Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    cool thoughtscool thoughts
    • Privacy Policy
    • About us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    SUBSCRIBE
    • Tech
    • Real Estate
    • Law
    • Finance
    • Fashion
    • Education
    • Automotive
    • Beauty Tips
    • Travel
    • Food
    • News
    cool thoughtscool thoughts
    Home»business»चोर बाजार या कबाड़ी बाजार दिल्ली की हकीकत संडे मार्केट दिल्ली का पूरा ब्योरा
    business

    चोर बाजार या कबाड़ी बाजार दिल्ली की हकीकत संडे मार्केट दिल्ली का पूरा ब्योरा

    arif khanBy arif khanJanuary 18, 2018Updated:October 27, 2018No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit WhatsApp Email
    edbffcecdbdeefeedbfc  market
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest WhatsApp Email

    चोर बाजार दिल्ली या कबाड़ी बजार के बारे मे आपने सुना ही होगा । क्या चोर बाजार के अंदर सस्ता सामान मिलता है? और सस्ता मिलता है तो कितना सस्ता मिलता है? चोर बाजार दिल्ली जाने से पहले आपको क्या क्या बातें ध्यान मे रखनी चाहिएं ? चोर बाजार दिल्ली की हम पूरी हकिकत इस लेख के अंदर बताने ‌‌‌यदि आप चोर बाजार जाने की सोच रहे हैं तो हमारा लेख आपकी मदद कर सकता है।

    ‌‌‌चोर बाजार के बारे मे यह कहा जाता है कि यहां पर चोरी का सामान मिलता है । लेकिन आज से 40 साल पहले यह बात सो फीसदी सच थी । लेकिन अब चोर बाजार के अंदर चोरी का सामान नहीं मिलता है। वरन अब यहां पर जो माल फेक्ट्री से रिजेक्ट हो जाता है। वह चोर बाजार के अंदर आकर बिकता है।‌‌‌काफी समय पहले की चोर बाजार की एक कहावत मसहूर है कि जो भी सामान चोरी हो जाता था । वह दिल्ली के चोर बाजार मे बिकता हुआ आसानी से मिल जाता था । लेकिन अब यह कहावत सच नहीं रह गई है।

    market  photo

    Table of Contents

    • ‌‌‌कहां पर है चोर बाजार
    • ‌‌‌दिल्ली चोर बाजार या संडे मार्केट कब लगता है
    • ‌‌‌क्या क्या सामान मिलता है?
    • ‌‌‌कपड़े कितने सस्ते मिलते हैं?
    • ‌‌‌जूते कितने सस्ते मिलते हैं?
    • ‌‌‌चप्पल कितने की मिलती है?
    • ‌‌‌इलेक्ट्रानिक सामान
    • ‌‌‌चोर बाजार से सामान खरीदते समय सावधानी बरतें
      • ‌‌‌इलेक्ट्रोनिक सामान देखकर खरीदे
      • ‌‌‌खरीदने से पहले चीजों को घूमकर देखें
      • ‌‌‌पैकिंग के अंदर कोई सामान ना खरीदें
      • ‌‌‌किसी भी सामान की कोई गारंटी नहीं है
    • Final review about chor  market

    ‌‌‌कहां पर है चोर बाजार

     

    अब इस चोर बाजार का नाम भी बदलकर संडे मार्केट हो चुका है। पहले चोर बाजार लाल किले के पीछे लगता था । लेकिन अब इसकी जगह भी बदल दी गई है। अब यह दरियागंज में नावेल्टी और जामा मस्जिद के पास लगता है।

     

    ‌‌‌दिल्ली चोर बाजार या संडे मार्केट कब लगता है

     

    आपको यह भी पता होना चाहिए कि चोर बाजार दिल्ली हमेशा नहीं लगता है। यह सिर्फ संडे को ही लगता है। यदि आप किसी और दिन जाओगे तो आपको निराश होना पड़ेगा । यह सुबह चार से शाम 4 बजे तक ही लगता है।

     

    ‌‌‌क्या क्या सामान मिलता है?

    यहां पर वैसे आपको कई सारा सामान मिल जाएगा । जैसे जूते कपड़े और फोन बैग और भी बहुत कुछ

     

    ‌‌‌कपड़े कितने सस्ते मिलते हैं?

     

    कई लोगों का कहना है कि चोर बाजार के अंदर सचमुच सस्ते कपड़ मिलते हैं लेकिन सच्चाई काफी अलग है। यदि यहां पर आप एकजींस लेते हैं तो आपको 400 से लेकर 500 रूपये तक देने होंगे । एक टॉपी की कीमत 100 रूपय है। और यह बढ़िया क्वालिटी के अंदर भी नहीं हैं।‌‌‌यदि आप शर्ट लेते हैं तो आपको काफी सस्ते शर्ट मिल जाएंगे यही कोई 16 रूपये का एक लेकिन इनको आप पहन नहीं सकते यह थर्ड क्वालिटी माल है। आपको सामन्य शर्ट के लगभग 250 रूपये देने होंगे ।

     

    ‌‌‌जूते कितने सस्ते मिलते हैं?

    यदि आप यहां से जूते खरीदने जाते हो तो आपको 250 से लेकर 350 रूपये तक देने होंगे । जोकि आपको सामान्य मार्केट के अंदर भी इतने रूपये मे मिल जाएंगे । यह आपकी सोच से कम ही सस्ता है। और ज्यादातर जूते ब्रांडेड नहीं होते हैं।

     

    ‌‌‌चप्पल कितने की मिलती है?

    यदि यहां पर हम चप्पलों की बात करें तो वो भी काफी महंगी मिलती है आपको चप्पल की एक जोड़ी की कीमत 100 rs तक देनी होगी । जिसको आप सामान्य मार्केट से आसानी से खरीद सकते हैं इतने पैसों के अंदर । सस्ता कुछ नहीं है।

     

    ‌‌‌इलेक्ट्रानिक सामान

     

    यहां पर आपको इलेक्ट्रानिक सामान भी कुछ सस्ता मिलता है। लेकिन आपको कोई भी चीज ऑरेजनल नहीं मिलेगी । वैसे आपको यहां पर कम्प्यूटर वैगरह भी मिलते हैं। लेकिन कोई इलेक्ट्रानिक सामान खरीदते समय सावधानी बरतें ।

     

    ‌‌‌चोर बाजार से सामान खरीदते समय सावधानी बरतें

     

    यदि आप चोर बाजार से सामान खरीदते हैं तो आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। क्योंकि यहां पर ज्यादातर चीजे नकली मिलती हैं। जिनकी कोई गारंटी नहीं होती है। और आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।

     

    ‌‌‌इलेक्ट्रोनिक सामान देखकर खरीदे

     

    यहां पर इलेक्ट्रानिक सामान 99 प्रतिशत खराब मिलता है। इसलिए आप कोई भी सामान खरीदें तो पहले उसे पूरी तरह से चैक करके देखें । यदि आप मोबाइल खरीद रहे हैं तो उसे पूरी तरह से चैक करके ही खरीदें । आपको टेक्नॉलाजी की जानकारी होनी आवश्यक है।

    ‌‌‌खरीदने से पहले चीजों को घूमकर देखें

    यदि आप यहां से कोई भी चीज खरीदते हैं तो सबसे पहले आपको चाहिए कि चीजें घूम फिरकर देखें क्योंकि यहां आपको कुछ चीजे बढ़िया क्वालिटी के अंदर कम कीमत पर भी मिल सकती हैं। जबकि कुछ जगहों पर एक ही चीजों के अंदर रेट का बड़ा अंतर है।

     

    ‌‌‌पैकिंग के अंदर कोई सामान ना खरीदें

     

    यदि आप पैंकिग के अंदर कोई सामान खरीदते हैं तो आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। क्योंकि पैंकिग के अंदर आपको नकली सामान भी मिल सकता है। इसलिए कोई भी सामान खरीदने से पहले पैंकिंग को खोल कर देखले तो बेहतर होगा ।

     

    ‌‌‌किसी भी सामान की कोई गारंटी नहीं है

     

    यहां पर आप जो भी खरीदते हैं उसकी आपको कोई गारंटी नहीं दी जाती है। यदि आपका सामान सही नहीं निकलता है तो आप उसे दूबारा बेचने वाले को नहीं दे सकते हैं। क्योंकि दुकानदार से सामान खरीदने के बाद आप उसे वापस नहीं कर सकते ।

     

    ‌‌‌

    Final review about chor  market

     

    यह मार्केट केवल उन लोगों के लिए अच्छा है जोकि कुछ समय के लिए कामचलाउ चीजे खरीदना चाहते हैं और जोकि सस्ती भी हो । यदि आपको ऐसी चीजे चाहें तो आप इस मार्केट से खरीद सकते हैं। लेकिन यदि आप टिकाउ चीजे खरीदना चाहते हैं तो आपको यहां से नहीं खरीदना चाहिए ।

     

    ‌‌‌तब आप दिल्ली के अन्य मार्केट के अंदर जाकर खरीद सकते हैं। आप चाहें तो किसी बड़ी शॉप से भी सामान खरीद सकते हैं जिसके अंदर आपको हर चीज की गारंटी मिल जाती है। आप अपने प्रोडेक्ट को खराब निकलने पर उसे वापस भी कर सकते हैं।

     

    ‌‌‌दोस्तों आपको यह लेख कैसा लगा ? यदि आपको अच्छा लगा तो आप नीचे कमेंट के अंदर बताएं ।

    arif khan
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    यदि आपको गेस्ट पोस्ट करनी है। तो हमें ईमेल पर संपर्क करें । आपकी गेस्ट पोस्ट पेड होगी और कंटेंट भी हम खुदी ही लिखकर देंगे ।arif.khan338@yahoo.com

    Related Posts

    Keeping Your Brand’s Story Alive: The Art of Consistent, High- Impact Content

    February 25, 2026

    5 Certified Product Destruction Services for Businesses

    February 19, 2026

    How to Make This Years Business Party Worth Remembering

    January 28, 2026
    Leave A Reply

    Categories
    • Tech
    • Real Estate
    • Law
    • Finance
    • Fashion
    • Education
    • Automotive
    • Beauty Tips
    • Travel
    • Food
    • News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy Policy
    • About us
    • Contact Us
    © 2026 Coolthoughts.in

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.