पत्थर को काटने पर निकलता है खून

दोस्तों आपने कई तरह के पत्थर देखे हैं । पत्थर कठोर होते हैं। और इनमे जीवन नहीं होता है। लेकिन अब एक ऐसा पत्थर सामने आया है जिसको काटने पर खून निकलता है। यह अजीबोगरिब पत्थर समुद्री चटटानों के आस पास पाया जाता है।

‌‌‌यह पत्थर दूसरे पत्थरों से पूरी तरह से अलग है। दरअसल इस पत्थर के अंदर जीवन मौजूद है।

‌‌‌इस पत्थर को पायुरा चिलियांसिस कहा जाता है। यह चिली पेरू के समुद्री तलों के अंदर पाया जाता है।

‌‌‌बहुत उपयोगी है यह पत्थर

इस पत्थर का लोग मांस खाते हैं। वहीं इसको खाने वाले लोगों का कहना है कि यह काफी मजेदार है। और इसी वजह से इसकी बाजार मे भारी मांग बनी हुई है। लोग इसको हर जगह पर तलास रहे हैं। जिसको यह पत्थर मिल जाता है। वह उसे बेच कर अच्छ पैसे कमा सकता है।

‌‌‌हांलाकि यह पत्थर काफी दुर्लभ है। इसको ढुंढना भी आसान काम नहीं है। क्योंकि यह समुद्र के आस पास पहाडियों के अंदर छिपा हुआ रहता है। और अन्य पत्थरों के जैसा ही दिखता है।

‌‌‌इस पत्थर के अंदर से मांस निकालने के लिए तेज चाकू की जरूरत होती है। लोग इसका कच्चा मांस खाना पसंद करते हैं।

‌‌‌क्या रहस्य है इस पत्थर का

‌‌‌दरसअल यह पत्थर एक प्रकार का समुद्री जीव होता है। जोकि सांस भी लेता है। और भोजन भी करता है। इस जीव का बाहरी भाग काफी कठोर होता है। और अंदर बहुत नर्म होता है। ‌‌‌इस जीव की एक और खास बात है । यह सेक्स बदलता है। यानि जब यह पैदा होता है तो नर होता है। उसके बाद धीरे धीरे यह मादा बन जाता है। और खुद ही अपने बच्चे पैदा कर लेता है।

हांलाकि समुद्र के अंदर इस प्रकार के कई जीव रहते होंगे । निरंतर वैज्ञानिक नए नए जीवों की खोज कर रहे हैं।

This post was last modified on January 30, 2023

Related Post