Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    cool thoughtscool thoughts
    • Home
    • Privacy Policy
    • About us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    SUBSCRIBE
    • Home
    • Tech
    • Real Estate
    • Law
    • Finance
    • Fashion
    • Education
    • Automotive
    • Beauty Tips
    • Travel
    • Food
    • News
    cool thoughtscool thoughts
    Home»entertainment»13 दुनिया के सबसे जहरीले सांप किसी को डसा तो पानी भी नहीं मांगेगा
    entertainment

    13 दुनिया के सबसे जहरीले सांप किसी को डसा तो पानी भी नहीं मांगेगा

    arif khanBy arif khanMarch 31, 2024No Comments10 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest WhatsApp Email

    मौत के अनेक तरीके होते हैं। एक वैज्ञानिक रिसर्च के अनुसार दुनिया भर के अंदर हर साल एक लाख लोगों की जान सांप काटने की वजह से ही जाती है। और इसके अंदर 80 फीसदी लोग भारतिय होते हैं। वहीं पाकिस्तान दूसरे नंबर पर आता है। और आपको बतादें कि सांप अधिकतर ग्रामिण इलाकों के अंदर रहते हैं। और वहां पर ही लोग मरते हैं। हालांकि ऐसा नहीं है , कि सिर्फ भारत के अंदर ही सांप पाये जाते हैं। असल मे सांप दुनिया भर के अंदर आपको देखने को मिल जाते हैं। कहा जाता है , कि भारत के अंदर सांप की 300 से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं। और उसके अंदर 60 से अधिक जहरीली होती हैं। अपने यहां पर आए दिन कोई ना कोई सांप काटने की घटनाएं होती ही रहती हैं। और अधिकतर लोगों की मौत तो सिर्फ इसलिए हो जाती है , क्योंकि उनको समय पर  इलाज उपलब्ध नहीं होता है। खैर इस लेख के अंदर हम बात करने वाले हैं। दुनिया के सबसे अधिक जहरीले सांपों के बारे मे ।

    Table of Contents

    • दुनिया का सबसे बड़ा जहरीला सांप ब्लैक मांबा
    • दुनिया का सबसे बड़ा जहरीला सांप लैटिन अमेरिका का बारबा अमरिला
    • बूमस्लैंग ( डिस्फोलिडस टाइपस )
    • इनलैंड टाइपैन
    • कोस्टल टाइपैन
    • किंग कोबरा
    • धारीदार करैत
    • सॉ-स्केल्ड वाइपर
    • रसेल वाइपर
    • ईस्टर्न टाइगर स्नैक
    • बूमस्लैंग या ग्रीन ट्री स्नेक
    • फेर-डी-लांस
    • बैंडेड क्रेट ( बंगारस फासिआटस )

    दुनिया का सबसे बड़ा जहरीला सांप ब्लैक मांबा

    डेंड्रोस्पिस पॉलीलेपिस जिसे ब्लैक मांबा के नाम से जाना जाता है, अफ्रीका का एक जहरीला सांप है। यह मांबा प्रजाति का सबसे लंबा सदस्य है। इसकी लंबाई के बारे मे बात करें , तो यह 14 फीट तक लंबा होता है। यह मनुष्यों के संपर्क मे काफी कम ही आता है। शर्मिला स्वाभाव होने की वजह से यह छिपा रहना काफी अधिक पसंद करता है।ब्लैक मांबा अफ्रीका के अधिकांश उप-सहारा क्षेत्र में पाया जाता है, और यह विभिन्न आवासों में रहता है, जिसमें वन, सवाना और वुडलैंड्स शामिल हैं। आमतौर पर यह सांप कुछ ही मौतो के लिए जिम्मेदार होता है। और यदि इसको ठीक से नहीं संभाला जाता है या फिर परेशान किया जाता है , तो यह काट लेता है। इसके काट लेने के बाद इंसान की मौत होना तय है। यदि आपको यह सांप दिख जाए तो आपको तुरंत ही दूरी बना लेनी चाहिए । नहीं तो लेने के देने पड़ सकते हैं।

    दुनिया का सबसे बड़ा जहरीला सांप लैटिन अमेरिका का बारबा अमरिला

    बार्बा अमरिला, जिसे यलो बियर्ड के नाम से भी जाना जाता है, बोथ्रोप्स असपर प्रजाति का एक जहरीला सांप आपको देखने को मिल जाता है । आपको बतादें कि यह सांप  मेक्सिको, मध्य अमेरिका और दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्से शामिल हैं।यह सांप 6 फीट तक लंबा हो सकता है । . इसका रंग भूरा या हरा होता है, जिसकी पीठ पर पीले या नारंगी रंग की धारियां होती हैं।और इसके सिर के उपर पीले और नारंगी रंग को आपको देखने को मिल जाता है।

    बार्बा अमरिला विभिन्न प्रकार के आवासों में पाया जाता है, जिसमें वर्षावन, शुष्क वन और घास के मैदान मे रहना पसंद करता है। यह एक प्रकार का निशाचर सांप होता है। जोकि दिन के अंदर छुपकर रहता है। और रात मे छोटे पक्षी मेंढ़क आदि का शिकार करना पसंद करता है। बार्बा अमरिला एक प्रकार का जहरीला सांप होता है , जोकि इंसानों को काट सकता है। और इसके काटे जाने पर खून बह सकता है। सूजन हो सकता है। तो आपको चाहिए कि आप अपने डॉक्टर से परामर्श करें ।

    बूमस्लैंग ( डिस्फोलिडस टाइपस )

    बूमस्लैंग ( डिस्फोलिडस टाइपस ) एक प्रकार का जहरीला सांप होता है।यह कोलुब्रिडे परिवार का सदस्य है, जिसमें कई अन्य विषैले और गैर-विषैले सांप भी शामिल हैं। यह सांप एक से दो मीटर तक लंबा होता है।इनका रंग हरा, पीला, भूरा या गुलाबी  हो सकता है। व इसकी पीठ पर गुलाबी धब्बे हो सकते हैं।बूमस्लैंग का जहर हेमोटॉक्सिन  होता है। यदि यह सांप किसी को काट लेता है , तो तुरंत ही उस इंसान की मौत हो सकती है। दर्द, सूजन, रक्तस्राव, उल्टी, मितली, चक्कर आना, और बेहोशी। इस सांप के लक्षण हो सकते हैं। जिसके बारे मे आपको पता होना चाहिए ।

    इनलैंड टाइपैन

    इनलैंड टाइपैन

    इनलैंड ताइपन (ऑक्सीयुरेनस माइक्रोलिपिडोटस)  दुनिया का सबसे अधिक जहरीला सांप होता है।जोकि 45 मिनट के अंदर आदमी को मार सकता है।यह सांप यदि किसी को काट लेता है , तो उसको लकवा मार सकता है।इनलैंड ताइपन एक मध्यम आकार का सांप है, जिसकी औसत लंबाई 1.8 मीटर (6 फीट) होती है। इसका अधिकतम ज्ञात आकार 2.5 मीटर (8 फीट) आपको देखने को मिल जाती है। यह गहरे हरे से भूरे रंग का होता है। क्वींसलैंड, दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया और पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया आदि के अंदर यह देखने को मिलता है। यह अक्सर रेगिस्तानी इलाकों के अंदर देखने को मिल जाता है। इनलैंड ताइपन वैसे तो एक शर्मिला सांप होता है। मगर यदि इसको खतरा महसूस होता है , तो यह काट भी लेता है।

    कोस्टल टाइपैन

    कोस्टल टाइपैन (ऑक्सीयुरेनस स्कुटेलैटस) दुनिया के सबसे जहरीले सांपों के अंदर एक है। इसकी खुराक इतनी अधिक जहरीली होती है , कि इसके जहर की एक बूंद ही 100 लोगों को मारने के लिए काफी होती है।यह सांप  1.5 से 2.5 मीटर (5 से 8 फीट) लंबा होता है। और इसका शरीर पतला होता है। इसका सिर भी छोटा होता है।इसका रंग गहरे भूरे या काले रंग से लेकर हल्के भूरे या जैतून के रंग  आपको देखने को मिल जाता है। तटीय टाइपैन ऑस्ट्रेलिया के तटीय क्षेत्रों में पाया जाता है, क्वींसलैंड से पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के अंदर आपको यह देखने को मिल जाता है।वर्षावन, सवाना और खुले जंगल के अंदर आपको यह देखने को मिल जाता है।इस सांप का जहर जहर न्यूरोटॉक्सिन और हेमोटॉक्सिन का मिश्रण होता है। जोकि श्वसन तंत्र को प्रभावित करने का काम करता है।

    किंग कोबरा

    किंग कोबरा

    किंग कोबरा के बारे मे कौन नहीं जानता है। यह दुनिया का सबसे बड़ा जहरीला सांप होता है। और यह सांप अपने यहां पर बहुत अधिक देखने को मिलता है। यह काफी आक्रामक होता है।यह अपने शिकार को मारने के लिए जहर का इस्तेमाल करते हैं। यदि यह किसी चूहे या फिर जानवर को एक बार काट लेते हैं , तो कुछ ही समय के अंदर उसकी मौत हो जाती है। उनके शरीर को लकवा मार जाता है। और फिर यह उस जीवन को आसानी से अपना भोजन बना लेते हैं। किंग कोबरा की वजह से भारत मे हर साल कई हजारों लोग मारे जाते हैं।

    धारीदार करैत

    धारीदार करैत एक प्रकार का जहरीला सांप होता है। और यदि यह किसी इंसान को काट लेता है , तो फिर भी उसकी जान बचने के चांस होते हैं। यदि उसको समय पर ईलाज मिल जाए तो ऐसा हो सकता है।यह भारत, बांग्लादेश और दक्षिण-पूर्व एशिया में पाया जाता है। और यह सांप दिन मे सक्रिय नहीं होता है। यह रात मे सक्रिय होता है। और भोजन की तलास करता है।

    धारीदार करैत का जहर न्यूरोटॉक्सिक होता है। इसका मतलब यह है कि यदि यह किसी को काट लेता है , तो यह सीधा तंत्रिका तंत्र पर असर करता है , और उस इंसान को लकवा मार जाता है। उसके बाद उस इंसान की मौत हो जाती है।यह सांप यदि किसी को काट लिया है , तो उसे बिना देरी किये अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए ।

    सॉ-स्केल्ड वाइपर

    इस सापं को अफई  के नाम से भी जाना जाता है। यह सांप आपको दक्षिण पूर्व एशिया के अंदर देखने को मिल जाता है।यह दुनिया का सबसे अधिक घातक सांप होता है। और इसको काटने की वजह से हर साल काफी लोगों की मौत हो जाती है।यह 30 से 60 सेंटीमिटर लंबा हो सकता है। और इसका रंग पीला और भूरा हो सकता है।इस सांप का जहर रक्त के अंदर जमा हो जाता है। और इसकी वजह से उत्तक क्षति हो सकती है। और उसके बाद मौत होना तय होती है। दर्द, सूजन, लालिमा, और उल्टी जैसे लक्षण  काटने के बाद दिखाई देते हैं।

    रसेल वाइपर

    रसेल वाइपर, जिसे डबोइया वाइपर के नाम से भी जाना जाता है,और यह दक्षिण पूर्व एशिया के अंदर पाया जाने वाला बड़ा भारी सांप होता है।आपको बतादें कि भारत के अंदर सर्प दंश से होने वाली अधिकांश मौते इसकी वजह से ही होती हैं।यह तीन से 5 फीट तक लंबा होता है। और 7 फीट तक बढ़ सकता है।इसका रंग भूरा होता है। और इसके अंदर गहरे रंग के धब्बे होते हैं। जंगल, खेत, खेत और शहरी क्षेत्र  के अंदर आपको यह देखने को मिल जाता है। यह मलबे और चट्टानों के नीचे दबा रहता है। कृन्तकों, पक्षियों और छिपकलियों का यह शिकार करने के लिए जाना जाता है।

    रसेल वाइपर एक बहुत ही जहरीला सांप है। इसका जहर हेमोटॉक्सिक होता है, यदि यह ​सांप किसी को काट लेता है , तो उसकी वजह से  रक्तस्राव, ऊतक क्षति और मृत्यु हो सकती है। रसेल वाइपर के काटने से लक्षणों में दर्द, सूजन, मतली, उल्टी और चक्कर आते है। ​यदि इस सांप ने किसी को काट लिया है , तो एक बार अपने डॉक्टर से परामर्श करना जरूरी है।

    ईस्टर्न टाइगर स्नैक

    ईस्टर्न टाइगर स्नैक

    यह ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है और इसकी जहरीलापन मुख्य रूप से न्यूरोटॉक्सिन (neurotoxin) और हेमोटॉक्सिन (haemotoxin) जहर इसके अंदर मिलता है।यह सांप दो मीटर तक लंबे हो सकते हैं। यह भूरा काला रंग का हो सकता है।यदि यह सांप किसी को काट लेता है , तो उसको लकवा मार सकता है। और उसके बाद उस इंसान को सांस लेने मे तकलीफ हो सकती है। फिर मौत होना तय होता है।

    छोटे स्तनधारियों, छिपकलियों, और मेंढकों आदि का शिकार करता है। यह आमतौर पर घास के मैदानों के पास या फिर पानी के स्त्रोतों के पास आपको देखने को मिल जाता है। यदि किसी को इस सांप ने काट लिया है , तो फिर उसे जल्दी से जल्दी अस्पताल जाने की जरूरत हो सकती है।

    बूमस्लैंग या ग्रीन ट्री स्नेक

    बूमस्लैंग या ग्रीन ट्री स्नेक भी काफी डेंजर जहरीला सांप होता है। जोकि ओस्ट्रेलिया के न्यू गिनी क्षेत्रों के अंदर आपको देखने को मिल जाता है।यह सांप हरे रंग का होता है , और दो ​मीटर तक लंबा हो  सकता है। बूमस्लैंग का जहर न्यूरोटॉक्सिक  होता है। जोकि तंत्रिका तंत्र को क्षति पहुंचाने का काम करता है। इसकी वजह से लकवा मार सकता है। और सांस लेने मे समस्या हो सकती है।वैसे तो यह इंसानों पर हमला नहीं करता है। मगर यदि इसको खतरा हो तो यह इंसानों पर हमला कर सकता है।

    फेर-डी-लांस

    मध्य और दक्षिण अमेरिका में आपको यह सांप देखने को मिल जाता है। यह काफी जहरीला होता है।और 2 मीटर तक लंबा हो सकता है।यदि यह सांप किसी को काट लेता है , तो कई सारे नुकसान देखने को मिलते हैं। इससे हर्ट को नुकसान होता है। इंसान को लकवा मार सकता है। और यदि सही समय पर उपचार नहीं किया जाता है। तो इंसान की मौत भी हो सकती है।

    बैंडेड क्रेट ( बंगारस फासिआटस )

    यह सांप आपको भारत और श्रीलंका के अंदर देखने को मिलता है। इस सांप का जहर काफी अधिक डेंजर होता है। यदि यह किसी को काट लेता है , तो उसको तुरंत ही लकवा मार जाता है। और इसकी वजह से ही इसको कोबरा के रिश्तेदार के तौर पर जाना जाता है।यह काले भूरे रंग का होता है। और इसके शरीर पर नीचे हल्के रंग की पटियां होती हैं।यह 4 से 6 फीट लंबा होता है। व 10 फीट तक जा सकता है। पारिस्थितिकी तंत्र, और यह कृंतक आबादी को नियंत्रित करने में काफी हद तक मदद करता है।

    इस लेख के अंदर हमने दुनिया के जहरीले सांप के बारे मे हमने जाना । उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आएगा ।

    • पत्नी से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं यह 15 जबरदस्त उपाय
    • केले की जड़ से होते हैं यह जबरदस्त फायदें
    • यह हैं आपके दिमाग को तेज करने की गोली super brain tip
    • दिमाग को ठंडा रखने के 21 सबसे जबरदस्त उपाय
    • बादाम से होता है दिमाग तेज ऐसे करें अपने दिमाग को सुपर फास्ट
    arif khan
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    यदि आपको गेस्ट पोस्ट करनी है। तो हमें ईमेल पर संपर्क करें । आपकी गेस्ट पोस्ट पेड होगी और कंटेंट भी हम खुदी ही लिखकर देंगे ।arif.khan338@yahoo.com

    Related Posts

    How AI is Changing the Face of the Entertainment Industry

    May 24, 2025

    How TikTok is Shaping Music Trends in 2025

    May 24, 2025

    Top 10 Must-Watch Netflix Originals of 2025

    May 24, 2025
    Leave A Reply

    Categories
    • Home
    • Tech
    • Real Estate
    • Law
    • Finance
    • Fashion
    • Education
    • Automotive
    • Beauty Tips
    • Travel
    • Food
    • News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Privacy Policy
    • About us
    • Contact Us
    © 2025 Coolthoughts.in

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.