बर्तन धोने का साबुन कैसे बनाये? Who make dishes Washing liquid

दोस्तों यदि आप बर्तन धोने का साबुन बनाने की सोच रहे हैं या बर्तन साफ करने का लिक्वीड बनाने के बारे मे जानना चाहते हैं तो आप इस लेख को पूरा पढ़ें ।‌‌‌दोस्तों बर्तन साफ करने का साबुन बनाने के अनेक तरीके मौजूद हैं। और हम आपको हर वो संभव तरीका बताने की कोशिश करेंगे ताकि किसी अच्छे तरीके को सलेक्ट करके आप आसानी से बर्तन धोने का साबुन बना सकें ।‌‌‌दोस्तों बर्तन धोने के साबुन घर पर बनाने का फायदा यह भी है कि आप बहुत कम पैसे के अंदर काफी सारा बर्तन धोने का साबुन तैयार कर सकते हैं। और आप इसको लंबे समय तक यूज मे ले सकते हैं। तो आइए जानते हैं बर्तन धोने के साबुन बनाने के तरीकों के बारेमे ।

Table of Contents

बर्तन साफ करने का लिक्विड बनाने की विधि

दोस्तों बर्तन साफ करने के लिए आप आसानी से अपने घर पर लिक्विड बना सकते हैं। और इसकी मदद से आप अपने घर के सारे बर्तन आसानी से साफ कर सकते हैं। यह मार्केट के लिक्विड से भी अच्छा रिजेल्ट देता है।

Sileri

यह काले रंग का एक लिक्विड होता है। जिसका प्रयोग बर्तन धोने के साबुन बनाने मे किया जाता है। वैसे यह दूसरे रंग के अंदर भी आता है। और इसकी कीमत 65 रूपये किलो ग्राम के आस पास होती है। आप इसको मार्केट से खरीद सकते हैं।

यूरिया

यूरिया एक कार्बनिक यौगिक होता है।जिसका रासायनिक सूत्र (NH2)2CO होता है और यह गंधहीन और सफेद पदार्थ होता है। और जल के अंदर यह अतिविलय है। आप इसको अपने आस पास की दुकानों से भी खरीद सकते हैं। या ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं।

TSP Trisodium phosphate

(TSP) रासायनिक सूत्र Na3PO4 है और यह एक अकार्बनिक यौगिक है। यह एक सफेद, दानेदार या क्रिस्टलीय ठोस, पानी में अत्यधिक घुलनशील होता है। TSP का उपयोग सफाई एजेंट, बिल्डर, स्नेहक, खाद्य योज्य के रूप मे होता है। यह आपको 24 रूपये किलो ग्राम के हिसाब से मिल जाएगा ।

‌‌‌कास्टिक सोड़ा

‌‌‌कास्टिक सोड़ा को सोडियम हाइड्रॉक्साइड भी कहा जाता है। जिसका सूत्र NaOH होता है।यह श्वेत ठोस चूर्ण, पैलेट्स, फ़्लेक्स तथा अनेक सांद्रता वाले विलयनों के रूप में मिलता है। कास्टिक सोड़ा का प्रयोग यह लुगदी और कागज, वस्त्र, पेय जल, साबुन और डिटर्जेंट के निर्माण में तथा नालियों की सफाई के लिये ‌‌‌काम आता है।

बर्तन साफ करने का लिक्विड बनाना

तो दोस्तों सबसे पहले आपको कोई भी बाल्टी लेनी है। उसके अंदर आप को कुछ लिटर पानी लेना है। जैसे आप पांच लिटर पानी ले सकते हैं। उसके अंदर सबसे पहले आपको सिलरी मिला देनी है। ‌‌‌उसके बाद आपको उस सिलरी को पानी के अंदर अच्छी तरह से मिलाना है। और इसके लिए आप किसी छड़ी की मदद से उस पानी  को हिला सकते हैं।

उसके बाद आपको कास्टिक सोड़ा लेना है। और आवश्यकता अनुसार  अलग बर्तन के अंदर पानी लेकर उसमे डाल देना हैं। और सोड़ा के कठोर दानों को अच्छी तरह से पानी के अंदर घुल

‌‌‌उसके बाद सिलरी वाले पानी के अंदर आपको यूरिया डालनी है और फिर पानी को छड़ी की मदद से अच्छी तरीके से हिलाना है। उसके बाद आपको इस सारे मिक्ष्रण के अंदर TSP को डाल कर अच्छी तरह से हिलाना है। और अंत मे इसके अंदर कास्टिक सोड़ा डाल देना है।

‌‌‌दोस्तों अब आपका यह बर्तन धोने का लिक्विड तैयार हो गया है। आप इसके प्रयोग से बर्तनों को चमका सकते हैं। और बर्तन धोने की साबुन से यह काफी बेहतर तरीके से काम करता है।

‌‌‌बर्तन धोने की साबुन कैसे बनाएं ?

दोस्तों यह दूसरी विधि है । जिसकी मदद से आप बर्तन धोने का साबुन आसानी से बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं बर्तन धोने की साबुन के अंदर क्या क्या चीजें काम मे ली जाती हैं।

Sileri 200 gram

‌‌‌इसके बारे मे हम आपको उपर बता चुके हैं। सिलरी काले रंग की होती है। और आप इसको बाजार से आसानी से खरीद सकते हैं।

‌‌‌कलर

दोस्तों बर्तन धोने की साबुन का कलर आपको लेना है। आप किसी भी रंग का कलर ले सकते हैं। जिस कलर की आप बर्तन धोने की साबुन बनाना चाहते हैं।

Soda ash 500 gram

सोडियम कार्बोनेट, Na2CO3 जिसको वॉशिंग सोडा भी कहा जाता है।सभी रूप सफेद, पानी में घुलनशील लवण हैं। सभी रूपों में एक जोरदार क्षारीय स्वाद होता है । इसको सोडियम युक्त मिटटी की राख से निकाला जाता है।

dolomite powder 600 gram

‌‌‌यह एक सफेद रंग का पाउडर होता है। इसका रासायनिक सूत्र CaMg(CO3)2 होता है। डोलोमाइट एक डबल कार्बोनेट है, जिसमें कैल्शियम और मैग्नीशियम आयनों की एक वैकल्पिक संरचनात्मक व्यवस्था है। जब तक यह ठीक पाउडर के रूप में नहीं होता है, तब तक यह ठंडी तनु हाइड्रोक्लोरिक एसिड में तेजी से घुलता या तैरता नहीं है।

Wa ter 20 gram

‌‌‌आप एक बर्तन के अंदर बर्तन धोने की साबुन बनाने के लिए पानी भी लेना है।

‌‌‌साबुन बनाने की विधी

सबसे पहले आपको डोलोमाइट पॉउडर को एक कटोरी या बर्तन के अंदर डालना है। उसके बाद  वॉशिंग सोड़ा भी उसके अंदर डालकर दोनों को अच्छी तरह से मिला देना है। उसके बाद उपर सिलरी डाल कर अच्छी तरह से मिलाना है।‌‌‌इसके बाद इस मिक्ष्रण के अंदर पानी और कलर मिला देना है। और इस पेस्ट को अच्छे से घोल लेना है। अब यह बर्तन धोने का पेस्ट तैयार है । आप इसका प्रयोग बर्तन धोने मे कर सकते हैं। यदि आप‌‌‌ अधिक मात्रा के अंदर बनाना चाहते हैं। तो जैसे आप डोलामाईट को तीन गुना करते हैं तो बाकी सामग्री को भी 3 गुना करदें ।

आप बर्तन धोने के पेस्ट को डिब्बे के अंदर पैक कर सकते हैं। और इसे बेच भी सकते हैं। या घर के लिए बना सकते हैं।

बर्तन धोने का पाउडर कैसे बनाएं ?

दोस्तों यदि आप चाहें तो बर्तन धोने का पाउडर भी बना सकते हैं। बर्तन धोने का पाउडर बनाने के लिए आपको निम्न चीजों की आवश्यकता होगी ।

सोडा ऐश 50 किलो

सोडा ऐश  के बारे मे हम आपको उपर बता ही चुके हैं।

बेकिंग सोडा 30 किलो

बेकिंग सोडा का प्रयोग घरों के अंदर किया जाता है। बेकिंग सोड़ा आपको किसी भी पंसारी की दुकान पर आसानी से मिल जाएगा । बेकिंग सोड़ा बैकिंग पाउडर की तरह होता है। जबकि बैकिंग पाउडर थोड़ा चिकना होता है। जबकि बेकिंग सोड़ा चिकना नहीं होता है।

सोडियम सिलिकेट 20 किलो

सोडियम सिलिकेट का रासायनिक सूत्र Na2SiO3 होता है। और इसका निर्माण सोडियम कार्बोनेट  और रेत को पिघलाकर किया जाता है। इसके कई सारे प्रयोग होते हैं।कार्ड-बोर्ड, कागज़, टैक्स्टाइल्स, पेंट्स मे भी इसका प्रयोग किया जाता है।

‌‌‌सुहागा 2 किलो

सुहागा एक क्रिस्टलीय ठोस पदार्थ है ।जिसका रासायनिक सूत्र Na2B4O7·10H2O होता है। सुहागा बहुत यूजफुल पदार्थ है। यह सौंदर्य प्रधान और डिटरर्जेंट पाउडर बनाने मे व कीटनाशक और अग्निरोधी के रूप मे भी काम आता है।

रेत 40 किलो

‌‌‌आप रेत वैसे तो कोई भी प्रयोग कर सकते हैं। लेकिन बालू रेत का प्रयोग करें जोकि साफ सुथरी हो । रेत का प्रयोग करने से पहले इसे अच्छी तरह से छान लें ।

डिटर्जेंट पाउडर 20 किलो

‌‌‌डिटर्जेंट पाउडर को आप बाजार से खरीद सकते हैं। जिसको कपड़े धोने का पाउडर भी कहा जाता है। यह आपको कई ब्रांडों के अंदर मिल जाएगा ।

सोपेस्टोन पाउडर 80 किलो

        सोपस्टोन जिसे स्टीटाइट या सोपक्रोक के रूप में भी जाना जाता है। शुद्ध” स्टीटाइट लगभग 63.37% सिलिका, 31.88% मैग्नेशिया, और 0.74% पानी है। इसमें आमतौर पर अन्य ऑक्साइड जैसे कि CaO या Al2O3 की मामूली मात्रा होती है।

‌‌‌बनाने की विधि

सबसे पहले हमे एक बड़ा सा पात्र लेना है। उसके अंदर सोड़ा एश को डालना है। उसके बाद उसके अंदर बैकिंग सोड़ा डालेगे ।उसके बाद इस मिक्ष्रण के अंदर सिलिकेट पाउडर डालना है। इसके बाद इन सभी को अच्छी तरह से मिला देना है। ‌‌‌इसके बाद इन सभी के अंदर आपको सुहागा भी डाल देना है।और फिर आपको इसके अंदर रेत भी डाल देना है।उसके बाद इसके अंदर डिटर्जेंट पाउडर डालदें ।और सब को मिलाकर इसमे सोपेस्टोन पाउडर को भी इसमे डालदें ।

‌‌‌इसके बाद इन सभी पदार्थों को मिक्चर के अंदर डालकर मिला लें और उसके बाद आप इसको छान लें ।यह आपका बर्तन धोने का पाउडर तैयार है। अब आप इसका प्रयोग घर पर भी कर सकते हैं। और बाजारों मे भी बेच सकते हैं।

‌‌‌बर्तन धोने का नैचुरल लिक्विड कैसे बनाएं ?

दोस्तों अब तक हमने बर्तन धोने के अनैचुरल लिक्वीड बनाने के तरीके के बारे मे जाना । लेकिन अब हम आपको बताने वाले हैं बर्तन धोने के लिए 100 प्रतिशत नैचूरल लिक्वीड बनाने का तरीका ।

‌‌‌इसके लिए आपको निम्न लिखित सामग्री की आवश्यकता पड़ेगी ।

Ritha soapnut

रीठा  काले रंग का एक बेर की तरह होता है। इसके पेड़ को सोपबेरी के नाम से जाना जाता है।यह पेड़ भारत में पश्चिमी तटीय महाराष्ट्र – कोंकण, और गोवा का मूल निवासी है। यह पेड़ 30 से 40 किलो रीठा का उत्पादन कर देता है। आप रीठा को मार्केट से खरीद सकते हैं।

‌‌‌नीम की पतियां

दोस्तों आप किसी भी हरे नीम की पतियों को आप नीम के पेड़ से तोड़कर ला सकते हैं। आप अपने हिसाब से पतियां ले सकते हैं। जो कम नहीं होनी चाहिए।

‌‌‌नींबू

दोस्तों बर्तन धोने के लिए निंबू बहुत ही उपयोगी चीज हैं। कुछ नींबू को आप मार्केट से खरीद कर ला सकते हैं।

‌‌‌नैचूरल बर्तन धोने की साबुन को कैसे बनाना है ?

दोस्तों सबसे पहले आपको सभी नींबूं को काट लेना है। और उनका रस एक कटोरी के अंदर निकाल लेना है। उसके बाद आपको नीम के पतों को अच्छी तरह से पीस लेना है। उसके बाद रीठे को फोड लेना है। उनके अंदर से बीज को अलग कर लेना है। ‌‌‌रीठे के उपरी छिलके को पीस लेना है। और उसके बाद नीम और रीठ के अंदर पानी मिलाकर इनको अच्छी तरह से उबाल लेना है। लो फ्रेम के अंदर आप इसको 30 मिनट तक उबालने दें ।इसके बाद इनको छान लें ।ठंडा होने के बाद इसके अंदर नींबू का रस डालदें । ‌‌‌तो दोस्तों यह आपका बर्तन धोने का लिक्विड तैयार हो गया है। अब आप इसको बोतल के अंदर भरकर रख सकते हैं।

‌‌‌बर्तन धोने की लिक्विड बनाने का तरीका

दोस्तों यह बर्तन धोने का लिक्विड बनाने का एक अलग तरीका है। इसके लिए आपको निम्न चीजों की आवश्यकता होगी ।

विम कोई सा भी चलेगा

बेकिंग सोड़ा 50 ग्राम

सिरका कुछ चम्मच लें

नींबू आवश्यकता अनुसार

‌‌‌सबसे पहले बैकिंग सोड़ा को एक पात्र के अंदर डालदें । और उसके बाद उसके अंदर सिरका डालें और अंत मे आप उसके अंदर नींबू भी डालदें ।और आधा लिटर इसके अंदर गर्म पानी डालें और बैकिंग सोड़ा को मिक्स करदें । ‌‌‌अब आप इसके अंदर विम मिलाकर अच्छे से मिक्स करलें । बस आपका बर्तन धोने का लिक्विड तैयार हो चुका है। ‌‌‌आप इसकी मदद से किसी भी प्रकार के बर्तन को आसानी से साफ कर सकते हैं।

‌‌‌बर्तन धोने की लिक्विड ‌‌‌किस तरह से बनता है?

‌‌‌दोस्तों बर्तन धोने का लिक्विड बनाने के अनेक तरीके हैं। आइए जान लेते हैं। इसके एक अन्य तरीके के बारे मे भी आवश्यक सामान हैं

  • 500 लिटर पानी
  • वाइट विनेगर
  • डिसवासिंग लिक्विड जल
  • और बैकिंग सोड़ा
  • व नींबू ।

‌‌‌आध लिटर पानी लें उसके अंदर नींबू का रस डालें और उसके बाद इसके अंदर बैकिंग सोड़ा मिलादें । और फिर इसके अंदर   वाइट विनेगर  मिलादें और अंत मे डिसवासिंग जल मिलादें और सबको मिक्स करलें । अब आपका बर्तन धोने का लिक्विड तैयार हो चुका है। आपका यह लिक्विड लंबे समय तक चलेगा ।

‌‌‌बर्तन धोने की साबुन बनाने की विधि लेख आपको कैसा लगा कमेंट करके बताएं।

Leave a Reply

arif khan

‌‌‌हैलो फ्रेंड मेरा नाम arif khan है और मुझे लिखना सबसे अधिक पसंद है। इस ब्लॉग पर मैं अपने विचार शैयर करता हूं । यदि आपको यह ब्लॉग अच्छा लगता है तो कमेंट करें और अपने फ्रेंड के साथ शैयर करें ।‌‌‌मैंने आज से लगभग 10 साल पहले लिखना शूरू किया था। अब रोजाना लिखता रहता हूं । ‌‌‌असल मे मैं अधिकतर जनरल विषयों पर लिखना पसंद करता हूं। और अधिकतर न्यूज और सामान्य विषयों के बारे मे लिखता हूं ।