संगीत सुनने से होते हैं यह 22 एक्सीलेंट फायदे संगीत सुनने के फायदे

संगीत सुनने के फायदे – दोस्तों हम सभी संगीत या म्यूजिक तो सुनते ही हैं। लेकिन क्या आपको पता है संगीत सुनने का एक मकसद केवल मनोरंजन ही नहीं है। वरन संगीत या म्यूजिक सुनने के फायदे भी हैं । इस लेख के अंदर हम संगीत या म्यूजिक सुनने के फायदों के बारे मे बात करने वाले हैं। ‌‌‌

बहुत से लोगों को संगीत या म्यूजिक सुनने के फायदों के बारे मे पता नहीं है। कुछ को लगता है कि संगीत सुनना अपना टाइम वेस्ट करना है। लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। जिंदगी के अंदर हर चीज जरूरी है। जितना काम जरूरी है उतना ही मनोरंजन भी जरूरी है। यदि आप केवल काम ही काम करते रहोगे तो आप जल्दी ही अपनी जिंदगी से ‌‌‌बोर हो जाओगे ।

benefits of listening music

‌‌‌अब म्यूजिक का प्रयोग केवल मनोरंजन के लिए ही नहीं किया जाता है। वरन अब म्यूजिक थैरेपी का प्रयोग अनेक रोगों के उपचार के अंदर किया जा रहा है।

‌‌‌ चार्ल्स डार्विन ने एक बार संगीत के बारे मे यह कहा था कि   “यदि मेरा जीवन फिर से आता , तो मैं कुछ कविताएँ पढ़ने और कुछ संगीत सुनने का नियम अपने जीवन मे शामिल करता ।”

अल्बर्ट आइंस्टीन ने घोषणा की, “अगर मैं भौतिक विज्ञानी होता, तो मैं शायद एक संगीतकार होता। जिमी हेंड्रिक्स ने संगीत को अपना” धर्म “कहा।” था।

Table of Contents

‌‌‌1. संगीत सुनने के फायदे संगीत हमे राहत देता है

जो संगीत हमे पसंद होता है वह हमे राहत देता है। आप जब अपना मन पसंद संगीत सुनते हैं तो आपके मन को राहत मिलती है। आपके मन को अच्छा लगता है। लेकिन यदि आप अपने पसंद का म्यूजिक नहीं सुनते हैं तो आपको सिरदर्द भी हो सकता है। इसके अलावा आपको हैल्थ से जुड़ी समस्या पैदा हो सकती है।

यदि आप संगीत की मदद से राहत पाना चाहते हैं तो आपको संगीत का एक अच्छा प्रकार सलेक्ट करना होगा । यदि आप सेड सोंग सुनते हैं तो इससे आपको राहत नहीं मिलेगी । इसके अलावा यदि आप लव सोंग सुनेगे तो संभव है इनसे भी आपको राहत नहीं मिलेगी । ‌‌‌यदि आप अपने मन को शांत करने के लिए यह सब कर रहे हैं तो आप भगवान के गाने सुन सकते हैं।

जिससे आपको काफी राहत मिलेगी और आपका मन भी शांत होगा । अक्सर आपने इस बात को महसूस किया होगा कि भगवान के संगीत सुनते है हर इंसान का मन शांत हो जाता है।‌‌‌इसकी बड़ी वजह है कि अधिकतर इंसानों को यह लगता है कि भगवान ही सत्य है और बाकि सब कुछ झूठ है।

‌‌‌2. संगीत सुनने के लाभ तनाव कम होता है

संगीत सुनने के फायदे

आजकल जिंदगी के अंदर इंसान को बहुत अधिक दौड़ दूप करनी होती है। आज हर तीसरा आदमी तनाव का शिकार है। यदि आप संगीत सुनते हैं तो आपका दिमाग शांत हो जाता है और तनाव कम होता है। मन पसंद संगीत से मोटिवेशन पैदा होता है। जिससे आपके अंदर नई उर्जा का संचार होता है और जोश पैदा होता है।‌‌‌संगीत सुनने से दिमाग रिलेक्स मोड के अंदर आ जाता है। संगीत कार्टिसोल के स्तर को कम करता है। इससे दिमाग बेहतर तरीके से काम करता है। और हम आशावादी और सकारात्मक महसूस करते हैं।

‌‌‌यदि आप तनाव के अंदर हैं तो आपको अपना तनाव दूर करने के लिए एक अच्छा संगीत सलेक्ट करना चाहिए। और अच्छे संगीत को सलेक्ट करने का सबसे अच्छा तरीका है । दरसअल आप दिल से क्या चाहते हैं ?  जो चीज आप दिल से चाहते हैं उसी पर आप कोई संगीत सुन सकते हैं। जैसे आप किसी को पंसद करते हैं तो आप कोई भी ‌‌‌लव संगीत सुन सकते हैं। और संगीत सुनने के साथ ही साथ आपको लवर का ध्यान करना है। इसके अलावा आप किसी ओर वजह से तनाव के अंदर हैं तो उस हिसाब से आप एक अच्छा संगीत सलेक्ट कर सकते हैं जोकि आपका तनाव दूर करने मे मदद करे ।

‌‌‌3. संगीत के फायदे नसों को आराम मिलता है

काम की वजह से नंसे बहुत थक जाती हैं। और जब हम संगीत सुनते हैं तो नसों को आराम मिलता है । नसे आराम की स्थिति के अंदर चली जाती हैं। कई बार जहां पर दवाएं काम नहीं करती हैं वहां पर म्यूजिक थैरेपी काम करती हैं। जिससे राहत मिलती है। ‌‌‌इस तरह से संगीत हमे शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखता है।

‌‌‌4. दर्द कम करने मे मददगार

कुछ वैज्ञानिक शोध यह बताते हैं कि संगीत सुनने से दर्द का एहसास कम होता है। यदि आप किसी प्रकार के दर्द से पीड़ित हैं तो आपको अपने पसंद का संगीत सुनने दिया जाए तो आपका ध्यान उस दर्द से हट जाता है और संगीत पर आ जाता है। जिसकी वजह से आपको दर्द का एहसास कम हो जाता है।‌‌‌संगीत सुनने से दिमाग के अंदर डोपामाइन का स्तर काफी अधिक बढ़ जाता है। डोपामाइन खुशी पैदा करने वाला हार्मोन है जोकि अधिक स्त्रावित होने से इंसान अच्छा महसूस करता है।

‌‌‌5. संगीत सुनने के लाभ सांस से संबंधित समस्याओं को दूर करने मे

अमरिकन वैज्ञानिकों के अनुसार संगीत थेरैपी फेफड़ों के लिए भी काफी अच्छी रहती है। विभिन्न प्रयोगों से पता चला है कि संगीत थैरेपी की मदद से सांस की तकलीफ से सूझ रहे मरीजों को आराम मिला है। लेकिन संगीत थैरेपी से गम्भीर सांस से संबंधित रोग सही नहीं ‌‌‌हो पाते हैं।

‌‌‌6. रक्त संचार को सही रखता है

‌‌‌हेल्थ चैकअप

वैज्ञानिक शौध के अनुसार धीमी आवाज के अंदर क्लासिक संगीत सुनना चाहिए । क्योंकि यह दिल की धड़कन कम रहती है और रक्त संचार सही रहता है। लेकिन इसके विपरीत अधिक तेज आवाज के अंदर संगीत सुनना सही नहीं होता है। इससे दिल की धड़कन बढ़ जाती है।‌‌‌यह तंत्रिका तंत्र पर भी असर डालता है। जिससे दर्द कम होने की बजाए बढ़ जाता है।

‌‌‌7. दिल के लिए संगीत अच्छा है

dil

संगीत सुनने से दिमाग के अंदर एंडोर्फिंस हार्मोन का स्त्राव होता है। वैज्ञानिकों के अनुसार रोजाना 30 मिनट तक संगीत सुनने से दिल की क्षमता के अंदर बढ़ोतरी होती है और दिल से संबंधित बिमारियां दूर हो जाती हैं। जिन लोगों ने एक्सरसाइज के साथ संगीत सुना उनकी दिल ‌‌‌की कार्यक्षमता के अंदर 39 फीसदी तक ईजाफा देखा गया था । और जिन लोगों ने केवल संगीत सुना उनकी दिल की क्षमता के अंदर 19 फीसदी ईजाफा हुआ ।

‌‌‌8. मेमॉरी लॉस कम होता है।

memory loss

जिन लोगों की यादाश्त अच्छी नहीं होती है उनके लिए भी संगीत फायदे मंद होता है। जिन लोगों को चीजे याद रखने मे समस्या होती है उनको संगीत सुनने से दिमाग बेहतर तरीके से काम करता है और यादाश्त भी अच्छी हो जाती है।

‌‌‌9. लेबर पेन से राहत

जो महिलाएं गर्भाअवस्था के दौरान संगीत सुनती हैं उनको डिलवरी के समय अधिक दर्द नहीं होता है। मतलब लेबर पेन से राहत मिलती है। यह बात वैज्ञानिक रिसर्च के अंदर भी साबित की जा चुकी है।

‌‌‌10 . बेहतर सोच बनती है

अब भूलने की समस्या

बुजुर्गें पर किये गए एक प्रयोग के अनुसार बुढ़ापे के अंदर संगीत सुनने से बेहतर सोच बन जाती है और दिमाग भी अच्छे तरीके से काम करता है।

‌‌‌11. इम्यून सिस्टम मे सुधार करता है

संगीत हमारे ‌‌‌इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। जिससे हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली अच्छी बन जाती है। और हम बार बार बिमार नहीं पड़ते हैं । हमारे शरीर के अंदर रोगों से लड़ने की ताकत अधिक आ जाती है।

‌‌‌ 12. बच्चे को निडर बनाने के लिए

children

यदि किसी बच्चे की सर्जरी करनी है या कोई ऑपरेशन करना है और उसे डर लग रहा है तो उसे कुछ समय तक उसके पसंदीदा संगीत को सुनाया जाना चाहिए । ऐसा करने से बच्चे का डर कम हो जाएगा और वह निडर बन जाएगा ।

‌‌‌13 . संगीत सुनने के फायदे नींद अच्छी आती है

baby

यदि आपको नींद नहीं आती है तो आपको कोई ऐसा म्यूजिक रात को या दिन के अंदर सुनना चाहिए जिससे सुनकर आपके मन को शांति मिले । और आपके दिमाग के अंदर जो विचार चल रहे हैं उनको विराम मिल सके । ध्यानदें संगीत 30 मीनट तक सुनने के बाद आपको अपने आप ही नींद आने लग जाएगी । पर कभी ‌‌‌गम भरे संगीत ना सुने और ऐसे भी संगीत ना सुने जो आपको सोचने को मजबूर करें ।

‌‌‌14. हाई ब्लड प्रेशर और स्ट्रोक की समस्या मे सुधार होता है

रिसर्च बताते हैं कि संगीत सुनने से स्ट्रोक की मसस्या के अंदर सुधार होता है और यदि स्ट्रोक की समस्या आ भी गई है तो स्लो स्लो म्यूजिक सु नने से आराम मिलता है। स्लो म्यूजिक से तनाव कम होगा और दिमाग को आराम मिलेगा । यह दिल के ‌‌‌लिए भी काफी अच्छा होता है।स्ट्रोक एक गंभीर चिकित्सा समस्या है जो तब होती है जब मस्तिष्क में रक्त का प्रवाह बाधित या कम हो जाता है। यह मस्तिष्क में रक्त पहुंचाने वाली धमनियों में से किसी एक में रुकावट, वायरस या बैक्टीरिया के हमले, ट्यूमर या मस्तिष्क में रक्तस्राव के कारण होने वाले स्ट्रोक के परिणामस्वरूप हो सकता है।
स्ट्रोक कई प्रकार के होते हैं: इस्केमिक (अवरुद्ध धमनियों के कारण), रक्तस्रावी (रक्तस्राव के कारण), और एम्बोलिक (रक्त वाहिकाओं के माध्यम से यात्रा करने वाली किसी वस्तु के कारण)। स्ट्रोक आमतौर पर 65 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को प्रभावित करता है, लेकिन यह किसी भी उम्र में हो सकता है। ब्रिटेन में हर साल लगभग 700,000 लोगों को स्ट्रोक होता है और लगभग 150,000 लोग इससे मर जाते हैं।

‌‌‌‌‌‌15 .  संगीत सुनने के फायदे ध्यान केद्रिंत करने मे मददगार

संगीत की मदद से आप अपने दिमाग को अच्छे से किसी भी चीज पर केंद्रित कर सकते हैं। आमतौर पर एक शांत टयून की मदद से आप अपने भटकते हुए दिमाग को एक स्थान पर टिकाकर रख सकते हैं। यह तब काम आता है।

जब आपका किसी काम के अंदर मन नहीं लग रहा होता है। ऐसी स्थिति के अंदर ‌‌‌आप ऐसा कोई भी म्यूजिक लगा सकते हैं जोकि आपके दिमाग को शांत करता है। उसके बाद उस वर्क पर अपना ध्यान लगाने की कोशिश करें । ऐसा आपको कुछ समय तक करना होगा । उसके बाद  आपके मन के बार बार भागने की जो समस्या है। वह खत्म हो जाएगी ।

‌‌‌16 .संगीत सुनने के फायदे संगीत आपको खुश करता है

happy

ऐसा साबित हो चुका है कि संगीत आपको खुश रखता है।जब आप अपने पसंद के संगीत को सुनते हैं तो आपके दिमाग से डोपामाइन नामक एक हार्मोन स्त्रावित होता है। जिससे कि आपको अच्छा महसूस होता है। और आप खुश रहते हैं।मैकगिल यूनिवर्सिटी के न्यूरोसाइंटिस्ट वलरी सालिम्पूर  ने प्रयोगों ‌‌‌के दौरान यह पाया कि पसंदिदा संगीत सुनने का फायदा यह है कि दिमाग से बड़ी मात्रा के अंदर डोपामाइन जारी होता है। जोकि खुशी देने का काम करता है।

‌‌‌17  .संगीत सुनने के फायदे संगीत प्रदर्शन को बढ़ाता है

संगीत सुनने के लाभ

मार्सेलो बिग्लियासी और उनके सहयोगियों ने पाया की संगीत सुनने का फायदा यह है कि यह आपके पर्दशन को बेहतर बनाता है। वैज्ञानिकों के द्वारा किये गए रिसर्च के अनुसार जो धावक प्रेरित संगीत सुनते थे । वे अपनी दौड़ को उन लोगों की तुलना मे तेजी से पुरा किया जोकि संगीत नहीं ‌‌‌सुनते थे । जिससे यह साबित हो गया कि संगीत आपके पर्दशन के अंदर सुधार करता है।

18 .सर्जरी से पहले / बाद में संगीत आराम दिलाता है

“जो गाता है, वह अपने कष्टों को दूर भगाता है।” – मिगुएल डे सर्वंतेस

रिसर्च कर्ताओं ने पाया की जिन लोगों की सर्जरी होने वाली होती है। उनको भी संगीत फायदा पहुचा सकता है। आमतौर पर ऐसे लोगों को सर्जरी के पहले और बाद मे संगीत सुनाया जाना चाहिए। जिससे इनको ‌‌‌आराम मिलता है।

19.संगीत अल्जाइमर रोगियों को याद रखने में मदद करता है

जो लोग अल्जाइमर और डिमेंशिया से पीड़ित होते हैं। उनके अंदर भूलने की बीमारी बढ़ जाती है। संगीत इन लोगों को चीजों को याद करने मे मदद करता है।इरविन स्कूल ऑफ मेडिसिन में कैलिफ़ोर्निया विश्वविद्यालय के जराचिकित्सा के निदेशक डॉ। लॉरा मोस्क्वेदा बताते हैं ‌‌‌की संगीत दिमाग के कई क्षेत्रों को उत्तेजित करता है। जिससे चीजों को याद रखने मे मदद मिलती है।

अल्जाइमर रोग एक प्रगतिशील, अपक्षयी मस्तिष्क विकार है जो स्मृति और सोच को प्रभावित करता है। अल्जाइमर का कारण अज्ञात है, लेकिन यह माना जाता है कि यह उम्र बढ़ने, पारिवारिक इतिहास और जीवन शैली विकल्पों सहित कई कारकों का परिणाम है। अल्जाइमर रोग का कोई इलाज नहीं है, लेकिन ऐसे उपचार उपलब्ध हैं जो इसके लक्षणों को कम करने में मदद कर सकते हैं।
ऐसा कोई एकल परीक्षण नहीं है जो अल्ज़ाइमर रोग का शीघ्र निदान कर सके, लेकिन ऐसे लोगों की पहचान करने में सहायता के लिए कई स्क्रीनिंग और परीक्षण उपलब्ध हैं जो जोखिम में हो सकते हैं। प्रारंभिक निदान बेहतर उपचार और कम लक्षणों की अनुमति दे सकता है।

अल्जाइमर रोग के सबसे आम लक्षणों में नाम और चेहरे याद रखने में कठिनाई, भाषा के साथ समस्याएं, भ्रम और चलने या बुनियादी कार्यों को करने में परेशानी होती है। जैसे-जैसे बीमारी बढ़ती है, रोगियों को मिजाज में बदलाव, मतिभ्रम (ऐसी चीजें देखना जो वास्तव में होती ही नहीं हैं) और मूत्राशय या आंत्र नियंत्रण में कमी का अनुभव हो सकता है।

‌‌‌20.  संगीत सुनने के फायदे  स्ट्रोक मरीजों में रिकवरी

स्ट्रोक के मरीजों के लिए संगीत सुनना बहुत फायदे मंद होता है।हेलसिंकी विश्वविद्यालय के शोध से पता चला है कि जो स्ट्रोक के मरीज 2 से 3 घंटे संगीत को सुना था। उनके संज्ञानात्मक कार्य के अंदर अच्छा सुधार हुआ था।संगीत से मरीजों की मौखिक स्मृति के अंदर सुधार होता है।स्ट्रोक का मरीज यदि संगीत सुनता है तो उसके रीकैपिटेशन के अंदर सुधार होता है।

‌‌‌21. संगीत सुनने के फायदे बुद्वि को बढ़ाता है

यॉर्क विश्वविद्यालय के एक अध्ययन से पता चला है कि 4 से 6 साल की उम्र के 90% बच्चों में मौखिक बुद्धि में उल्लेखनीय वृद्धि हुई थी। रिसर्च कर्ताओं ने  बच्चों के दो समूह को लिया । एक समूह को वही चीजे संगीत के माध्यम से बताई गई। जबकि दूसरे समूह को उन्हीं ‌‌‌चीजों को आम तरीके से बताया गया । उसके बाद जांच की गई तो पता चला कि जिस समूह को संगीत के माध्यम से सीखाया गया था उनके अंदर सीखने की क्षमता के अंदर सुधार हुआ था।

22. संगीत सुनने के फायदे आपके मस्तिष्क को वृद्धावस्था में स्वस्थ रखता है

एक अध्ययन के अंदर यह पता चला है कि जो व्रद्व लोग अक्सर संगीत सुनते हैं उनमे संज्ञानात्मक स्कोर उन लोगों की तुलना मे अच्छा था। जोकि संगीत नहीं सुनते हैं।‌‌‌इसके अलावा अच्छे संगीत कारों का दिमाग संगीत निरंतर सुनने से अच्छा रहता है।शोधकर्ता ब्रेंडा हन्ना-प्लाडी कहते हैं, ” ‌‌‌संगीत के  अध्ययन करने के लिए अभ्यास और सीखने के वर्षों की आवश्यकता होती है, इसलिए यह मस्तिष्क ‌‌‌मे अच्छा संबंध बना सकता है। जो संज्ञानात्मक गिरावट की भरपाई कर सकता है।”

मैगनेट वारेन बफेट 84 साल  की उम्र के अंदर खेलकर और संगीत सुनकर ही तेज बने थे । प्लेटों ने संगीत के संदर्भ मे कहा है .. “संगीत और लय आत्मा के गुप्त स्थानों में अपना रास्ता खोजते हैं।” कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप युवा हैं या बूढ़े हैं, स्वस्थ हैं ,बीमार हैं, खुश हैं या दुखी हैं, संगीत आपके जीवन  में सुधार कर सकता है कई मायनों में यह तनाव और चिंता को कम करता है, आपके मनोदशा को अच्छा ‌‌‌करता  है, ‌‌‌यह आपको हेल्थी भी बनाए रखता है।, आपको बेहतर नींद ‌‌‌लेने मे मदद करता है। आपके दर्द को दूर करता है और आपको स्मार्ट बनाता है।

संगीत के नुकसान और संगीत सुनने की हानि

संगीत के नुकसान और संगीत सुनने की हानि

दोस्तो संगीत वैसे तो काफी फायदे मंद  है। लेकिन इसके नुकसान भी होते हैं। यदि आप संगीत सुनते हैं तो आपको संगीत सुनने के नुकसान के बारे मे भी पता होना चाहिए।

‌‌‌एक अच्छा संगीत जहां आपके मूड को फ्रेस कर सकता है। वहीं एक बुरा संगीत आपके दिमाग को खराब भी कर सकता है। जैसे कि आप डिप्रेशन के अंदर हैं और आप सेड गाने सुनते हैं तो ऐसा करने से आपका डिप्रेसन कम नहीं होगा वरन ओर अधिक बढ़ जाएगा । ऐसे बहुत से लोग होते हैं जो अपने दुख दर्द को खराब संगीत सुनकर बढ़ा‌‌‌लेते हैं। अक्सर जिन प्रेमियों के साथ कुछ बुरा होता है। वे दर्द भरे गाने सुनते हैं। जिसकी वजह से उनका दिमाग खराब हो जाता है। और ऐसी स्थिति के अंदर वे कई बार गलत कदम भी उठा लेते हैं।

इन सबके अलावा संगीत सुनने का दूसरा नुकसान यह है कि‌‌‌ आजकल संगीत पहले जैसा नहीं रहा है। अब संगीत के अंदर अश्लीलता को परोशा जाता है। यदि कम उम्र के बच्चे इस प्रकार के संगीत को सुनते हैं तो फिर उनके दिमाग के उपर इनका बुरा असर पड़ता है।

कुल मिलाकर संगीत सुनने के कई सारे फायदे होते हैं। जिसके बारे मे कोई भी आपको नहीं बताएगा । यह आपके मूड को फ्रेस करने मे काफी अच्छा होता है। जैसे कि आप भक्ति संगीत को सुनते हैं , तो इससे क्या होता है , कि आपका मन काफी शांत होता है। यदि आप तनाव के अंदर हैं। तो आपका तनाव काफी हद तक दूर हो सकता है। इसलिए जब भी आप तनाव के अंदर हो बस अपने लिए अच्छा सा संगीत चला लें । और आराम से बैठ जाएं । यह आपको काफी अच्छा महसूस करवाएगा ।

‌‌‌संगीत सुनने के फायदे लेख आपको कैसा लगा कमेंट करके बताएं

मटके का पानी पीने के 14 सबसे बढ़िया फायदे

आंखों की रोशनी कम होने के 8 कारण आपको पता होना चाहिए

क्या आप जानते हैं kala namak kaise banta hai ? और काला नमक के फायदे

पीयर्स साबुन के फायदे और नुकसान pears sabun ke fayde

शिलाजीत खाने का तरीका और शिलाजीत से होने वाले लाभ

गेहूं का दलिया खाने के 31 जबरदस्त फायदे

क्या आपको पता है लक्स साबुन के फायदे ? नहीं जो जान लें

नीम की साबुन के फायदे benefits of neem soap

‌‌‌top नींद की गोली का नाम ‌‌‌और इनके फायदे और नुकसान के बारे मे जानकारी  

रोहू मछली खाने के 16  फायदे नुकसान   rohu fish khane ke fayde in hindi

‌‌‌बैंगन खाने के 18 फायदे ‌‌‌और नुकसान bengan khane ke fayde

ब्रह्मचर्य पालन के 24 रियल फायदे के बारे मे जाने brahmacharya ke fayde

सिसोदिया वंश की कुलदेवी का नाम और इतिहास के बारे मे जानकारी

atibala के 18 जबरदस्त फायदे के बारे मे जानें atibala beej ke fayde

‌‌‌विज्ञापन के 14 फायदे और नुकसान के बारे मे जानकारी

अग्रवाल गोत्र सूची के बारे मे जानकारी विस्तार से  agarwal ka gotra kya hai

‌‌‌विटामिन बी के बारे मे जानकारी  vitamin b kisme paya jata hai ?

Leave a Reply

arif khan

‌‌‌हैलो फ्रेंड मेरा नाम arif khan है और मुझे लिखना सबसे अधिक पसंद है। इस ब्लॉग पर मैं अपने विचार शैयर करता हूं । यदि आपको यह ब्लॉग अच्छा लगता है तो कमेंट करें और अपने फ्रेंड के साथ शैयर करें ।‌‌‌मैंने आज से लगभग 10 साल पहले लिखना शूरू किया था। अब रोजाना लिखता रहता हूं । ‌‌‌असल मे मैं अधिकतर जनरल विषयों पर लिखना पसंद करता हूं। और अधिकतर न्यूज और सामान्य विषयों के बारे मे लिखता हूं ।