मौत के समय यह 4 चीजे अपने पास रखें तो आत्मा जाएगी स्वर्ग मे

दोस्तों जो इस दुनिया के अंदर आया है। उसे एक न एक दिन मरना अवश्य है। कोई इस संसार के अंदर अमर नहीं होता है। और किसी की मौत होने के बाद उसकी आत्मा या तो स्वर्ग लोक के अंदर जाती है या फिर नर्क लोक मे चली जाती है। ‌‌‌लेकिन बहुत ही कम लोग ऐसे होते हैं जिनकी आत्मा स्वर्ग के अंदर जाती है। क्योंकि आजकल तो वैसे भी पूरी दुनिया पापियों से भरी पड़ी है।

दोस्तों इस लेख के अंदर हमआपको बताने वाले हैं कि किन चीजों को मौत के समय अपने पास रखें ताकि आत्मा स्वर्ग के अंदर जाए।

1. ‌‌‌तुलसी के पत्ते

पुराणों के अंदर तुलसी को भगवान विष्णु की प्रिय बताया गया है। पुराणों के अनुसार मौत के समय यदि तुलसी के पत्ते पास मे रखें तो यमदूतों का भय नहीं रहता है। और यमदूत आत्मा को नर्क लोक लेजाने मे असफल होते हैं साथ ही मौत के समय कष्टो से छूटकारा मिलता है।

2. ‌‌‌गंगाजल

पुराणों के अनुसार मरने से पहले इंसान के मुख मे गंगाजल डालना चाहिए ताकि उसका शरीर और आत्मा पवित्र हो जाए । पुराणों के अनुसार गंगाजल के पास होने से यमदूत उस आत्मा को नरक के अंदर ले जाकर कठोर दंड नहीं दे सकते ।

3. ‌‌‌भगवत गीता

मौत के समय यदि भगवत गीता का पाठ सुनाया जाता है तो आत्मा का शरीर से मोह दूर हो जाता है। और आत्मा शरीर को आसानी से छोड़ देती है। इसलिए जो इंसान मरने वाला हो उसको एक बार भगवत गीता का पाठ अवश्य ही सुनाया जाना चाहिए।

4. ‌‌‌रमायण

यदि कोई व्यक्ति म्रत्यू सयया पर लेटा हो तो उसे रामायण की कथा सुनाने पर भी मौत के कष्टो से छूटकारा मिलता है। क्योंकि रामायण भगवान राम की कहानी है। जिससे सुनने के बाद इंसान का दुनिया से मोह भंग हो जाता है। और नरक की सजा भी नहीं भोगनी पड़ती ।

‌‌‌विभिन्न धर्म ग्रंथों के अनुसार मौत के समय जैसा इंसान सोचता है उसकी वैसी ही गति हो जाती है। यदि मौत के समय इंसान अच्छा सोचता है तो वह स्वर्ग के अंदर भी स्थान पा सकता है। इसलिए ही तो कई बार मरणासन्न इंसानों को गीता का पाठ सुनाया जाता है।

This post was last modified on November 4, 2018

Related Post