख के अंदर हम बात करने वाले हैं ‌‌‌सुबह जल्दी उठने के फायदे के बारे मे , सुबह 4 बजे उठने के फायदे क्या हैं ? सुबह 5 बजे उठने के फायदे । दोस्तों अक्सर सुबह सोने का मजा कुछ और ही होता है। ‌‌‌सर्दी के अंदर तो सुबह उठने का बिल्कुल भी मन नहीं करता है। बस यही मन करता है कि कुछ देर और बिस्तर के अंदर पड़े रहें । लेकिन सुबह सुबह काम पर भी जाना पड़ता है। इस वजह से मजबूरी वश सुबह जल्दी उठना ही पड़ता है। ‌‌‌भले ही हमको सुबह जल्दी उठना काफी बुरा लगता हो लेकिन वास्तव मे सुबह जल्दी उठने के अनेक फायदे हैं। जिनको नजर अंदाज नहीं किया जा सकता है।‌‌‌यदि आप अब तक सुबह देर से उठते आएं हैं तो सुबह जल्दी उठने के फायदे के बारे मे जानकर आप भी सुबह जल्दी उठने के बारे मे सोच सकते हैं।

morning ‌‌‌सुबह जल्दी उठने के फायदे

‌‌‌ऐसा नहीं है कि सबुह जल्दी उठने के फायदे के अंदर कोई भी वैज्ञानिक नहीं हैं। वैज्ञानिक भी इस बात को सिद्व कर चुके हैं कि सुबह जल्दी उठने के अनेक फायदे हैं। तो आइए जानते हैं। सबुह 5 बजे उठने के फायदे के बारे मे ।

Table of Contents

‌1. ‌‌‌सुबह जल्दी उठने के फायदे  दिमाग को अच्छी तरीके से activate ‌‌‌करने के लिए

आपको बतादें कि जब हम एकदम से नींद से जाग्रत अवस्था के अंदर संक्रमण करते हैं तो हमारा दिमाग पूरी तरह से एक्टिव नहीं होता है। उसके बाद हम काफी वैगरह पीते हैं तो दिमाग कुछ एक्टीव होता है। ‌‌‌यदि आप स्टूडेंट हैं तो आपको जल्दी उठना चाहिए । इसकी बड़ी वजह है। जब आप उठते हैं तो आपका दिमाग पूरी तरीके से काम करने मे कम से कम आधा घंटा लगादेता है।कई रिसर्च के अंदर यह साबित हो चुका है कि नींद से उठने के तुरन्त बाद पढ़ने बैठने से सतर्कता कम हो जाती है। और कई संज्ञानात्मक क्रियाएं

‌‌‌प्रभावित होती हैं। जैसे

  • याद
  • प्रतिक्रिया की गति
  • गणित करने की क्षमता
  • मुस्तैदी
  • ध्यान

‌‌‌बहुत से लोग यह गलती करते हैं। जैसे यदि आप ड्राइवर हैं और आप अभी उठे और तुरन्त गाड़ी चलाने के लिए निकल गए तो इसमे कोई भी समस्या पैदा हो सकती है। क्योंकि नींद से उठने के लगभग 1 घंटे बाद ही आपको इस तरह के कोई काम करने चाहिए। ‌‌‌तो दोस्तों सुबह जल्दी उठने के फायदे यह हैं कि आप अपने दिमाग को पूरी तरीके से कार्य करने के लिए एक्टीवेट कर पाते हैं। यदि आप 2 घंटे पहले उठ सकते हैं, तो आप स्कूल या काम के लिए पूरी तरह से जाग सकते हैं ‌‌‌या आप किसी काम को अच्छे तरीके से करने के लिए खुद को तैयार कर पाते हैं।

2. ‌‌‌सुबह जल्दी उठने के फायदे  नींद की बेहतर गुणवत्ता

वैज्ञानिकों के अनुसार यदि आप रात को देर से सोते हैं और सुबह जल्दी नहीं उठ पाते हैं तो आपकी नींद की गुणवत्ता खराब रहती है। बेहतर नींद के लिए स्लीप शेड्यूल का होना अत्यंत आवश्यक है। जापानी शोधकर्ताओं ने यह पाया कि जो लोग रात को काफी देर से सोते हैं। और सुबह जल्दी नहीं उठ पाते हैं। उनकी नींद की गुणवक्ता खराब रहती है।एक अध्ययन में विशेष रूप से 159 विश्वविद्यालय के छात्रों की नींद की गुणवत्ता को देखा गया। और पाया गया की 60 प्रतिशत से अधिक छात्रों की नींद की गुणवकता खराब थी जो ‌‌‌कि रात के अंदर देर से सोते थे ।

‌‌‌कहने का मतलब है। यदि आप सुबह जल्दी उठते हैं तो आप रात को बेहतर तरीके से नींद ले सकते हैं। लेकिन यदि आप रात को देर से सोते हैं और सुबह जल्दी उठते हैं तो इसके कम ही चांस होते हैं कि आप सुबह बेहतर नींद ले पाते हों । अधिकतर लोग सुबह बिस्तर पर केवल पड़े रहते हैं। ‌‌‌तो सुबह जल्दी उठने के फायदे यह भी हैं कि आप बेहतर नींद ले सकते हैं।

‌‌‌3.दिमाग अधिक सक्रिय होता है।

हार्वर्ड विश्वविद्यालय में रहते हुए, जीवविज्ञानी क्रिस्टोफ रैंडलर ने सक्रियता पर एक प्रयोग किया गया था । जिसके अनुसार जो लोग सुबह जल्दी उठते हैं। वे अधिक सक्रिय होते हैं। इसके अलावा वे रचात्मक भी होते हैं।क्योंकि उनके पास कार्य करने का समय होता है।

  • अपने लिए दीर्घकालिक लक्ष्य निर्धारित करने में समय बिताते हैं।
  • वे ऐसा करने के लिए जिम्मेदार महसूस करते हैं।
  • वे आश्वस्त हैं।
  • वे प्रेरित होते हैं।

‌‌‌4.बेहतर तरीके से समस्या का हल

रोजमर्रा की जिंदगी के अंदर अनेक समस्याएं आती रहती हैं। इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है। कि आप क्या काम करते हैं ?  भले आप एक स्टूडेंट हो या कोई बिजनेस मैन आपको समस्याएं हल करने के लिए कौशल की आवश्यकता होगी । और क्रिस्टोफ़ रैंडलर के निष्कर्षों से यह पता चला है कि जो लोग सुबह जल्दी उठते हैं। उनके अंदर समस्याओं को सुलझाने का कौशल अधिक होता है। ‌‌‌आप अधिक सफल होते हैं

ऐसा इसलिए हो सकता है कि जो लोग चीजों को प्राप्त करने के उत्सुक होते हैं वे काम को सुबह कर सकते हैं।एक अध्ययन में 272 जर्मन छात्रों और 132 माता-पिता ने लार्क-उल्लू क्रोनोटाइप इंडीकेटर प्रश्नावली को भरा था। इसके अंदर पाया गया कि जो लोग देर रात तक जागते थे ।उनका  समग्र GPA, भाषा GPA और गणित-विज्ञान GPA कम था। ‌‌‌ऐसा इसलिए भी हो सकता है क्योंकि कई सफल लोग अपनी सफलता का हवाला सुबह जल्दी उठने को भी देते हैं। ‌‌‌सुबह जल्दी उठने का फायदा यह भी है कि आपके अंदर समस्याओं को सुलझाने का कौशल विकसित होता है।

5. ‌‌‌सुबह जल्दी उठने के लाभ मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है

यदि आप एक बार सुबह जल्दी उठने की कोशिश करेंगे तो आपका मन नहीं करेगा । लेकिन यदि आप रोजाना की आदत बना लेते हैं तो फिर आपके रूटीन के अंदर यह शामिल हो जाएगा । ‌‌‌यदि आप सुबह जल्दी उठते हैं तो तनाव कम होता है। और आपके मूड को यह सब अच्छे तरीके से सेट करता है।

‌‌‌यदि आप सुबह जल्दी उठते हैं तो आपका जीवन खुशहाल होता है। और आपका समग्र कल्याण होता है।इसके अलावा यह सब स्थिर व्यक्तित्व  से जुड़ा हुआ है।इसके विपरित यदि आप देर रात तक जागते हैं तो आप अवसाद ग्रस्त हो सकते हैं। जो लोग देर रात तक जागते हैं। उनमे अनिंद्रा की समस्या भी रहती है। किशोर व्यवस्कों की तुलना मे काफी जल्दी उठते हैं। इस वजह से वे दिमागी रूप से काफी ज्यादा अच्छे होते हैं। लेकिन जैसे जैसे वे व्यवस्क होते हैं। उनकी जैविक घड़ी बदल जाती है और वे देर तक सोने के लिए प्रेरित होते हैं।

‌‌‌सुबह 4 बजे उठने के फायदे

‌‌‌6.अच्छी आदतों का विकास होना

सुबह जल्दी उठने का फायदा यह भी है कि अच्छी आदतों का विकास होना । आमतौर पर आपने गांवों और शहरों के अंदर भी इस बात को नोटिस किया होगा कि कुछ लोग देर रात तक घर से बाहर रहते हैं और इसी दौरान वो गलत संगती के अंदर पड़ जाते हैं। जैसे शराब ड्रग्स लेना और जुआ खेलना । अमेरिकी शोधकर्ताओं की एक टीम ने 262 लोगों के बारे मे जानकारी एकत्रित की थी। जिसके अंदर यह पाया गया कि जो लोग रात के अंदर जागते थे  । वे अधिक नशे करने के आदी थे । इसके विपरीत जो रात को जल्दी सो जाते थे और सबुह भी जल्दी उठते थे । उनके अंदर नशे की आदत नहीं थी।

‌‌‌कुल मिलाकर यह सही है कि रात के अंदर खास कर जो लोग दूसरों के संपर्क के अंदर रहते हैं। वे किसी ना किसी तरीके से गलत संगति के आदी हो ही जाते हैं। तो यदि आप चाहते हैं कि आपके अंदर अच्छी आदतों का विकास हो तो बेहतर होगा आप रात को कम जागे । और सुबह जल्दी उठें ऐसा करने से आप बुरी आदतों से बच सकते हैं।

7. ‌‌‌सुबह जल्दी उठने के लाभ बेहतर व्यक्तित्व हो सकता है

यदि आप सुबह जल्दी उठते हैं तो आपके पास एक बेहतर व्यक्तित्व हो सकता है। आमतौर पर जो लोग देर रात को सोते हैं। वे चिढ़ चिढे  होते हैं। और उनसे बेहतर व्यक्तित्व की उम्मीद नहीं की जा सकती है। अक्सर वे खुशी महसूस नहीं करते हैं।

क्रिस्टोफ रैंडलर द्वारा किए गए एक अन्य अध्ययन में 342 जर्मन छात्रों ने भाग लिया। सुबह जल्दी उठने वाले बच्चों में दृढ़ता और सहयोग के लिए उच्च स्कोर थे। एक अन्य रिसर्च के अंदर 1344 जर्मन छात्राओं को शामिल किया गया । परिणाम के अंदर यह पाया गया कि  सुबह उन्मुख बच्चे सामाजिक मूल्यों को स्वीकार करने की अधिक संभावना रखते थे। उन्होंने अधिक आत्म-प्रदर्शन किया।

‌‌‌8. ‌‌‌सुबह जल्दी उठने के लाभ नास्ते के लिए पर्याप्त समय

आमतौर पर कुछ लोग काफी लेट उठने के आदी होते हैं। ऐसी स्थिति के अंदर वे सुबह देर से उठते हैं तो उनको काम पर जाना होता है और यदि वे स्टूडेंट होते हैं तो उनके स्कूल जाना होता है। अपने वर्क पर सीधे उठकर ही नहीं जाना होता वरन इसके अलावा भी बहुत से काम करने होते हैं। ‌‌‌जैसे स्नान करना होता है और तैयार होना व नास्ता करना होता है। अक्सर जब हम लेट उठते हैं तो सब कुछ जल्दी जल्दी करते हैं और कई बार तो बिना नास्ता किये ही काम पर चले जाते हैं। जिसके काफी ज्यादा नुकसान होते हैं।इंटरनेशनल जर्नल फॉर विटामिन एंड न्यूट्रिशन रिसर्च में यह साबित हो चुका है कि सुबह का नास्ता काफी महत्वपूर्ण होता है। रिसर्च के अंदर पता चला है कि जो लोग सुबह का नाश्ता अच्छे से करते हैं तो वे वर्क के अंदर अच्छा पदर्शन कर सकते हैं। स्मृति और ध्यान मे गिरावट को रोकने मे यह सहायक है।

‌‌‌कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि सुबह जल्दी उठने का फायदा यह है कि आप आसानी से अपने सारे जरूरी काम को निपटा सकते हैं ताकि बाद मे आपको कोई समस्या ना आए ।

9. ‌‌‌सुबह 4 बजे उठने के फायदे  सुबह के व्यायाम वजन कम करने के लिए फायदेमंद

यदि आप सुबह के नाश्ते के बाद व्यायाम करने जाते हैं तो यह आपको अतिरिक्त फायदा दे सकता है।नॉर्थम्ब्रिया यूनिवर्सिटी के एक रिसर्च के अंदर 12 पुरूषों को बिना नाश्ते के व्यायाम करने के लिए कहा गया इसके अलावा दूसरे समूह को व्यायाम करने से पहले नाश्ता ‌‌‌दिया गया । पता चला कि यदि बिना नाश्ते के आप सुबह व्यायाम करते हैं तो आप अधिक कैलोरी खर्च कर सकते हैं। जिसका फायदा यह है कि यदि आप मोटे हैं तो आपको सुबह सुबह बिना नाश्ता किये व्यायाम करना चाहिए जोकि आपके वजन को कम कर सकता है।

‌‌‌10.शांति का आनन्द लें

जब आप सुबह जल्दी उठते हैं तो उस समय आपको कोई भी शैरगुल नहीं सुनाई देगा । मतलब हर जगह पर शांति ही शांति होगी । और यदि आप बाहर घूमने जाते हैं तो आप इस शांत वातावरण का आनन्द ले सकते हैं। जो आपके दिमाग और मन को शांत करेगा ।‌‌‌और जब आप देर से उठते हैं तो बस आप कहीं पर भी घूमने चले जाएं आपको शौरगुल सुनाई देगा । यदि आप शहर के अंदर रहते हैं तो निश्चिय ही आप अपने मन को शांत नहीं कर सकते हैं।

‌‌‌11.ताजी हवा

दोस्तों यदि आप सुबह जल्दी उठते हैं और बाहर घूमने जाते हैं तो ताजी हवा के अंदर सांस लेते हैं। जिसके परिणाम स्वरूप आपके शरीर के अंदर अच्छी ऑक्सीजन जाती है। और आपकी बॉडी काफी अच्छे ढंग से काम करती है। व सांस से संबंधित रोगों को दूर करने मे भी मदद मिलती है।

‌‌‌12.बेहतर मैमोरी

बहुत से स्टूडेंट सुबह उठने के बाद पढ़ते हैं। इसकी बड़ी वजह है की सुबह जो कुछ पढ़ते हैं वह हमारी लॉग टर्म मैमोरी के अंदर चला जाता है। मतलब हम उसे अच्छी तरीके से याद रखने मे सक्षम होते हैं।‌‌‌इसकी भी बड़ी वजह यह है कि सुबह सुबह हमारा दिमाग फ्रेस होता है। और दिमाग किसी एक ही चीज पर अच्छे से फोक्स कर सकता है। लेकिन यदि आप रात को पढ़ते हैं तो हमारे दिमाग के अंदर दिनभर की घटनाएं घूमती रहती हैं। जिससे हम चीजों को अच्छे से याद नहीं कर पाते हैं।

‌‌‌13.खुद को Positive रखने के लिए

आमतौर पर जो लोग रात को देर तक जागते हैं। तो वे खुद को पॉजिटिव नहीं रख पाते हैं। इसकी वजह यह है कि वे अच्छे तरीके से अपनी नींद को पूरा नहीं कर पाते हैं। अक्सर जब हम देर रात तक सोते हैं तो अच्छी नींद नहीं ले पाते हैं। जिससे पूरे दिन खराब मूड रहता है। और इस वजह से ‌‌‌खुद को पॉजिटिव भी नहीं रख पाते हैं।

‌‌‌14. ‌‌‌सुबह 4 बजे उठने के फायदे  बेहतर Energy

जब आप सुबह जल्दी उठते हैं तो आपको एक अच्छी Energy का एहसास होता है। इसकी वजह आपकी जल्दी उठने की आदत ।जब आप रात को बेहतर नींद लेते हैं तो  आपका रक्तचाप कम हो जाता है, श्वास धीमी हो जाती है, मांसपेशियां शिथिल ‌‌‌रहती हैं। शरीर का तापमान गिर जाता है और मांसपेशियों को रक्त की आपूर्ति ‌‌‌बढ़ती है।  इससे ऊतक और हड्डी दोनों की मरम्मत होती है, साथ ही सेलुलर सुधार भी होता है। ग्रोथ हार्मोन ‌‌‌होते हैं। जो मांसपेशियों के विकास के लिए आवश्यक होते हैं। ‌‌‌बस इसी वजह से आप जब सुबह जल्दी उठते हैं तो आप अधिक उर्जावान महसूस करते हैं।

‌‌‌15. ‌‌‌सुबह 4 बजे उठने के फायदे बेहतर प्लानिंग

अमतौर पर जो लोग जल्दी उठते हैं। वे  अपने दिन की बेहतर तरीके से प्लानिंग कर सकते हैं। मतलब उनके पास प्लानिंग करने का समय होते है। और इससे वे अपने काम को सुधार सकते हैं। लेकिन यदि आप सुबह लेट उठते हैं तो आपके पास इतना समय नहीं बच पाता है कि आप दिन के अंदर क्या करना है ? ‌‌‌इसकी प्लानिंग कर सके । काम पर पहुंचने के बाद तो प्लानिंग का समय ही नहीं मिलता है। तो कुल मिलाकर सुबह उठना आपकी प्रोग्रेस से जुड़ा हुआ है। यदि आप अपने वर्कपैलेस पर प्रगति पर चलना चाहते हैं तो देर से उठने की आदत का त्याग करें और सुबह जल्दी उठने के फायदे को जानें ।

‌‌‌16.अपने परिवार को अधिक समय

सुबह जल्दी उठने का फायदा यह भी है कि आप अपने परिवार को समय दे सकते हैं। सबसे बड़ी बात तो यह है कि आजकल के युवा 12 घंटे नौकरी करते हैं। ऐसी स्थिति के अंदर उनके पास परिवार को समय देने का कोई टाइम ही नहीं बचता है। ‌‌‌यदि आप सुबह जल्दी उठते हैं तो आप अपने परिवार के साथ कॉफी वैगरह आराम से पी सकते हैं। और कुछ बाते भी कर सकते हैं। इतना ही नहीं आप उनके साथ घूमने भी जा सकते हैं जोकि काफी मजेदार रहेगा ।

‌‌‌17.अधिक रिलेक्स

सुबह जल्दी उठने का फायदा अधिक रिलेक्स भी है। यदि आप सुबह देर से उठते हैं तो जल्दी जल्दी अपने काम के लिए तैयार होते हैं ताकि लेट ना हो जाए । और फिर चले जाते हैं। दिन पर काम का बोझ होता है तो रिलेक्स होने का समय ही नहीं मिल पाता है। ‌‌‌और जब घर आते हैं तो आधी रात हो जाती है तो फिर सोने की जल्दी रहती है। कुल मिलाकर जब आप सुबह उठते हैं तो ही आपको रिलेक्स होने का समय मिलता है। तब आप को कोई भी जल्दी नहीं होती है।

18.Successful People भी सुबह जल्दी उठते हैं

दुनिया भर के सक्सेसफुल लोग ऐसे हैं जोकि सुबह जल्दी उठते हैं। यदि इनकी लिस्ट बनाई जाए तो यह काफी लंबी हो जाएगी । Virgin America CEO David Cush,Square CEO Jack Dorsey जैसे अनेक लोग हैं जो सुबह जल्दी उठते थे । ‌‌‌कहने का मतलब है सुबह जल्दी उठने का फायदा कहीं ना कहीं सक्सेस से जुड़ा हुआ है। ‌‌‌यदि आप भी सक्सेस लोगों की लिस्ट के अंदर शामिल होना चाहते हैं तो नश्चिय ही आपको सुबह जल्दी उठना चाहिए।

  • सलमान खान आज एक सक्सेसफुल अभी नेता हैं। यदि हम उनकी बात करें तो वे भी सुबह जल्दी उठते हैं और जल्दी उठने के बाद जॉगिग करते हैं। सुबह सुबह वे साइकिल भी चलाते हैं। यह उनकी सेहत के लिए काफी अच्छा है।
  • यदि हम बात करें सक्सेसफुल अभिनेता अभिताब की तो वे सुबह 5 बजे उठते हैं। और उठने के बाद एक्सरसाइज करते हैं।
  • यदि योग गुरू बाबा राम देव तो सुबह 3 बजे ही उठ जाते हैं। जब पूरी दुनिया सोती है तो बाबा राम देव योग के साथ अपने दिन की शूरूआत करते हैं।

‌‌‌हम यह कह सकते हैं कि दुनिया के हर सक्सेस लोग सुबह जल्दी उठते हैं। यदि आप भी इन सक्सेस लोगों की लिस्ट के अंदर शामिल होना चाहते हैं तो आपको सुबह जल्दी उठना होगा ।

‌‌‌19.मन को एकाग्र करने के लिए

यदि आप सुबह जल्दी उठते हैं तो आप ध्यान लगा सकते हैं। आप किसी भी खाली जगह पर जा सकते हैं और वहां पर अपना ध्यान लगा सकते हैं। सुबह के समय किसी प्रकार का शौरगुल नहीं होता है। जिससे आप अपने मन को अच्छे से एकाग्र कर सकते हैं जो आपके मन के भटकाव को कम करता है।

‌‌‌सुबह कितने बजे उठना चाहिए ?

अक्सर हमारे पास ईमेल आते हैं कि सर मुझे सुबह कितने बजे उठना चाहिए ? तो दोस्तों आपको बतादें कि आप 3 बजे के बाद और 5 बजे तक उठ सकते हैं। यह निर्भर करता है कि आप के पास कितना समय बचता है।‌‌‌मतलब आपके उठने के बाद आपके पास कम से कम इतना समय अवश्य ही बचना चाहिए की आप आराम से अपने वर्क को सम्पन्न कर सकें । उसमे किसी भी तरह की भागादौड़ नहीं होनी चाहिए। यदि आप स्टूडेंट हैं तो आप सुबह 4 बजे उठ सकते हैं। काफी वैगरह पीने के बाद आप चाहें तो स्नान कर सकते हैं। ताकि आपका मूड एकदम से अच्छा हो जाए । उसके बाद आप पढ़ने भी बैठ सकते हैं। यदि आप का स्कूल 8 बजे लगता है तो आप 7 बजे तक आराम से पढ़ सकते हैं।

shuturmurg kya khata hai ? full lifespan of ostrich

पाद क्यों आता है? पाद सूंघने के फायदे what is fart or benefit of fart

सुबह जल्दी उठने के फायदे लेख आपको कैसा लगा कमेंट करके बताएं ।

Leave a Reply

arif khan

‌‌‌हैलो फ्रेंड मेरा नाम arif khan है और मुझे लिखना सबसे अधिक पसंद है। इस ब्लॉग पर मैं अपने विचार शैयर करता हूं । यदि आपको यह ब्लॉग अच्छा लगता है तो कमेंट करें और अपने फ्रेंड के साथ शैयर करें ।‌‌‌मैंने आज से लगभग 10 साल पहले लिखना शूरू किया था। अब रोजाना लिखता रहता हूं । ‌‌‌असल मे मैं अधिकतर जनरल विषयों पर लिखना पसंद करता हूं। और अधिकतर न्यूज और सामान्य विषयों के बारे मे लिखता हूं ।