सबसे पुराना कुआं world oldest water well history

कुआं का प्रयोग हम पानी निकालने के लिए करते आए हैं। प्राचीन काल के अंदर भी कुए का प्रयोग जमीन से पानी निकालने के लिए किया जाता था।समय के साथ साथ कुए के आकार और संरचना के अंदर भी बहुत से बदलाव आए हैं।‌‌‌आजकल कुए खोदना बंद हो चुका है। क्योंकि इसमे काफी रिस्क रहता है। और समय और पैसा अधिक खर्च होता है। मसीनों की मदद से आजकल टूबवेल खोदी जाती है। जिसके अंदर कोई भी रिस्क नहीं रहता है। और 50000 के अंदर टूबवेल खुद कर तैयार हो जाती है।‌‌‌इस छोटे से लेख के अंदर हम आपको सबसे पुराने कुआं के बारे मे बताने वाले हैं।

सबसे पुराना कुआं मिला

शोधकर्ताओं ने जर्मनी के ग्रेटर लीपज़िग क्षेत्र के अंदर 4 लकड़ी से बने पानी के कुओं की खोज की है। जिसके बारे मे यह माना जा रहा है कि यह दुनिया के सबसे पुराने कुए हैं। जर्मनी के फ्रीबर्ग के इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेस्ट ग्रोथ के विली टेगेल और डॉ डिट्रिच हकेलबर्ग ‌‌‌की टीम ने  5206 और 5098 ईसा पूर्व नव पाषाण काल के अंदर निर्माण किये गए कुओं का खुलासा किया है। ‌‌‌इन कुओं का निर्माण करने के लिए ओक की लकड़ी का प्रयोग किया गया था। काष्ठकला के अंदर नवपाषाण काल के लोग काफी निपुर्ण थे । इन लकड़ी के कुओं की बनावट को देखकर तो यही लगता है।

सबसे पुराना कुआं अन्य जगहों पर

‌‌‌चीन मे भी कुओं का सबसे प्रचीन प्रमाण मिले हैं। चीन के लोग नवपाषाण काल के अंदर पानी पीने के लिए कुए का प्रयोग करते थे ।झोउ राजवंश (1046 -771 ईसा पूर्व) का चीनी पाठ द बुक ऑफ चेंजेस के अंदर यह बताया गया है कि कैसे चीनी लोग अपने पीने के पानी के स्त्रोतों की रक्षा करते थे । पुरातात्विक साक्ष्य और चीनी दस्तावेज के अनुसार चीन में 6000 से 7000 साल पहले चीनी लोग गहरे कुए खोदने के काम के अंदर निपूर्ण थे । और पीने का पानी कुए से निकालकर पीते थे । माना जाता है कि बीजिंग के दक्षिण-पश्चिम में 60 अतिरिक्त टाइल वाले कुएं भी पीने और सिंचाई के लिए लगभग 600 ईसा पूर्व बनाए गए थे ।

‌‌‌दुनिया के सबसे पुराना कुआं मे से कुछ साइप्रस के अंदर खोजे गए हैं।जो 7000-8500 ईसा पूर्व के हैं।6500 ईसा पूर्व के नवपाषाण काल के दो कुएं, इजरायल में खोजे गए हैं। एक इज़राइल के उत्तरी तट पर एटलिट में है, और दूसरा इज़्रेल घाटी के अंदर पड़ता है।

सबसे पुराना कुआं साइप्रस मे

वैसे तो अनेक जगहों पर पुराने कुए मिल चुके हैं। लेकिन साइप्रस के अंदर मिले कुछ कुए ‌‌‌भी काफी पुराने कुए के अंदर गिने जाते हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार यहां पर मिले कुए 10,500 साल पुराने हैं। जोकि यह साबित करता है कि मानव कुओं के बारे मे बहुत पहले से ही जानता ‌‌‌था।

दुनिया का सबसे पुराना पानी मिला world oldest watter

वैज्ञानिकों ने दुनिया का सबसे पुराने पानी की भी खोज की है। कनाड़ा के एक प्राचीन पूल के अंदर 2 बिलियन साल पहले का पानी मिला है।2013 के अंदर यहां पर एक सुरंग के अंदर 2 मील लंबी खुदाई करवाई गई थी। शेरवुड लॉलर के अनुसार,

“जब लोग इस पानी के बारे में सोचते हैं, तो वे मानते हैं कि यह चट्टान के भीतर फंसे पानी की थोड़ी मात्रा होनी चाहिए,”

भूजल आमतौर पर सतह जल की तुलना मे काफी धीमा बहता है। उसे एक मीटर बहने के लिए एक वर्ष का समय लग जाता है। ‌‌‌इस पानी के अंदर हीलियम, नियोन, आर्गन और ज़ेनॉन गैस भी मिली हैं।

सबसे पुराना कुआं world oldest water  well history  लेख आपको कैसा लगा कमेंट करके हमें बताएं।

Leave a Reply

arif khan

‌‌‌हैलो फ्रेंड मेरा नाम arif khan है और मुझे लिखना सबसे अधिक पसंद है। इस ब्लॉग पर मैं अपने विचार शैयर करता हूं । यदि आपको यह ब्लॉग अच्छा लगता है तो कमेंट करें और अपने फ्रेंड के साथ शैयर करें ।‌‌‌मैंने आज से लगभग 10 साल पहले लिखना शूरू किया था। अब रोजाना लिखता रहता हूं । ‌‌‌असल मे मैं अधिकतर जनरल विषयों पर लिखना पसंद करता हूं। और अधिकतर न्यूज और सामान्य विषयों के बारे मे लिखता हूं ।