दुनिया के 12 सबसे पुराने पेड़ top 12 world oldest tree

विश्व का सबसे पुराना पेड़ कौन सा है ,दुनिया का सबसे पुराना पेड़ कौन सा है ,duniya ka sabse purana ped kaun sa hai ,दुनिया के अंदर ऐसे कई पेड़ थे जो हजारों सालों पुराने थे । हालांकि उनमे से अधिकतर इंसानों के द्वारा नष्ट किये जा चुके हैं। और बाकी जो बचे हुए हैं। वे संरक्षण के अंदर हैं। पीछले दिनों दुनिया के सबसे पुराने पेड़ की खोज हुई थी जोकि कोई 9000 साल से भी ज्यादा पुराना है। ‌‌‌लेकिन समय के साथ पेड़ों का बचना मुश्किल होता जा रहा है। बढ़ती हुई मानव आबादी की वजह से पेड़ खत्म होते जा रहे हैं। वैसे देखा जाए तो यह हमारे लिए खतरे की घंटी हैं। क्योंकि पेड़ ही हमे ऑक्सिजन उपलब्ध करवाते हैं। यदि पेड़ ही नहीं रहेंगे तो हमारे बचने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होगा । इस ‌‌‌लेख के अंदर हम आपको कुछ दुनिया के पुराने पेड़ों के बारे मे बताने वाले हैं। जिनको जानकर आप आश्चर्य चकित रह जाएंगे । ‌‌‌अधिकतर पेड़ तो केवल इस वजह से नष्ट हो गए क्योंकि उनको इंसानों ने नष्ट करदिया वरना तो यह काफी लंबे समय तक और भी जिंदा रह सकते थे ।

1. ‌‌‌दुनिया का सबसे पुराना पेड़ कौन सा है सीनेटर

wiki

यह पेड़ फ्लोरिडा के अंदर था । और इसकी उम्र 3500 वर्ष थी। हालांकि अब यह पेड़ मौजूद नहीं है।यह Pond cypress प्रजाति का पेड़ था।सीनेटर 10.7 मीटर (35 फीट) की परिधि के साथ 36 मीटर लंबा (118 फीट) था । और सन 1925 के अंदर यहां पर आए एक तूफान के अंदर क्षतिग्रस्त हो गया था। ‌‌‌हालांकि तूफान के बाद भी यह पेड़ जिंदा रहा था। लेकिन सन 2012 के अंदर सारा बार्न्स और उसका दोस्त इस पेड़ के पास खड़े सिगरेट पी रहे थे । इस वजह से इस पेड़ मे आग लग गई। दोनों दोस्त तो वहां से भाग गए । लेकिन आग की चपेट मे आने की वजह से पेड़ पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गया था। 2014 में के अंदर सीनेटर का एक क्लोन तैयार किया गया था। जिसको एक पार्क के अंदर लगाया गया था। जिसका नाम द फिनिक्स” था।

सीनेटर को नष्ट करने वाली आग के लगभग एक साल बाद बंद होने के बाद 2 मार्च 2014 को बिग ट्री पार्क को जनता के लिए फिर से खोल दिया गया था। एक स्मारक का निर्माण किया गया था जिसमें नए पुनर्निर्मित बोर्डवॉक के साथ साइनेज शामिल है

19वीं शताब्दी के अंत में, पेड़ ने आगंतुकों को आकर्षित किया, भले ही आसपास की अधिकांश भूमि दलदली थी। लेकिन लोग किसी तरह से इस पेड़ के पास पहुंच जाते थे ।1925 में, एक तूफान ने पेड़ के शीर्ष को नष्ट कर दिया, इसकी ऊंचाई 165 फीट (50 मीटर) से घटाकर 118 फीट (36 मीटर) कर दी।

2. ‌‌‌सबसे पुराना पेड़ ग्रैन अबुएलो

ग्रैन अबुएलो पेड़ काफी पुराना पेड़ है। इसकी उम्र 3646 वर्ष है। और यह अभी भी जिंदा है।यह पैटागोनियन सरू प्रजाति का पेड़ है। और चिली के नेशनल पार्क के अंदर स्थिति है।यह दक्षिण अमेरिका का काफी पुराना पेड़ है। पेड़ 60 मीटर  से अधिक 4 मीटर  और 11 मीटर  की परिधि के साथ खड़ा है। 1993 के अंदर इस पेड़ की आयु को निर्धारित किया गया था। इसके अनुसार यह पेड़ काफी पुराना है। इस बात की संभावना है कि यह कोई 1500 ईसा पूर्व अंकुरित हुआ होगा । इस पेड़ नाम यात्रा करने वाले भूविज्ञानी चार्ल्स डार्विन ने अपने जहाज के कप्तान रॉबर्ट फिट्जराय के सम्मान में रखा था।

3.duniya ka sabse purana ped kaun sa hai सर्व-ए अबरकु

wiki

सर्व-ए अबरकु भी दुनिया का काफी पुराना पेड़ है। इसकी आयु 4000 से 5000 वर्ष आंकी गई है।यहभूमध्यसागरीय सरू प्रताति का है। और यह अभी भी जिंदा है। यह अबरकु, ईरान के अंदर मौजूद है। यह काफी पुराने पेड़ों मे से एक माना जाता है।हालांकि इसकी सही सही उम्र का अनुमान लगाना काफी कठिन है। ‌‌‌एक अन्य स्टोरी के अनुसार यह पेड़ जोरोस्टर, एक ईरानी पैगंबर,  द्वारा लगाया गया था, जो बाइबिल के चित्र ताह के तीसरे बेटे थे । यह पेड़ अब राष्ट्रीय प्राकृतिक स्मारक घोषित किया जा चुका है। इसकी अधिक उम्र की वजह से यह पेड़ ईरान के अंदर काफी लोकप्रिय है। इसको देखने के लिए देश विदेश के पर्यटक ‌‌‌भी आते हैं।

4. ‌‌‌सबसे पुराना पेड़ ललंगरन्यव यू

http://By Emgaol – Own work, CC BY-SA 3.0, wiki

ललंगरन्यव यू पेड़ 4000 से 5000 साल पुराना माना जाता है। हालांकि इस पेड़ की सही सही उम्र ज्ञात करना काफी मुश्किल है। यह आम यव प्रजाति का है। और वेल्स के अंदर पाया जाता है। यह पेड़ अभी भी जिंदा है। ‌‌‌यह ल्लांगरनेव गांव के अंदर चर्च के परिसर के अंदर मौजूद है।डेविड बेलामी नामक एक वनस्पति शास्त्री के प्रमाण पत्र इस पेड़ पर टंगा हुआ है। जिस पर यह लिखा हुआ है कि यह पेड़ 5000 साल पुराना है।यह पेड़ वेल्श पौराणिक कथाओं में एक विशेष स्थान रखता है, एंजेलिस्टोर से यह जुड़ा हुआ है। जो हर हैलोवीन को बताता है कि कौनसे पैरिशियन  मरने वाले हैं।

5.Methuselah

By Oke, CC BY-SA 3.0, wiki

Methuselah की अनुमानित उम्र 4849 वर्ष है। यह ग्रेट बेसिन ब्रिसलकोन पाइन प्रजाति का है। और अमेरिका के अंदर स्थिति है। Methuselah tree अभी भी जिंदा है।इस पेड़ की खोज सन खोज 1957 में टॉम हार्लन और एडमंड शुलमैन के द्वारा की गई थी। और सन 2012 तक दुनिया का सबसे पुराना पेड़ था। पेड़ का नाम सबसे पुराने बाइबिल की आकृति मेथुलसाह के नाम पर रखा गया था।इस पेड़ का सटीक स्थान अज्ञात है। ताकि इसको लोगों से बचाया जा सके । यह अन्य पेड़ों से घिरा हुआ है।2832 ईसा पूर्व यह पेड़ अंकुरित हुआ होगा । ऐसा माना जाता है कि यह पेड़ मिस्र के पिरामिडों से भी पुराना है।

6. ‌‌‌दुनिया का सबसे पुराना पेड़ प्रोमेथियस

प्रोमेथियस पेड़ की उम्र 4862 वर्ष थी। हालांकि यह पेड़ अब खत्म हो चुका है। यह पीनस लोंगेवा प्रजाति का था। और अमेरिका के अंदर स्थिति था।1964 के अंदर यह पेड़ मानवों द्वारा ही नष्ट कर दिया गया था। सन 1964 के अंदर डोनाल्ड आर क्यूरी नामक एक वैज्ञानिक जब इस पेड़ की उम्र का निर्धारण कर

‌‌‌रहा था तो गलती से यह पूरा पेड़ कट गया था। और वैज्ञानिकों ने 4,862 वृद्धि के छल्ले गिना था। लेकिन एक अनुमान के अनुसार यह पेड़ 4900 साल पुराना था।

7.बेसिन Bristlecone पाइन

/By Dcrjsr – Own work, CC BY-SA 3.0, wiki

यह पेड़ 5,067 वर्ष पुराना है। और अभी भी जिंदा है। यह ग्रेट बेसिन ब्रिसलकोन पाइन प्रजाति का पेड़ है। और Inyo काउंटी, कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका के अंदर स्थिति है।यह पेड़ 200 साल से अधिक समय तक हरा रहा था। इसकी उम्र का सबसे पहले अनुमान 1958 मे शुलेमन के द्वारा लगाया

‌‌‌गया था। लेकिन उन्होंने अपना विवरण लिखा नहीं था। फिर सन 2010 के अंदर टॉम हार्लान ने इस पेड़ की उम्र फिर निर्धारित की थी।

8.विश्व का सबसे पुराना पेड़ टीजिक्को

अब तक सबसे पुराने पेड़ों के अंदर टीजिक्को  विश्व का सबसे पुरान पेड़ है।और इसकी उम्र 9,550 साल है।इस पेड़ की उम्र जांच अमेरिका के फ्लोरिडा की प्रयोगशालाओं के अंदर की गई थी। इस पेड़ की इतनी उम्र जानकर वैज्ञानिक भी हैरान रह गए । इतने लंबे समय तक मौसम परिवर्तन की ‌‌‌मार झेलने के बाद भी यह पेड़ वैसे ही खड़ा है।

‌‌‌यह पेड़ काफी उंची जगह पर पाया जाता है। और कम तापमान और कम पानी के अंदर भी जीवित रह सकता है। इस पेड़ के आस पास स्वीडन के अंदर 375 साल और 9000 व 5000 साल पुराने पेड़ और भी मिले हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार यह ईलाका इंसानों से दूर है। इस वजह से यहां यह पेड़ बचे हुए हैं। पेड़ों की उम्र को कार्बन ‌‌‌डेटिंग तकनीक से पता लगाया गया है।

9.Tree of One Hundred Horses

Tree of One Hundred Horses पेड़ लगभग 4000 साल पुराना है। यह सिसिली में माउंट एटना के अंदर स्थिति है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने इसे “ग्रेटेस्ट ट्री गिर्थ एवर” के नाम से दर्ज किया था।  57.9 मीटर (190 फीट) की परिधि थी जब इसे 1780 में मापा गया था। ‌‌‌इस पेड़ का नाम एक प्राचीन कथा के साथ जुड़ा हुआ है।माउंट एटना  यात्रा के अंदर ऑरागान की रानी और उसके 100 शूरू वीर जब एक तूफान के अंदर फंस गए थे तो उन्होंने इस पेड़ के नीचे शरण ली थी।‌‌‌इस किवदंति को कवि ग्यूसेप बोरेलो ने अपनी कविताओं के अंदर भी उकेरा था। और इस पर अनेक गीत भी लिखे गए थे।

10. Olive tree of Vouves

ग्रीस में नगरपालिका इकाई एनो वोव्स के गांव में एक जैतून का पेड़ है। यह सबसे पुराने जैतून के पेड़ों मे से एक है।और यह आज भी जैतून का उत्पादन करता है।रेडियोसोटोप  से पेड़ की उम्र का पता लगाना संभव नहीं है।पेड़ की अंगूठी विश्लेषण से पेड़ की उम्र 2000 साल आंकी गई है। वहीं  क्रेते विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया है कि यह पेड़ 4000 साल से अधिक पुराना है।इसकी आयु का एक संभावित सूचक इस पेड़ के पास खोजे गए दो कब्रिस्तान हैं।1997 के अंदर इस पेड़ को संरक्षित प्राकृतिक स्मारक घोषित किया गया था।2004 के एथेंस ओलंपिक और 2008 बीजिंग ओलंपिक के विजेताओं के लिए पेड़ की शाखाओं का इस्तेमाल मालाबनाने मे भी किया गया था।

11.Fortingall Yew

स्कॉटलैंड के पर्थशायर के फोर्टिंगॉल गाँव के अंदर यह पेड़ है।विशेषज्ञों के अनुसार इस पेड़ की उम्र 2000 से 3000 साल के बीच बताई गई है।फोर्टिंगल यू संभवतः ब्रिटेन का सबसे पुराना पेड़ है। कुछ लोगों के अनुसार इस पेड़ की उम्र 9000 साल तक भी हो सकती है।

12.Lady Liberty

लेडी लिबर्टी फ्लोरिडा के लॉन्गवुड में बिग ट्री पार्क में स्थित है।यह द सीनेटर पेड़ से 12 मिटर की दूरी पर स्थिति है।यह 3500 साल पुराना है।16 जनवरी 2012 को सीनेटर के जलने के बाद इस पेड़ का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। 2015 के अंदर किये गए नाप के अनुसार यह 82 फिट का था और इसकी ‌‌‌परिधि 394 इंच की थी।2005 में, जिनेवा एलिमेंटरी स्कूल ने पेड़ के लिए अधिक उपयुक्त नाम खोजने के लिए एक प्रतियोगिता आयोजित की थी और लेडी लिबर्टी इसका नाम रखा गया था। यदि इस पेड़ को सही ढंग से देखा जाए तो यह स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी जैसा दिखता है।

दुनिया के  सबसे पुराने पेड़ वैसे तो आपको और भी बहुत सारे मिल जाएंगे । लेकिन वे अधिक पुराने नहीं हैं। इनमे से अधिकतर 2000 साल तक पुराने हैं। Tnjri ट्री 2000 साल पुराना है।Seven Sisters Oak 1500 साल पुराना है।Jardine Juniper भी 1500 साल पुराना है। इस लेख के अंदर हमने 2000 साल से अधिक पुराने ‌‌‌पेड़ों का विवरण दिया है। यदि अन्य कोई पेड़ बाद मे खोजा जाता है। तो हम उसको भी इस लिस्ट के अंदर शामिल करलेंगे ।

‌‌‌दोस्तों पेड़ हमारे लिए काफी उपयोगी होते हैं।लेकिन हम इंसान पेड़ों की उपयोगिता को समझ नहीं पा रहे हैं। यही कारण है कि पेड़ काफी तेजी से कम हो रहे हैं। जंगलों को साफ किया जा रहा है।और तो और खुद सरकार भी इसी काम मे लगी हुई बीड़ के अंदर भी पेड़ों को काटा जा रहा है। और उसके बाद उनको बेच दिया जा ‌‌‌ रहा है।दोस्तों आपको पता होना चाहिए कि पेड़ ही इस धरती पर जीवन का आधार हैं।

 यदि हम इसी तरह से सारे पेड़ और पौधों को समाप्त कर दिया जाएगा तो हम भी नहीं बचेंगे । लेकिन इंसान ऐसे हो चुके हैं। की जंगलों पर भी अपना कब्जा जमा रहे हैं और पेड़ों को काट रहे हैं। यदि ऐसे ही चलता रहा तो उसके बाद ‌‌‌धरती पर तूफान आने मे समय नहीं लगेगा । एक दिन ऐसा समय आएगा की सारी धरती नष्ट हो जाएगी । वैसे भी वैज्ञानिक इस बात की चैतावनी दे चुके हैं कि यदि ऐसे ही पेड़ कटते रहें तो धरती का तापमान बढ़ जाएग और धुव्रों पर जमी बर्फ पिघल जाएगी जिससे कि नदियों का जल स्तर बढ़ जाएगा ।

‌‌‌और उसके बाद सारी धरती जलमग्न हो जाएगी ।ऐसे भी मानव सभ्यता धरती पर बचने वाली नहीं है। एक दिन ऐसे ही यह लोग धरती को विरान बना देंगे ।

दुनिया के  सबसे पुराने पेड़ लेख आपको कैसा लगा कमेंट करके बताएं।

औरतों को शनि देव की पूजा नहीं करनी चाहिए 7 कारण

मोर के पंख के 23 फायदे mor pankh ke fayde in hindi

उल्लू को मारने के 8 नुकसान ullu ko marne se kya hota hai

भूत कैसे दिखते हैं दिखाइए bhoot kaise dekhte hain

चीन में लोग क्या क्या खाते हैं china food list

सपने मे मूली देखने के 15 मतलब sapne mein muli dekhna

साइबर अपराध से बचाव के उपाय type of cyber crime in hindi

Refurbished Meaning in Hindi Refurbished प्रोडेक्ट कैसे खरीदे

गाना कैसे लिखना है ,गाना लिखने का तरीका song writing tips

बजरंग बाण सिद्ध करने की विधि और इसके फायदे

गन्ने की खेती कैसे करें ? गन्ने की खेती का वैज्ञानिक तरीका

सूर्य की उत्पति कैसे हुई ? सुरज के बारे मे रोचक तथ्य

पति-पत्नी में कलह निवारण हेतु बेहतरीन उपाय

Leave a Reply

arif khan

‌‌‌हैलो फ्रेंड मेरा नाम arif khan है और मुझे लिखना सबसे अधिक पसंद है। इस ब्लॉग पर मैं अपने विचार शैयर करता हूं । यदि आपको यह ब्लॉग अच्छा लगता है तो कमेंट करें और अपने फ्रेंड के साथ शैयर करें ।‌‌‌मैंने आज से लगभग 10 साल पहले लिखना शूरू किया था। अब रोजाना लिखता रहता हूं । ‌‌‌असल मे मैं अधिकतर जनरल विषयों पर लिखना पसंद करता हूं। और अधिकतर न्यूज और सामान्य विषयों के बारे मे लिखता हूं ।