Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    cool thoughtscool thoughts
    • Home
    • Privacy Policy
    • About us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    SUBSCRIBE
    • Home
    • Tech
    • Real Estate
    • Law
    • Finance
    • Fashion
    • Education
    • Automotive
    • Beauty Tips
    • Travel
    • Food
    • News
    cool thoughtscool thoughts
    Home»‌‌‌सपनो का अर्थ»चांदी की रिंग पहनने के फायदे ? चांदी के गहनों के फायदे
    ‌‌‌सपनो का अर्थ

    चांदी की रिंग पहनने के फायदे ? चांदी के गहनों के फायदे

    arif khanBy arif khanJanuary 6, 2019Updated:April 10, 2019No Comments11 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit WhatsApp Email
    sliver ring
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest WhatsApp Email

    ‌‌‌चांदी की अंगूठी के लाभ , चांदी की रिंग पहनने के फायदे ,वैसे देखा जाए तो चांदी की रिंग पहनने के पीछे कई सारी वजहे हो सकती हैं। भारत के अंदर ही नहीं विदेशों के अंदर भी लोग चांदी से बनी रिंग पहनते हैं। चांदी से बनी रिंग का प्रयोग ज्यादातर महिलाएं करती हैं। हालांकि वैज्ञानिक रूप से भी ‌‌‌चांदी की रिंग पहनने के फायदे  हैं। लेकिन‌‌‌ ज्योतिषिय रूप से भी चांदी की रिंग पहनने के फायदे हैं।  अधिकतर महिलाएं और पुरूष चांदी की रिंग को सुंदरता के लिए भी पहनते हैं। खास कर महिलाएं चांदी की रिंग को हाथों की सुंदरता को बढ़ाने के लिए पहनती हैं। आइए जानते हैं चांदी की रिंग पहनने के फायदों के बारे मे ।‌‌‌वैसे देखा जाए तो मानव चांदी का प्रयोग सदियों से करता आ रहा है। और चांदी यूज के मामले मे सोने से भी आगे निकल गई है। लेकिन चांदी के क्या फायदे हैं ? इसका उत्तर बहुत कुछ विश्वास पर ही टिका हुआ है।

    वैदिक ज्योतिष की बात करें तो इसके अनुसार चांदी का संबंध बृहस्पति और चंद्रमा से होता है। यह हमारे शरीर के अंदर वात कप का संतुलन बनाए रखती है। इसके अलावा चांदी का संबंध हमारे भाग्य से भी होता है। चांदी की रिंग पहनने का फायदा यह रहता है कि यह भाग्योदय और जीवन के अंदर सुंदरता लाती है।

    हिप्पोक्रेट्स जो एक प्राचीन यूनानी चिकित्सक ने बताया की घाव भरने के लिए चांदी मददगार होती है। चांदी के बर्तनों मे रखा पानी और सिरका काफी फायदे मंद होता है।प्राचीन काल के अंदर लोग दूध की ताजगी बनाए रखने के लिए उसके अंदर चांदी के टुकड़े डालते थे।

    Table of Contents

    • बृहस्पति और चंद्रमा के लाभ पाने के लिए
    • जीवन में सकारात्मक लाने के लिए
    • ‌‌ चांदी की रिंग पहनने के फायदे ? गुस्से को शांत करता है
    • ‌‌‌सुंदरता बढ़ाने के लिए
    • जोड़ों के दर्द से राहत
    • ‌‌‌हकलानें की समस्या से छूटकारा
    • ‌‌चेहरे की सुंदरता
    • ‌‌‌धन लाभ
    • ‌‌‌पेट दर्द से राहत
    • ‌‌‌दिमाग तेज करती है
    • ‌‌‌राहु और शनि के प्रभावों को दूर करती है
    • ‌‌‌शादी मे आ रही परेशानी कम होती हैं
    • ‌‌‌करियर मे तरक्की
    • ‌‌‌ग्रह क्लेश से छुटकारा
    • ‌‌‌चांदी की रिंग और गहने पहनने के लाभ
    • ‌‌‌चांदी की रिंग और गहने पहनने के वैज्ञानिक फायदे
    • ‌‌‌चांदी से एलर्जी वाले चांदी ना पहने
    • ‌‌‌चांदी के गहने और कपड़े पहनने के फायदे
    • ‌‌‌चांदी की रिंग विभिन्न उंगलियों मे पहनने के फायदे
    • ‌‌‌‌‌‌चांदी की रिंग कैसे पहने?

    बृहस्पति और चंद्रमा के लाभ पाने के लिए

    वैदिक ज्योतिष के अनुसार चांदी की रिंग पहनने का फायदा यह है कि यह बृहस्पति और चंद्रमा के लाभ को पाने मे हमारी मदद करती है। जिन लोगों का बृहस्पति और चंद्रमा रूष्ट या कोई दोष होता है उन लोगों को चांदी की रिंग पहननी चाहिए। ‌‌‌यह शरीर के अंदर जहरीले पदार्थों को बाहर निकालता है और स्वास्थ्य लाभ प्रदान भी करता है।

    जीवन में सकारात्मक लाने के लिए

    ऐसा माना जाता है की घर के अंदर भी चांदी का प्रयोग करते हैं तो जीवन के अंदर सकारात्मकता आती है। चांदी की रिंग पहनने से सकारात्मकता पैदा होती है।यदि आप चांदी की रिंग पहनते हैं तो आपकी घबराहट और निराशाजनक विचार दूर होते हैं। और दिमाग के अंदर सकारात्मक विचार आते हैं।

    ‌‌ चांदी की रिंग पहनने के फायदे ? गुस्से को शांत करता है

    चांदी की रिंग पहने का फायदा यह भी है कि यह हमारे दिमाग के अंदर सकारात्मक पहलुओं को जगता है। और दिमाग को शांत रखता है। इसके अलावा क्रोध को कम करता है।बृहस्पति और चंद्रमा  से जुड़ा होने की वजह से यह हमारे व्यवहार को अच्छा बनता है।‌‌‌यदि आपका चंद्रमा कमजोर है तो यह आपकी मानसिक स्थिति को प्रभावित कर सकता है।एक चांदी की अंगूठी में चंद्रमा को मजबूत करने की शक्ति होती है ।यह आपकी गठिया और सर्दी के ईलाज करने मे भी मदद करती है।‌‌‌

    धातु के रूप मे चांदी चंद्रमा की उर्जा का संचालन करती है।चंद्रमा का हमारे मूड पर सीधा प्रभाव पड़ता है।चांदी हमारे अवचेतन मन को प्रभावित करता है। यह हमे हमारी भावनाओं से निपटने और अधिक मात्रा के अंदर नकारात्मक उर्जा का अवशोषण करती है। चिंता घबराहट को कम करती है।

    ‌‌‌सुंदरता बढ़ाने के लिए

    चांदी की रिंग पहनने का बड़ा फायदा यही है कि यह सुंदरता को बढ़ाता है। महिलाएं चांदी की रिंग पहनती हैं। जिससे उनकी सुंदरता बढ़ जाती है। महिलाएं तो पैरों के अंदर भी अलग से रिंग पहनती हैं। और कुल मिलाकर चांदी शरीर की सुंदरता को बढ़ाने के लिए काफी महत्वपूर्ण है।‌‌‌दुनिया की अनेक सभ्यताएं सुंदरता बढ़ाने के लिए युगों से चांदी का प्रयोग करती आई हैं।

    जोड़ों के दर्द से राहत

    कुछ लोग यह भी मानते हैं कि यदि किसी के घूटनों के अंदर या जोड़ों मे दर्द की शिकायत रहती है तो उसे चांदी की अंगूठी पहननी चाहिए । इससे जोड़ों के दर्द मे आराम मिलता है। हालांकि इसमे कितनी सच्चाई है। इसका तो पता नहीं है।

    ‌‌‌हकलानें की समस्या से छूटकारा

    यदि आपका कोई छोटा बच्चा है। और वह हकलाता है तो आप उसे चांदी की अंगूठी पहना सकते हैं। इससे संभव है उसके अंदर हकलाहट की समस्या को दूर करने मे मदद मिलेगी । लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप उसे डॉक्टर को ना दिखाएं । आप उसे डॉक्टर से भी उपचार करवाते रहें।

    ‌‌चेहरे की सुंदरता

    ‌चांदी की अंगूठी पहनने के फायदे मे यह चेहरे की सुंदरता को भी बढ़ा देती है। ऐसा माना जाता है। कि चांदी की रिंग पहनने से चेहरे पर होने वाले फुंसी और फोड़े नहीं हो पाते हैं। और चेहरा एकदम से साफ सुथरा बना रहता है। यदि आपको चेहरे पर फुंसी अधिक होती हैं तो चांदी की बनी अंगूठी पहन सकते हैं।

    ‌‌‌धन लाभ

    चांदी की अंगूठी पहनने के फायदे मे धन लाभ भी आता है। यदि आप पूरे विधि विधान के साथ चांदी की अंगूठी पहनते हैं तो आपको धनलाभ भी मिलता है। यदि आपके घर के अंदर आर्थिक समस्याएं ज्यादा रहती हैं तो चांदी की अंगूठी पहन सकते हैं।

    ‌‌‌पेट दर्द से राहत

    ऐसा माना जाता है कि चांदी की अंगूठी को मंत्रित करके पहनने से पेट दर्द के अंदर राहत मिलती है। यदि आप अच्छे से मंत्रित चांदी की अंगूठी पहनते हैं तो आपके पेट दर्द की शिकायत दूर हो जाती है।

    ‌‌‌पॉजिटिव एनर्जी मे बढ़ोतरी

    यदि आप चांदी की रिंग को ‌‌‌कनिष्ठा उंगली के अंदर पहनते हैं। तो यह सकारात्मक उर्जा के अंदर बढ़ोतरी करती है। जोकि एक अच्छा संकेत माना जाता है। और नकारात्मक उर्जा के प्रभावों को कम करती है।

    ‌‌‌दिमाग तेज करती है

    आपको बतादें की चांदी का संबंध शुक्र से होता है। जोकि दिमाग तेज करने मे मददगार है। यदि आपका दिमाग अच्छे से काम नहीं करता है । तो आप चांदी की रिंग पहन सकते हैं। इससे आपको दिमाग काफी बेहतर तरीके से काम करेगा ।

    ‌‌‌राहु और शनि के प्रभावों को दूर करती है

    चांदी की रिंग शनि और सूर्य की स्थिति को मजबूत करने के लिए जाना जाता है।कुछ लोग ऐसे होते हैं जोकि मेहनत तो बहुत करते हैं लेकिन उनको वो मुकाम नहीं मिल पाता है। जिसका वे असली हकदार होते हैं। ‌‌‌ऐसा किसी भी दोष की वजह से हो सकता है। यदि आप चांदी की रिंग पहनते हैं तो सूर्य और शनि के बुरे प्रभावों को आसानी से खत्म किया जा सकता है। यदि आप हाथ अंगूठे के अंदर चांदी की रिंग पहनते हैं तो इससे शनि का बुरा प्रभाव तुरन्त ही खत्म हो जाता है। और पीड़ा व रोगों से मुक्ति मिलती है।

    ‌‌‌शादी मे आ रही परेशानी कम होती हैं

    चांदी की रिंग पहनने से शादी के अंदर आने वाली परेशानियों से छूटकारा मिलता है। क्योंकि यह शुक्र ग्रह को मजबूत करती है। यदि आपकी शादी मे विलंब हो रहा है तो आप इस उपाय को आजमा सकते हैं कोई बुराई नहीं है।

    ‌‌‌करियर मे तरक्की

    चांदी की रिंग करियर के अंदर तरक्की  दिलाने मे भी काफी मददगार होती है। क्योंकि यह चंद्रमा से जुड़ी होती है। और चंद्रमा यश का परिचायक होता है। यदि आप के करियर मे कोई रूकावट आ रही है तो आप किसी भी पंड़ित से सिद्व की गई चांदी की अंगूठी पहन सकते हैं।

    ‌‌‌ग्रह क्लेश से छुटकारा

    कुछ लोगों के घर के अंदर कुछ ज्यादा ही क्लेश रहता है। यदि आपके घर के अंदर भी आप कुछ ऐसा महसूस कर रहे हैं तो आप घर के सभी सदस्यों को चांदी की अंगूठी पहना सकते हैं। जिससे उनका क्रोध शांत हो जाएगा और दिमाग ठंडा रहेगा ।

    ‌‌‌चांदी की रिंग और गहने पहनने के लाभ

    वैसे वैज्ञानिक रूप से चांदी पहनने के फायदों के बारे मे कुछ समान्य सूचनाओं के अलावा कुछ नहीं है। लेकिन ऐसा माना जाता है कि चांदी की रिंग या गहने पहनने के अनेक लाभ होते हैं।चांदी में एक शक्तिशाली एंटीमाइक्रोबियल एजेंट होता है जोकि जो संक्रमण को रोकने , घाव भरने और सर्दी और फ्लू की रोकथाम के अंदर काफी मदद करता है।कई लोगों ने चांदी पहनने के बाद ऊर्जा के स्तर और मूड में में सुधार की सूचना दी है,

    ‌‌‌चांदी पहनने से त्वचा की रक्षा होती है।यह त्वचा को संक्रमण से बचाती है। जैसाकि उपर बताया जा चुका है। यह रक्तवाहिनियों को भी लोचदार बनाती है। ‌‌‌यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को भी बाहर निकालती है। कुछ लोग तो चांदी के गहनों से भी आगे निकल जाते हैं और यह रात को चांदी के बने मास्क पहनते हैं। और लैपटॉप पर टाइप करते समय चांदी के दस्ताने भी पहनते हैं।

    ‌‌‌चांदी की रिंग और गहने पहनने के वैज्ञानिक फायदे

    चांदी के अंदर विद्युत और तापीय चालकता होती है। चांदी के गहने या रिंग एक तरह से अपना एक चुंबकिय क्षेत्र बनाते हैं।जो शरीर की प्राकृतिक चालकता को उत्तेजित करता है और शरीर के अंदर रक्त परिसंचरण के अंदर सुधार और ‌‌‌तापमान संतुलन भी करता है।सकारात्मक रूप से चार्ज चांदी के आयन बैक्टिरिया मे नकारात्मक प्रभाव पैदा करते हैं। इसी वजह से ही चांदी के आयन बैक्टिरिया से लड़ते हैं।और संक्रमण से रक्षा करते हैं। ‌‌‌चांदी के ज्योतिषी लाभों को छोड़कर यह वैज्ञानिक रूप से साबित हो चुका है कि चांदी के गहने पहनने और रिंग पहनने के फायदे हैं।साउथेम्प्टन विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने इसे साबित किया है। ‌‌‌वैज्ञानिकों के अनुसार एक विशिष्ट प्रकार की चांदी की रिंग पहनने से गठिया के लक्षणों के अंदर आराम मिलता है।इसके अलावा यह दर्द को कम कर सकती है। और उंगली मे हाइपरेक् टेंशन को रोकने मे भी मददगार है।

    ‌‌‌इसके अलावा यदि आप चांदी की रिंग नहीं पहनना चाहते हैं तो आप चांदी से बने गहने पहन सकते हैं। चांदी से बने गहने पहनने के भी अनेक फायदे हैं।यह चिंता को कम करने मे मदद करती है। और हमारे दिमाग को शांत कर सकती है।

    ‌‌‌चांदी से एलर्जी वाले चांदी ना पहने

    यदि आपको चांदी या धातु से एलर्जी है तो आपको चांदी नहीं पहनना चाहिए। और यदि फिर भी आप चांदी की रिंग या गहने पहनते हैं तो आपको एलर्जी हो सकती है। और शरीर पर दाने पैदा हो सकते हैं। ऐसी स्थिति के अंदर भले ही आप चांदी के ‌‌‌फायदों के बारे मे जानते हों और आप इनके अंदर विश्वास करते हों।

    ‌‌‌चांदी के गहने और कपड़े पहनने के फायदे

    आज कल ऐसे कपड़े भी आ चुके हैं जो चांदी के बने होते हैं। इन्हें पहनने के भी अनेक फायदे हैं। यह जब त्वचा के संपर्क मे आते हैं तो चुम्बकीय विकिरण  को रोकते हैं।कुछ लोग बेहतर नींद के लिए भी चांदी के मास्क पहनते हैं।‌‌‌इसके अलावा रेडियशन को रोकने के लिए चांदी के दस्ताने पहने जाते हैं।

    ‌‌‌चांदी की रिंग विभिन्न उंगलियों मे पहनने के फायदे

    • तर्जनी.. यदि आप तर्जनी उंगली के अंदर चांदी की रिंग पहनते हैं तो  क्रोध शांत होता है। और दिमाग शांत होता है।
    • मध्य उंगली उंगली के अंदर यदि आप चांदी की रिंग पहनते हैं तो यह न्यूरोट्रांसमिटर के अंदर रूकावट को रोकती है।
    • अनामिका के अंदर यदि आप चांदी की रिंग पहनते हैं तो रक्त शुद्व होता है। और शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकले मे मददगार होती है।
    • छोटी उंगली उंगली के अंदर यदि आप चांदी की रिंग पहनते हैं तो हर्ट रेट अच्छी रहती है।चिंता ठीक रहती है। और सहन शक्ति बढ़ती है।
    •  

    ‌‌‌‌‌‌चांदी की रिंग कैसे पहने?

    रविवार या गुरुवार के दिन बाजार से एक चांदी की रिंग खरीद कर ले आएं ।उसके बाद एक कटोरे के अंदर दूध ले और उस चांदी की रिंग को दूध के अंदर डालदें और फिर रात भर उसे दूध के अंदर पड़ा रहने दें । उसके बाद आपको सुबह उसे दूध से निकाल लेना है।‌‌‌उसके बाद उस रिंग को किसी मंदिर के अंदर रखें और उसकी पूजा विधि पूर्वक करें। धूप दीप और फूल चढ़ाएं और फिर आप उसे अपने हाथों की उंगलियों के अंदर पहन सकते हैं। इसके पहनने के बाद आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे ।

    चांदी की रिंग पहनने के फायदे ? चांदी के गहनों के फायदे

    लेख आपको कैसा लगा ?

    क्यों नहीं करनी चाहिए एक गोत्र में शादी

    किस करते समय आंखे बंद क्यों होती हैं ? जान लिजिए इसके 9 कारण

    arif khan
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    यदि आपको गेस्ट पोस्ट करनी है। तो हमें ईमेल पर संपर्क करें । आपकी गेस्ट पोस्ट पेड होगी और कंटेंट भी हम खुदी ही लिखकर देंगे ।arif.khan338@yahoo.com

    Related Posts

    घरेलू हिंसा को रोकने के लिए 13 बेहतरीन उपाय जानें

    April 11, 2024

    पत्नी से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं यह 15 जबरदस्त उपाय

    March 30, 2024

    live in relationship के डेंजर 14 नुकसान जानकर दंग रह जाएंगे

    March 18, 2024
    Leave A Reply

    Categories
    • Home
    • Tech
    • Real Estate
    • Law
    • Finance
    • Fashion
    • Education
    • Automotive
    • Beauty Tips
    • Travel
    • Food
    • News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Privacy Policy
    • About us
    • Contact Us
    © 2025 Coolthoughts.in

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.