किस करते समय आंखे बंद क्यों होती हैं ? जान लिजिए इसके 9 कारण

किस करना काफी दिलचस्प होता है। विज्ञान के अनुसार किस करने के बहुत सारे फायदे हैं। इन फायदों के अंदर आपको यह तनाव रहित बनाता है। इसमे आपकी एक्सरसाईज होती है। एक रिसर्च के अनुसार होठों पर किस करने से आपका दिल सही तरीके से काम करता है। ‌‌‌इसके अलावा किस करने के नुकसान भी हैं। जिसमे प्रमुख है कि किस करने से लाखो बैक्टिरिया फैलते हैं । ‌‌‌ इस लेख के अंदर हम किस के फायदों और नुकसान की बात नहीं करने वाले हैं।

 इस लेख के अंदर हम बात करने वाले हैं कि किस करते समय आंखें बंद क्यों होती हैं ? आपने भी इस चीज को महसूस किया होगा । जब आप पार्टनर को किस करते हैं तो आपकी भी आंखे बंद हुई होगी ।

‌‌‌वैसे किस करते समय पुरूषों की आंखे बहुत कम बंद होती हैं। लेकिन महिलाओं की आंखे बंद हो जाती है। ऐसा क्यों होता है। इस लेख के अंदर आइए इस बारे मे विस्तार से जानते हैं।

‌‌‌किस करते समय आंखे बंद क्यों होती हैं ?

किस करते समय हमारी आंखे बंद होने का भी एक वैज्ञानिक रिजन है। और अब तक इस पर अनेक रिसर्च भी किये जा चुके हैं। जिनके अंदर यह साबित हो चुका है कि लड़कियां किस करते समय अपनी आंखे बंद क्यों कर लेती हैं ? आइए नीचे जानते हैं ऐसा क्यों होता है?

‌‌‌1. किस पर अधिक फोक्स करने के लिए

आमतौर पर जब हमे अपना मन एकाग्र करना होता है तो ध्यान लगाते हैं और इसके लिए हमे अपनी आंखें भी बंद करनी होती हैं। ठीक ऐसा ही किस के अंदर होता है। आमतौर पर मनौवेज्ञानिकों का मानना है कि जब हम किस करते हैं तो हमारा ध्यान किस पर अधिक फोक्स करने के लिए आंखे बंद की जाती हैं। किस करते वक्त जब हमे इधर उधर की चीजे दिखाई देती हैं तो दिमाग का ध्यान बंट जाता है।‌‌‌ और किस का मजा खराब हो जाता है। जबकि किस करते समय जब आंखें बंद करली जाती हैं तो फिर दिमाग पूरी तरह से किस पर फोक्स कर पाता है।

लंदन में रॉयल होलोवे विश्वविद्यालय के मनोवैज्ञानिकों  ने सुझाव दिया है कि स्पर्श संवेदना को हमारा दिमाग तभी अच्छी तरह से अनुभव कर पाता है जब हमारी आंखें बंद हो और दिमाग केंद्रित हो । इसी वजह से किस करने के दौरान आंखें बंद होती हैं।‌‌‌

2. किस एक नशे की तरह होता है

वैज्ञानिक रिसर्च के अनुसार किस करना एक तरह से नशे की तरह ही होता है। इसका प्रभाव नशे के समान होता है। और किस करते समय दिमाग अपना संतुलन खो देता है। ऐसी स्थिति के अंदर आंखे अपने आप ही बंद हो जाती हैं।‌‌‌वैसे वैज्ञानिकों का कहना सही भी है। जब पार्टनर आपस मे किस करते हैं तो वे काफी उतेजित हो जाते हैं और ऐसी स्थिति के अंदर आंखे बंद होना स्वभाविक ही है। इसके अलावा यदि वे पहली बार ऐसा कर रहे हैं तो निश्चय ही आंखें बंद होंगी।‌‌‌

3. किस को फील करने के लिए

यदि हम अपने पार्टनर को किस करते हैं और आंखे खुली रखते हैं तो इसे हम फील नहीं कर पाते हैं। किस एक तरह की फीलिंग से जुड़ा होता है। और उसके आनन्द को फील करने के लिए हमे दूसरे ऑब्जेक्टस से अपना ध्यान हटाना होता है। ताकि हम उसे अच्छी तरीके से महसूस कर सके ।

4‌‌‌. देखा देखी

जहां किस करते समय आंखे बंद करने के पीछे वैज्ञानिक कारण है । वहीं इसके पीछे कुछ हद तक देखा देखी भी काम करती है। हम लोग फिल्मों नाटकों के अंदर देखते हैं कि जब मेल किस करता है तो फीमेल अपनी आंखे बंद कर लेती है। ‌‌‌हमे पता भी नहीं चलता है कि हम इन चीजों को अपने आप कब ग्रहण करते हैं और जब हमारा पार्टनर हमे किस करता है तो हमारी आंखे अपने आप ही बंद हो जाती हैं। क्योंकि हमारे दिमाग के अंदर वह देखा देखी वाला विचार आ जाता है। जिसको हमने फोलो कर रखा है।‌‌‌

5. आंखों मे दर्द

जब हम किसी वस्तु को बहुत अधिक निकटता से देखते हैं तो हमारी आंखों के अंदर दर्द होने लग जाता है। और जब हम किस करते हैं तो हमारी आंखों पार्टनर के काफी नजदिग चली जाती हैं। इसी वजह से हम सही तरीके से देख पाने मे सक्षम नहीं हो पाते हैं। और आंखे खुली रखने पर ‌‌‌आंखों के अंदर दर्द होने लगता है। इस वजह से आंखें बंद करना सही रहता है।‌‌‌

6. यह आनन्द का परिचायक है

आमतौर पर जब भी है कोई आनन्ददायक काम करते हैं तो एक बार आंखें बंद कर लेतें हैं। ताकि हम उसे फील कर सके । जब हम प्रार्थना करते हैं या कोई स्वाद चीजे खाते हैं। उसी तरह से किस के आनन्द को महसूस करने के लिए आंखें बंद करते हैं।‌‌‌

7. समर्पण को दर्शाने के लिए

जब आप किसी महिला पार्टनर को किस करते हैं तो महिलाएं अपने साथी के प्रति समर्पण को दिखाने के लिए भी ऐसा करती हैं। जब वे आंखें बंद कर लेती हैं तो उनके पुरूष मित्र को लगता है कि वे इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं यह उनका प्यार प्रकट करने का तरीका है।‌‌‌

8. स्पर्श तंतु

महिलाओं के अंदर स्पर्श तंतु पुरूषों की तुलना मे काफी अधिक सक्रिय होते हैं। इस वजह से महिलाएं पुरूषों की तुलना मे अधिक संवेदनशील होती हैं। जब पुरूष अपने महिला पार्टनर को किस करता है तो उन्हें इसका स्पर्श काफी अच्छा महसूस होता है। और उनके शरीर के तंतु इसे अधिक अच्छी तरीके ‌‌‌से व्यक्त करते हैं। इस वजह से महिलाएं किस करते समय आंखे बंद कर लेती हैं।‌

9. खूबसूरत रिएक्सन

एक बार आप यह सोचे की आप किस कर रहे हैं और आपकी महिला पार्टनर आपकी ओर आंखें फाड़ कर देख रही है तो यह एक अच्छा रिएक्सन नहीं हैं। महिलाएं अपने साथी को एक अच्छा रिएक्सन देने के लिए भी ऐसा करती हैं। जिससे साथी के मन मे यह बात बैठती है कि वास्तव मे महिला यह चाहती थी।

‌‌‌किस करते समय आंखे बंद क्यों होती हैं ? इस पर क्या कहता है विज्ञान

मनोवैज्ञानिकों पॉली डाल्टन और सैंड्रा मर्फी ने जर्नल ऑफ़ एक्सपेरिमेंटल साइकोलॉजी: ह्यूमन परसेप्शन एंड परफॉर्मेंस में एक अध्ययन प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार जब हम किस करते समय अपनी आंखें बंद नहीं करते तो हम अच्छे से इस पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे । और किस का सही तरीके से मजा नहीं ले पाएंगे। ‌‌‌क्योंकि हो सकता है कुछ द्रश्य हमारे दिमाग के ध्यान को बांट रहे हों ।

डाल्टन और मर्फी ने ने इस बारे मे जानने के लिए कुछ लोगों को शामिल किया और उनको एक टास्क दिया गया । और जब वे टास्क को पूरा कर रहे थे तो उनके अंदर एक कम्पन पैदा किया गया । जिससे उन्हें अच्छे तरीके से महसूस नहीं किया। ‌‌‌उसके बाद वैज्ञानिकों ने कहा कि इंसान का दिमाग बंटा होने की वजह से किस का आनन्द सही से नहीं ले पाता है। इस वजह से किस करते समय आंखें बंद हो जाती हैं।

Leave a Reply

arif khan

‌‌‌हैलो फ्रेंड मेरा नाम arif khan है और मुझे लिखना सबसे अधिक पसंद है। इस ब्लॉग पर मैं अपने विचार शैयर करता हूं । यदि आपको यह ब्लॉग अच्छा लगता है तो कमेंट करें और अपने फ्रेंड के साथ शैयर करें ।‌‌‌मैंने आज से लगभग 10 साल पहले लिखना शूरू किया था। अब रोजाना लिखता रहता हूं । ‌‌‌असल मे मैं अधिकतर जनरल विषयों पर लिखना पसंद करता हूं। और अधिकतर न्यूज और सामान्य विषयों के बारे मे लिखता हूं ।