Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    cool thoughtscool thoughts
    • Home
    • Privacy Policy
    • About us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    SUBSCRIBE
    • Home
    • Tech
    • Real Estate
    • Law
    • Finance
    • Fashion
    • Education
    • Automotive
    • Beauty Tips
    • Travel
    • Food
    • News
    cool thoughtscool thoughts
    Home»entertainment»यह है दुनिया का सबसे गंदा इंसान पुरी स्टोरी जानकर चौंक जाएंगे आप
    entertainment

    यह है दुनिया का सबसे गंदा इंसान पुरी स्टोरी जानकर चौंक जाएंगे आप

    arif khanBy arif khanMay 30, 2019Updated:November 29, 20201 Comment17 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit WhatsApp Email
    duniya ka ganda admi
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest WhatsApp Email

    दोस्तों यदि आपसे कोई पूछे कि दुनिया का सबसे गंदा इंसान कौन है तो आपका क्या जवाब होगा ? और यदि आप से कोई पूछे की दुनिया का सबसे गंदा इंसान कौन है ? तो आप किसका नाम बताऐ ।‌‌‌इस लेख के अंदर हम आपको दुनिया के सबसे गंदे इंसान की पूरी जीवनी के बारे मे बताने वाले हैं। वैसे यह लेख किसी नॉलेज के लिए तो नहीं है। लेकिन आपको इससे पढ़कर यह एहसास जरूर होगा कि दुनिया के अंदर अलग अलग किस्म के इंसान होते हैं।‌‌‌ईरान के रहने वाले अमु हजि 80 साल के हो चुके हैं। इनको दुनिया का सबसे गंदा इंसान होने का दर्जा प्राप्त है। इनको 60 साल हो चुके हैं। अभी तक नहाए नहीं हैं। वैसे देखा जाए तो यह बहुत अजीब बात है कि इतने साल तक ना नहाने के बाद भी यह स्वस्थ हैं।

    ‌‌‌दुनिया का सबसे गंदा इंसान

    ‌‌‌एक तरफ आप और हम हैं जोकि रोज नहाने के बाद भी साल के अंदर कई बार बीमार पड़ जाते हैं। 60 साल तक इनका नहीं नहाना वैज्ञानिकों के लिए भी आश्चर्य की बात है। उनको भी यह समझ मे नहीं आ रहा है कि यह स्वस्थ कैसे हैं ? ‌‌‌लेकिन सबसे बड़ी बात तो यह है कि जिस इंसान के अंदर कुछ खास योग्यता मतलब सुपर पॉवर होता है उसके अंदर कुछ विशेष होता है। एक लेख के अंदर हमने बात की थी कि दुनिया के अंदर कुछ ऐसे इंसान हैं जिनको करंट नहीं लगता है ।‌‌‌इस तरह के इंसानों पर वैज्ञानिकों ने रिसर्च किया और पाया कि इनकी बॉडी का रजिस्टेश आम इंसानों से अलग है इसी वजह से इनको करंट नहीं लगता है।

    ‌आइए जानते हैं दुनिया के सबसे गंदे इंसान की कुछ विशेषताओं के बारे में

    Table of Contents

    • सड़ा हुआ मांस खाने मे पसंद
    • ‌‌‌जमीन पर बनाए होल मे रहन सहन
    • ‌‌‌बाल को काटने का अलग ही तरीका
    • ‌‌‌नहाने से लगता है डर
    • ‌‌‌दुनिया का सबसे गंदा इंसान अजीब नशा
    • ‌‌‌सीशे मे गंदा चेहरा देखना पसंद
    • ‌‌‌दुनिया के सबसे ‌‌‌ गंदे विचारों वाले इंसान भी जान लिजिए
    • Elizabeth Bathory
    • Talat Pasha
    • Josef Mengele
    • Reinhard Heydrich
    • Osama bin Laden
    • Saddam Hussein
    • Heinrich Himmler
    • Vlad Dracula
    • Joseph Stalin
    • Adolf Eichmann
    • Maximilien Robespierre
    • Kim Il Sung
    • Ayatollah Ruhollah Khomeini

    सड़ा हुआ मांस खाने मे पसंद

    दोस्तों अक्सर बहुत से डॉक्टर यह कहते हुए मिल जाएंगे कि सड़ा हुआ मांस खाने से अनेक तरह की बिमारियां हो सकती हैं। वैसे उनका कहना सही है। लेकिन अमु हाजी के लिए यह बात सही नहीं हैं। ‌‌‌यदि उनको कोई साफ सुथरा भोजन देता है तो उनको वह पसंद नहीं आता है। लेकिन यदि उनको कोई सड़ा हुआ मांस देता है तो ज्यादा पसंद आता है। वे सड़ा हुआ मांस ही खाते हैं। सबसे बड़ी बात है कि इनका शरीर उन जानवरों के शरीर जैसा हो चुका है जो सड़े हुए मांस को खाते हैं। जैसे कुत्ते बिल्ली वैगरह । ‌‌‌जबकि हम लोग सड़ा हुआ मांस खाने की बजाय उसकी दुर्गंध से ही बहुत अधिक परेशान हो जाते हैं। तो यह है दुनिया के सबसे गंदे इंसान की पहली विशेषता ।

    ‌‌‌जमीन पर बनाए होल मे रहन सहन

    अक्सर गर्मी के दिनों मे हम लोग कूलर ऐसी के अंदर काफी परेशान रहते हैं। और एक यह इंसान है जोकि जमीन के अंदर बने होल के अंदर रहता है। वह इसका इस्तेमाल सोने के लिए भी करता है। इसके अलावा वह ईंटों से बने घर के अंदर भी रहता है। हाजी ईरान के दीजगाह गांव के एक अलग हिस्से के मे बने होल मे रहता है है। यह गाँव ईरान के दक्षिणी भाग में स्थित है। ‌‌‌हालांकि हाजी कभी कभी कब्र के अंदर भी सो जाता है।

    ‌‌‌यदि वह ईंट की बनी झोपड़ी के अंदर रहता है तो उसके अंदर बहुत ही गंदगी बनाकर रहना पसंद करता है। वह उसके अंदर जानबूझ कर गंदगी फैला देता है और उसके बाद उसके अंदर सोता है।

    ‌‌‌बाल को काटने का अलग ही तरीका

    अक्सर जब हमारे बाल बड़े हो जाते हैं तो हम लोग उनको कैंची से काटते हैं। लेकिन हाजी अपने बालों को काटने के लिए एक  अलग ही तरीका प्रयोग करता है। ‌‌‌वह माचिस से अपने बालों पर आग लगा लेता है। और उसके बाद जब बाल जलकर छोटे हो जाते हैं तो आग को बूझा लेता है। वैसे यह तरीका काफी खतरनाख है लेकिन हाजी के लिए यह सब करना सबसे आसान तरीकों मे से एक है।

    ‌‌‌नहाने से लगता है डर

    आपको बतादें कि हाजी को कई बार लोगों ने नहलाने का प्रयास किया लेकिन उसे यह सब अच्छा नहीं लगता है । और वह किसी तरीके से खुद को छूटाकर भाग जाता है। कुल मिलाकर उसका कहना है कि कम से कम वह पानी की बचत तो कर रहा है।

    ‌‌‌दुनिया का सबसे गंदा इंसान अजीब नशा

    ‌‌‌दुनिया का सबसे गंदा लड़का

    दोस्तों वैसे यह नशे करने का भी आदी है। यह पांच सिंगार एक साथ ही पीता है। लेकिन सबसे खास बात तो यह है कि यह पशु के मल का नशा भी करता है। इससे देखकर तो यही लगता है कि यह बाहर से ही नहीं वरन अंदर से भी गंदा है।

    ‌‌‌हाजी खुद कहता है कि उसे यह सब करना अच्छा लगता है। और वह ऐसा तबतक करता रहेगा जबतक की उसकी मौत नहीं हो जाती हो ।

    ‌‌‌सीशे मे गंदा चेहरा देखना पसंद

    दोस्तों आपको बतादें कि जब हाजी शीशे के अंदर देखता है तो उसे गंदा चेहरा देखना काफी अच्छा लगता है। एक तरह से देखा जाए तो उसे गंदगी से प्यार हो चुका है। जिस तरह से हमे गंदगी से नफरत होती है उसी तरीके से इसे गंदगी से प्यार है। सो वह  गंदा रहना पसंद करता है।

    ‌‌‌अमु हाजी वैसे एक नजर मे देखा जाए तो यह मानसिक रूप से बीमार लग रहा है। लेकिन इस बारे मे कुछ कहा नहीं जा सकता है। क्योंकि मैंने कई जगहों पर सर्च किया लेकिन मुझे यह कहीं पर भी नहीं लिखा हुआ मिला कि हाजी मानसिक रूप से बीमार है। एक न्यूज साइट के अनुसार ‌‌‌हाजी बचपन से ही ऐसा नहीं था वरन उसे एक मानसिक आघात ने ऐसा बना दिया । हालांकि वह मानसिक आघात क्या था इस बारे मे कोई जानकारी नहीं है।

    ‌‌‌लेकिन यह एक शोध का विषय है कि हाजी बिना किसी बीमारी के इतने साल तक जिंदा कैसे रहा ? उसके शरीर के अंदर ऐसा क्या है जो हर प्रकार के रोगाणुओं को नष्ट करने की क्षमता रखता है। ‌‌‌कुछ भी उसके शरीर के अंदर कुछ खास क्षमताएं मौजूद हैं। यदि हम लोग कुछ ही दिन ऐसा करके देखलेंगे तो निश्चिय ही मर जाएंगे । वैज्ञानिकों को इन क्षमताओं का पता लगाना चाहिए ताकि इंसानों की प्रतिरक्षा सिस्टम को ठीक किया जा सके । मतलब उसे पहले से बेहतर बनाए रखा जा सके ।

    ‌‌‌दुनिया के सबसे ‌‌‌ गंदे विचारों वाले इंसान भी जान लिजिए

    दोस्तों यह दुनिया बहुत ही बड़ी है । और यहां पर अलग अलग प्रकार के लोग रहते हैं लेकिन कई बार यह लोग इतने अधिक अलग हो जाते हैं कि  वे पूरी दुनिया से ही अलग नजर आने लग जाते हैं। और अपनी अजीब आदतों की वजह से काफी फेमस हो जाते हैं। ‌‌‌उपर हमने दुनिया के सबसे गंदे इंसान के बारे मे जाना ।

    अब कुछ अजीब इंसानों के बारे मे भी जान लेते हैं जिससे आपका मनोरंजन हो जाएगा ।‌‌‌वैसे आपको बतादें कि गंदगी सिर्फ शरीर तक रहे तो बहुत खराब नहीं है। यह केवल खुद का ही विनाश करती है लेकिन यदि गंदगी दिमाग के अंदर घुस जाए तो फिर यह पूरी दुनिया का विनाश करती है। तो आए जानते हैं दिमाग के अंदर गंदे विचारों से लैस कुछ खास लोगों के बारे मे ।

    Elizabeth Bathory

    Elizabeth Bathory

    एलिजाबेथ बाथोरी एक काउंटेस थी जो कार्पेथियन पहाड़ों में रहती थी।और वह ड्रेकुला से बहुत अधिक प्रभावित थी।इस महिला को ड्रेकुला के नाम से भी जाना जाता था।इस महिला का मानना था की जवान रक्त उसे जवान बनाए रख सकता है।इस महिला ने 650  लड़कियों को मार डाला था। और उनके उपर बहुत अधिक अत्याचार किये । ‌‌‌कुछ के नीजी अंगों को जला दिया गया । उनको अपना ही मांस खाने के लिए मजबूर किया गया ।इतना ही नहीं इन लड़कियों के शरीर का खून तक पी लिया गया ।हालांकि इस खतरनाक महिला पर कोई मुकदमा नहीं चला लेकिन इसको एक कमरे के अंदर बाद मे बंद कर दिया था। और 4 साल बीतने के बाद ही इस महिला की मौत हो गई।

    Talat Pasha

    Talat Pasha

    ‌‌‌यह इंसान 1917 से 1918 तक ओटोमन साम्राज्य में सुल्तान का ग्रैंड विजियर था।1915 ई के अंदर इसको अर्मेनियाई लोगों का सफाया करने का आदेश दिया गया ।इस संघर्ष के अंदर अनेक लोगों को मार डाला गया और महिलाओं के साथ बलात्कार किया गया ,और लूटा गया । आर्मेनियाई लोगों  को भागने के लिए मजबूर किया गया और यह लोग मीलों तक पैदल चलें ।इनके अंग कटे हुए थे । और कुछ के हाथों को जला दिया गया था।जबकि कुछ लोगों को पानी के अंदर उबाल कर मार दिया गया ।2.5 मिलियन आर्मीनियाई लोगों की आबादी में से 1 से 1.5 मिलियन लोग मारे गए थे। ‌‌‌इस प्रकार से Talat Pasha दुनिया का काफी खतरनाक इंसान था।

    Josef Mengele

    Josef Mengele

    ‌‌‌यह इंसान ऑशविट्ज़ में चिकित्सक था। जिसको अक्स मौत के डॉक्टर के नाम से भी जाना जाता है।इसके अलावा इस इंसान ने यहूदियों  के उपर जुल्म किये थे ।

    ‌‌‌इस इंसान ने कई बच्चों के उपर अपने चिकित्सा के बेकार प्रयोग किये थे ।इन प्रयोगों कें अंदर अनेक जुड़वा बच्चे मारे गए थे ।यह जुड़वा बच्चों पर अनुवांशिक समानता पर प्रयोग कर रहा था।  लगभग 3,000 जुड़वां बच्चे इन प्रयोग कों के अंदर शामिल थे । लेकिन इसके अंदर बहुत ही कम जुड़वा बच्चे जिंदा बच ‌‌‌ पाए थे ।

    उसने कभी-कभी जुड़वा बच्चों के लिंग को बदलने की कोशिश की। उसने कभी-कभी माता-पिता को अपने बच्चों को मारने के लिए मजबूर  किया था। और इस डॉक्टर ने 400,000 से अधिक जुड़वा बच्चों को गैस चंबरों के अंदर मरने के लिए मजबूर कर दिया था। बाद मे यह डॉक्टर  दक्षिण अमेरिका भाग गया  और वहीं पर रहा । 1985 में ब्राजील के महासागर में तैरने के दौरान एक स्ट्रोक से ‌‌‌ इसकी मौत हो गई थी।

    Reinhard Heydrich

    Reinhard Heydrich

    वह सभी नाज़ियों में सर्वोच्च रैंक पर था और कई युद्ध अपराधों के लिए जिम्मेदार था।सोवियत संघ के आक्रमण के दौरान सोवियत अधिकारियों और रूसी यहूदियों की हत्या इसी ने करवाई थी।इसी ने 1 लाख से अधिक लोगों को मौत के घाट उतार दिया और 60 हजार से अधिक यहूदियों को बस्ती को छोड़ने के लिए मजबूर किया । हेड्रिक ने पोलैंड पर हमला किया और 80 हजार से अधिक लोगों को मार डाला गया ।1942 मे इस व्यक्ति की हत्या का प्रयास किया गया लेकिन वह इस हमले के अंदर बच निकला और इसके ठीक 9 दिन बाद इसकी मौत हो गई। इसके बदले नाजियों ने लिडिस गांव के अंदर सब घरों मे आग लगादी और बहुत से लोगों को मार डाला ।

    Osama bin Laden

    Osama bin Laden

    ओसामा बिन लादेन के बारे मे तो सभी जानते ही हैं। ओसामा अलकायदा नामक आतंकवादी संगठन चलाता था।इसने  डारस सलाम, तंजानिया और नैरोबी, केन्या में संयुक्त राज्य दूतावासों पर  भी हमले करवाए थे ।जिनके अंदर 200 लोग मारे गए और 4000 से अधिक घायल हो गए थे ।

    • 2004 मे 191 लोग मारे गए और 2000 से अधिक घायल हुए ।
    • अक्टूबर 2002 मे 202 लोग मारे गए और 209 लोग घायल हुए
    • 2004 के सुपरफेरी बम विस्फोट में 119 लोग मारे गए।
    • 2007 में इराक पर ओसामा के हमले की वजह से 796 लोग मारे गए थे और 1562 लोग घायल हो गए थे ।इन आतंकवादी युद्धों की वजह से लगभग 127,170 लोगों की मौत हो गई थी।ओसामा की मौत 2 मई, 2011 को हुई थी।

    Saddam Hussein

    सद्दाम 1979 से 2003 तक इराक का तानाशाह रहा था।इस तानाशाह की वजह से लगभग 2 मिलियन लोग मारे गए ।हलबजा के कुर्द गांव पर रासायनिक हमला इन्होंने ही करवाया था।जिसके अंदर 5,000 से अधिक लोग मारे गए थे । सद्दाम के 1987-1988 में कुर्दों के खिलाफ आतंक के अभियान में 50,000 से 1,00,000 मारे गए। एमनेस्टी इंटरनेशनल एक रिपोर्ट के अंदर यह कहा गया था कि इराक के अंदर लोगों को कई प्रकार की यातनाओं का सामना करना पड़ा था।

    ‌‌‌यहां पर कई लोगों की आंखें फोड़ डाली गई । और कइयों को बिजली के झटके दिये गए और कुछ को मौत के घाट उतार दिया गया ।सदाम ने अपने 40 से अधिक रिश्तेदारों की भी हत्या करवादी थी और 400,000 से अधिक इराकी लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया । हालांकि बाद मे सदाम हुसैन को मानवता का दोषी बताते हुए ‌‌‌ फांसी दी गई।

    Heinrich Himmler

    हेनरिक हिमलर एसएस के प्रमुख थे, दूसरे सबसे शक्तिशाली नाजी थे ।इनके घर के अंदर यहूदी लोगों की हडियों से बने फर्निचर और दूसरी चीजें थी।द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान लाखों लोगों के जीवन को इसने ही नष्ट किया था। पोल्स, रूसी, कम्युनिस्टों की मौत के लिए यह जिम्मेदार थे । ‌‌‌इसने अपने भाषण के अंदर यह कहा था कि 200 रूसी लोगों को मारना होगा और उसके बाद हिमलर ने 1945 में जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी।

    Vlad Dracula

    Vlad Dracula

    व्लाद वालिया 1448 से 1476 तक राजकुमार रहे थे । जिस तरीके से यह लोगों को यातनाएं देते थे उसी वजह से इनका नाम ड्रैकुला पड़ा था।इस इंसान का लोगों को मारने का अपना एक तरीका था। यह एक तेज धार वाला चाकू रखता था और लोगों के शरीर को उस चाकू से चीर देता था।

    ‌‌‌सबसे पहले यह चाकू को कई बार लोगों के पेट के अंदर भी सीधा घुसेड़ देता था। और उसके बाद बेचारे लोगों को तड़पा तड़पा कर मारता था।

    व्लाद जानवरों से भी बहुत अधिक प्यार करता था। लेकिन वह इंसानों को भी बहुत अधिक बुरे तरीके से मारता था।यह मारने के लिए बहुत अधिक बुरे तरीके से लोगों को तड़पाता था।वह नहीं चाहता था कि पिड़ित बहुत ही जल्द मर जाए । ‌‌‌और जल्दी मरना उसके लिए काफी मजेदार था। वह लोगों को अलग अलग तरीके से मारता था ताकि उसे काफी आनंद महसूस हो ।लोगों को जहर देने, अंधा करना , गला घोटना ,छिन्न भिन्न करना , गला घोटना ,चमड़ी उतार देना , सिर को उबालना आदि ।

    वह लोगों की नाक, कान, हाथ, पैर, अंग और यौन अंगों को काट लेता था।और महिलाओं के निजी अंगों को काट लेता था और उनको अपने पास रखता था।वह लोगों के सिर को काट लेता था और उसके बाद दीवारों पर टांग देता था।

     सिर्फ इतना ही नहीं ‌‌‌वह मरे हुए लोगों को अपने आस पास टांग कर रखता था और उनके आस पास खाना पीना पसंद करता था।उसने कई गांवों को युद्ध के अंदर नष्ट कर दिया और बच्चों को भूना व माता पिता को उसे खाने के लिए मजबूर किया । व्लाद बीमार और कमजोर व भिखारी लोगों से नफरत करते थे ।व्लाद ने शहर के सभी गरीब और बेकार के लोगों को एक पार्टी के अंदर बुलाया फिर उनको जिंदा जला दिया गया ।

    ‌‌‌इसने अपनी पत्नी की भी हत्या करवाई थी और इसको लोगों का खून पीना बहुत अधिक पसंद था। और खून पीने के लिए अनेक लोगों की इसने हत्या करवादी थी।

    Joseph Stalin

    Joseph Stalin

    1922 से 1953 तक स्टालिन सोवियत संघ का तानाशाह था।यह जब तानाशाह नहीं था और छोटा था तो एक डकैत और हत्यारा था।और सत्ता हाशिल करने के बाद तो पागल, निर्दयी, अक्षम, क्रूर और तामसिक तानाशाह बन गया। ‌‌‌और इसने अपने 30 साल के सम्राज्य के दौरान क्रूर शासन का निर्माण किया और अनेक लोगों की हत्याएं करवाई। जो लोग इसके खिलाफ वोट देते थे या इससे नफरत करते थे यह उनको मरवा देता था। ‌‌‌इसने अनेक लोगों को गुलाम मजदूरों की भांति काम करवाया और विशाल ओधोगिक योजनाएं अब मजदूरों के लिए किसी काम की नहीं रह गई थी। उनके लिए यह नरक के समान हो चुकी थी। स्टालिन ने कई लोगों से उनके डेथ वारंट पर साइन करवा लिए थे । इतना ही नहीं वह उन लोगों को सबसे अधिक पसंद करता था जोकि उसकी आज्ञा को मानता था और उसकी चापलूसी करता था।

    स्टालिन ने अपने परिवार के सदस्यों को भी मार डाला और अपने बेटी के प्रेमी को भी मौत के घाट उतरवादिया था। बाद मे उसकी पत्नी ने भी आत्महत्या करली थी।इसी समय यहां पर अकाल पड़ा था जिसके अंदर लगभग 10 मिलियन लोग अकाल में मारे गए। स्टालिन ने एक बार कहा था “एक मौत एक त्रासदी है, ।

    सोवियत संघ से 1.5 मिलियन से अधिक जर्मन महिलाओं का बलात्कार किया गया था।और उसने अनेक यहूदी महिलाओं और बच्चों को मार दिया था। स्टालिन चाहता था कि सोवियत संघ एक ऐसा देश बने जोकि अमेरिका को भी टक्कर दे सके । यदि ऐसा हो जाता है तो उसके बाद वह अमेरिका से युद्ध लड़ेगा ।

    Adolf Eichmann

    Adolf Eichmann

    एडोल्फ इचमैन होलोकॉस्ट के वास्तुकार थे। इसपर अनेक यहूदियों को मारने का आरोप था।जुलाई तक, 1944 ईचमैन ने 400,000 से अधिक हंगेरियन यहूदियों के निर्वासन और हत्या का आयोजन किया। वह 5 से 6 मिलियन यहूदी मौतों के लिए जिम्मेदार था। उसने इस संबंध मे एक बार यहां तक कहा था कि जब वह इनको मारता है तो उसका दिल

    ‌‌‌ खुशी से भर जाता है। यदि उसका पिता यहूदी होता तो वह उसे भी मार देता है।अर्जेंटीना के अंदर यह बाद मे भाग गया और वहीं पर 15 साल तक रहा उसके बाद 1960 के अंदर इसको पकड़ लिया गया ।इजरायली सिक्योरिटी ने इसके उपर 15 आरोप लगाते हुए फांसी पर लटका दिया था।

    Maximilien Robespierre

    Maximilien Robespierre

    वह फ्रांसीसी क्रांति के नेता थे। और सत्ता हाशिल करने के बाद वह खुद क्रूर बन गया था।जब उसके पास सत्ता आ गई तो उसने उल्टे दूसरे लोगों को ही मारना शूरू कर दिया ।10 महिने के अंदर ही इसने बिना अपराध के ही बहुत सारे लोगों को फांसी पर लटका दिया गया । ‌‌‌यह दोस्तों सहित सभी को दुश्मन के रूप में भी देखने लगा था।इसने कुलीनों और सामान्य लोगों के पूरे परिवारों को दोषी ठहराया था। ‌‌‌इसके आदेश के बाद आदेश के तहत, उनके लोगों ने वेंडी पर हमला किया, जिससे 100,000 से अधिक पुरुष, महिलाएं और बच्चे मारे गए।

    Kim Il Sung

    Kim Il Sung

    ‌‌‌यह 1948 से 1972 तक उत्तर कोरिया के तानाशाह थे।किम इल सुंग ने ही कोरियाई युद्ध की शुरूआत की थी।इस युद्ध के अंदर 3 मिलियन से अधिक लोग मारे गए थे । ‌‌‌युद्ध के बाद इसने अपने  सभी अधिकारियों और प्रतिद्वंद्वियों को मार डाला और युद्ध के अंदर 200,000 अधिक कैदियों को बहुत बुरे तरीके से प्रताड़ित किया गया ।यदि कोई अपराध करता तो उसके बाद उसके माता पिता को भी मौत के घाट उतार दिया जाता था।

    कैदियों को कभी-कभी एक महीने तक लगातार बॉक्स में घुटने टेकने के लिए मजबूर किया जाता था जब तक कि उनकी मृत्यु नहीं हो जाती।इतना ही नहीं 22 मिलियन कोरिया आबादी के अंदर 3.5 मिलियन लोग अकाल में मारे गए हैं किम इल सुंग का 1994 में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया, जिसे उनके बेटे किम जोंग इल  आया और वह ‌‌‌ अपने बाप से भी बदतर निकला ।

    Ayatollah Ruhollah Khomeini

    Ayatollah Ruhollah Khomeini

    वह 1979 से 1989 तक ईरान के धार्मिक नेता थे। वह 1979 की ईरानी क्रांति के नेता भी थे, जिसमें 3,000 से 60,000 लोग मारे जा चुके थे । शिया इस्लामिक कानून के अंदर आम लोगों पर बहुत अधिक अत्याचार हो रहे थे । ‌‌‌पुरूष और महिलाओं के लिए सख्त ड्रेस कोड़ थे ।संगीत सुनने पर लोगों को कैद के अंदर डाल दिया जाता था। इसके अलावा लोग सर्वाजनिक रूप से चुंबन नहीं कर सकते थे । अल्लाह को ना मानने वालों को प्रताड़ित किया जाता था और उनको गोली मार दी जाती थी। ‌‌‌चोरी करने वालों के हाथ काट दिये जाते थे और महिलाओं का चेहरा तेजाब से जला दिया जाता था।1988 के ईरानी नरसंहारों में, खोमैनी ने आदेश दिया कि जो भी कैदी सरकार विरोधी गतिविधियों का प्रायश्चित नहीं करता उसे मार दिया जाएगा । और इसके अंदर लगभग 30000 से अधिक लोग मारे गए ।

    सद्दाम हुसैन ने खिमिनी के शिया धर्म के उग्रवादी ब्रांड के प्रसार होने के शक मे ईरान पर हमला कर दिया ।जिसने ईरान-इराक युद्ध शुरू कर दिया, जिससे 1 से 2 मिलियन लोगों की मौत हो गई। उसके बाद हुसैन ने ईरान से शांति की अपील की लेकिन खिमिनी ने इनकार कर दिया । और उसके बाद ईरान की अर्थव्यवस्था बर्बाद हो गई थी और 500,000 से 1 मिलियन ईरानी मारे गए थे। 1989 में खुमैनी की कैंसर से मौत हो गई ।

    ‌‌‌दुनिया का सबसे गंदा इंसान के बारे मे इस लेख मे हमने विस्तार से जाना उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा । यदि आपका कोई सवाल है तो नीचे कमेंट करें ।

    एक आंख वाला जानवर कौन सा है ? ‌‌‌एक आंखों वाले जीव का रहस्य

    chakmak patthar kya hai? चकमक पत्थर की जानकारी

    petrol peene se kya hota hai ? पेट्रोल पीने के भयंकर नुकसान

    arif khan
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    यदि आपको गेस्ट पोस्ट करनी है। तो हमें ईमेल पर संपर्क करें । आपकी गेस्ट पोस्ट पेड होगी और कंटेंट भी हम खुदी ही लिखकर देंगे ।arif.khan338@yahoo.com

    Related Posts

    How AI is Changing the Face of the Entertainment Industry

    May 24, 2025

    How TikTok is Shaping Music Trends in 2025

    May 24, 2025

    Top 10 Must-Watch Netflix Originals of 2025

    May 24, 2025

    1 Comment

    1. Rahul on June 4, 2019 6:05 pm

      इसका तो जीना ही व्यर्थ है….

    Leave A Reply

    Categories
    • Home
    • Tech
    • Real Estate
    • Law
    • Finance
    • Fashion
    • Education
    • Automotive
    • Beauty Tips
    • Travel
    • Food
    • News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • Privacy Policy
    • About us
    • Contact Us
    © 2025 Coolthoughts.in

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.