आत्मा से बात करने के 8 तरीके भी जान लिजिए

सदियों से लोग आत्माओं से बातें करने के तरीके ढूंढते रहे हैं। आज हम आपको आत्माओं से बात करने के तरीको के बारे मे बता रहे हैं। इन तरीकों का प्रयोग हमेशा से ही आत्माओं से बातें करनमे किया जाता रहा है। ध्यान दें कि इन तरीकों का प्रयोग मनमर्जी से कभी नहीं करें ।वरन किसी तांत्रिक या औझा के देख ‌‌‌रखे मे ही करें ।वरना आत्माएं आपको नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। हमारी जानकारी को सिर्फ ज्ञान के उदेश्य से लें

विज्ञान यह आज तक पता नहीं लगा पाया है कि आत्मा किस तरह काम करती है।लेकिन आत्मा के अस्तित्व को बहुत से लोग मानते हैं। और आत्मा से बात भी करते हैं। हिंदू धर्म के अनुसार आत्मा मरती नहीं है। मरता तो केवल शरीर है।इंसान की मौत के बाद आत्मा शरीर के अंदर से निकल जाती है। और फिर उसकी कई सारी ‌‌‌गति हो सकती है। आत्मा की गति इंसान के कर्मों पर निर्भर करती है। यदि किसी इंसान ने अच्छे कर्म किये हैं तो उसे मोक्ष मिल सकता है। इसके अलावा यदि किसी इंसान ने बुरे कर्म किये हैं तो उसे नरक मिलता है। मौत के बाद उसके कर्मों के हिसाब से आत्मा को सजा दी जाती है।

‌‌‌आत्मा मुख्य रूप से दो प्रकार की होती हैं। एक पवित्र आत्मा और दूसरी भूत प्रेत । यदि आप किसी पवित्र आत्मा से बात करते हैं तो आपको कोई भी खतरा नहीं होता है। लेकिन यदि आप किसी अपवित्र आत्मा से बात करते हैं तो ऐसी आत्मा आपको नुकसान भी पहुंचा सकती है।

‌‌‌किसी भी आत्मा को बुलाने से पहले यह करें

दोस्तों भले ही आप कोई सा भी तरीका आत्मा को बुलाने के लिए करते हों । उससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। लेकिन किसी भी आत्मा को बुलाने से पहले आपको अपनी खुद की सुरक्षा और आत्मा के बारे मे विस्तार से जान लेना चाहिए । ‌‌‌

  • जिस भी आत्मा को बुला रहे हैं। उसकी पसंदीदा चीजे हमेशा अपने पास रखनी चाहिए
  • अपने दिमाग के अंदर नगेटिव विचारों को समाप्त कर देना चाहिए ।
  • आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आत्मा यदि जाने से इंनकार करदे तो आपके पास उसे भेजने का कोई उपाय है।
  • आत्मा को बुलाने के दौरान शराब वैगरह नहीं पीनी

‌‌‌चाहिए ।

  • अपने पास हमेशा एक अच्छे तांत्रिक को रखें ।

 

‌‌‌1. आत्मा को बुलाने का टेबल तरीका

 

यह तरीका आत्मा को बुलाने का काफी पूराना है। इस तरीके के अंदर तीन या चार लोग होते हैं।  एक अंधेरे कमरे को इसके लिए चुना जाता है और उसके अंदर मोमबती जलादी जाती है। सभी लोग टेबल पर अपनी उंगली रखकर बैठ जाते हैं और जिस आत्मा को बुलाना होता है। उसका ध्यान करते हैं। ‌‌‌ और जब आत्मा आ जाती है तो हो सकता है मोमबती की लो हिलने लगे या मोमबती अपने आप ही बुझ जाए । लेकिन यह प्रयोग काफी खतरनाक है। यदि आप अपने स्थान से जरा से भी हिले तो हो सकता है आत्मा आपको नुकसान पहुंचा दे । इस प्रयोग की मदद से आप आसानी से आत्माओं से बात कर सकते है।

 

‌‌‌2. हिप्नोटाइज से आत्मा को बुला लेना

 

कुछ एक्सपर्ट का यह मानना है कि हिप्नोटाइज से भी आत्मा को बुलाया जा सकता है। लेकिन इस तरीके का प्रयोग कोई भी आम इंसान नहीं कर सकता ।वरन इसका प्रयोग सिर्फ एक्सपर्ट ही कर सकते हैं। जब आत्मा आ जाती है तो उससे प्रश्न पूछ सकते हैं और इस तरीके मे जिस तरह से ‌‌‌आत्मा आती है। उसी तरह से अपने आप आत्मा चली भी जाती है। जब आत्मा आ जाती है तो व्यक्ति की आवाज वैगरह एकदम से बदल जाती है।

 

‌‌‌3. प्लेनचेट व ओइजा बोर्ड से आत्मा को बुलाना

 

यह दिल के जैसा एक लकड़ी का बना टुकडा होता है। और इसके नीचे पहिये भी लगे होते हैं। इस बोर्ड को एक साधे कागज पर रखा जाता है। और इसके अंदर बीच मे पेंशिल गलादी जाती है। व कमरे के अंदर पूर्ण अंधेरा करके जिस आत्मा को बुलाना होता है। उसी का ध्यान लगाया जाता है। ‌‌‌ऐसा माना जाता है कि इस तरीके से अत्रप्त आत्माओं को बुला सकते हैं। जब आत्मा आ जाती है तो कागज पर पेंशिल से अपने आप ही उत्तर लिख जाने लगता है। इस तरीके से प्रश्न कर्ता प्रश्न पूछता है और आत्मा उसका उत्तर कागज पर लिखकर देती है।

 

‌‌‌4. जेलंगकुंज विधि से आत्मा को बुलाना

यह तरीका केवल इंडोनेशिया के लोगों द्वारा प्रयोग मे लाया जाता है। इस तरीके के अनुसार आत्मा को बुलाने के लिए ओइजा बोर्ड का इस्तेमाल किया जाता है। उसके अंदर एक पेंसिल रखदी जाती है। और दो लोग एक पुतले को पकड़कर बैठ जाते हैं। व एक्सपर्ट मंत्र पढ़ता है। ‌‌‌जब आत्मा आ जाती है तो वह पुतले के अंदर प्रवेश कर जाती है। और प्रश्नों का उत्तर वह पुतला लिखकर देता है। यह तरीका काफी खतरनाक भी माना जाता है क्योंकि यदि आत्मा पुतले से ना निकले तो नुकसान हो सकता है। इसलिए इसको सिर्फ एक्सपर्ट के माध्यम से ही किया जाना चाहिए।

 

‌‌‌5. इंसानी शरीर के माध्यम से

आपने कई बार यह देखा होगा कि आत्मा किसी इंसान के शरीर के अंदर आकर बोलती है। इस तरीके से भी आत्मा से बात की जा सकती है। लेकिन इसतरीके का प्रयोग केवल एक्सपर्ट ही कर सकते हैं। क्योंकि यदि आत्मा बादमे शरीर से ना निकले तो नुकसान हो सकता है।

 

6. इलेक्ट्रॉनिक वॉयस प्रोजेक्शन

 

यह एक विशेष प्रकार की मशीन होती है। जिसकी मदद से आप मूर्दों से बात कर सकते हैं। यह मशीन मूर्दों की बात को रिर्कोड करलेती है। इस मशीन का सबसे पहले प्रयोग 1969 के अंदर किया गया था । ‌‌‌एक अधेड़ ने कई सारे टेप प्रस्तुत किया कि उसने 20 सदी के कई मर चुके इंसानों से बात की है। लेकिन कुछ वैज्ञानिकों का तो यह मानना है कि यह आवाज तो रिकार्ड करता है। लेकिन इसके द्वारा रिकोर्ड की गई आवाज अस्पष्ट होती है। जिससे कोई पता नहीं चलता है कि क्या बोला जा रहा है।

ईवीपी आजकल आत्मा से बात करने का एक अच्छा जरिया बन चुका है। इस तकनीक की मदद से दुनिया के अंदर ऐसे करोड़ो लोग हैं जो आत्मा से बात कर सकते हैं। इतना ही नहीं इस तकीनक का प्रयोग अपराधिक मामलों को हल करने मे भी किया जाता है।

‌‌‌7. सीधे आत्मा के निवास पर जाकर

 

यदि आपके अंदर हिम्मत है तो आप सीधे उस जगह पर जाकर भी आत्मा से बात कर सकते हैं जहां पर वह आत्मा रहती है। यदि आपको अपने आस पास कोई होने का एहसास होता है। आपको लगता है कि आप के आस पास कुछ है तो उस आत्मा का ध्यान लगाएं । ध्यान लगाने से आत्मा आपके पास आ जाएगी ‌‌‌अब आप उस आत्मा से बात कर सकते हैं। लेकिन यह प्रयोग भी कम खतरनाख नहीं है यदि आपको आत्मा से बात करने मे या ऐसी जगह पर जाने मे डर लगता है तो आपको यह काम कभी नहीं करना चाहिए क्योंकि इसके अंदर भी काफी ज्यादा रिस्क है।

 

 

‌‌‌8. किसी के माध्यम से आत्मा को बुलाएं

 

आपने कई बार देखा होगा कि कोई कहता है उसके अंदर वह देवता बोल रहा है। उसके साथ वह बोलता है। मतलब आप यदि एक्सपर्ट हैं तो आप किसी दूसरे व्यक्ति के माध्यम से भी आत्मा को बुला सकते हैं। ऐसी स्थिति के अंदर आत्मा दूसरे व्यक्ति के मुंह से बोलती है। और‌‌‌प्रश्न कर्ता प्रश्न कर्ता है। यह तरीका भारत के अंदर सबसे ज्यादा प्रयोग मे लाया जाता है।

‌‌‌आमतौर पर आपको पता होगा जब आप किसी तांत्रिक के पास गए होंगे तो आपने देखा कि तांत्रिक के अंदर आत्मा आती है। और वह सारे प्रश्नों का जवाब देती है। यह विधि सबसे अच्छी विधि है। आप आत्मा को अपने खुद के अंदर अनुभव कर सकते हैं। आप किसी जानकार तांत्रिक के पास जाएं और उसे बोले की वह आप से किसी ‌‌‌आत्मा की बात करवाए । वह आपको किसी ना किसी आत्मा से बात अवश्य करवादेगा । इसके अलाव आप इस तरीके मे पूरी तरह से सुरक्षित भी हैं। आपको अपने सारे सवालों का जवाब भी मिल जाएगा ।

‌‌‌यदि आप किसी अपत्रि आत्मा से बात नहीं करना चाहते हैं तो आप किसी भी पवित्र आत्मा को भी चुन सकते हैं। जिसमे आपको कोई भी रिस्क नहीं होगा ।

‌‌‌क्या किसी भी मरे हुए व्यक्ति की आत्मा से बात की जा सकती है।

नहीं आप किसी भी मरे हुए व्यक्ति की आत्मा से बात तभी कर सकते हैं। जब वह इस भू लोक पर या आपके आस पास मौजूद हो । यदि किसी व्यक्ति की आत्मा ने किसी दूसरे शरीर के अंदर प्रवेश कर लिया है। तो आप उसकी आत्मा से बात नहीं कर सकते।

‌‌‌नागबली और नरायण बली

आपने नागबली और नारायण बली के बारे सुना होगा । इनकी मदद से भी आप मृत आत्मा से बात कर सकते हैं। लेकिन इस विधि का प्रयोग हर कोई नहीं कर सकता क्योंकि इस विधि के अंदर मृत आत्मा को मंत्रों से बुलाया जाता है। और इसकेलिए आपको किसी तांत्रिक की आवश्यकता होती है। ‌‌‌इसके अलावा मृत आत्मा को बुलाने के लिए आपको कई सारी चीजें लानी होती हैं। खासकर वे चीजें जोकि मृत आत्मा  को पसंद होती हैं। उसके बाद मृत आत्मा को बुलाया जाता है। और उसे वश मे किया जाता है। मृत आत्मा से बात करने का यह तरीका अधिकतर किसी इंसान के मर जाने के बाद उसकी आत्मा को संतुष्ट करने के लिए ‌‌‌प्रयोग मे लाया जाता है।

‌‌‌आत्माओं को देखने वाली और बात करने वाली विश्व की पहली महिला

दोस्तों आत्मा से बात करने की बात चल रही है। तो लगे हाथ हम आपको एक ऐसी महिला की जानकारी भी दे ते हैं। जो इस बात का दावा करती है। कि वह किसी भी आत्मा से बात कर सकती है। उसके पास सुपर पॉवर मौजदू है।

‌‌‌साईकिक नैनी नाम से यह महिला मसहूर है। फलोरिडा की रहने वाली है। इसका नाम डेनिस है। एक विडियो के अनुसार यह किसी भी व्यक्ति की आत्मा से बात कर सकती है। यह एकमात्र महिला है जो किसी आत्मा की समस्या को सुलझाकर उसे आजाद करवाने मे सक्षम है। ‌‌‌डेनिस के अनुसार उसकी जिंदगी का एकमात्र मकसद आत्माओं की समस्याओं को हल करना है। और दुनिया को आत्माओं के डर से आजादी दिलानी है। उसे आत्माओं से डर नहीं लगता है।

aatma se baat karna

‌‌‌13 साल की डेनिस के अंदर यह रहस्यमय ताकते कहां से आई कोई नहीं जानता । लेकिन बहुत से लोगों को डेनिस को देखकर यह यकीन नहीं होता है कि यह लड़की आत्माओं से बात कर सकती है। लेकिन जब वह लोगों की समस्याओं को हल करती है। तब उन्हें यकीन आता है।

‌‌‌डेनिस के पास वहां के ही कुछ लोग एक परेशानी लेकर आए कि उनकी एक 4 साल का लड़का अभिष्यवाणी करता है। और उसकी भविष्यवाणी सच हो जाती है। यह कैसे संभव है। डेनिस लड़के से मिली तो पता चला की लड़के की दादी की आत्मा उससे जुड़ी हुई है। उसके बाद डेनिस ने उस आत्मा को मुक्त करवा दिया।

 

‌‌‌चेतावनी

 

दोस्तों यदि आप भी किसी आत्मा को बुलाने के बारे मे सोच रहे हैं तो क्रपा करके ऐसा करने से पहले अपने किसी तांत्रिक या ओझा की सलाह अवश्य लेले । खुद ही अकेले सब कुछ करने की कोशिश ना करें । क्योंकि ऐसी स्थिति के अंदर आपकी जान भी जा सकती है। ‌‌‌क्योंकि कुछ आत्माएं ऐसी होती हैं जोकि आ तो जाती हैं लेकिन जाती नहीं है और वो आत्माएं आपको नुकसान पहुंचा सकती है।‌‌‌यदि आप आत्मा को देखना चाहते हैं तो आप अपने आस पास के किसी ओझा के पास जा सकते हैं। आप वहां पर आत्मा को देख सकते हैं। ऐसी स्थिति के अंदर आपके उपर कोई रिस्क भी नहीं रहेगा।

 

 

‌‌‌और अंत मे हम आपको यही कहना चाहेंगे कि यह लेख आपको कैसा लगा । नीचे कमेंट कर बताएं ।

 

Leave a Reply

arif khan

‌‌‌हैलो फ्रेंड मेरा नाम arif khan है और मुझे लिखना सबसे अधिक पसंद है। इस ब्लॉग पर मैं अपने विचार शैयर करता हूं । यदि आपको यह ब्लॉग अच्छा लगता है तो कमेंट करें और अपने फ्रेंड के साथ शैयर करें ।‌‌‌मैंने आज से लगभग 10 साल पहले लिखना शूरू किया था। अब रोजाना लिखता रहता हूं । ‌‌‌असल मे मैं अधिकतर जनरल विषयों पर लिखना पसंद करता हूं। और अधिकतर न्यूज और सामान्य विषयों के बारे मे लिखता हूं ।